Media24Media.com: बलौदाबाजार-भाटापारा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बलौदाबाजार-भाटापारा. Show all posts
Showing posts with label बलौदाबाजार-भाटापारा. Show all posts

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बलौदाबाजार जिले में 28 हजार से अधिक मकान हुए स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  28 हजार 754 मकान हुए स्वीकृत किए गए है जिसमें से आज 15 हजार 436 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी कर दिया गया है। जिससे वर्षाे से पक्के घर की आस में रहने वाले हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे है। इस खुशी को उत्सव को बदलने के लिए कलेक्टर दीपक सोनी ने गांव गांव में आवास उत्सव आयोजन कराने के निर्देश संबधित अधिकारियों दिए है। जिसके तहत हितग्राहियों को योजना के संबध में विस्तृत जानकारी,सूची का वाचन,घर की डिजाइन,किश्तों का विवरण सहित सक्षम हितग्राही अतिरिक्त पैसा मिलाकर और बड़े घर बनाने हेतु प्रेरित किए जाएंगे।

उक्त सभी बाते कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के समीक्षा बैठक में कही है। उन्होंने संबधित अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को दो टूक कहा की निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की समझौता नही होनी चाहिए। सभी मकान निर्धारित  90 दिवस की समय सीमा में ही पूर्ण कराएं।पहले साल भर में लगभग 7 हजार मकान बनाने होते थे जिसको हम बड़ी मुश्किल से पूर्ण कर पाते है।  पर अब लक्ष्य से 4 गुणा अधिक 28 हजार हो गया है मतलब हम लोगो को अब 4 गुणा अधिक मेहनत की जरूरत है। तब जाकर आवास का लाभ हितग्राहियों को मिल पाएगा। इस दौरान सोनी ने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह पुरुस्कृत करने की बात कही है।

गौरतलब है की जिले में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 28 हजार 754 मकान हुए स्वीकृत किए गए है। जिसमे जनपद पंचायत बलौदाबाजार 6731, भाटापारा 3756, कसडोल 7658, पलारी 6497 एवं सिमगा 4112 शामिल है। इसी तरह से इसमें से आज दिनांक तक 15 हजार 436 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी कर दिए गए है। जिसमे से जनपद पंचायत बलौदाबाजार 3534, भाटापारा 2568, कसडोल 3734, पलारी 2979 एवं सिमगा 2621 शामिल है।

 

सीएम भूपेश बघेल आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करने के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीधे आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे। बघेल अपरान्ह 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोबर खरीदी के लिए श्रीसीमेंट और जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के बीच एमओयू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में श्रीसीमेंट उद्योग और जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के बीच एमओयू हुआ। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखण्ड में स्थापित श्री सीमेंट उद्योग द्वारा गोबर क्रय करने की सहमति दी गई है। कोयले की जगह ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने श्रीसीमेंट प्रतिदिन खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर। एडीशनल फ्यूल रिर्सोसेज के रूप में गोबर का भट्टी को गरम करने में कोयले के साथ उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा रजत बंसल और श्री सीमेंट के रवि तिवारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि श्रीसीमेंट के सबसे समीप के गांव चण्डी में गोबर अन्य स्थानों से एकत्र कर कंपनियों को दिया जायेगा। गोबर की पूर्ति सीमेंट उद्योग के 15 किलोमीटर के परिधि वाले 16 गांव से प्रतिदिवस 10 मीट्रिक टन गोबर प्रदाय किया जाएगा। कम्पनी को अब तक 38.8 मीट्रिक टन गोबर प्रदाय किया जा चुका है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 07 गौ-शालाएं हैं, जिसमें 1739 पशुओं को रखा गया है, इनमें 04 सिमगा विकासखण्ड में ही स्थित है जो 20-25 किलोमीटर की दूरी पर है। गौ-शालाओं से भी प्रति दिवस 6 मीट्रिक टन गोबर प्रदाय की संभावना है। जिले में उद्योेगों के समीपस्थ लगभग 95 गांव हैं, जिसमें पशुओं की संख्या लगभग 80 हजार है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की गोबर खरीदी की गोधन न्याय योजना से प्रभावित होकर गोबर के उपयोग के नए-नए नवाचार सामने आ रहे हैं। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, दिये और गमले बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अब प्राकृतिक पेंट और बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के श्रीसीमेंट उद्योग ने एडीशनल फ्यूल रिर्सोसेज के रूप में गोबर का उपयोग करने का फैसला किया है।

महिला सम्मेलन : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कर्मियों का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने गुरूवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखण्ड के ग्राम हथबंद में आयोजित वृहद महिला सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होनें 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गैस-चूल्हा तथा महिला कोष से विभिन्न स्व-सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक का ऋण वितरण भी किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर राज्य सभा की पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, पूर्व विधायक दुर्ग श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं। महिलाएं खेती किसानी करने से लेकर हवाई जहाज तक उड़ाकर विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से देश की सेवा कर रहीं है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा।

राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों के माध्यम से एक छत के नीचे महिलाओं को निःशुल्क विधिक चिकित्सा, परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

दर्शनार्थियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से करें काम : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 24 से 26 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मेले के आयोजन की तिथि का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राज राजेश्वरी कौशल माता, राजमहंत गण सहित कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करें और इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपना सहभागिता निभाएं। उन्होंने मंदिर परिसर एवं गुरू घासीदास जन्मस्थली में पुराने जैतखाम की जगह मेला आयोजित होने से पूर्व नवीन जैतखाम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विजय कुमार गुरू ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखें।

कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेले के लिए प्रस्तावित की गई व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को मेला अधिकारी एवं सह-मेला अधिकारी टुण्डरा तहसीलदार चित्रलेखा चन्द्रवंशी को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य स्तर से डिप्टी कलेक्टरों एवं सँयुक्त कलेक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पेयजल एवं निस्तारी जल की पर्याप्त इंतजाम रहेगी।

कलेक्टर बंसल ने बताया कि मेला स्थल पर स्थापित 30 लाख, 8 लाख एवं 75 हजार लीटर क्षमता के टैंक को साफ कराकर पानी भरना प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर, महराजी, छातापहाड़ एवं पंच कुण्डीय में अलग से पानी टंकी की व्यवस्था रहेगी। मेले में तीनों दिन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। मेला में आये दर्शनार्थियों के लिए रियायती दर पर दाल-भात केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। मेले में प्लास्टिक के सामान में भोजन एवं अन्य सामग्री परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

दोना पत्तल एवं लकड़ी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। मेला स्थल में दुकानों के आवंटन के लिए एक समिति बनाई गई है। मेला स्थल के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मेले के आयोजन के दौरान गिरौदपुरी धाम के 10 किलोमीटर की परिधि में कोई भी अवैध शराब दुकान का कारोबार नहीं होगा। इसके लिए आबकारी एवं पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पान, गुटखा एवं बीड़ी का विक्रय पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर राजमहंतों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने मेले के व्यवस्थित आयोजन के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर एसपी दीपक झा, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

