Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 46.40 लाख मीट्रिक टन के पार, किसानों को 7751.63 करोड़ रूपए का भुगतान

छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 24 दिनों में 12 लाख 29 हजार 865 किसानों से 46 लाख 39 हजार 857 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7751.63 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 15 लाख 98 हजार 664 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 11,69,608 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। धान खरीदी के 24वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। 

जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 3,88,610 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,42,453 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 66,660 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 22,827 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 3,967 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,48,565 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 69,690 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 10,274 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 13,277 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,42,616 मीट्रिक टन और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 31,181 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

जांजगीर-चांपा जिले में 3,88,610 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 55,315 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 1,98,956 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 2,58,637 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 2,89,601 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,42,453 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,10,816 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,21,568 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,32,411 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 1,97,435 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,63,926 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,24,826 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,44,714 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 69,348 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 52,468 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 54,771 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 77,087 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,17,465 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.