Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 71.37 लाख मीट्रिक टन के पार, 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 71.37 लाख मीट्रिक टन के पार, 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में 18 जनवरी तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 13,506 करोड़ 82 लाख रूपए जारी कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 34 लाख 22 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 29 लाख 40 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 14 लाख 13 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध समितियों से 8 लाख 69 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 18 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 27 हजार 199 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6 लाख 21 हजार 863 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 

बलौदाबाजार जिला धान खरीदी में राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिले में 4 लाख 96 हजार 481 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,17,896 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 48,190 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 11,905 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2,18,529 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 1,09,107 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16,567 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 33,812 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3,78,042 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 51,884 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 1,18,033 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,96,461 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,97,142 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,90,830 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी तरह बेमेतरा जिले में 4,75,536 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3,09,995 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3,24,414 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,95,171 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2,41,810 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 4,93,495, रायपुर जिले में 3,57,602 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 1,39,642 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 1,08,483 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 99,984 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,69,021 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,92,261 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.