साहू समाज हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कसडोल में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, रीति-रिवाजों को सहेजे रखने के लिए जागरुक हैं, लगातार सौहार्दपूर्ण सामाजिक आयोजन इसका बड़ा उदाहरण है। ज्ञान-विज्ञान से लेकर खेती-किसानी और राजनीति-व्यापार तक हर क्षेत्र में साहू समाज छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में जिला साहू संघ की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने समाज की परिचय पत्रिका साहू स्मारिकातथा कसडोल बिलाईगढ़ कैलेंडर का विमोचन किया गया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का दौरा करके चार साल में हुए कामों का फीड-बैक ले रहा हूं। 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आज इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हर जगह बहुत बढ़िया फीडबैक मिल रहा है, लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बीते चार वर्षों में न केवल साहू समाज, बल्कि हर समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। सैकड़ों लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव का स्वयं जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाओं ने गांव-गांव में उत्साह का वातावरण बनाया है। गांव-गांव में गौठान बनाकर उन्हें ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का परिणाम यह हुआ कि आज हमारी माताएं और बहनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे गांव उत्पादन का केंद्र हुआ करते थे और शहरों में इन उत्पादों की बिक्री हुआ करती थी, वही दौर फिर से लौट आया है। साहू समाज छत्तीसगढ़ का परंपरागत तेल-उत्पादक समाज है। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई और शुद्ध, जैविक तेल की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए नयी संभावनाओं का जरूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि परंपरागत तेल-व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए राज्य में तेलघानी बोर्ड का गठन पहले ही किया जा चुका है। हम अपने किसानों को केवल किसान बनाए नहीं रखना चाहते, बल्कि उन्हें उद्यमी भी बनाना चाहते हैं। जिन फसलों को वे उपजाते हैं, उनका खुद वैल्यू एडीशन करके वे ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के माध्यम से हम हर नागरिक की आय में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और तीज-त्यौहारों के संरक्षण का भी काम कर रहे हैं। इसी क्रम में तीजा-पोरा, हरेली, मां कर्मा जयंती, मां शाकंभरी जयंती, छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे- लोक पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश शुरु किए गए हैं। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू सहित समाज के सुनील साहू, भुवेनश्वर साहू, श्रीमती मोहन कुमारी, हनुमंत साहू, आनंदराम साहू, पंचराम साहू, श्रीमती शीलू साहू, तोष राम साहू, रेवाराम साहू, पवन साहू, गोरेलाल साहू, श्रीमती भारती साहू एवं श्रीमती नीलू चंदन साहू और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

ग्लू ट्रेप से चूहे फंसाने पर हो सकती है कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

ग्लू ट्रेप से चूहे फंसाने या नुकीली छड़ी से जानवरों को हांकने और प्रहार करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पशु क्रुरता निवारण नियमों के विभिन्न प्रावधानों के तहत इस तरह चूहे फंसाना या पशुओं को हांकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। नेशनल B बोर्ड, नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक डॉ. बी.एल.सारस्वत से मिले निर्देश के बाद बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले में इस आशय सूचना जारी किया है।





आरंग के तालाब में मिली प्राचीन पाषाण प्रतिमा, यहां भूगर्भ में दफन हैं वैभवशाली इतिहास





पशु क्रुरता निवारण नियम 1960 के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी पशु की सवारी के लिए, हांकने के लिए, वाहन खींचने के लिए, अंकुश में रखने के लिए नुकीली पराली, कांटो वाली दट्टाधारी धूंसरी जैसे किसी भी आकार-प्रकार वाली उपसल या तीखी आंतरी या ऐसा साधन जिसमें पशु के शरीर पर निशान पड़े, घाव हो, सूजन हो या इनमें से किसी के होने की संभावना हो, उपयोग में नहीं लेगा। इसी प्रकार चूहों को पकड़ने के लिए ग्लू ट्रेप का उपयोग प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पशु क्रुरता निवारण समिति के सदस्यों को पत्र लिखकर इस संबंध में समाज में जनजागरूकता लाने एवं नियमों का प्रचार-प्रसार करने में सहयोग का आग्रह भी किया है।





देवभोग के 15 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी





जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत 14वें वित्त योजना से अनियमित और नियम विरूद्ध भुगतान करने के संबंध में 15 ग्राम पंचायत सचिवों को अनुशासनात्मक कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 आदर्श आचार संहिता के दरम्यान 14 वें वित्त की राशि नियम खिलाफ आहरण और भुगतान करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।





3 दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश





शिकायत की जांच जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा की गई। 16 ग्राम पंचायतों के खिलाफ प्राप्त शिकायत में ग्राम पंचायत मुंगिया, करचिया और सितलीजोर में वित्तीय अनियमितता नहीं पाया गया, लेकिन नियमों के खिलाफ इनके द्वारा राशि भुगतान किया गया है। उप संचालक पंचायत ने बताया कि इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत घोघर, डुमरबहाल, डुमरपीटा, बरबहली, माहुलकोट, मुंगझर, डोहेल, घुमरगुड़ा, खुटगांव, सुकलीभाठा-पुराना, सेंदमुड़ा और लाटापारा के सरपंच और सचिवों के द्वारा नियमों के खिलाफ आधिक्य राशि भुगतान किया जाना पाया गया है। जांच अधिकारियों से मिली जांच प्रतिवेदन के मुताबिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सभी 15 सचिवों को नोटिस जारी कर 03 दिन के अंदर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।


बलौदाबाजार : खाद के स्टॉक में मिली गड़बड़ी, समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए लगातार कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न सोसायटी और निजी कृषि दुकानों का लगातार निरीक्षण कर स्टॉक मिलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में उप संचालक कृषि संत राम पैकरा ने नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने पलारी और बलौदाबाजार विकासखण्ड के विभिन्न सहकारी समिति और निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।





कोरोना से जंग में बस्तर के इस गांव की प्रेरणादाई कहानी, 100% आबादी का हुआ टीकाकरण





निरीक्षण के दौरान पलारी विकासखंड के अंतर्गत सहकारी समिति अमेरा में उर्वरकों के स्टॉक में अनियमितता पाई गई। समिति के POS मशीन में उपलब्ध स्कंध 325.91 मैट्रिक टन के खिलाफ भौतिक रूप से सिर्फ 132.21मैट्रिक टन उर्वरक ही पाया गया। कुल 193.70 मैट्रिक टन उर्वरक कृषकों को बिना POS मशीन के ही बेच दिया गया है। जिसका समायोजन समिति द्वारा किया जाना है।





कारण बताओ नोटिस जारी





इस संबंध में समिति प्रबंधक दुष्यंत कुमार साहू को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार सिमगा विकासखंड में उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अखिलेश दत्त दुबे द्वारा निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 18 सहकारी समितियों में अनियमितता पाये जाने पर सभी प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।





उर्वरक विक्रय केंद्रों में उपलब्ध स्कंध का सत्यापन





उन्होंने बताया कि सहकारी समिति विश्रामपुर में पीओएस मशीन में उपलब्ध स्कंध 269.579 मैट्रिक टन के खिलाफ भौतिक रूप से 24.03 मैट्रिक टन और सहकारी समिति पौसरी में 27.05 मैट्रिक टन उर्वरक के खिलाफ भौतिक रूप से 0.1 मैट्रिक टन उर्वरक पाया गया। जिन्हें की जवाब-तलब किया गया है। जिले में इसी प्रकार अन्य विकासखंडों में भी उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा समस्त निजी और सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों में उपलब्ध स्कंध का सत्यापन किया जा रहा है।





जल्द ही समायोजन करने के निर्देश





वहीं अनियमितता पाये जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विक्रेताओं को नियमानुसार POS मशीन, बायोमेट्रिक से ही उर्वरक विक्रय करने की समझाइश दी जा रही है। जो भी उर्वरक बिना POS के ही विक्रय किया गया है। उसका जल्द ही समायोजन करने के निर्देश दिया गया है। जिससे जिले को आगामी खरीफ के लिए मांग मुताबिक उर्वरक उपलब्ध हो सकें। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार समस्त उर्वरक विक्रेताओं को DBT (उर्वरक) योजनान्तर्गत पॉस मशीन, बायोमेट्रिक,कंप्यूटर और मोबाइल एपलीकेशन में प्रयोग कर उर्वरक विक्रय करने के निर्देश पूर्व में दिए गए हैं।


स्कूली विद्यार्थियों की पहल, कोरोना से बचाव की सामग्री वितरित

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़





कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश, प्रदेश को झझकोर दिया है। हर व्यक्ति जो जागरूक है वह कोरोना कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अपना बचाव कर रहा है। किंतु जहां आज भी बहुसंख्यक आबादी गॉंव में रहती है वहां लोग कुछ जानकारी के अभाव मे, कुछ साधनों की कमी के कारण संक्रमण से बच नही पा रहे हैं। शासकीय अस्पतालों को कोरोना के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जहां शासन स्तर पर सर्व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है वहीं जनप्रतिनिधि गण अपनी जनसंपर्क निधि से एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटीलेटर, ऑक्सिमिटर आदि उपलब्ध करा रहे हैं ।शिक्षा विभाग भी स्कूल शिक्षकों के सहयोग से ऑक्सीजन सिलिंडर अस्पतालों को दे रहे हैं।





