Media24Media.com: महासमुंद विधायक विनोद चंद्रकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद विधायक विनोद चंद्रकार. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद विधायक विनोद चंद्रकार. Show all posts

क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की मिली सौगात, संसदीय सचिव के प्रयास से 25 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से उक्त विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है। गुरूवार को ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच सोनसाय निर्मलकर, उपसरपंच श्यामलाल पटेल, पंच अमृत गायकवाड़, शशि साहू, हरिशंकर साहू, रेखु पटेल, उदे पटेल, घांसु निषाद, डिगेश्वर सत्यम, मनोज ढीढी, सचिन पटेल, गोवर्धन बघेल, मुकेश पटेल, डेरहा धीवर, संतोष धीवर आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। 

पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सात लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत भोरिंग में पांच लाख की लागत से सहदेव सेन के घर से मेहर मोहल्ला तक पेवर ब्लॉक निर्माण, ग्राम पंचायत बिरकोनी में पांच लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मचेवा में तीन लाख की लागत से किशन साहू के घर से सरस्वती शिशु मंदिर तक नाली निर्माण, ग्राम पंचायत लखनपुर में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण व ग्राम पंचायत परसदा ख में दो लाख की लागत से रंगमंच निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। 

इन्होंने जताया आभार

इस पर अरूण चंद्राकर, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, गिरधर आवड़े, संतोष साहू, बाहरू साहू, अश्वनी गिलहरे, रविंद्र चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, रेखराज पटेल, जीवन यादव, परमेश्वर साहू, चमन सिन्हा, शेखर चंद्राकर, माखन सिन्हा, चंदन चंद्राकर, शिव पटेल, कुलेश्वर ठाकुर, आकाश निषाद, राजू यादव, किशन देवांगन, सेवाराम साहू, सुखदेव साहू, लीलू साहू, रामजी साहू, दारा साहू, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, सीटू सलूजा, हेमंत डडसेना, अतुल गुप्ता, सोनू राज, डागा साहू, लमकेश्वर साहू, विक्की पटेल, रामजी ध्रुव, मयाराम टंडन, राजू दीवान, कृष्ण पटेल, कार्तिक पटेल ने संसदीय सचिव  चंद्राकर का आभार जताया है।

संसदीय सचिव ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत पचरी में वामा डेयरी द्वारा आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बुधवार को वामा डेयरी द्वारा ग्राम पंचायत पचरी में जिले में गौपालन एवं दूध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिक सुधार को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। अतिथि के रूप में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, एसपी विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के सीईओ एस आलोक, जनपद पंचायत सीईओ निखत सुल्ताना, वामा डेयरी के एमडी प्रशांत धारीवाल, मोहित धारीवाल, कल्याण भद्रा, सरपंच हेमलता डडसेना, पवन डडसेना मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिले में गौपालन और दूध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिक सुधार को लेकर वामा डेयरी द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गाय पालन को आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाने के लिए गौधन न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य गाय पालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और उसके माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। किसानों को इस साल प्रति क्ंिवटल 2640 रूपए धान का समर्थन मूल्य मिलेगा। अगले साल किसानों को करीब 2800 रूपए मिलने की संभावना है। भूपेश बघेल के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान

उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान किया। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने कहा कि पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो, ऐसी शासन की मंशा है। खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन की ओर किसानों को आगे आना होगा। इसके पूर्व वामा डेयरी के एमडी प्रशांत धारीवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन मोहित धारीवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरिता डडसेना, उपदेश मारकंडे, देवकुमार चेलक, लखन टंडन, जनक डडसेना, मोहित घिरे, अर्चना मारकंडे, बेदराम जोशी, सरस्वती गिलहरे, बिंदिया डोरा, राजकुमार कुर्रे, हुमेश्वर साहू, देवेश डडसेना, रेवाराम कुर्रे, प्रीति भगत सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत भलेसर व मोंगरा में सामुदायिक भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व रंगमंच का भूमिपूजन और सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। 

अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, गोविंद साहू, सरिता राकेश चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, राजू यादव, किशन देवांगन, तुलाराम साहू, सरपंच टेमिन सिन्हा, सरिता रिखीराम साहू, गिरजाशंकर चंद्राकर, हेमंत डडसेना, लीलू साहू, राकेश चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, टिकेश्वर सिन्हा, रिखीराम साहू मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व रंगमंच के लिए भूमिपूजन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिस पर अब उनकी मांग होने जा रही है।

भवन बनने से विभिन्न आयोजनों में सुविधा

भवन बनने से विभिन्न आयोजनों में सुविधा हो सकेगी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध है। शहर की तरह गांवों में भी समुचित विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिये जिस समृद्धि की नींव रखी थी, अब वह साकार होती दिख रही है। ग्रामीणों के जीवन में अब बदलाव आने लगा है। 

जैविक खेती की ओर लौटने लगे किसान 

किसान जैविक खेती की ओर लौटने लगे हैं। भूपेश सरकारी की जनहितकारी नीतियों की वजह से किसानों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश्वर साहू, सेवाराम कुर्रे, किरण साहू, कोमल कन्नौजे, लोकेश्वरी साहू, रीना धीवर, कृष्ण कुमार नेताम, संतोष ध्रुव, छगन लाल साहू, मोती लाल साहू, नारायण कन्नौजे, संतराम साहू, पुनीतराम साहू, चैतराम साहू, रामनारायण सेन, मोहन सेन, लालचंद साहू, लोकनाथ ध्रुव, गोविंद कन्नौजे, योगेश्वर धीवर, लखन दीवान, तोषण कुमार, चैतराम कन्नौजे, नीलम यादव, बिसनी यादव, दुर्गा दीवान, शांति बाई साहू, प्रमिला कन्नौजे, मुरारी साहू, नुकेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, केंवरा सिन्हा, लीलाबाई साहू, राजकुमार ध्रुव, देवा तांडेकर, बलदेव साहू, सुखनंदन यादव, रामाधीन सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, राजू सिन्हा, गजानंद सिन्हा, बीजलाल सिन्हा, लीलाराम सिन्हा, हरिशंकर ध्रुव, हरिलाल साहू, परस सिन्हा, मोहन सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, भूषण साहू  मौजूद थे।

संसदीय सचिव ने वितरित किया छात्राओं को साइकिल, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में नवमीं की छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने छात्राओं को साइकिल वितरित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने जाने में सुविधा मिलेगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को सार्थक करने में यह योजना अपनी महती भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आज समय की मांग है। 

ये रहे मौजूद

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश भर में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जहां गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा, प्राचार्य डीएस दीवान, पार्षद गजेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, गौतम सिन्हा, विजय बांधे, कपिल साहू, सलीम भाठी, मानिक साहू, थानू साहू, शिव यादव आदि मौजूद थे।

माता कर्मा कन्या कॉलेज में एमकाम की कक्षाएं प्रारंभ करने की जरूरत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में एम काम की कक्षाएं प्रारंभ करने की जरूरत है। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पत्र लिखकर इस दिशा में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ध्यानाकर्षित कराया है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने शिक्षा मंत्री पटेल को लिखे पत्र में बताया है कि जिले में एकमात्र शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय है। जहां वर्ष 2007 से बी काम की कक्षाएं संचालित हो रही है। 

बीकाम अंतिम वर्ष में छात्राओं की दर्ज संख्या लगभग 250 से अधिक रहती है। शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमकाम के लिए प्रवेश की संख्या केवल 80 है। जिससे अन्य महाविद्यालयों और शासकीय कन्या महाविद्यालय से बीकाम के पश्चात एमकाम की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को या तो जिले से बाहर जाना पड़ता है या फिर अपनी पढ़ाई को विराम करना पड़ता है।

महासमुंद में एमकाम की कक्षाएं संचालित करने स्वीकृति

शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में एमकाम की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग छात्राओं व पालकों द्वारा लगातार की जा रही है। लिहाजा शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुंद में एमकाम की कक्षाएं संचालित करने स्वीकृति दिए जाने की जरूरत है।

