Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 52 लाख मीट्रिक टन से पार, किसानों में खुशी का माहौल

छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 28 दिनों में 13 लाख 64 हजार 429 किसानों से 52 लाख 21 हजार 803 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 9150.68 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 05 हजार 318 मीट्रिक टन का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 14 लाख 93 हहजार 886 मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। 

धान खरीदी के 28वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4 लाख 81 हजार 032 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 51 हजार 051 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 81  हजार 628 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 75,341 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 27,306 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 4,937 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,66,676 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 76,923 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 12,009 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 15,900 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,72,498 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 34,404 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,51,051 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 63,662 मीट्रिक टन और मुंगेली जिले में 2,20,509 मीट्रिक टन की खरीदी की गई। 

वहीं रायगढ़ जिले में 2,97,374 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,21,360 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 3,81,628 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,36,609 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,45,903 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,81,032 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,72,830 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,21,422 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 1,81,788 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,67,512 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,74,436 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 78,160 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 60,113 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 61,637 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 88,474 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,30,338 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.