Media24Media.com: सोहम हॉस्पिटल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोहम हॉस्पिटल. Show all posts
Showing posts with label सोहम हॉस्पिटल. Show all posts

सोहम हॉस्पिटल महासमुंद का 102वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 20 महिलाओं की सोनोग्राफी

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल  लभराखुर्द (महासमुंद) में  31 मार्च दिन रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  20 से अधिक मरीजों का  डॉक्टर सोमी चंद्राकर के द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी  और महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। 


वहीं 26 से अधिक मरीजों का डॉक्टर  युगल चंद्राकर , उत्कर्ष वर्मा और सोहम की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें  जोड़ो के दर्द , पेट संबंधी समस्याओं , पथरी , पेट मे जलन, गैस , चमड़ी  के रोग, साइटिका , सर्वाइकल , दाद खाज खुजली  इत्यादि  का निःशुल्क परीक्षण एवं  उचित मार्गदर्शन मरीजो को दिया गया। महासमुंद जिले के हर तहसील जैसे बागबाहरा क्षेत्र के कई गांव,  तुमगांव क्षेत्र, पिथौरा क्षेत्र एवं  आसपास के कई गांव के लोग इस शिविर से लाभान्वित हुए। दूरस्थ गांवों से आकर लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। 

सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर रखा गया और समय-समय पर इस तरह के निशुल्क सेवा के कार्य सोहम परिवार के माध्यम से चलाए जाते हैं ।सामान्यतः महीने के प्रत्येक दूसरे रविवार को निशुल्क कैम्प लगाए जाने का ऐलान किया गया है।

सोहम हॉस्पिटल ने 100वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रचा इतिहास

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । सोहम हॉस्पिटल (सोहम जन सेवा समिति) द्वारा ग्राम बेलसोंडा में कस्तूरबा ट्रस्ट में गत दिवस स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ . सोमी चंद्राकर , डॉ.उत्कर्ष वर्मा , तथा दीपक वैष्णव के द्वारा निः शुल्क सेवाएं दी। शिविर में 15 पुरुष और 20 महिला के साथ ही 35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

                                    सोहम हॉस्पिटल ने 100वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

जिसमें मरीज जैसे जोड़ों का दर्द, पेट सम्बन्धी समस्यायों ,पथरी ,पेट में जलन गैस ,चमड़ी के रोग , साइटिका,सर्वाइकल ,दाद खाज-खुजली इत्यादि बीमारियों का निः शुल्क परामर्श एवं  मार्गदर्शन मरीजों को दिया गया। व्यस्क मरीजों को उचित मार्गदर्शन एवं छात्रों को  उचित स्वस्थ्य सम्बन्धी जीवन शैली के तौर तरीके के बारे बताया गया। 

सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निः शुल्क स्वास्थय एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। समय-समय पर इस तरह के निः शुल्क सेवा के कार्य सोहम हॉस्पिटल (सोहम जन सेवा समिति ) के माध्यम से चलाये जाते हैंI यह 100 वां शिविर था। सेवा, संकल्प और सरोकार के मूलमंत्र के साथ सोहम हॉस्पिटल खासकर अभावग्रस्त ग्रामीणों के लिए सतत चिंतनशील है।

महासमुंद जिले में अब होने लगा वैस्कुलर सर्जरी, तत्पर उपचार से मरीज के हाथ को कटने से बचाया

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। सोहम हॉस्पिटल में कुछ दिनों पहले ग्राम जोरतराई बागबाहरा से एक मरीज भर्ती कराया गया। जिसका तीर कमान की लगी चोट से बाहों में गंभीर चोट आया था। उपचार के दौरान पता चला कि जिस हाथ में तीर लगा है, उसमे ऑक्सीजन लेवल बिलकुल भी नहीं बता रहा है और खून की नालियों में खून का प्रवाह नहीं है। सीटी स्कैन के द्वारा यह जानकारी मिली ।


 