ओपन स्कूल बोर्ड अध्ययन केंद्र खोलने सचिव से की चर्चा

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खट्टी में छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड अध्ययन केंद्र खोलने के लिए छग राज्य ओपन स्कूल के सचिव से चर्चा करते हुए पत्र लिखा है। संसदीय सचिव ने चर्चा व पत्र में सचिव का ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि खट्टी स्कूल के आसपास परसदा, तमोरा, तुसदा, कमरौद, खम्हरिया, पचेड़ा, उमरदा में हायर सेकेंडरी स्कूल व हाईस्कूल संचालित है। जिसमें अध्ययनरत नियमित छात्र अनुत्तीर्ण होने पर अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं और आगे की शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खट्टी में ओपन स्कूल बोर्ड अध्ययन केंद्र खोलने से उक्त विद्यालयों से अनुत्तीर्ण विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। खट्टी में ओपन स्कूल बोर्ड अध्ययन केंद खोलना विद्यार्थियों के हित में होगा।

आबादी क्षेत्र में टॉवर लगाए जाने का विरोध, नागरिकों ने की संसदीय सचिव से शिकायत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शहर के वार्ड 6 नयापारा में आबादी क्षेत्र में टॉवर लगाए जाने का विरोध करते हुए वार्डवासियों ने संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सोमवार को वार्ड 6 नयापारा के नागरिकों ने संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात कर टॉवर लगाए जाने का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नागरिकों ने बताया कि वार्ड के टॉउन हाल के पास एक निजी जमीन पर एक कंपनी द्वारा टॉवर लगाया जा रहा है। जो कि आबादी क्षेत्र में आता है। टॉवर लगने से उसके रेडिएशन से नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। 

मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन

लिहाजा टॉवर को आबादी क्षेत्र से दूर अन्य स्थान पर लगाना चाहिए। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मो इमरान कुरैशी, अजय बंजारे, अग्नू राम, दिलीप कुमार, धीरज सिन्हा, गोपाल सोना, सुरेश चौहान, निरंजन कुमार, विजेंद्र कुमार, भूपेंद्र बंजारे, मैना, सरिता, प्रियंका निराला, लीला बाई, कमला महिलांग, पुष्पा निराला, नीलम चेलक, बादल बंजारे मौजूद रहे।

मेशन मजदूर संघ के लिए बनेगा सांस्कृतिक भवन, संसदीय सचिव ने की 5 लाख देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मेशन मजदूर संघ के लिए पांच लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

सोमवार को मेशन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की वार्ड 30 जय हिंद कॉलेज के पास जमीन है। जहां संघ के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक भवन और सभागार बनाने का निर्णय लिया है।

इन्होंने जताया आभार 

इस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा किए जाने पर मेशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम धीवर, महामंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष किशनलाल साहू, चोवा राम साहू, मन्नू लाल साहू, खुमान धीवर, अमरू राम साहू, बढ़ोत्तम साहू, फत्तेलाल, लालाराम साहू आदि ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

महानदी के निसदा बैराज से कोडार जलाशय तक पानी लाने सर्वे की तैयारी, संसदीय सचिव ने ली जानकारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महानदी के निसदा बैराज से कोडार जलाशय तक पानी लाने के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर सर्वे के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के 51 गांवों में पांच हजार 218 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में जल संसाधन विभाग के अफसरों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महानदी में निसदा बैराज से कोडार उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत 13500 लाख का बजट में प्रावधान किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र के 51 गांवों में पांच हजार 218 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। प्रोजेक्ट को लेकर संसदीय सचिव  चंद्राकर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता पीआर विश्वकर्मा से आवश्यक जानकारी ली। जिस पर कार्यपालन अभियंता श्री विश्वकर्मा ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है।

सर्वे के बाद तैयार किया जाएगा DPR

सर्वे के बाद DPR तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से कोडार जलाशय में पर्याप्त पानी भर जाएगा। जिससे खरीफ व रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इसी तरह उन्होंने बताया कि कोडार वृहद परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर के कौंदकेरा वितरक नहर और उनके तीन माइनर नहरों का रिमाडलिंग और लाइनिंग कार्य समेत पक्के कार्यों के मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्राक्कलन बनाकर मुख्य अभियंता को प्रेषित किया गया है। इसी तरह केशवा नाला में भी केशवा एनीकट निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाकर राज्य शासन को भेजा गया है। 

