Media24Media.com: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साराडीह में हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वे

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज जिले के ग्राम पंचायत साराडीह में हितग्राहियों के घर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए मोर दुआर-साय सरकार के तहत स्वयं सर्वेक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से जानकारी ली।


सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब कोई भी पात्र व्यक्ति बिना पक्का आवास के नहीं रहेगा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जब हितग्राही के घर पहुंचे उनके परिवार की जानकारी ली । इस दौरान हितग्राहियों ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहा था, जो अब इस योजना के तहत पूरा होता नजर आ रहा है। उन्होंने‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया। इस दौरान मौजूद जनपद के सी ईओ को समय सीमा में सर्वे करने के निर्देश भी दिए।



विधायक सिन्हा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण के माध्यम से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें जल्दी योजना में सम्मिलित किया जाएगा। इस दौरान जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी एस मंडावी,ग्राम पंचायत सरपंच भारती यादव, साजन यादव, महिलाएंऔर ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

ज्ञात है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया था ।यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।

वुडबॉल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिषेक पांडे ने की विधायक से मुलाकात

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । 19वीं नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2024-25 में महासमुंद के अभिषेक पांडे ने पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता है। शनिवार को अभिषेक पांडे महासमुंद के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने पहुंचे। विधायक  सिन्हा ने उनको इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करे इसके लिए हमारी राज्य सरकार सदैव तत्पर है। खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके चलते ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा उपस्थित थें।


बता दें कि वुडबॉल चैंपियनशिप 22 मार्च से 26 मार्च 2024 तक नागपुर में आयोजित की गई थी। देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ और महासमुंद जिले में खुशी की लहर है। उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। अभिषेक की इस सफलता ने महासमुंद का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।

नवनिर्वाचित सरपंचों ने की विधायक से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के नवनिर्वाचित सरपंचों ने रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। चुनाव में मिली सफलता की खुशी बांटने पहुंचे सरपंचों ने विधायक का पुष्पहार से सम्मान किया।


वहीं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी निर्वाचित सरपंचों को जीत की बधाई देकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सरपंचों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। गांव से जुड़े विषय एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। विधायक  सिन्हा ने सभी सरपंचों को गांवों के विकास कार्य के हर संभव सहयोग का वादा किया है। विधायक ने कहा कि हमारी पहचान गांवों से ही होती है इसलिए गांव में विकास की गति कम नहीं होनी चाहिए। सरपंचों से कहा कि आप सभी के पास 5 साल का पूरा कार्यकाल है गांव के विकास कार्यों में लग जाए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण शम्मी सलूजा, ललिता अग्रवाल सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। वहीं नवनिर्वाचित सरपंचों में ग्राम पंचायत पथर्री सरपंच पिंटू दीवान, सिंघनपुर की सरपंच झालबाई राय, कछारडीह सरपंच दिनेश्वर साहू, ढांक सरपंच हेमीन देवा नायक, गोंड़पाली सरपंच रितु गेंदराम दीवान और डुमरपाली सरपंच यमुना ठाकुर शामिल थीं।

मौनी अमावस्या के अवसर पर होगा पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। आज मौनी अमावस्या के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुबह निर्धारित समय पर रुद्राभिषेक शुरू होगा, इसके बाद हवन पूजन होगा और अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा।


बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में एक माह का का महारुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस पावन अवसर पर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु भी शामिल होते हैं और पुण्यलाभ प्राप्त करते हैं।

इस बार मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक शुरू होगा, पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया जाएगा। इसके पश्चात हवन पूजन का आयोजन होगा। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

खाद्य मंत्री बघेल ने साझा की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां, बोले - सुशासन ही हमारा ध्येय

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।


प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है।

सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

विधायक सिन्हा ने ग्राम पीढ़ी, खड़सा और लहंगर के 85 लाभार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किया

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : जिले में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से जनसुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिसके तहत शनिवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा ग्राम पीढ़ी, खड़सा और लहंगर के कुल 85 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