इस प्रकार के चोट में 24 घंटे के अंदर टूटी हुई खून की नालियों को जोड़ना होता है और यह एक इमरजेंसी सर्जरी होता है जिसमें ऑपरेशन के दौरान बहुत ज्यादा खून बहने की आशंका रहती है । इस प्रकार की सर्जरी जिले में पहली बार हुई है। इस प्रकार की सर्जरी को वैस्कुलर सर्जरी कहते हैं। जिसके लिए कार्डियो थोरेसिक सर्जन की जरूरत पड़ती है। यह कारनामा सोहम हॉस्पिटल में किया गया है , अगर 24 घंटों के अंदर यह ऑपरेशन नही किया जाता तो खून का प्रवाह उस हाथ में नहीं होने की वजह से वह हाथ धीरे-धीरे काला पड़ने लगता और उस हाथ को काटने की नौबत आ सकती थी।  

लेकिन सोहम हॉस्पिटल के  डॉक्टरों ने,आईसीयू की टीम ने तत्पर  इलाज के जरिए 24 घंटे के अंदर उस नस को ऑपरेशन के द्वारा जोड़ा। जिससे खून का प्रवाह पुनः आरंभ हुआ और 10 से 15 दिन बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार का एक और मरीज जो कि ग्राम तमोरा से था जो शीशे का काम करता है,काम करने के दौरान उसका हाथ शीशा में गिरने की वजह से हाथ की नस कट गई थी और उसका वैस्कुलर सर्जरी किया गया था। आज वह पूर्णतः स्वस्थ है।उसके हाथ को कटने से बचाया गया था। 

इसी प्रकार का एक और मरीज जो  भैंस का सिंग हाथ में जाने की वजह से हाथ की नस कट गई है, उसकी भी अभी सर्जरी हुई है और उसका इलाज अभी सोहम हॉस्पिटल में चल रहा है। इस प्रकार खून की नली कटने का जो सर्जरी है, जिसे वैस्क्यूलर सर्जरी कहते हैं और इसका अर्जेंट उपचार जो चौबीस घंटे के अन्दर करना होता है। इस प्रकार की सर्जरी जो कि पहले केवल बडे शहरों जैसे रायपुर, बिलासपुर,दुर्ग में उपलब्ध थी अब सोहम हॉस्पिटल महासमंद में उपलब्ध है।

महासमुंद : लगातार 95 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सोहम हॉस्पिटल लभरा खुर्द महासमुंद में दिनांक 08 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें निःशुल्क 30 से अधिक मरीजों का डॉक्टर सोमी चंद्राकर के द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी एवम महिलाओं का जांच किया गया  एवं 60 से अधिक मरीजों का डॉक्टर युगल चंद्राकर, उत्कर्ष वर्मा एवम सोहम की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें अन्य अन्य रोगों के मरीज जैसे, जोड़ो के दर्द , पेट संबंधी समस्याओं, पथरी, पेट मे जलन गैस, चमड़ी, के रोग साइटिका, सर्वाइकल, दाद खाज खुजली,

इत्यादि बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण एवं उचित मार्गदर्शन मरीजो को दिया गया महासमुंद जिले के हर तहसील जैसे बागबाहरा क्षेत्र के कई गांव  तुमगांव क्षेत्र पिथौरा क्षेत्र एवं आसपास के कई गांव के लोग इस शिविर से लाभान्वित हुय अन्य अन्य गांव से मरीज ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया जिसमें सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर रखा गया और समय-समय पर इस तरह के निशुल्क सेवा के कार्य सोहम परिवार के माध्यम से चलाए जाते हैं।


सोहम हॉस्पिटल को तीसरी बार मिला धन्वन्तरी सम्मान

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल को कपिल देव के हाथों धन्वन्तरी सम्मान 2023 दिया गया। यह सम्मान स्वस्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। सोहम हॉस्पिटल को लगातार तीसरी बार धन्वन्तरी सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड इस बार कपिल देव के हाथों डॉ युगल चन्द्राकर और डॉ सोमी चन्द्राकर को दिया गया है। गौरतलब है कि सोहम हॉस्पिटल आई.सी.यू. क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में महासमुंद क्षेत्रवासियों को बहुत  लाभ मिल रहा है। इमरजेंसी की कंडीशन में एकमात्र सोहम हॉस्पिटल का नाम लोगों के जुबां में  रहता है।

                                        