ग्रामीणों को किट वितरित




इन सब घटनाओं से प्रेरित और प्रभावित होकर बलौदाबाजार जिले अंतर्गत आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल हिरमी के बच्चों ने संक्रमण से बचाव हेतु हिरमी तथा आस-पास के गॉंव में ग्रामीणों के मध्य संक्रमण से बचाव की सामग्री संयंत्र के CSR अधिकारियों वैभव त्रिपाठी व शिरिष मिश्रा के माध्यम से वितरित की गयी। छात्र आशीष प्रसाद, गौरव साहू, श्रिया श्रीवास्तव, अजय कुमार सोनी, माही सिंह व दिव्यम पटेल ने बताया कि उन्होने हेल्पिंग हैंड्स नामक अभियान चलाया तथा अपने अभिभावकों से राशि एकत्रित की है। संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों को इस नेक काम की जानकारी मिलने पर उनके द्वारा भी सहयोग किया गया है।





छात्रों के द्वारा प्रत्येक के लिए एक एक किट तैयार किया गया जिसमें भाप लेने की मशीन वेपोराईज़ेर, नोज मास्क, सेनेटाइजर, फेस मास्क आदि के साथ सामग्री के उपयोग और महत्व की जानकारी डाली गई है। बच्चों के इस सेवा भाव और कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। यह सभी के लिए प्रेरणा दायक है।


तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लापरवाही पड़ेगी भारी: कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

लॉकडाउन में थोड़ी छूट से बाजारों और बैंकों में उमड़ी भीड़ से प्रशासन चिंतित है। इस पर बुधवार को बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि सभी कोविड के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें नहीं तो और भी भयावह स्थिति निर्मित होगी। उन्होंने दो टूक कहा अगर ऐसी ही स्थिती बनी रही और हम अपने स्वभाव में परिवर्तन न करें तो तीसरी लहर आने में जरा भी देर नही लगेगी। तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच में इस तरह लापरवाही निश्चित ही हम सब पर भारी पड़ेगी। जिसका खमियाजा पूरे समाज को ही भुगतना पड़ेगा।





बलौदाबाजार जिलें के 957 गावों में से 555 गाँव संक्रमित, 402 गांव संक्रमण से मुक्त





कलेक्टर ने कहा कि हाल के दिनों में देखा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से बाजारों में भीड़ कर रहे हैं। जिससे न केवल कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन बल्कि हम संक्रमण को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। संक्रमण के विस्तार को रोकना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति का भी यह कर्तव्य है कि अपने और पूरे समाज के लिए इन नियमों का पालन करें।





जिले में संक्रमण दर मात्र 4 प्रतिशत





सब के सहयोग और लगभग महीने भर से ऊपर लॉकडाउन से जिले में संक्रमण की दर में बड़ी मुश्किल से कमी आई है। जिसे यथासंभव हमें बनाए रखना है। इसके लिए आप सब का सहयोग अति आवश्यक है। आज की स्थिति में जो संक्रमण दर अप्रैल महीने में लगभग 46 प्रतिशत था अब वह घटकर महज 4 प्रतिशत रह गया है।





प्रधानमंत्री ने की कोविड से निपटने में बलौदाबाजार जिला प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा





इसका यह मतलब नहीं है कि अब कोरोना नहीं होगा। अगर हमारे बीच कोई 1 भी संक्रमित व्यक्ति रहेगा तो उसे 1 से 100 बनने में देर नहीं लगती है। इसके लिए हमें कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ ही कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क की अनिवार्यता और साबुन से हाथ धोना,सैनिटाइजर का सतत उपयोग शामिल है। सभी व्यपारियों बंधुओं से भी आग्रह हैं कि आप अपने दुकानों में भी अनिवार्य रूप से इन नियमों का पालन करें और ग्राहकों को भी प्रेरित करें।





बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खतरा ज्यादा





कलेक्टर जैन ने कहा कोरोना से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खतरा ज्यादा है। आप सभी लोग घर में अति आवश्यक काम हो तो ही बाहर निकले। घर के सिर्फ एक युवा सदस्य ही बाहर निकले और वापस आकर अच्छे से हाथ धोकर सैनिटाइज कर के ही घर अंदर प्रवेश करें। किसी भी स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने न दे।





टीकाकरण और टेस्टिंग अवश्य कराएं





कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय मे कोरोना और उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। वैक्सीन ही एक मात्र रामबाण दवा है। टीकाकरण को लेकर उड़ाई जा रही किसी भी प्रकार के अपवाहों से दूर रहे। कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी व्यक्ति मे लक्षण दिखने और किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने पर टेस्टिंग अवश्य कराएं।


7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in cg) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की है, जहां से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 7 की साल की मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के घर के कुंए ​में मिला है। बच्ची के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ फिर उसकी हत्या कर कुंए में फेंक दिया गया।





ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची से रेप , लहुलुहान हालत में जंगल से मिली मासूम





पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द कर सकती है। वहीं इस मामले में पड़ोस के दो संदहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पौसरी गांव की घटना में बीते दो दिनों से नाबालिग लापता थी। पुलिस तलाश में जुटी ही थी कि गांव वालों की सूचना पर कुएं से नाबालिग का शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक 7 साल की बच्ची अपने घर से बीते दो दिनों से लापता थी। जिसके बाद आज सुबह ही बच्ची का शव पड़ोसी के घर के कुंए से बरामद किया गया है।





6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने दिया वारदात को अंजाम





वहीं बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर के वार्ड नंबर 15 से एक 3 वर्षीय बच्ची लापता बताई जा रही है। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही शहरवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। बच्ची के गायब होने की सूचना परिजनों ने सामरी थाने में दी है। बच्ची के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस बच्ची के तलाश में जुट गई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बच्ची पिछले दो दिनों से लापता है। दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।





मासूम की तलाश में जुटी पुलिस





पुलिस भी बच्ची को ढूंढ रही है। घटना के बाद बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के मिलने में जितनी देरी हो रही है, उनकी बेचैनी उतनी ही बढ़ती जा रही है। नगरवासी भी बच्ची के गायब हो जाने की घटना से चिंतित हैं। पहाड़ी मंदिर के नीचे काफी संख्या में लोग रहते हैं। वहां बसने वाले लोग पहाड़ी मंदिर के नीचे आकर अपना समय बिताते हैं। इस दौरान बच्ची के गायब हो जाने को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंका पैदा हो रही है।


बलौदाबाजार जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मिलेंगी थोड़ी राहत, प्रत्येक गुरुवार रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 31 मई सुबह 6 बजे लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज आदेश जारी किया। बता दें कि यहां पहले 24 मई की सुबह 6 बजे तक कंटनेमेंट जोन घोषित किया गया था। इस अवधि में जिले के भीतर सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाये गये थे। इसके परिणामों का आकलन करने के बाद कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने हेतु सम्पूर्ण जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ाई गई है। जिले में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करने से कोविड-19 पाॅजिटीव प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है किन्तु भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका अभी भी विद्यमान है।





आम जनता हेतु आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों, निम्न आय वर्ग एवं छोटे-बड़े व्यवसायीगण के हितों की सुरक्षा हेतु निर्बधनों में समुचित रियायत दिया जाना भी जरूरी है। उपरोक्त परिस्थितियों में समुचित विचारोपरान्त कोराना वायरस की चेन को तोड़ने तथा सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा हेतु युक्तियुक्त पुनरीक्षित निर्बधन अधिरोपित करते हुये सम्पूर्ण बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि बढ़ाया जाना व्यापक लोकहित में आवश्यक प्रतीत होता है।





