Media24Media.com: मेशन मजदूर संघ के लिए बनेगा सांस्कृतिक भवन, संसदीय सचिव ने की 5 लाख देने की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मेशन मजदूर संघ के लिए बनेगा सांस्कृतिक भवन, संसदीय सचिव ने की 5 लाख देने की घोषणा

Document Thumbnail

महासमुंद। मेशन मजदूर संघ के लिए पांच लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

सोमवार को मेशन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की वार्ड 30 जय हिंद कॉलेज के पास जमीन है। जहां संघ के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक भवन और सभागार बनाने का निर्णय लिया है।

इन्होंने जताया आभार 

इस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा किए जाने पर मेशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम धीवर, महामंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष किशनलाल साहू, चोवा राम साहू, मन्नू लाल साहू, खुमान धीवर, अमरू राम साहू, बढ़ोत्तम साहू, फत्तेलाल, लालाराम साहू आदि ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.