अभी तक 200 से ज्यादा मरीजों को वेंटीलेटर से बहार सुरक्षित लाया गया है। संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि सोहम हॉस्पिटल में ट्रामा , एक्सीडेंटल , जहर सेवन और भी क्रिटिकल से क्रिटिकल सीरियस मरीजों को इलाज़ करके सुरक्षित घर भेजा गया है। आई.सी.यू. के आलावा पैन क्लिनिक के सम्बन्ध में भी बहुत उत्कृष्ट कार्य किये गए हैं। इसके आलावा क्रिटिकल गायनिक एवं गर्भवती महिलाओं सुरक्षित डिलीवरी, नार्मल व ऑपरेशन के द्वारा किया जाता है। किसी भी प्रकार का ऑपरेशन सोहम हॉस्पिटल में कम से कम दर पर किया जाता है। कई मरीज़ ऐसे होते हैं जिनका इलाज़ सिर्फ दवाई के खर्चों पर ही  पूरा किया गया है और ऐसे मरीज़ के परिजन सोहम हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किये हैं। संकल्प, सेवा और साधना ध्येय वाक्य है।

इसके आलावा सी.टी. स्कैन , सोनोग्राफी, पैथोलॉजी में सभी प्रकार का टेस्ट सोहम हॉस्पिटल में किया जाता है। डायग्नोस्टिक के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया गया है। सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में ही नहीं अब गरियाबंद जिले में भी जैसा की राजिम में भी अपना वर्चस्व स्थापित किया है। सेवा भाव को देखते हुए धन्वन्तरी सम्मान 2023 पूर्व क्रिकेटर  कपिल देव द्वारा सोहम हॉस्पिटल महासमुंद को दिया गया है। एक मीडिया संस्थान में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया गया। यह क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।

सोहम हॉस्पिटल में निःशुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में 11 जून (रविवार) को विशाल निः शुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि शिविर में साइटिका, कमर दर्द, घुटने का दर्द, सर्वाइकल स्पोंडिलोसीस, गले के दर्द का इलाज के लिए निः शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में निः शुल्क सोनोग्राफी व बीपी शुगर जांच, बेसिक दर्द की दवाइयां भी निः शुल्क दी जाएगी। बाकी मेडिसिन में भी 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा।


एक्स रे और सभी प्रकार के खून जांच, इको सीटी स्कैन में 50 प्रतिशत तक भारी छूट का लाभ उठाया जा सकता है। शिविर का आयोजन सोहम हॉस्पिटल, श्री शांति विजय परिसर बागबाहरा रोड लभराखुर्द, महासमुंद में होगा।  अधिक जानकारी और अग्रिम पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7803008904 पर संपर्क कर सकते हैं।

Health Camp : सोहम अस्पताल में निःशुल्क पथरी जांच शिविर 15 को

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द : सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द (महासमुन्द) में 15 अप्रैल दिन शनिवार को विशाल निः शुल्क यूरोलॉजी (पथरी जांच) कैंप आयोजित किया जा रहा है। डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि शिविर में मूत्र एवं पथरी जांच , परामर्श एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन किया जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश अग्रवाल (MBBS,MS,MCH) सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में सेवा देने उपलब्ध रहेंगे। अग्रिम रजिस्ट्रेशन एवं पंजीयन हेतु संपर्क कर सकते हैं-7803008904


उपलब्ध सेवाएं

• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
•प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी की सूजन एवं सिकुड़न का इलाज .पुरुषों में बांझपन नपुंसकता का इलाज
• मूत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुड़न किडनी,प्रोस्टेट एवन टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रूक रूक कर आना , लीक करना या खून आने का उपचार
• पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं , ट्रॉमा से लेकर किडनी में यूरीन ब्लॉकेज तक।

Soham Hospital : निःशुल्क दर्द निवारक शिविर आयोजित, 15 को पथरी उपचार के लिए लगेगा कैम्प