इस दौरान विधायक सिन्हा ने कहा कि यह पहल सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का जीता-जागता उदाहरण है। यह कार्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सका है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी और प्रशासनिक टीम की सराहना की।

जिले में जनमन योजना के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में तथा एसडीएम महासमुंद के नेतृत्व में हल्का पटवारी के प्रयासों से ग्राम पीढ़ी, खड़सा और लहंगर के विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र 85 हितग्राहियों का जाति प्रमाण पत्र बनाए गए। जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान किया जा रहा है। इस पहल ने न केवल ग्रामीणों की सुविधा को बढ़ावा दिया है, बल्कि उनकी सरकारी योजनाओं में भागीदारी को भी सुनिश्चित किया है।

ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जाहिर की और राज्य शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा उनके गांव तक पहुंच गई है। अब हमें सरकारी सुविधाओं का लाभ गांव में ही मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

लभराखुर्द में बनेगा श्री श्रीराधा कृष्ण मंदिर, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । अंतर्राष्ट्रीय कृष्णा भावना अमृत संघ के द्वारा ग्राम लभराखुर्द में बनाए जाने वाले श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर के लिए गुरुवार को क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उपस्थित अतिथि महेश चंद्राकार, दानेश्वर सिन्हा, राजेंद्र सेन, ग्राम लभराखुर्द की सरपंच चित्र तांडी, पंच एवं समस्त ग्रामवासियों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया। जहां पर आगामी दिवसों में श्री श्री राधा कृष्ण का एक मंदिर तैयार होना है। सभी ग्रामवासी क्षेत्रवासियों ने सहयोग करके इस्कॉन के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया।


अंतरराष्ट्रीय कृष्णा भावना अमृत संघ इस्कॉन के छत्तीसगढ़ यूथ फोरम के डायरेक्टर तमाल कृष्ण दास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और इस्कॉन काउंसिल मेंबर तरुणी सेन से अगरबत्ती, धूप, पुष्प, गुलाल, अक्षत अर्पित कर भूमि पूजन करवाया। पूजन के दौरान भूमि सूक्त और मंगलाचरण का पाठ किया गया। भूमि पूजन होने के पश्चात श्रीफल फोड़ा गया और आगामी दिवस में यहां पर नींव डालकर नए मंदिर का निर्माण होना है। विधायक श्री सिन्हा ने अपने सुंदर शब्दों में कहा कि आने वाले दिवस में हमसे जो बन सकेगा हम आपके लिए सहयोगी होंगे।यहां केवल पूजन कार्य का नहीं अथवा यह क्षेत्र एक संस्कार का क्षेत्र होगा, शिक्षा का क्षेत्र होगा। अपितु यहां पर हर एक बच्चे से लेकर बूढ़े तक को शिक्षा दी जाएगी।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने बहुत धूमधाम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। हरे कृष्ण हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे के भजन में नृत्य करते हुए भूमि पूजन कार्य को भव्य बनाया। साथ ही कार्तिक मास होने के कारण यहां पर यशोदा दामोदर जी को दीपदान किया गया। समस्त क्षेत्र व ग्रामवासियों द्वारा इस आयोजन में प्रसाद की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में प्रमोद चंद्राकार, देवेंद्र चंद्राकर, प्रभात उपाध्याय, श्यामकुमार दुबे, नरेंद्र नायक, ग्राम कोटवार मोती, इस्कॉन मंदिर के भक्तगणों भक्त वत्सल दास, हिरण्य गर्भ दास, माधवचरण, लव कुश, जय गौर हरि, जय गौरांग, कृष्णराधीका सखी देवी दासी, पूर्णचंद्र, ऋचा, कामना माताजी सहित ग्रामवासी शामिल थे।

विद्युत समस्याओं का जल्द निराकरण करने अधिकारियों को विधायक ने किया निर्देशित

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को विधायक कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। अलग-अलग क्षेत्रों से आ रही विभाग से संबंधित समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उसके जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया।


विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रतिदिन कार्यालय में जनदर्शन आयोजित की जाती है। कुछ दिनों से विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं लेकर ग्रामीण पहुंच रहे हैं। इसमें लो-वोल्टेज, बिजली खंभे से संबंधित, ट्रांसफार्मर से संबंधित, लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने संबंधी शिकायत शामिल है।

जिसपर विधायक  सिन्हा ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अपने कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। अलग-अलग क्षेत्रों से आई समस्याओं के संबंध में अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित भी किया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को शहर के मौहारीभाठा में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने उपस्थित आमजनों को स्वच्छता संबंधित संदेश भी दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के दिन से स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 28 मौहारीभाठा में स्वच्छता अभियान के लिए पहुंचे।

वहां उन्होंने सभी के साथ मिलकर घास आदि को साफ किया। कोडारेश्वर नाथ महादेव मंदिर के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है। इसमें एक व्यक्ति से कुछ नहीं हो सकता हम सभी को मिलकर यह कार्य करना है। अपने आसपास को साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी खुद की होनी चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 से देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस कारण आज स्थिति में काफी परिवर्तन आया है। इस परिवर्तन को हमें आगे जारी रखना है। हम सभी को मिलकर देश को स्वच्छ बनाना है। इस दौरान वार्डवासियों की मांग पर उन्होंने कोडारेश्वर नाथ महादेव मंदिर की मरम्मत और आसपास के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह रहें मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, विष्णु चंद्राकर, नीलम दीवान, मनीष शर्मा, महेंद्र जैन, घना साहू, पुष्पा साहू, हेमकांति देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

भाजपा का सदस्य बनकर देश को विकसित बनाने में दें योगदान: योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भाजपा सदस्यता अभियान के तहत शहर के वार्ड क्रमांक 02 इमलीभाठा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 174 व वार्ड क्रमांक 05 में संतोषी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 179 पहुंचे। जहां उन्होंने आमजनों से मिलकर भाजपा की सदस्यता लेने के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए आप भी भाजपा परिवार का हिस्सा बनें और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।


बता दें कि देशभर में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी लगातार लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को विधायक श्री सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 02 इमलीभाठा शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 174 पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल से भाजपा का सदस्य बनाया। साथ ही क्यूआर और लिंक के माध्यम से भी जुड़ने की जानकारी दी। इसके पश्चात् वे वार्ड क्रमांक 05 संतोषी शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 179 में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है।

इसी कारण देशभक्त नागरिक भाजपा से जुड़ रहें हैं। जल्द ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करेंगे। इसलिए इस पुण्य कार्य में आप सभी भी सहयोग करें और भाजपा का सदस्य बनें। इससे भाजपा संगठन मज़बूत होगा साथ ही देश भी मजबूत होगा। आज हमारे राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है, डबल इंजन सरकार में विकास की धारा बह रही है।


इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, हनीश बग्गा, सुजाता विश्वनाथन, जितेंद्र साहू, दिनेश रूपरेला, खिलावन यादव, प्रभा साहू, हुसैना बानो, दिनेश बेहरा, नईम खान, विनोद चंद्राकर सहित वार्डवासी उपस्थित थें। इसी प्रकार बूथ क्रमांक 179 में मीना वर्मा, पप्पू साहू, महेश चौहान, गोपाल वर्मा, सीता डोंडेकर, भगवती करकसे, हेमकांति देवांगन, बी विशाल, सोहन बरिहा, सरिका यादव, सुनिता साहू, पुष्पा शर्मा, केशव साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

विधायक सिन्हा ने किया मंत्री टंकराम वर्मा का स्वागत, महासमुंद प्राइम अवार्ड कार्यक्रम में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गुरुवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री टंकराम वर्मा जिला मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बसना विधायक संपत अग्रवाल सहित भाजपा के नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित थें। इसके बाद मंत्री टंकराम वर्मा शंकराचार्य भवन में आयोजित महासमुंद प्राइड अवार्ड 2024 में शामिल हुए। 