नहर लाइनिंग कार्यों की ली जानकारी

संसदीय सचिव चंद्राकर ने विभागीय मद से नहर लाइनिंग कार्यों की भी ली जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि कोडार जलाशय परियोजना के दायीं तट नहर प्रणाली के परसाडीह वितरक नहर की पिरदा माइनर, परसाडीह माइनर व मालीडीह सबमाइनर का जीर्णोद्धार और सीसी लाइनिंग, कोडार परियोजना के अंतर्गत चिंगरौद वितरक नहर का लाइनिंग कार्य, बम्हनी वितरक नहर लाइनिंग कार्य, पासीद जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, बगनई व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के नवीनीकरण, लोहारडीह जलाशय एवं नहर लाइनिंग कार्य, केशवा व्यपवर्तन योजना की नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य व कछारडीह जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य प्रगति पर है। 

जिला प्रशिक्षण केंद्र में आठ लाख की लागत से होगा बाउंड्रीवाल का निर्माण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र में आठ लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।  मंगलवार को संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर और नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान प्याऊ घर का भी शुभारंभ किया गया।मंगलवार को भारत स्काउट गाइड के बीटीआई रोड स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने की। 

विशेष अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के राज्य सचिव कैलाश सोनी, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, जिला आयुक्त ऐतराम साहू, श्रीमती शशि चंद्राकर, मंजू शर्मा, लता चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश चंद्राकर, नगरपालिका के सभापति संदीप घोष मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात संसदीय सचिव व राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने स्काउट गाइड जिला ईकाई की गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि जिला ईकाई उल्लेखनीय कार्य संपन्न कराकर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड मानवता और देशप्रेम का मार्ग है। इससे जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारवान बनने के साथ ही समाजहित में कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में अपनी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए समाज उत्थान में योगदान देने का आव्हान किया। इसके पूर्व बीटीआई मुख्य मार्ग में प्याउ घर का भी शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद यहां चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल लुनिया, तुलेंद्र सागर, रामकुमार साहू, विनोद वर्मा, भूपेंद्र साहू, प्रेम पटेल, मतीन साहू, भूमिका सहित स्काउट-गाइड मौजूद रहे।

गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए संसदीय सचिव ने कलेक्टर को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

महासमुुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर डीएमएफ से बीस लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने ध्यानाकर्षित कराया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि महासमुंद नगरपालिका छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा नगरपालिका है। जहां करीब 90 हजार से अधिक नागरिक निवासरत हैं। 

गर्मी के दिनों में पेयजल को लेकर दिक्कतें आती हैं। पिछले दिनों नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से पेयजल व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया था। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने संसदीय सचिव  चंद्राकर से शहर में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए बताया कि वर्तमान में शहर में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है। शहरवासियों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए खराब हैंडपंप को मरम्मत करने और नए मोटर पंप खरीदने की राशि की जरूरत है। 

पत्र लिखकर कराया ध्यानाकर्षित

ऐसे में निकाय निधि में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण सामाग्री क्रय करने में नगरपालिका असमर्थ है। लिहाजा पेयजल व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर डीएमएफ से 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने ध्यानाकर्षित कराया है।

वनोपज समिति के प्रबंधकों ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों ने वेतनवृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वनमंत्री मोहम्मद अकबर व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है। प्रबंधकों ने बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक कर दिया गया है। जिसके लिए वे लगातार मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों को लेकर भी प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षित कराया था। जिस पर संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, रामाधर लहरे, सुरेश सोनी, रावटे, संतोष तिवारी, देवीसिंह ठाकुर, फगनूराम, विवेक सिंह, हेमलाल कन्नौजे, झनकलाल सिन्हा, रूद्रेश ध्रुव, राजेश्वर पौराणिक आदि ने प्रदेश सरकार के साथ ही संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