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल महासमुन्द में निः शुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में साइटिका, कमर दर्द, घुटने का दर्दसर्वाइकल स्पोंडिलोसीसगले के दर्द का इलाज हेतु निः शुल्क परामर्श दिया गया और निः शुल्क सोनोग्राफी के साथ ही बीपी शुगर जांच की गई। सेवा के संकल्प के साथ इस तरह का शिविर आयोजित किया जा रहा है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि बेसिक दर्द की दवाइयां निः शुल्क और बाकी मेडिसिन में 10 % तक डिस्काउंट दी गई। शिविर में एक्स रे और सभी प्रकार के खून जांच एवं इको सीटी स्कैन में 50% तक छूट दी गई। शिविर में 65 से 70 मरीजों ने डॉक्टर से निः शुल्क परामर्श लिया।

35 से 40 मरीजों का निः शुल्क सोनोग्राफी किया गया। निजी अस्पताल में इस तरह के अभूतपूर्ण योगदान के लिए सोहम हॉस्पिटल के डॉक्टर और पूरा स्टाफ को मरीजों ने धन्यवाद दिया।  डॉ युगल ने बताया कि महीने में 2 से 3 बार ऐसा निः शुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट भी इन शिविरों में किया जाता है। जिसमें 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंड रहता है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल  रहा है। सोहम हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर, एक्सीडेंटल, आईसीयू, पॉइजनिंग केस, हार्ट के मरीज और सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार 15 अप्रैल को निः शुल्क पथरी शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमे संबंधित मरीज निः शुल्क परामर्श एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा निः शुल्क ऑपरेशन करा सकते हैं।

कोसरंगी में लगा निःशुल्क स्वास्थ शिविर, बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित*

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द (महासमुंद) की ओर से ग्राम कोसरंगी में वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा वर्ग के लोगों ने लाभ लिया। शिविर में सोहम हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता, विभिन्न बीमारियों में उपयोग, कार्ड के लाभ बताए और स्वास्थ्य परामर्श दी गई। 

साथ ही बहुत से रोगों के निशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। निःशुल्क  ब्लड प्रेशर, शुगर एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। परीक्षण के पश्चात दवाइयां भी वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में डॉ उत्कर्ष वर्मा , योगाचार्य दीपक वैष्णव एवं उनकी टीम के के द्वारा संपन्न कराया गया।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले के दर्द निवारण केंद्र के रूप में सोहम हॉस्पिटल की एक अलग पहचान बनी है। संकल्प, सेवा,साधना के मूलमंत्र के साथ जिले का एकमात्र 60 बिस्तर निजी अस्पताल सोहम हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में ग्रामीणों का विश्वास जीता है। चिकित्सा को सेवा का माध्यम बनाते हुए डॉ युगल चंद्राकर समय-समय दूरस्थ ग्रामीण अंचल में कैम्प लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।


महासमुन्द शहर में ब्रेन ट्यूमर का पहला सफल आपरेशन का दावा, डॉक्टर युगल ने बयान जारी कर दी जानकारी

No comments Document Thumbnail
महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर ने मीडिया को बयान जारी कर बताया है कि संकल्प, सेवा और साधना को समर्पित उनके मल्टी स्पेशलटी हॉस्पिटल में जहाँ बड़ी से बड़ी चुनौती वाले आपरेशन लगातार किए जा रहे हैं। वहीं, हाल ही में ब्रेन ट्यूमर (मस्तिक में गांठ ) का पहली बार महासमुन्द शहर में सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। कुछ दिन पहले ही एक महिला, सिर में लगातर दर्द के चलते सोहम हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती हुई। जहाँ ब्रेन की सीटी स्कैन करने के बाद पता चला कि महिला की सिर में गांठ है। जिसका आपरेशन जरूरी है। सिर का आपरेशन बहुत ही जटिल प्रक्रिया है। जिसमे आपरेशन के दौरान कभी भी जान हानि का खतरा और हाथ-पैर में शून्यता की आशंका बनी रहती है।



सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर बताते हैं कि ऐसी आपरेशन के लिए पहले शहर के लोगों को जिले से बाहर बड़े शहर में जाकर आपरेशन कराना पड़ता था। साथ ही सिर के आपरेशन में लाखों रुपए का खर्च होता था। अब इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सोहम हॉस्पिटल में सिर के ट्यूमर का आपरेशन सफलतापूर्वक हो रहा है। साथ में आयुष्मान कार्ड से ऑपरेशन तथा ईलाज किया जा रहा है। सोहम हॉस्पिटल में dialysis की सुविधा आयुष्मान कार्ड से मिल रहा है। साथ ही यहां CT, ECG, ECHO, x-ray digital USG, मेडिकल , खून जांच, एंबुलेंस 24*7 उपलब्ध है।

AIDS दिवस के अवसर पर शांत्री बाई महाविद्यालय में जन जागरूकता अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल के डारेक्टर डॉ युगल चंद्राकर ने कहा कि विश्व AIDS दिवस युवाओं में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। यह कोई छूत की बीमारी नही है। हमें ऐसे मरीजों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिये। प्रेम और सद्भाव रखना चाहिये। यह एक ऐसी बीमारी है, जो छूने से नही फैलती है। न ही साथ रहने या साथ मे खाने से ही यह फैलती है। इसलिए ऐसे मरीज़ों के प्रति दुर्भावना नही रखना चाहिए।



छत्तीसगढ़ स्कूल व शांत्री बाई महाविद्यालय के विद्यार्थियों को 1 दिसंबर (विश्व AIDS दिवस के दिन) को AIDS के विषय मे बताते हुए कहा कि इसमें हमे जागरूकता लाने की आवश्यकता है। डॉ युगल चंद्राकर ने इस बीमारी के रोकथाम हेतु कहा कि सबसे पहले शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। खान-पान का विशेष ध्यान रखे। अपनी दिनचार्य को सुधारें। साथ ही नियमित रूप से योग प्राणायाम और ध्यान करें। उचित रूप से सूर्य की रोशनी और 3- 4 लीटर पानी का सेवन करें। यथासंभव मैदा और मांसाहार के उपभोग से बचे। इसके सेवन करने से हमारे तन और मन पर निगेटिव प्रभाव पड़ता है। जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही हानिकारक है। प्राचार्या एवम समस्त स्टाफ ने इस जानकारी के लिये आभार प्रकट किया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण लाभान्वित, सोहम हॉस्पिटल की पहल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल महासमुंद के सौजन्य से ग्राम पंचायत पासीद में विशाल स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया।शिविर में शुगर और ब्लडप्रेशर के नए मरीजों की पहचान की गई। जिसमे डॉ युगल चंद्रकार के मार्गदर्शन में उत्कर्ष वर्मा, योगाचार्य दीपक वैष्णव और सोहम हॉस्पिटल की टीम ने पासिदवासियों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण किया। जिसमे ब्लडप्रेशर की जांच , शुगर की जांच, हाथ- पैरों का दर्द, घुटनों का दर्द, एड़ी का दर्द इत्यादि के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।



साथ ही योग, आसान और ध्यान का महत्व ग्रामीणों को समझाया गया। जिसका लाभ ग्राम के महिलाओं, बुजुर्गों सहित छोटे बच्चों ने भी लिया। इस शिविर में सरपंच लाला राम निषाद , पुरषोत्तम देवदास , शिव लाल पटेल, जोहन सेन, दीनदयाल यादव, ईशु राम रौतिया ,मनसा राम ठाकुर, सुंदर लाल साहू ,केशव राम साहू सहित एवं  ग्राम के मुखियाओं का विशेष योगदान रहा।

सोहम हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण शिविर आयोजित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल के सौजन्य से ग्राम पंचायत लहंगर में  विशाल स्वास्थ्य शिविर लगा। जिसमें उत्कर्ष वर्मा, दीपक वैष्णव, लोकेश चंद्राकर साथ ही सोहम हॉस्पिटल की टीम ने लहंगरवासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। 


जिसमे ब्लडप्रेशर की  जांच, शुगर की जांच, साथ ही हाथ पैरो का दर्द, घुटनो का दर्द, एड़ी का दर्द, सर्दी खांसीबुखार, पेट का रोग, गैस, कब्ज इत्यादि के विषय मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 



साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क  दवाइयां वितरित की गई। जिसका लाभ ग्राम  के महिलाओं, बुजुर्गो सहित छोटे बच्चो को भी मिला। इस  शिविर में राजा राम सिन्हा, सहित सरपंच और समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा

सोहम अस्पताल में मिली बालक को नई जिंदगी, सर्पदंश से पीड़ित आठ वर्षीय बालक की प्राणरक्षा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सर्पदंश के उपरांत शरीर तथा मस्तिष्क पर पड़े प्रभाव के कारण कोमा की स्थिति  मे पहुंच रहे एक आठ वर्षीय बालक को सोहम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सको ने पांच दिनों तक वेंटीलेटर पर रखने के उपरान्त बचा लेने का कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भारत में पाए जाने वाले सर्वाधिक जहरीले  सांपों मे से एक करैत के काटने से बच्चे का तंत्रिका तंत्र, रक्त प्रवाह, श्वसन क्रिया तथा हार्ट बीट बुरी तरह से प्रभावित हुई थी तथा उसका बच पाना कठिन प्रतीत हो रहा था।



परन्तु सोहम के विशेषज्ञ डॉक्टर ने रोगी को रायपुर रिफर करने के स्थान पर चुनौती को स्वीकार करते हुऐ तत्काल उसे जीवित रक्षाक  प्रणाली (वेंटीलेटर ) पर रख कर उसकी श्वसन क्रिया तथा हृदयगति को व्यवस्थित करके बालक का उपचार प्रारंभ किया एवम पांच दिनों तक निरंतर देखभाल तथा उपचार के उपरांत उसे मौत के मुंह से वापस लाने मे सफल रहे । पीड़ित बालक पूर्ण स्वस्थ है तथा उनके परिजन, जो मुंह से फैन उगलते बेहोशी स्थिति मे पहुंचे बच्चे के बचने के आशा  छोड़ चुके थे, सोहम के डाक्टरों का आभार व्यक्त करते नही थक रहे थे।

जानलेवा हो सकता है सर्प-दंश

सोहम हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि जहरीले सांप का काटना समय पर  उपचार न मिले पर जानलेवा हो सकता है। क्योंकि इसका प्रभाव या तो पीड़ित के तंत्रिका तंत्र को निष्क्रिय कर देता है अथवा खून को गाढ़ा कर देता है। जिससे दोनों ही स्थितियों मे रोगी की मौत हो जाती है। अस्तु सर्प दंश की जानकारी मिलते ही पीड़ित को बैगा गुनिया के चक्कर मे पड़ने की स्थान पर अविलंब हॉस्पिटल पहुंचाए, जहां उसे समय रहते उचित उपचार  मिल सके।

सर्पदंश पीड़ितों का सहारा बना सोहम

आधुनिक उपकरणों तथा  विशेषज्ञ डॉक्टरो और  कुशल नर्सिंग टीम के साथ  माड्यूलर अपरेशन थियेटर, आई. सी. यू. क्रिटिकल केयर, यू. एस. जी., ईको, सीटी स्कैन तथा डायलेसिस सुविधा से संपन्न सोहम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिट जिले मे निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा 100 विस्तर हॉस्पिटल है। जहां समुचित उपचार की व्यवस्था है।

सोहम हॉस्पिटल के प्रयासों से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द (महासुन्द) द्वारा ग्राम गोड़पाली में रविवार को निःशुल्क योग एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे ग्राम के 70 से भी अधिक लोगों ने भाग लिया । युवा , बुजुर्ग एवम महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी।

सभी को निशुल्क दवा वितरण किया गया। जिसमे सोहम हॉस्पिटल द्वारा आयोजित शिविर में ब्लड प्रेशर जांच , शुगर जांच , कमजोरी, कमर का दर्द, सिर का दर्द, घुटनों का दर्द,गैस ,कब्ज , सीने में जलन ,इत्यादि रोगों का निःशुल्क जांच एवम परामर्श दिया गया।  जिसमे डॉ युगल चंद्रकार , लोकेश चंद्रकार, दीपक वैष्णव,  धनेश्वर चंद्रकार, सरपंच गोपाल पटेल, सुंदर लाल पटेल ,हरि दयाल सोनवानी , दाता राम पटेल सहित ग्रामवासी शामिल हुए और शिविर का लाभ उठाया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.