कार्यक्रम में जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। प्राइड अवार्ड के मुख्य अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह विशेष गौरव का क्षण है कि महासमुंद में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका सम्मान किया जा रहा है। इसके लिए आयोजक टीम को बहुत-बहुत बधाई। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि मेहनत और लगन को सम्मान को स्थान देने के लिए आयोजक टीम को बधाई। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दिया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आने वाले समय में खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल होंगी। महासमुंद में खेल की प्रतिभा बहुत है इसलिए उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बसना विधायक संपत अग्रवाल ने भी आयोजक टीम और सम्मनित हुए प्रतिभाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद रूप कुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, सतपाल सिंह पाली, निरंजना शर्मा, संदीप दीवान, रमेश साहू, सुधा साहू, झनक लाल साहू, मनीष शर्मा, मीना वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधायक सिन्हा ने एक पेड़ मां के नाम पर वन परिसर में बेल पौध का रोपण किया

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया जाना है। जिसके अंतर्गत आज महिला समूहों के सदस्यों की उपस्थिति में स्थानीय वन परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया गया।


विधायक सिन्हा ने बेल पौध का रोपण करते हुए अपने आस-पास और गांव और पंचायतों में पौधरोपण हेतु अपील किया। उन्होंने कहा कि सबसे आवश्यक है कि रोपे गए पौधों की सुरक्षा करना। रोपण के बाद संबंधित विभाग पौधों की सुरक्षा और बढ़ोत्तरी के लिए विशेष प्रयास करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, प्रकाश शर्मा, उप वनमण्डलाधिकारी महासमुंद अब्दुल वहीद खान, परिक्षेत्र अधिकारी एस.आर. कर्माकर, जिला पंचायत, वन एवं महिला समूह के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारियों वन विभाग के प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महारुद्राभिषेक, पूजा स्थल से निकली शोभायात्रा, बम्हनी में हुआ विसर्जन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । पवित्र सावन माह में महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम के तहत विधायक कार्यालय महासमुन्द में रविवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और महारुद्राभिषेक हुआ। पश्चात सवा लाख बत्ती से महाआरती हुई। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपरिवार महारुद्राभिषेक में शामिल हुए। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुगण पूजा में बड़ी संख्या में शरीक हुए। महारुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद पार्थिव शिवलिंगों के विसर्जन के लिए महाशोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विशाल मेगा मार्ट से निकली और बम्हनी में संपन्न हुआ।


ज्ञात हो कि श्रावण मास में विशाल मेगा मार्ट परिसर व विधायक कार्यालय के पीछे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा विगत 9 वर्षों से लगातार महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन श्रावण मास की शुरुआत से प्रारंभ हुआ है। 22 जुलाई को श्रावण की शुरुआत सोमवार से हुआ। इसी दिन से यह महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन शुरू हो गया। रविवार 18 अगस्त को इस पूजन के तहत सुबह करीब 8 बजे वेदी पूजन हुआ। वेदी पूजन के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग निर्माण शुरू किया। आए हुए श्रद्धालुगण को पूजा का सामान उपलब्ध करवाया गया। फिर महारुद्राभिषेक आरंभ हुआ। मंत्रोच्चार के साथ सभी ने महारुद्राभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने अपने द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंगों का भी पूजन किया। महारुद्राभिषेक के बाद सवा लाख बत्ती से महाआरती की गई। इसके पश्चात् श्रद्धालुओं के लिए भोग भंडारे का आयोजन किया। पूजा में आए सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। फिर शोभायात्रा की तैयारियां की गई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा विशाल मेगा मार्ट परिसर से निकली। सभी श्रद्धालु बनाए गए पार्थिव शिवलिंगों को लेकर विसर्जन के लिए निकले। शोभायात्रा का समापन बम्हनी में हुआ।

आज होगी पूर्णाहुति

एक माह से जारी महारुद्राभिषेक व हवन-पूजन का आज समापन होगा। आज पूजन के पश्चात् पूर्णाहुति होगी। इसके साथ ही इस वर्ष का पूजन कार्यक्रम संपन्न हो जाएगी।