इस अवधि में जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी। सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लीनिक एवं पशु चिकित्सालयों को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक दवाओं की होम डिलिवरी को प्राथमिकता देंगे। शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य नियंत्रक निर्धारित समयावधि में मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनेटाईजेशन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त के कड़ाई से पालन कराने के अधीन, टोकन व्यवस्था के साथ खोलने की अनुमति देंगे।





बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र दिनांक 31मई 2021 प्रातः 6.00 बजे तक पूर्ववत् कंटेनमेंट जोन रहेगा। उपरोक्त दर्शित अवधि में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। उपरोक्त समयावधि में निम्नलिखित गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी, साप्ताहिक बाजार, सुपर बाजार, माॅल, शो-रूम, मैरिज हाॅल, स्विमिंग पूल, क्लब, सिनेमा हाॅल, सैलून, ब्यूटी-पार्लर, स्पा, जिम तथा अन्य सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे। सम्पूर्ण जिला अंतर्गत संचालित समस्त शराब दुकानें एवं बार बंद रहेंगे, किन्तु ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति होगी। सभी पार्क, रिसाॅर्ट तथा समूह उपस्थिति वाले सभी धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल जैसे बारनवापारा इत्यादि आम जनता हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।





बलौदाबाजार- भाटापारा अंतर्गत सभी कार्यालय विशिष्ट आदेश को छोड़कर सामान्यतः आम जनता हेतु बंद रहेंगे किन्तु 50 प्रतिशत स्टाफ रोटेशन के साथ कार्यालयीन एवं आम जनता विषयक अति-आवश्यक प्रयोजन हेतु सभी कार्यालय खोले जायेेंगे। उप पंजीयक कार्यालय आवश्यक स्टाफ सहित पूर्ववत टोकन, ऑनलाइन सिस्टम के साथ संचालित होंगे। टेलीकाॅम, रेल्वे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख-रखाव से जुड़े कार्यालय, वर्कशाॅप, रेक पाईंट पर लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहन, धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति पूर्ववत रहेगी। स्कूल एवं कालेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेंगे। छात्रावास में केवल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को निवास की अनुमति होगी।





शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोड़कर कोचिंग क्लासेस सहित अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। सभी प्रकार की सभा, जुलूस, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक आयोजन इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किन्तु विवाह कार्यक्रम वर अथवा वधू के निवास-गृह में ही आयोजित करने तथा कोविड-19 प्रोटोकाॅल का कड़ाई से पालन की शर्त के अधीन आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है। इसी प्रकार अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 निर्धारित की जाती है।





सब्जी मण्डी आम जनता हेतु बंद रहेंगे, किन्तु आवश्यक वस्तुओं/माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गोडाउन, मंडियों में थोक माल,कार्गो, फल ,सब्जी लोडिंग,अन-लोडिंग की अनुमति रात्रि 11.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रहेगी।





फल एवं सब्जी थोक बाजार समयावधि रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही संचालित होगा। सभी पान, सिगरेट ठेला तथा चैपाटी, चाट, समोसा, गुपचुप, फास्ट-फूड इत्यादि के विक्रय हेतु ठेलों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होटलों में निवासरत अतिथियों के लिए डायनिंग की अनुमति होगी। इसी प्रकार अन्य ग्राहकों के लिए टेक-अवे की अनुमति होगी किन्तु इन-हाउस डायनिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
होटल के रेस्टोरेंट में एवं रेस्टोरेंट्स से स्विगी,जोमेटो इत्यादि ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से होम डिलीवरी की अनुमति पूर्ववत रहेगी। होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी का समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक ही रहेगा तथा आम जनता हेतु होम डिलीवरी रात्रि 10.00 बजे तक ही की जा सकेगी। भीड़-भाड़ या निर्देशों का उल्लंघन होने पर होटलों एवं रेस्टोरेंट्स को नियमानुसार 30 दिवस हेतु सील करने की कार्यवाही की जावेगी।





कंडिका-02 में उल्लेखित प्रतिबंधित गतिविधियों के अतिरिक्त शेष सभी प्रकार की दुकानों का संचालन प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक किया जा सकेगा किन्तु किसी भी दुकान में कोविड-19 प्रोटोकाॅल जैसे- मास्क, सेनेटाईजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने या भीड़-भाड़ होने की दशा में अर्थदण्ड के साथ 30 दिवस हेतु दुकान नियमानुसार सील कर दिया जावेगा। फल एवं सब्जियों को गली-मुहल्लों एवं काॅलोनियों में विक्रय की अनुमति केवल स्ट्रीट वेण्डर्स अर्थात् ठेले वालों को प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक होगी। धान एवं खाद्यान्न फसलों की नीलामी, खरीदी-बिक्री से संबंधित मंडियों को प्रातः 06.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। लोक सेवा केन्द्र,च्वाईस सेंटर प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक खोले जायेंगे किन्तु मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना अनिवार्य होगा।





उल्लंघन की दशा में अर्थदण्ड के साथ-साथ केन्द्र की आई.डी. निलंबित की जावेगी। ई-काॅमर्स एप्लीकेशन जैसे अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट इत्यादि के माध्यम से वस्तुओं की होम डिलीवरी तथा कोरियर डिलीवरी प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक ही की जा सकेगी। को-माॅर्बिड, गर्भवती अधिकारियों, कर्मचारियों को एक्टिव ड्यूटी से छूट देते हुए पोस्ट ऑफिस, बैंको एवं बीमा कार्यालयों को अधिकतम 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ उपरोक्त अवधि के दौरान टोकन व्यवस्था तथा मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन के अधीन समस्त प्रकार के लेन-देन सहित कार्यालय संचालन की अनुमति होगी।





सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में संचालन की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे। दुग्ध पार्लर व दुग्ध-वितरण तथा न्यूज पेपर हाॅकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 8.00 बजे तक एवं संध्या 5.00 बजे से संध्या 6.30 बजे तक ही होगी। पेट शाॅप, एक्वेरियम को केवल पशुओं को पशुचारा विक्रय हेतु प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक ही होगी। औद्योगिक संस्थानों एवं निर्माण इकाईयों को अपने कैम्पस के भीतर मजदूरों को रखकर व अन्य आवश्यक व्यवस्था करते हुए उद्योगों के संचालन व निर्माण कार्यों की अनुमति होगी। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन,वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं तथा महात्मा गांधी नरेगा इत्यादि अन्तर्गत श्रमिकों की आवश्यकता वाले सभी ऑन- साईट कार्यों एवं निजी निर्माण गतिविधियों के संचालन हेतु अनुमति रहेगी किन्तु श्रमिकों की सुरक्षा एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा।





अनवरत उत्पादन प्रक्रिया अपनाने वाले जिले में स्थित औद्योगिक संस्थान अथवा फैक्ट्री (जिसमें ब्लास्ट फर्नेश, बायलर आदि हो) सीमेंट, स्टील, शक्कर, फर्टिलाईजर एवं खान( माईन्स) कोरोना संक्रमण विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार, राज्य शासन तथा समय-समय पर अन्य संस्थानों के द्वारा महामारी से सुरक्षा हेतु दिये जा रहे या दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की शर्ताें पर संचालित रहेंगे।पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं मेडिकल दुकानेें पूर्ण समयावधि हेतु खुल सकेंगे किन्तु गैस एजेंसियां टेलीफोनिक या ऑनलाईन आर्डर के माध्यम से ग्राहकों को सिलेण्डरों की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देेगें।





