Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 31 दिसंबर तक 53.59 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ राज्य में 31 दिसंबर तक 13 लाख 93 हजार 402 किसानों से 53 लाख 59 हजार 184 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 20 लाख 97 हजार 140 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स द्वारा 16 लाख 26 हजार 579 मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को भुगतान के लिए 10 हजार 390 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

धान खरीदी के 31वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4 लाख 85 हजार 783 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 58 हजार 535 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 85 हजार 712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।  

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 87,434 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 33,761 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 6270 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 1,68,833 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 86,294 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 12,523 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 19,673 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 2,78,296 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 35,990 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,58,535 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 69,159 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 2,26,171 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3,03,012 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 3,23,237 मीट्रिक टन और बेमेतरा जिले में 3,85,712 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

दुर्ग जिले में 2,38,718 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 2,48,802 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,85,783 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,75,829 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 2,24,063 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में  1,91,323 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 3,73,671 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 2,77,338 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 82,920 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 64,965 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 63,120 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 1,01,653 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 1,36,098 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.