Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अब तक 63.83 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अब तक 63.83 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 16.14 लाख किसानों ने बेचा धान

Document Thumbnail

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में प्रदेश के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 7 जनवरी तक 16 लाख 14 हजार 311 किसानों से 63 लाख 83 हजार 163 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 11 हजार 634 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 25 लाख 68 हजार 251 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 21 लाख मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। इसी तरह अब तक 10 लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए TO जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। इस प्रकार डीओ और टीओ के माध्यम से अब तक 26 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 06 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 5 लाख 69 हजार 664 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 5 लाख 68 हजार 929 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे क्रम पर है। बलौदाबाजार जिला में 4 लाख 46 हजार 66 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 06 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,02,168 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 41,658 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 8,714 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,01,123 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,00,166 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 15,122 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 25,099 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,39,072 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 43,741 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 5,68,929 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 91,229 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,67,098 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,56,929 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,63,368 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी तरह बेमेतरा जिले में 4,37,202 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 2,82,083 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,94,008 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,69,664 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,46,066 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,69,181 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,23,376 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,45,695 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 3,24,561 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,06,768 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 85,954 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 79,708 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,28,564 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,65,919 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.