प्रत्येक गुरूवार को पूर्ण लाॅकडाउन रखा जावेगा, जिसके दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में एल.पी.जी., पैट शाॅप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं/सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत गुमास्ता दिवस जैसे नगरपालिका परिषद् बलौदाबाजार- शुक्रवार, नगर पंचायत पलारी-शनिवार, नगर पंचायत लवन-बुधवार, नगरपालिका परिषद् भाटापारा-मंगलवार, नगर पंचायत सिमगा-बुधवार, नगर पंचायत कसडोल-शनिवार, नगर पंचायत टुण्ड्रा-रविवार, नगर पंचायत बिलाईगढ -रविवार एवं नगर पंचायत भटगांव-रविवार को सभी दुकानें बंद रहेगी। सभी संचालित दुकानों में निःशुल्क वितरण अथवा विक्रय हेतु मास्क रखना तथा दुकान में कार्यरत कर्मचारियों एवं ग्राहकों के उपयोग हेतु सेनिटाईजर रखना अनिवार्य होगा। होम डिलीवरी व्यवस्था में संलग्न सभी व्यक्तियों को नियमित अंतराल में कोविड-19 जांच तथा 45 वर्ष से अधिक अवस्था वाले व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराना आवश्यक होगा। साथ ही होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन संध्या 04.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रात्रिकालीन लाॅकडाउन लागू रहेगा,जिसके दौरान इस आदेश द्वारा अनुमति प्राप्त गतिविधियां जैसे होटल,रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी तथा थोक माल, कार्गो, फल,सब्जी की लोडिंग, अन-लोडिंग की अनुमति निर्धारित समयावधि में रहेगी।





आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण कार्य में संलग्न सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्वानुसार अनिवार्य होगी। कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे।उपरोक्त अवधि में रेल, बस व हवाई यात्रा हेतु रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड व एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। यात्रियों को निवास,स्टेशन तक आने-जाने हेतु उनके पास उपलब्ध यात्रा टिकट ही उनका ई-पास माना जावेगा। अपरिहार्य परिस्थतियों में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से अन्यत्र आने-जाने वाले यात्रियों को ई-पास के माध्यम से पूर्व अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा तथापि प्रतियोगी,अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीयों हेतु उनका एडमिट कार्ड तथा रेल्वे,टेलीकाॅम, एयरपोर्ट संचालन एवं रख-रखाव कार्य,या हाॅस्पिटल या कोविड-19 ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों/चिकित्सकों की दशा में नियोक्ता द्वारा जारी आई.डी.कार्ड, ई-पास के रूप में मान्य किया जायेगा। कोविड-19 जांच अथवा कोविड-19 टीकाकरण हेतु मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय-पत्र या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिखाने पर कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र अस्पताल,पैथालाॅजी लैब आने-जाने की अनुमति होगी किन्तु अनावश्यक भ्रमण सख्त प्रतिबंधित रहेगा। आपात स्थिति में यात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों में ड्राईवर सहित अधिकतम 2, ऑटो में ड्राईवर सहित अधिकतम 2 एवं दो पहिया वाहन में अधिकतम 2 व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति होगी।





रेल्वे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैण्ड, हाॅस्पिटल आवागमन हेतु ऑटो,टैक्सी परिचालन की अनुमति रहेगी किन्तु अन्य प्रयोजन हेतु पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस निर्देश का उल्लंघन किये जाने पर 15 दिवस हेतु वाहन जप्त करते हुए चालानी व अन्य कानूनी कार्यवाही की जावेगी। मीडिया कर्मी यथासंभव वर्क फ्राम होम द्वारा कार्य संपादित करेंगे। अत्यावश्यक स्थिति में कार्य हेतु बाहर निकलने पर अपना आई-कार्ड साथ रखेंगे तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।


कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 42 राइस मिलरों को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का मिलिंग क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग का कार्य नहीं करने पर बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले में संचालित 14 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने समय-सीमा पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर राइस मिल को काली सूची में दर्ज करने की बात कही है। जिसमें जय बालाजी राइस मिल, लक्ष्मी राइस मिल, संतोषी राइस मिल, महामाया राइस मिल, मनोकामना राइस मिल, हरिओम राइस मिल, नवदुर्गा राइस मिल, ओम राइस मिल, राजकुमार राइस मिल, आर.के. राइस मिल, सर्वमंगला राइस मिल, शिवशक्ति राइस मिल, हनुमान राइस मिल और नालंदा एग्रो राइस मिल शामिल हैं।





महासमुन्द : एक निजी अस्पताल को उपचार की अनुमति रद्द, दो को कारण बताओ नोटिस





बता दें कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान कस्टम मिलिंग कर चावल जमा करने के लिए इन मिलर्स द्वारा अनुबंध निष्पादन किया गया है, इसके बावजूद इनके द्वारा स्थापित मिलिंग क्षमता के अनुरूप कस्टम मिलिंग का काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का निराकरण प्रभावित हो रहा है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिससे कलेक्टर ने इन राइस मिल को काली सूची में दर्ज करने बात कही है।





कलेक्टर ने जारी किया आदेश





कलेक्टर ने राइस मिलरों से तत्काल अपने मिल के क्षमता के अनुरूप समितियों से शेष धान का DO जारी कराते हुए नोटिस मिलने के 2 दिन के अंदर जवाब खुद उपस्थित होकर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। जवाब समयावधि में प्राप्त नहीं होने या संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





कोरोना जांच डाटा समय पर पोर्टल में अपलोड नहीं करने पर 7 लैब को नोटिस जारी





28 राइस मिलर्स को कलेक्टर का नोटिस





कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राइस मिल मालिकों को शो कॉज नोटिस थमाया गया है। बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।





चेतावनी के बावजूद नहीं किया मासिक विवरण जमा





गौरतलब है कि राइस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आवंटित कर दिया है। इसके बावजूद अधिकांश राइस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलंब और हीला-हवाला किया जा रहा है। यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरण जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है।





कोरोना संबंधित काम में लापरवाही बरतने पर रायपुर के 6 सहित बड़ेराजपुर के तहसीलदार, जनपद CEO और BEO को नोटिस जारी





जिला खाद्य अधिकारी ने दी जानकारी





जिले के खाद्य अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव ने बताया कि 28 राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग से जुड़े विभिन्न कारणों से कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी की गई है। इनमें सनराइस इंडस्ट्रीज कसडोल, श्रीराम इंडस्ट्रियल यूनिट 2 सिमगा, श्री करनी ट्रेडर्स भाटापारा, रौनक राइस मिल पलारी, कविता राइस प्रोडक्ट्स सिमगा, आदित्य राइस इंड कसडोल, अक्षय राइस मिल पलारी, गायत्री फूड्स कसडोल, मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल बलौदाबाजार, मेसर्स तारणी राइस मिल बिलाईगढ़, पीतावली राइस मिल कसडोल, प्यारा सिंह एग्रो इंडस्ट्रीज सिमगा और सावित्री राइस मिल बिलाईगढ़ का नाम शामिल हैं।





इन राइस मिलों को नोटिस जारी





इसी तरह सेठ सवरिया राइस मिल बिलाईगढ़, श्री सिंघानिया राइस मिल बिलाईगढ़, सुमित्रा राइस मिल, श्री राम एग्रो इंड कसडोल, तिरुपति राइस इंड भाटापारा, श्री कृष्ना राइस इंड कसडोल, राहुल इंड.भाटापारा, अभय एग्रो भाटापारा, श्री चांडक इंड.भाटापारा, अभिनव इंडस्ट्रीज भाटापारा, गोपाल राइस मिल बलौदाबाजार, सजल फूड्स ढाबाडीह बलौदाबाजार, सेठ बंशीधर केडिया राइस मिल बलौदाबाजार, श्री सत्यम शिवम सुंदरम राइस मिल भाटापारा और श्री श्याम एग्रोटेक सिमगा शामिल हैं।


मनरेगा के तहत 126 ग्राम पंचायतों मे 160 विभिन्न कार्यों की मिली मंजूरी

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 126 ग्राम पंचायतों में 160 कार्य के लिए 13 करोड़ 17 लाख 02 हजार की स्वीकृति दी है। इसमें बालौदाबाजार विकासखंड के 9 ग्राम पंचायतों मे 13 कार्य 1 करोड़ 5 लाख रुपये , भाटापारा के 26 ग्राम पंचायतों में 26 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये, बिलाईगढ़ के 28 ग्राम पंचायतों में 43 कार्य के लिए 3 करोड़ 72 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।





पूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करना पड़ा भारी, जुर्माने के साथ कराया गया उठक -बैठक





