Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 93.09 लाख मीट्रिक टन के पार, 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 93.09 लाख मीट्रिक टन के पार, 21.18 लाख किसानों ने बेचा धान

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 29 जनवरी तक 21 लाख 18 हजार 240 किसानों से 93 लाख 09 हजार 621 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 88.66 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। DO और TO के माध्यम से अब तक 52.29 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 45 लाख 07 हजार मीट्रिक टन धान का DO जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 39 लाख 32 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 18 लाख 97 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए DO जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 13 लाख 26 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 29 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 754 मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 96 हजार 581 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 6 लाख 98 हजार 416 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 

 

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,50,630 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 60,566 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 16,304 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,89,573 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,44,741 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 21,834 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 43,284 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4,73,176 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 65,437 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,62,761 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3,76,213 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 5,27,903 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 5,02,461 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 6,08,257 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,98,483 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 4,12,740 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 3,91,378 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 3,11,341 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 6,64,840 रायपुर जिले में 4,73,612 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,89,432 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,45,803 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 1,28,501 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 2,14,836 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 2,43,761 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.