महासमुंद : मुख्यमंत्री साय रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन में शामिल हुए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पवित्र सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक  सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री  पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।




' एक पेड़ मां के नाम' अभियान का हिस्सा बनकर लगाएं पेड़, पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान : योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि सभी नागरिक एक पेड़ माँ के नाम में सहभागिता निभाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे तो धरती में हरियाली के साथ ही हम सब के जीवन में खुशहाली आएगी। मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के बाद विधायक श्री सिन्हा ने आज पौधरोपण कर इस अभियान का आगाज किया।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार महीने के अंतराल के बाद आज एकबार फिर से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 111वां संस्करण था। वहीं लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री जी ने पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने महासमुंद विधानसभा के बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र में वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण अभियान का अपने विधानसभा क्षेत्र में शुभारंभ किया। इसके साथ ही विधायक श्री सिन्हा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें और पेड़ लगाएं। इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा। आज हम पेड़ लगाएंगे तो उसका लाभ वर्तमान के साथ - साथ भविष्य में भी मिलेगा।


आज का इतिहास किया साझा

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपनी मन की बात देश की जनता के समक्ष कर रहे हैं। उन्होंने आज के दिन 30 जून का इतिहास साझा किया, कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन ‘हूल दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है। वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का मुकाबला किया था। उन्होंने एक खास तरह के छातों के बारे में बात की, कहा कि यह छाते हमारे केरल में तैयार होते हैं, जिसे 'कार्थुम्बी छाते’ कहते हैं और इन्हें केरल के अट्टापडी में तैयार किया जाता है। साथ ही उन्होंने हाल ही में मनाए गए योग दिवस के महत्व को लेकर बात की, पेरिस ओलंपिक को लेकर चल रही तैयारियों पर बात की। भारतीय ओलंपिक दल को शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इसके अलावा उन्होंने देशवासियों को एक खास कॉफी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अराकु कॉफी आंध्रप्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है। वहीं उन्होंने बताया कि कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है जो हिन्दी में है। ‘कुवैत रेडियो’ पर हर रविवार को इसका प्रसारण आधे घंटे के लिए किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

महासमुंद विधानसभा के बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंगेश टाकसाले, प्रकाश शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, महेंद्र जैन, सुनीता देवांगन, विनोद रात्रे, नंदू जलक्षत्री, गोपी कन्नौजे सहित गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पीएम किसान सम्मान निधि से कोई भी पात्र किसान वंचित न हों- योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि से कोई भी पात्र किसान वंचित नहीं होना चाहिए। विधायक कार्यालय में जनदर्शन के दौरान किसानों द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कृषि विभाग के उपसंचालक एफआर कश्यप को तलब कर जानकारी ली। अधिकारी द्वारा गोलमोल जवाब दिए जाने पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि योजना से कोई भी किसान वंचित न होने पाए, यह कृषि विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


विधायक ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि उनके खाते में सम्मान निधि की राशि आ रही है, यह सुनिश्चित कर लें। यदि राशि उनके खाते में जमा नहीं हो रही है तो कृषि विभाग के अधिकारियों से मिलकर हितग्राहियों की सूची में अपना नाम सुनिश्चित करावें। किसानों की आय दुगुना करना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना मिल का पत्थर साबित होगा। किसानों को सीधे लाभान्वित करने वाली इस योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि पुराने ढर्रे पर अब काम नहीं चलने वाली है। अफसर एक बात गांठ बांध लें कि अब जन-जन के मन से श्री मोदी और श्री साय की डबल इंजन की सरकार चलने वाली है। समाज के अंतिम छोर के हितग्राहियों को मुख्यधारा से जोड़कर लाभान्वित करने की जिम्मेदारी कर्मचारी-अधिकारियों की है।

परिवार के मुखिया के निधन पर फौती नामान्तरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पीएम सम्मान निधि से किसानों को वंचित रखे जाने पर अधिकारियों को विधायक ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसानों और श्रमिकों को कोई तकलीफ नहीं हो, यह सरकार की प्राथमिकता में है। विधायक श्री सिन्हा से जनदर्शन में मिलने बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण, पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि आज विधायक कार्यालय पहुंचे थे।