इसी तरह पलारी में 40 ग्राम पंचायतों में 50 कार्य के लिए 4 करोड़ 3 लाख रुपये और सिमगा के 23 ग्राम पंचायत में 28 कार्य 2 करोड़ 15 लाख राशि की स्वीकृति दी है। कलेक्टर मे इन कार्यों को कोरोना महामारी के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार कराने को कहा है। जिन ग्राम पंचायतों में गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाएगा, वहां काम बंद रखने का निर्देश दिए हैं। साथ ही कलेक्टर जैन के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत फरिहा आलम सिद्की ने कार्य सम्पादन के लिए अलग 12 बिंदुओं का मार्गदर्शिका जारी किया है।





जनपद CEO को दिए गए ये निर्देश





जिसका अनुपालन कार्य सम्पादन के समय किए जाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कार्यों का सतत निरीक्षण सभी जनपद CEO को करने निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने ऑनलाइन माध्यम से पंचायतों में कार्यरत मनरेगा के सभी तकनीकी सहायकों और पीओ से बातचीत कर उनको मनरेगा के कार्य के साथ जन-जागरुकता कर कार्य करनें के निर्देश दिए हैं।





78 तकनीकी सहायकों को मिले निर्देश





कोरोना संकट से निपटने के लिए जिले मे कार्यरत 78 तकनीकी सहायकों को अपने प्रभार के सभी ग्राम पंचायत मे मूल कार्यों के साथ-साथ कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक पहल करने के लिए आदेश भी दिए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत CEO ने सभी तकनीकी सहायकों को आदेश जारी कर दिया गया है।





जन जागरूकता के तहत कार्य करने के निर्देश





तकनीकी सहायकों को ग्राम स्तर पर बिना काम के घुमने वाले, एक स्थान पर एकत्रित होकर चौक चौराहों पर बैठने वाले लोगों को समझाइश देने कहा गया है। साथ ही कोविड के संदर्भ में जन जागरूकता के तहत अन्य कार्य करने कहा गया है, जिसमें मुख्य रूप से वैक्सीनेशन और टेस्टिंग शामिल है। साथ ही गांव के निगरानी दल के साथ मिलकर सहयोग की अपेक्षा की गई है।





जिला पंचायत CEO ने की लोगों से अपील





वहीं इनके द्वारा किए गए कार्य का प्रतिदिवस जिला स्तर से मूल्यांकन किया जाएगा। इस संबंध में सभी तकनीकी सहायकों को ग्राम सह एक अलग से निरीक्षण प्रतिवेदन दिया गया है। जिला पंचायत CEO फरिहा आलम सिद्की ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया है की ग्राम पंचायत स्तर पर अनेक समूह जनहित और सामाजिक कार्य करते हैं। आप सब की भागीदारी से कोरोना रोकथाम को गावों में काफी बल मिलेगा।





बैठक में ये रहे उपस्थित





आप सभी गावों में आगे आकर गांवों को संक्रमण मुक्त बनाते हुए एक स्वस्थ समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। आप सब के सहयोग के बिना यह लड़ाई जितना संभव नहीं है। इस बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला पंचायत CEO हरिशंकर चौहान,सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू सहित सभी पीओ और टीए उपस्थित रहे।


111 गांवों में बढ़ा संक्रमण का खतरा, कलेक्टर ने लोगों से की ये अपील

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार जिलें में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही। आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बताया कि जिले के करीब 111 गांवों में संक्रमण का दर सर्वाधिक है। इन गांवों में बेहद तेजी से संक्रमण फैल रहा है। इन गांवों में और संक्रमण न फैले इसके लिए प्रशासन के साथ गांव वाले को भी आगे आना होगा।





अच्छी खबर – छत्तीसगढ़ में सात लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को हराया, रिकवरी रेट 83%, 81% मरीज होम आइसोलेशन में हुए स्वस्थ





गांव के सभी लोग आपस में मिलकर, युवा समिति और महिला समितियों सहायता लेते हुए संक्रमण के विस्तार को कम कर सकतें हैं। इसके लिए अब गांव स्तर में ही सभी को सख्ती से लॉकडाउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इन संक्रमित गांव में सार्वजनिक तालाबों के उपयोग, पेयजल की स्रोतों उपयोग पर कड़ी नजर रखते हुए उन्हें प्रतिबंधित करना होगा। क्योंकि इन तालाबों से ज्यादा संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है।





कलेक्टर ने की लोगों से अपील





सभी ग्राम के सरपंच और गांव के वरिष्ठ नागरिक इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए अपने गांव स्तर में ही इससे निपटने योजना बना लें। ताकि सभी लोग सुरक्षित हो सके। समय रहते अभी यह कदम नही उठाए तो आने वाले समय मे और भी भयावह स्थिति हो सकती है। मौजूदा दौर में न जाने हम सभी लोग अपने आसपास,रिश्तेदार,दोस्त,स्नेहजनों को कोरोना से खोया है। आगे भविष्य में ऐसी और कभी स्थिती निर्मित न हो इसके लिए हम सब को आगे आकर ही कोरोना खिलाफ लड़ाई को लड़ना होगा।





कलेक्टर ने दी जानकारी





कलेक्टर ने उदाहरण देते हुए कहा की आज बलौदाबाजार के सकरी ग्राम के निवासियों ने सामूहिक एकजुटता और प्रयासों से पूरे गांव में संक्रमण फैलने से रोक लिया। गांव वालों ने आपस में ही मिलकर सख्ती से लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। ऐसे ही अन्य गांवों को भी इसी तरह कार्य करने की जरूरत है।





ग्रामवार संक्रमण की दर





कलेक्टर जैन ने कहा कि अभी मौजूदा स्थिति को देखते हुए गावों को तीन श्रेणीयों में विभाजित किया गया है। पहले वह गांव जहां पर 50 से ज्यादा संक्रमित मरीज एक्टिव है। दूसरा वह जहां 25 से 50 एक्टिव मरीज है। तीसरा वह जहां पर 10 से 25 मरीज है। अति संवेदनशील ग्रामों में ऐसे जिले में 9 गांव है। जो अति संवेदनशील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 50 से ज्यादा मरीज एक्टिव है।





इन गांव में इतने एक्टिव केस





बलौदाबाजार विकासखंड के गिन्दोला गांव में 96 एक्टिव, अर्जुनी में 59, भाटापारा के मोपका में 52, बिलाईगढ़ के बरभाटा 66, सोनाडुला 60, मधुबन 59, कसडोल के चरौदा 67, छरछेद 56 और पलारी के कोनारी में 61 एक्टिव मरीज है। संवेदनशील ग्रामों में ऐसे जिले में 25 गांव है, जो संवेदनशील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 25 से 50 के बीच की संख्या में मरीज एक्टिव है।





25 से 50 के बीच एक्टिव केस





इसमें बिलाईगढ़ के गांव जोगेसरा, टुण्डरी, सलौनी कला, कोसमुण्डा, भाटापारा के अकलतरा, सिंगारपुर, देवरी, कडार, कसडोल के कटगी आमगांव, असनीद, खर्वे मटिया सोनाखान बोरसी,अर्जुनी ब, हटोद, पिसीद बरपाली,बिलारी क,दर्रा क, कोट क, पलारी के अंतर्गत कुकदा, कुसमी अछोली शामिल है।





77 गांव निम्न संवेदनशील ग्रामों में शामिल





निम्न संवेदनशील ग्रामों में ऐसे जिले में 77 गांव है। जो निम्न संवेदनशील के श्रेणी में है। जहां पर अभी 10 से लेकर 25 के बीच की संख्या में मरीज एक्टिव है, इसमें बालौदाबाजारा के अंतर्गत ग्राम बरदा, बिटकुली, सोनडीह रवान, रिसदा, करमदा मुंडा सरखोर अहिल्दा, पनगांव, रिसदा मरदा भाटापारा के अंतर्गत ग्राम कुकदा, ढाबाडीह मुड़ाघाट धनेली, सिलपा, लच्छनपुर, दतरेंगी,सूमा,पेंडरी, निपनिया, खरी क,बिलाईगढ़ के कैथा, करियाटार,चुरैला, गोविंदवन खंजरी झुमका शामिल हैं।