माता कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम अछरीडीह और तुमगांव में आयोजित माता कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल होकर भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। सोमवार को ग्राम अछरीडीह और तुमगांव में भक्त माता कर्मा जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपा साहू, मोती साहू, पार्वती साहू, राधेश्याम साहू, सती साहू, मुन्ना साहू, ललित साहू, दिलीप चंद्राकर, मानिक साहू, भुवनेश्वर साहू, रतीराम साहू, अलखराम साहू, चुनेश्वर साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 

ये रहे मौजूद

उन्होंने भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुट रहने से समाज को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। समाज को जोड़ने और समाज में कटुता को दूर कर सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए काम करने पर जोर दिया। आपस मे भाई चारा बना कर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है। उन्होंने उपस्थितजनों को भक्त शिरोमणी माता कर्मा की जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर साहू समाज के लोगों के साथ ही ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संसदीय सचिव के प्रयास से 3 जगहों पर एनीकट के लिए बजट में राशि का प्रावधान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के तीन जगहों पर एनीकट निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। एनीकट निर्माण से निस्तारी के साथ ही सिंचाई की समस्या दूर हो सकेगी। संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने बताया कि वर्ष 2022-23 के बजट में करोड़ों रूपए की राशि प्रावधानित किए जाने से निश्चित तौर पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोडार नाला में बंजारी एनीकट कम काजवे निर्माण के लिए 497.21 करोड़ अनुमानित राशि है। इसी तरह तीन करोड़ की लागत से बेलटुकरी एनीकट का निर्माण होना है। इसके लिए दस लाख रूपए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं तीन करोड़ की लागत से अछोली एनीकट का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए भी दस लाख का बजट में प्रावधान किया गया है। केशवा जलाशय के मुख्य नहर में लाइनिंग का कार्य के लिए एक करोड़ का प्रावधान किया गया है। 383 लाख की लागत से पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं नहरों के लाइनिंग व पक्के कार्यों के मरम्मत कार्य कराया जाएगा। 

संसदीय सचिव चंद्राकर ने दी जानकारी

इसी तरह कनेकेरा एनीकट के अपस्ट्रीम में बायीं और दायीं तट में रिटेनिंगवाल निर्माण एक करोड़ की लागत से होना है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने बताया कि एनीकट बनने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा साथ ही इन गांवों में निस्तारी की समस्या भी दूर हो जाएगी। 

इन्होंने जताया आभार

ग्रामीण लिफ्ट कर एनीकट के पानी को उपयोग में ला सकेंगे। बजट में राशि का प्रावधान किए जाने पर जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, संतोष साहू, अश्वनी गिलहरे, जितेंद्र चंद्राकर, टोमन सिंह ध्रुव, संतोष चंद्राकर, हेमलाल यादव, देवसिंह यादव, श्रीराम ध्रुव, रविंद्र चंद्राकर, श्यामलाल पटेल, धनीराम बंजारे, तिलक चंद्राकर, मानसिंग बरिहा, भीम साहू, शत्रुघन खैरवार, गणपत बरिहा, शिवकुमार, कांशीराम, दिलीप चंद्राकर, चंद्रपाल चंद्राकर, रेखराज पटेल, जितेंद्र चंद्राकर, परमेश्वर साहू, जीवनलाल यादव, राधेश्याम सिन्हा, देवेंद्र चंद्राकर, संतोष ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, पुरूषोत्तम चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर, सोहनलाल चंद्राकर, रेवाराम साहू, तोषण कन्नौजे ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पुरातत्व को दर्शाने पीजी कॉलेज में धरोहर झरोखा की होगी स्थापना

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पुरातत्व को दर्शाने के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धरोहर झरोखा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संस्कृति और पुरातत्व विभाग से बॉक्स के साथ ही जनभागीदारी समिति से सेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष इतिहास रीता पांडेय और जया ठाकुर ने संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर धरोहर झरोखा की स्थापना को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर संस्कृति और पुरातत्व विभाग से 22 बाक्स प्राप्त हुआ है। जिसे प्राचार्य  ज्योति पांडे के निर्देशन में निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा जनभागीदारी समिति से यहां सेक्शन का कार्य कराया जा रहा हैं। बॉक्स में मूर्तियां स्थापित करना शेष हैं। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जल्द ही इसके लिए भी उचित पहल करने का आश्वासन दिया।  