महाशिवरात्रि पर्व पर 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से होगा विशेष पूजन अनुष्ठान, महासमुन्द में गूंजेगा ओम नमः शिवाय का जयकारा

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेगामार्ट परिसर बीटीआई रोड महासमुंद में 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित है। क्षेत्र का विकास, जन आरोग्य और जन-जन की समृद्धि के निमित्त आयोजित इस विशेष अनुष्ठान में महासमुन्द क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी प्रिया विशेष रूप से शामिल होंगी।


आयोजन की तैयारी में जुटे शिवभक्तों ने बताया कि देवाधिदेव महादेव की महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना, अभिषेक करने के लिए 108 युगल (पति-पत्नी) का पंजीयन किया जा रहा है। नगरवासियों से अपील की गई है कि पहले आओ-पहले पाओ के क्रम में 108 लोगों को विशेष अनुष्ठान का अवसर मिलेगा। रात्रिकालीन महाशिवरात्रि पूजा अभिषेक 11 आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। विशेष पूजन में भाग लेने के इच्छुक शिवभक्त, श्रद्धालुओं से आयोजक मण्डल ने आग्रह किया है कि मोबाइल नंबर 9165744556, 9399998687 पर कॉल करके दम्पत्ति अपना पंजीयन करा सकते हैं। इससे विशेष अनुष्ठान को संपन्न कराने और बैठक व्यवस्था में सुविधा होगी।

विधायक ने श्रद्धालुओं से किया विनम्र आग्रह

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया है कि महाशिवरात्रि पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। शिव आराधना से मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह सुनहरा अवसर है। उल्लेखनीय है कि बीते कई वर्षों से इस स्थल पर शिव आराधना और महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजन अनुष्ठान किया जाता रहा है। इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने में श्रद्धालु और आयोजक मण्डल के लोग जुटे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि का पर्व सनातन संस्कृति में भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व हर साल परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष पूजा होती है।

सड़क पर उतरे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुन्द विधायक का हाथ- गरीबों के साथ

No comments Document Thumbnail

 आनंदराम पत्रकारश्री

व्यवसायियों से व्यवस्थापन के लिए चर्चा करते हुए विधायक सिन्हा


महासमुन्द । सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की कार्यप्रणाली को लेकर आज महासमुन्द शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों की वजह से यातायात व्यवस्था बदहाल हो रही थी। एनएच-353 पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जिला प्रशासन ने सख्ती के साथ फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया था। 


इससे रोज कमाने-खाने वालों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया। परेशान गरीब लोगों ने विधायक कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दो दिन पहले नगर पालिका के सीएमओ को तलब कर विधायक ने समुचित व्यवस्था करने कहा था। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तब विधायक ने संवेदनशील होकर आज खुद व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने रायपुर जाते समय कचहरी चौक पर रूककर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया।

देखें कार्यवाही का video Live


विधायक ने महासमुन्द नगर के मुख्य सड़क किनारे दुकान लगाकर जीवन यापन करने वालों के व्यवस्थापन तक यथास्थान पर ही दुकान लगाने कहा। उन्होंने फुटकर व्यवसायियों को सख्त हिदायत भी दी है कि यातायात व्यवस्था में बिना कोई बाधा पहुँचाये, केवल नाली की सीमा तक ही दुकान लगाएं। रोज दुकान लगाएं और शाम को पूरा सामान समेटकर घर ले जावें। व्यवस्था बनाने में नगरीय प्रशासन और जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस शर्त के साथ व्यापार करने का व्यवस्था प्रदाय किया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर खदेड़ दिया जाएगा।