निम्न संवेदनशील गांव में ये भी हैं शामिल





इसी तरह पुरगांव, बघमल्ला, दुहनी दुमहानी,पंडरीपाली, बम्हनपुरी, कसडोल के बम्हनी, छाछी, चौरादा, मड़वा,नगरदा, सेल,देवतराई, गोलाझर, बलौदा,बरेली, नगेडा, कोसमसरा,पुटपुरा,कुरमाझर, मोहतरा,दर्रा क मोतीपुर,आमाखोहा सुकुली उसी तरह पलारी के सुंदरावन, ओडान,गिरतरा गिधपुरी, मुड़पार, दातान प, कोसमंदी,चरौदा, सलौनी, घोटिया,घिंघोला,वटगन,बिल्हा ब्रम्हनी,गिराकेरा,खरतोरा नवागांव, जारा, खैरा,कोदवा शामिल हैं।


सामाजिक कार्यक्रमों में DJ बजाने पर होगी जब्ती की कार्रवाई , घर वाले पर लगेगा जुर्माना

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सरगुजा जिले में शादी, षष्ठी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में डीजे बजाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे का उपयोग किया जाता है तो निगरानी दल द्वारा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और डीजे का उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।





महासमुंद जेल ब्रेक : बंदियों के फरार होने की होगी दंडाधिकारी जांच





कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय शादी ब्याह कार्यक्रम जोरो से चल रहा है, जिसमें डीजे का प्रयोग करने से भीड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। कोरोना संक्रमण को  रोकने  प्रतिबंधित आदेश का पालन जरूरी है। इसलिए किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे बजाना प्रतिबंधित किया गया है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई होगी।





शादियों में गाइडलाइन का पालन न करना चिंताजनक





बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारियों,एसडीएम,सीईओ और सीएमओ के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शादियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की हैं। उन्होंने जिलें के सभी समाज प्रमुखों,प्रबुद्धजनों,जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की हैं की शादियों के लिए बनाए गए नियमों का कड़ाई से पालन करें और अन्य लोगों को भी इस नियम के पालन के लिए प्रेरित करें।





छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब लॉकडाउन के दौरान फिर से होगी शराब की होम डिलीवरी





जिले में बहुत मुश्किल से कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिर भी प्रतिदिन औसत 600 से ज्यादा मरीज मिल रहें है। जो सामान्य से बहुत अधिक हैं। यह जिले के लिए काफी चिंताजनक हैं। इस स्थिति में शादियों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करनें पर फिर से संक्रमण बढ़ सकता है। जिससे हालत और भी भयावह हो सकती हैं।आने वाले दिनों में अक्षया तृतीया का त्यौहार हैं। जिस दौरान बड़ी संख्या मे शादियां होती हैं।





कलेक्टर ने दी कड़ी कार्रवाई के निर्देश





ऐसे में कलेक्टर ने सभी जिला वासियों से फिर से आग्रह किया है कि इस दौरान सभी अपने और अपनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। केवल 10 लोग ही शादियों में उपस्थित रहें नही तो कड़ी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।





शादियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर





कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज सभी राजस्व अधिकारियों को अलग से निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी गांवों और शहरों में होने वाले शादियों पर भी नजर रखें और नियमों के उल्लंघन की सूचना मिलनें पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही सभी एसडीएम अपनें स्तर में सभी समाजों के प्रमुखों को मौजूदा हालात से अवगत कराए।





लिखित में देना होगा 10 लोगों का नाम





बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश देतें हुए कहा कि यथा संभव शादियों की अनुमति ना दे, अगर जरूरी हो तो उनसे लिखित में 10 मेहमानों का नाम लिखवाकर सशर्त अनुमति दें। इसके साथ ही गांव हो या नगर इन शादियों के निगरानी के लिए अपने स्तर में अधिकारी और कर्मचारियों को नियुक्त करें। साथ ही केवल शादी की अनुमति हो चौथिया जैसे प्रथाओं के लिए अभी अनुमति प्रदान ना करें।





गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान शादियों के लिए केवल 10 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई हैं।





पुलिस पेट्रोलिंग होगा तेज





एसपी आई के एलेसेला ने कंटेंटमेंट जोन में पुलिस की गश्ती को तेज करने की बात कही। साथ ही उन्होंने नाकों पर कड़ी निगरानी और कंटेंटमेंट जोन में  में कोरोना गाइडलाइन के पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बैठक के दौरान एडीएम राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी,सभी एसडीएम,जनपद सीईओ सीएमओ उपस्थित रहे।


छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 15,785 नए मरीजों की पुष्टि, 24 घंटे में 210 की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को फिर 15,785 नए केस सामने आए हैं। जबकि 210 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 459 पहुंच गई है।
 









बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि, कोरोना जैसे महामारी से ठीक होकर अब बड़ी संख्या में लोग घर वापस लौट रहे हैं। मंगलवार को भी प्रदेशभर में कुल 11,308 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।





रायपुर में 1,008 नए केस, 39 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार को 1,008 नए मरीज मिले हैं। जबकि 39 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 17 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था,जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।





प्रतिबंधित दवाइयों और कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई





कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर देश के किसी राज्य की पहली राजधानी है, जहां इतना लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच राजधानी में सुधार भी देखने को मिल रहा है। रायपुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है और मरीज बड़ी संख्या में स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।









दुर्ग के हालात





वहीं दुर्ग में भी मंगलवार को 899 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 23 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में भी 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 6 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। बता दें कि सबसे पहले दुर्ग जिले में ही लॉकडाउन लगाया गया था।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 15,785 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 87 हजार 486 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 210 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 9,485 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 11,308 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 53 हजार 542 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 24 हजार 459 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • जांजगीर-चांपा से सबसे ज्यादा 1283 मरीज
  • बिलासपुर से 1223
  • रायगढ़ से 1220
  • कोरबा से 1206
  • रायपुर से 1008
  • दुर्ग से 899
  • बलौदाबाजार से 733
  • सरगुजा से 697
  • जशपुर से 633
  • राजनांदगांव से 626
  • मुंगेली से 615
  • धमतरी से 580
  • महासमुंद से 554
  • कांकेर से 551
  • सूरजपुर से 522
  • कोरिया से 511
  • कवर्धा से 463
  • बालोद से 454
  • बलरामपुर से 451
  • कोंडागांव से 302
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 299
  • गरियाबंद से 298
  • बेमेतरा से 260
  • बस्तर से 195
  • दंतेवाड़ा से 76
  • सुकमा से 45
  • नारायणपुर से 38
  • बीजापुर से 41
  • अन्य राज्य से 02 मरीज




लोगों से एक अपील





बता दें कि कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे बड़ा कारण लोगों की लापरवाही है। यही कारण है कि कोरोना के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि कुछ दिनों से मामले भी कम आने लगे है। इसीलिए मीडिया24मीडिया आपसे अपील करता है कि सभी मास्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का भी कड़ाई से पालन करें।


यातायात सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील, अपन रद्दा : मददगार साबित

No comments Document Thumbnail


बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के यातायात परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा थे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला, सीमेंट ट्रक मालिक एसोसिएशन अध्यक्ष अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा,  चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल भट्टर, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन वर्मा, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल व  यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मंचस्थ थे।









पढ़ें:- राज्यपाल ने मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का किया विमोचन





कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत अरपा पैरी के धार से हुई। स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गीत की सुमधुर प्रस्तुति हुई। बाद सड़क सुरक्षा से संबंधित नाटक का मंचन हुआ। आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।










अतिथियों ने संबोधन में आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। दुर्घटना के कारणों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक रहने की समझाइश दी। यातायात थाना परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पहल करने वाले यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया।









पढ़ें:- सड़क सुरक्षा माह का समापन : उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान, मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का हुआ विमोचन