संस्कृति को जानने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म

उन्होंने कहा कि धरोहर झरोखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बनेगा। साथ ही जिले के नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ की धरोहर और संस्कृति को जानने के लिए अवसर प्राप्त होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संचालनालय संस्कृति और पुरातत्व विभाग से अधिकारी यहां निरीक्षण में पहुंचे थे। 

संसदीय सचिव के प्रयास से 3 जगहों पर ट्रांसफार्मर के लिए मिली स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। क्षेत्र के तीन स्थानों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा वहीं सब स्टेशनों की कम क्षमता के कारण होने वाली बिजली कटौती से भी निजात मिलेगी।  संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से सिरपुर और मुढ़ैना में 3.15 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जबकि ग्राम अछोली में जल्द ही 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। नए ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोड की समस्या से राहत मिल जाएगी। 

बेहतर वोल्टेज और नियमित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इन क्षेत्रों के ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने सिरपुर, मुढ़ैना और अछोली में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के लिए स्वीकृति दिलाई। जिस पर जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, ढेलू निषाद, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव ने आभार जताया है।

इन्होंने जताया विधायक का आभार

वहीं कुणाल चंद्राकर, सरपंच गोवर्धन बांधे, ललित ध्रुव, अरूण चंद्राकर, पूर्व सरपंच राजेन्द्र चंद्राकर, थनवार यादव, राधेश्याम ध्रुव, राजेश साहू, दिलीप जैन, गजाधर निषाद, गंगा प्रसाद निषाद, निहाल सोनकर, संतोष साहू, अश्वनी गिलहरे, जितेंद्र चंद्राकर, टोमन सिंह ध्रुव, संतोष चंद्राकर, हेमलाल यादव, देवसिंह यादव, श्रीराम ध्रुव, रविंद्र चंद्राकर और तिलक चंद्राकर ने भी संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

संसदीय सचिव के प्रयास से मिली 15 लाख रूपए की स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से मिली स्वीकृति पर नागरिकों ने उनका आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार गांवों में प्रवास के दौरान संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलला चंद्राकर को ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण की मांग की थी। जिसे गंभीरता से  लेते हुए विधायक चंद्राकर ने शासन का ध्यायानाकर्षित कराया। 

बाद इसके छग राज्य ग्रामीण और अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से ग्राम उमरदा, मचेवा, बंदोरा और जलकी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। सीसी रोड की स्वीकृति मिलने पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच संतोष पटेल, हेमंत चंद्राकर, भीखम चंद्राकर और केशव चौधरी ने आभार जताया है।

इन्होंने जताया विधायक का आभार 

वहीं राधेश्याम ध्रुव, परस पटेल, रमेश चौधरी, पूर्णिमा साहू, रामजी ध्रुव, अयोध्या पटेल, लीलाधर ध्रुव, प्रेमलाल ध्रुव, ममता देवदास, ऋषि साहू, एसकुमार ध्रुव, उमाशंकर साहू, सियाराम कुर्रे, राजकुमार भतपहरी, शत्रुघन साहनी, दीनाराम ध्रुव,, मनोहर ध्रुव, अमेरिका बाई, संतोषी ध्रुव, गेंदसिंग, बलीराम मेहर, रायसिंग ठाकुर, भागीरथी ठाकुर, रोहित पटेल और सेवासिंग ठाकुर ने भी संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहरों से पहुंचेगा पानी, संसदीय सचिव की पहल पर प्रदेश सरकार ने किया बजट में प्रावधान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गरियाबंद जिले के पैरी परियोजना अंतर्गत सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण प्रस्तावित है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित नहर निर्माण के सर्वे के लिए एक करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान किया है। बताया जाता है कि अगले महीने किसी एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराए जाने की तैयारी है।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत एकमात्र कोडार जलाशय से खरीफ सीजन में करीब 23 हजार 472 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। वहीं मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत केशवा जलाशय से तीन हजार आठ सौ 46 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। रबी सीजन में बांध खाली होने पर किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पाती। लिहाजा किसानों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गरियाबंद जिले के पैरी परियोजना अंतर्गत सिकासार जलाशय से नहरों के माध्यम से पानी महासमुंद जिले में लाने ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण के सर्वे के लिए एक करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान किया है। 

