Media24Media.com: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

Document Thumbnail

 महासमुंद । स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को शहर के मौहारीभाठा में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने उपस्थित आमजनों को स्वच्छता संबंधित संदेश भी दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता सहित वार्डवासी उपस्थित थे।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के दिन से स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 28 मौहारीभाठा में स्वच्छता अभियान के लिए पहुंचे।

वहां उन्होंने सभी के साथ मिलकर घास आदि को साफ किया। कोडारेश्वर नाथ महादेव मंदिर के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता सभी के लिए जरूरी है। इसमें एक व्यक्ति से कुछ नहीं हो सकता हम सभी को मिलकर यह कार्य करना है। अपने आसपास को साफ रखने की जिम्मेदारी हमारी खुद की होनी चाहिए। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 से देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस कारण आज स्थिति में काफी परिवर्तन आया है। इस परिवर्तन को हमें आगे जारी रखना है। हम सभी को मिलकर देश को स्वच्छ बनाना है। इस दौरान वार्डवासियों की मांग पर उन्होंने कोडारेश्वर नाथ महादेव मंदिर की मरम्मत और आसपास के सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह रहें मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, विष्णु चंद्राकर, नीलम दीवान, मनीष शर्मा, महेंद्र जैन, घना साहू, पुष्पा साहू, हेमकांति देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.