मीडिया24मीडिया के द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'अपन रद्दा' की प्रतियां मंचस्थ अतिथियों को संपादक अशोक कुमार साहू ने भेंट की। मीडिया24मीडिया के जागरूकता अभियान को सभी ने  सराहा।









अतिथियों ने कहा- यह पत्रिका यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने में मददगार साबित होगी। पत्रिका में यातायात के सभी नियमों व चिन्हों के बारे में सटीक जानकारी दी गई हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल और आभार ज्ञापन यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह ने किया।









‘अपन रद्दा’ पत्रिका की सराहना





मीडिया 24 मीडिया द्वारा प्रकाशित ‘अपन रद्दा’ में उल्लेखनीय कार्य, यातायात नियम संबंधी आलेखों की राज्यपाल उइके ने जमकर सराहना की।






​​​​​​​बिलाईगढ़ में नाबालिग की शादी रोकने में प्रशासन कामयाब : परिजन को दी समझाइश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बिलाईगढ़ में प्रशासन की सतर्कता और संयुक्त प्रयास से नाबालिग लड़की के विवाह को रोकने में कामयाबी मिली। जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस के सहयोग से नाबालिग बालिका के परिजन को अभी उसका विवाह न करने की समझाइश देने के साथ ही इस आशय का घोषणा पत्र भराया गया है कि बालिका के 18 साल की आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह हो सकेगा।





यह भी पढ़ें:-बसंत पंचमी 2021- इन मंत्रों से करें मां सरस्वती की पूजा, जानिए पूजाविधि और शुभ मुहूर्त





गौरतलब है कि कलेक्टर सुनील कुमार जैन (Collector Sunil Kumar Jain) के मार्गदर्शन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण इकाई बलौदाबाजार को 14 फरवरी को बिलाईगढ़ विकासखंड (Biligad development block) के एक गांव की 15 वर्षाीय किशोरी लड़की की शादी आयोजित होने की सूचना मिली।





सूचना पर त्वरित कार्रवाई





सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई और बिलाईगढ़ थाना की संयुक्त टीम विवाह स्थल पर गांव पहुंची। विवाह स्थल पर उपस्थित वर-वधु के परिजन से आयु के संबंध में पूछताछ करने पर लड़की की आयु साढ़े 15 साल पाई गई।





यह भी पढ़ें:- Good News- CM देंगे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित





इसके बाद अधिकारियों की टीम ने लड़की के परिजन और ग्रामीणों को इस मौके पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही 18 साल से कम आयु में विवाह करने से बालिकाओं को होने वाले शारीरिक नुकसान और दुष्परिणामों की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों की टीम के समझाइश पर परिजन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए बालिका के 18 साल पूरी होने पर शादी करने की बात कही और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया।





लोगों को दी गई समझाइश





जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा (District Administration Balodabazar) ने लोगों से किसी भी स्थिति में अपने नाबालिग बच्चों की शादी न करने अपील की है। जिला प्रशासन ने सभी समाज के प्रमुखों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवियों से इस कुरीति के उन्मूलन के लिए सहयोग का आग्रह किया है।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की सभी कोटवारी जमीनों की रजिस्ट्री रद्द होगी





लोगों से अपील की गई है कि शादी-ब्याह के किसी भी मामले में वर-वधू की आयु में संदेह होने की स्थिति में इसकी जानकारी तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालयीन नंबर 07727-222253, चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 में अवश्य रूप से दें, ताकि बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार, 3680 नग स्पास्मो कैप्सूल जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदा बाजार। मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाई (4 arrested with drugs) सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धारा 22 (ख) एनडीपीसी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों को बलौदा बाजार शहर में खपत करने की योजना थी। पुलिस ने 460 स्ट्रीप (कुल 3680 नग) स्पास्मो नामक कैप्सूल जब्त की है। पुलिस कार्रवाई में कुल 23253 रुपए की नशीली दवाइयां सहित नकदी 10200 रुपए व दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपियों के नाम विनय दुबे उर्फ कन्नू पिता स्व. रमेश दुबे (29), अमित दुबे उर्फ सन्नी पिता स्व. रमेश दुबे (33)रामसागर तालाब के पास पहन्दा रोड, ज्वाला चतुर्वेदी पिता इन्द्रमन चतुर्वेदी (32) पीलत कारखाना के पीछे, विकास साहू पिता अनुज साहू (23) वार्ड नं 11 दशरमा रोड बलौदा बाजार है।





पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बलौदा बाजार के रामसागर तालाब के नीचे गार्ड में विनय दुबे उर्फ कन्नू व अमित दुबे उर्फ सन्नी नाम के व्यक्ति बिक्री करने की नियत से बड़ी मात्रा में नशीली कैप्सूल को लेकर आए हैं तथा बेचने वाले है। सूचना पर अग्रिम कार्रवाई के लिए दस्तावेज व पूर्ण विवेचना सामग्री के हमराह स्टाफ गवाहन व औषधि निरीक्षक किशोर ठाकुर के साथ घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई। मौके पर चार व्यक्ति मिले, जिनसे पूछताछ पर अपना नाम विनय दुबे उर्फ कन्नू, अमित दुबे उर्फ सन्नी, ज्वाला चतुर्वेदी, विकास साहू बताया। पड़ताल में संदेही विनय दुबे उर्फ कन्नू के कब्जे में रखे एक काला लाल रंग के रेग्जीन बेग के अन्दर 145 स्ट्रीप कुल 1160 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस रखे मिला। अमित दुबे उर्फ सन्नी के पास रखे काले रंग के रैग्जीन बैग के अन्दर 90 स्ट्रीप कुल 720 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस रखे मिला। ज्वाला चतुर्वेदी के पास रखे सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 120 स्ट्रीप कुल 960 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस रखे मिला तथा विनय दुबे उर्फ कन्नू से एक काले लाल रंग के बैग के अंदर रखे 145 स्ट्रीप कुल 1160 कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस कैप्सूल मिला। साथ ही अपराध में प्रयुक्त एक नग वीवो व 17 मोबाइल तथा नशीली कैप्सूल का बिक्री रकम नकद 10200 रुपए जब्त जप्त किया गया। अमित दुबे उर्फ सन्नी से एक काले रैग्जीन बैग के अंदर 90 स्ट्रीप कुल 720 कैप्सूल कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस की तथा अपराध में प्रयुक्त एक रेडमी मोबाइल को जब्त किया गया। ज्वाला चतुर्वेदी के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर 120 स्ट्रीप कुल 960 कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस, विकास साहू के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 105 स्ट्रीप कुल 840 कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सवोन प्लस को जब्त किया गया।





आसानी से मिल रही नशीली दवाई





बीते कुछ सालों से बलौदा बाजार नगर नशीली गोलियों, गांजे समेत अन्य मादक पदार्थों के गढ़ के रूप में कुख्यात हो रहा है। बलौदा बाजार में कई युवाओं तथा महिलाओं द्वारा इस प्रकार के मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है तथा ये मादक पदार्थ बाजार की कुछ दुकानों, चिन्हित मकानों से लेकर स्कूल-कालेज के पास भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, जिसकी वजह से युवा वर्ग आसानी से इसके आदी बन रहे हैं।





मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से लाते हैं नशीली दवाएं





आरोपियों से नशीली दवाइयों के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि इस प्रकार की नशीली दवाइयों को वह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों से लाते हैं तथा यहां पर उन नशीली दवाइयों को दुगने- तिगने दामों पर युवाओं को बेचते हैं।





तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में आग- PM जताया दुःख, अब तक 11 लोगों की मौत





अपराध की जड़ है नशीली गोलियां





पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध नशीली दवाइयां खाकर युवा अपराध में संलिप्त हो रहे थे। आरोपी ज्वाला चतुर्वेदी पूर्व में भी नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा जा चुका है। वहीं, आरोपी विनय दुबे और अमित दुबे कई वर्षों से नशीली दवाई बेचने का काम कर रहे हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लड़कों को नशीली दवाइयां उपलब्ध कराते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.