सिंचाई क्षमता में हो सकेगी वृद्धि: विधायक चंद्राकर

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिकासेर जलाशय बरसात के दिनों में जल्दी भर जाता है और इसका पानी व्यर्थ बह जाता है। नहर बनने से पानी का सदुपयोग होने के साथ ही महासमुंद जिले में सिंचाई क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। इधर संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने इस संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। जिस पर अधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण प्रस्तावित है। इसके सर्वेक्षण में एक करोड़ रूपए की राशि का बजट में प्रावधान किया गया है। संभवतः अप्रैल महीने में किसी एजेंसी के माध्यम से सर्वे का कार्य कराने की तैयारी की जा रही है।

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बढ़ाने बजट में करोड़ों का प्रावधान, संसदीय सचिव ने प्रदेश सरकार का कराया था ध्यानाकर्षित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के बजट में महासमुंद क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके लिए उन्होंने लगातार शासन का ध्यानाकर्षित कराया था। संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने बताया कि बजट में करोड़ों रुपए की राशि प्रावधानित किए जाने से निश्चित तौर पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। बजट में कई कार्यों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। 

कोडार परियोजना के शीर्ष कार्य के डाउन स्ट्रीम में हाल रोड निर्माण और अन्य सुरक्षात्मक कार्य के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। साथ ही कोडार व्यपवर्तन योजना के मुख्य नहर चैन क्रमांक 0 से 250 तक क्षतिग्रस्त लाइनिंग की मरम्मत और चैन क्रमांक 456 से अंतिम छोर तक, 05 माइनर नहरों का सीसी लाइनिंग कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा कोडार परियोजना अंतर्गत गढ़सिवनी वितरक नहर के चैन क्रमांक 12 और कुकराडीह माइनर, जोबा माइनर और गढ़सिवनी माइनर एक और दो का लाइनिंग-पुनरोद्धार कार्य, कोडार बायीं तट नहर के चैन क्रमांक 78 पर निर्मित नहर साइफन का पुनर्निर्माण, कोडार वृहद परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर के खट्टीडीह वितरक नहर के चैन क्रमांक 185 से 330 चैन-कांपा माइनर के चैन क्रं 80 से 150 तक जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य शामिल है। 

मरम्मत काम के लिए बजट में राशि का प्रावधान

कोडार वृहद परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर के कौंदकेरा वितरक नहर और उनके तीन माइनर नहरों का रिमाडलिंग-लाइनिंग कार्य और पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य, सोरमसिंघी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, पक्के कार्यों का उन्नयन और सीसी लाइनिंग कार्य शामिल है। इसी तरह राजीव समोदा निसदा व्यपवर्तन योजना के दायी ओर निर्मित फ्लश बार के डाउन स्ट्रीम में सीसी ब्लॉक से सुरक्षा कार्य, पीढ़ी जलाशय के शीर्ष कार्य और नहरों के लाइनिंग-पक्के कार्यों का मरम्मत कार्य के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। 

अचानकपुर व्यपवर्तन के लिए बजट में राशि का प्रावधान

ग्राम अछोला से महामाया मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण और पिचिंग कार्य, समोदा बैराज के दायी और बायीं तरफ सब्सीडयरी वियर का पक्का निर्माण, मुख्य सड़क से हेडवर्क तक सीसी रोड निर्माण और निरीक्षण कुटीर, उद्यान का फेसिंग कार्य शामिल हैं। नैनी नाला व्यपवर्तन, डूमरपाली व्यपवर्तन और अचानकपुर व्यपवर्तन के लिए बजट में राशि का प्रावधान रखा गया है।

