Media24Media.com: वुडबॉल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिषेक पांडे ने की विधायक से मुलाकात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वुडबॉल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिषेक पांडे ने की विधायक से मुलाकात

Document Thumbnail

 महासमुंद । 19वीं नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2024-25 में महासमुंद के अभिषेक पांडे ने पुरुष सिंगल्स में कांस्य पदक जीता है। शनिवार को अभिषेक पांडे महासमुंद के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने पहुंचे। विधायक  सिन्हा ने उनको इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करे इसके लिए हमारी राज्य सरकार सदैव तत्पर है। खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके चलते ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा उपस्थित थें।


बता दें कि वुडबॉल चैंपियनशिप 22 मार्च से 26 मार्च 2024 तक नागपुर में आयोजित की गई थी। देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिषेक पांडे ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि पर पूरे छत्तीसगढ़ और महासमुंद जिले में खुशी की लहर है। उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। अभिषेक की इस सफलता ने महासमुंद का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.