विधायक के इस सहानुभुतिपूर्वक विचार और खुद सड़क पर उतरकर कार्य करने से छोटे-छोटे व्यवसायियों में खुशी की लहर दिखी। उन्होंने व्यवसायियों को आधारकार्ड के साथ नगर पालिका में पंजीकृत कर सीमित क्षेत्र में ही आजीविका चलाने कहा है। इससे किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा नियम तोड़े जाने पर सख्ती से कार्यवाही की जा सकेगी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि बीते कुछ माह से छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को बेदखल कर दिए जाने से इनके जीवन यापन में कठिनाई हो रही थी। जिसे दूर किया जा रहा है।

नोटरी और स्टाम्प वेंडरों का भी व्यवस्थापन

महासमुंद में नोटरी का कार्य करने वाले और स्टाम्प वेंडर भी विगत दो माह से उचित जगह नहीं मिलने से परेशान थे। दूर-दूर से आने वालों को भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा नोटरी कार्य स्थल पर पहुंचे। उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनके कुर्सी- टेबल व अन्य नोटरी सामान को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद कार्यालय के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित कराया। किसी विधायक द्वारा स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर त्वरित कार्यवाही किए जाने को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही है। इधर, विधायक की सक्रियता देखकर प्रशासनिक अधिकारी सकते में नजर आए। बहरहाल, सड़क किनारे से हटाए गए फुटपाथ व्यवसायी एकबार फिर सड़क किनारे दुकान लगाने तत्पर हैं। यातायात व्यवस्था अथवा अव्यवस्था भविष्य के गर्भ में है।

नगर के बस स्टैंड, बैंकों के समीप, बरोंडा चौक के पास, शास्त्री चौक कुछ ऐसे चिन्हित स्थल हैं, जहाँ पर आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहता है। विधायक के सड़क पर उतरने से अब लोगों की उम्मीदें जाग गई है। सभी की अपेक्षा है कि नगर में आवागमन की व्यवस्था सुगम हो।

शिक्षा के मंदिर को संवारने हर संभव करेंगे प्रयास - विधायक योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज ग्राम डुमरपाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्मित अतिरिक्त भवन और रामपुर प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। इससे गांव के बच्चों को सर्वसुविधायुक्त भवन में अध्ययन करने में सुविधा होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की । विशिष्ट अतिथि सीटू सलुजा झलप, धरम पटेल मण्डल अध्यक्ष पटेवा, देवा नायक , शम्मी सलुजा , निर्भय नायक, पवन पटेल, पप्पू परेल, मुन्ना साहू, सुनील पटेल, सोमनाथ सिन्हा, धनकेतन पटेल थे।


उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि शिक्षा हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता है। गांव के सभी पालक अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार संकल्पित है। शिक्षा के मंदिर को संवारने के लिए हम सब मिलजुलकर काम करेंगे।
इस अवसर पर सरपंच पुष्पा कुल्लेश्वर पटेल, उपसरपंच हेमलता पुनाराम ध्रुव, विकास अग्रवाल, योगेश ठाकुर, धनेन्द्र गिरी, पोतदार सोनवानी, गोल्डी सलूजा , द्वारिका सेन (शाला प्रबंधन समिति डुमरपाली) यमुना ठाकुर (महिला मोर्चा), देवानंद नायक, हुलस ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन द्वारिका सेन ने किया।

मोदी की गारंटी को पूरी कर रही है हमारी सरकार, माताओं को मिलेगा हर महीने एक हजार - योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को एक के बाद एक छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार पूरी कर रही है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। सभी गारंटी एक-एक करके 5 साल में पूरी की जाएगी।


महत्वाकांक्षी मातृ वंदना योजना के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए निर्णय की जानकारी देते हुए विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि कल मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया गया है। इसके लिए मातृ शक्ति हमारी बहनें छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं। राज्य में महतारी वंदन योजना लागू करने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह अर्थात् साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करना है। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिला, जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 21 वर्ष से अधिक हो, सभी को मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। इस योजना को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम की स्थिति सरकार के निर्णय से स्पष्ट हो गई है।

विधायक सिन्हा ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने किसी प्रकार के भ्रम और बहकावे में नहीं आने की अपील महिलाओं, माता- बहनों से की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.