PG कॉलेज में 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा अतिरिक्त कक्ष, संसदीय सचिव की पहल पर बजट में किया गया प्रावधान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी महाविद्यालय में 25 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। वहीं शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ होगी। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास के चलते आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर की पहल पर बजट में क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य PG महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने शासन का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके अतिरिक्त कक्ष के लिए 25 लाख रुपए बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रारंभ किए जाने के लिए भी मांग की जाती रही है। इसे भी संसदीय सचिव चंद्राकर ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस दिशा में ध्यानाकर्षित कराया। जिसके बाद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रारंभ किए जाने बजट में घोषणा की गई। इसके अलावा सोरिद में 75.23 लाख रुपए की लागत से हाईस्कूल भवन की सौगात मिली है। इसी तरह पासीद में 73.73 लाख रुपए की लागत से हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। 

'शैक्षणिक आधारभूत ढांचे का विकास'

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में भूपेश सरकार नई पहल कर रही है। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अध्यापन कार्य, काबिल शिक्षक, बिल्डिंग, बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, खेल समेत तमाम सुविधाएं अच्छी है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल के माध्यम से शैक्षणिक आधारभूत ढांचे का विकास किया गया है। अब स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल का भी संचालन किया जाएगा। हिंदी माध्यम बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी की ही तरह 32 हिंदी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

क्षेत्र को मिली ढाई करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्यों की सौगात, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत बेमचा, कोसरंगी व खट्टी को ढाई करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिली है। शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। शनिवार को ग्राम पंचायत बेमचा, कोसरंगी और खट्टी में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण, सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, अरीन भागीरथी चंद्राकर, रोहित चंद्राकर, यदुनाथ पांडे, एनएसयूआई के कार्यकारी अध्यक्ष व्यंकटेश चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, सरपंच हरिशचंद ध्रुव, उमा सुरेश साहू, दूजराम साहू, ब्रिजेन हीरा बंजारे, ममता चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, गौरव जानी, हरिशंकर साहू, रेखराज पटेल, जीवन यादव, सोहन साहू मौजूद थे। 

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी और चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से क्षेत्र में द्रुत गति से विकास हो रहा है। शहर के साथ गांवों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। ग्राम कोसरंगी में ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेश साहू, रहीम खान, सुशील शर्मा, रेवाराम साहू, कामता यादव, श्याम बंजारे, धनेश्वरी निषाद, रूखमणी साहू, प्रेमलता साहू, पंचराम सारथी, डिगेश्वर साहू, अनसूईया साहू, श्रीमती कविता गोस्वामी, कार्तिका ध्रुव, घनश्याम निषाद, बलदाउ यादव आदि मौजूद थे।

संसदीय सचिव ने किया पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत कौंदकेरा, लहंगर-परसाडीह में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गुरूवार को ग्राम पंचायत कौंदकेरा, लहंगर व परसाडीह में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य अरीन भागीरथी चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, विक्रम महिलांग, रमाकांत ध्रुव, हेमंत डडसेना, सचिन गायकवाड़, तोष सोनवानी, लता कैलाश चंद्राकर, सरपंच अन्नू चंद्राकर, मीनाबाई देवदास, बलराम ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, राधेश्याम ध्रुव मौजूद थे।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के शुभांरभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि गांवों में पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन विस्तार होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। पेयजल के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का जो सपना देखा था, उस सपने को छत्तीसगढ़ सरकार साकार कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़िया सरकार बनी है, जिसकी वजह से किसानों, आदिवासियों, मजदूरों एवं समाज के गरीब तबके के लोगों के जीवन में बीते तीन सालों में खुशहाली आई है। 

2500 रूपए क्विंटल में धान खरीदी का फैसला

सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के ऋण की माफी और 25 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीदी का फैसला लिया गया। कर्जमाफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय में तेजी आई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुनीत राम, संतोष धीवर, नोहर चंद्राकर, प्रदीप, शिवकुमार, द्वारिका निषाद, मीना चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर, मिलापा बाई, चंद्रिका चंद्राकर, दुर्गा ध्रुव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.