Media24Media.com: सोहम हॉस्पिटल महासमुंद का 102वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 20 महिलाओं की सोनोग्राफी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सोहम हॉस्पिटल महासमुंद का 102वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 20 महिलाओं की सोनोग्राफी

Document Thumbnail

 महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल  लभराखुर्द (महासमुंद) में  31 मार्च दिन रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  20 से अधिक मरीजों का  डॉक्टर सोमी चंद्राकर के द्वारा निशुल्क सोनोग्राफी  और महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। 


वहीं 26 से अधिक मरीजों का डॉक्टर  युगल चंद्राकर , उत्कर्ष वर्मा और सोहम की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें  जोड़ो के दर्द , पेट संबंधी समस्याओं , पथरी , पेट मे जलन, गैस , चमड़ी  के रोग, साइटिका , सर्वाइकल , दाद खाज खुजली  इत्यादि  का निःशुल्क परीक्षण एवं  उचित मार्गदर्शन मरीजो को दिया गया। महासमुंद जिले के हर तहसील जैसे बागबाहरा क्षेत्र के कई गांव,  तुमगांव क्षेत्र, पिथौरा क्षेत्र एवं  आसपास के कई गांव के लोग इस शिविर से लाभान्वित हुए। दूरस्थ गांवों से आकर लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। 

सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर रखा गया और समय-समय पर इस तरह के निशुल्क सेवा के कार्य सोहम परिवार के माध्यम से चलाए जाते हैं ।सामान्यतः महीने के प्रत्येक दूसरे रविवार को निशुल्क कैम्प लगाए जाने का ऐलान किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.