Media24Media.com: पीपला वेलफेयर फाउंडेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts
Showing posts with label पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts

आरंग के इतिहास पर होगा शोध अध्ययन, विधायक गुरू खुशवंत साहेब से मिले इतिहासकार

No comments Document Thumbnail

 आरंग । नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को विधायक गुरु खुशवंत साहेब से निवास पर सौजन्य भेंट किया। फाउंडेशन के संयोजन में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश नंदनी परिहार व डॉ. शुभ्रा रजक तिवारी ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब से मिलकर आरंग के इतिहास संबंधी लंबी चर्चा की। इस दौरान विधायक ने आरंग के इतिहास पर शोध अध्ययन की रुपरेखा तैयार करने तथा आगामी वर्षों में संगोष्ठी कराने की बात कही।


उल्लेखनीय है कि आरंग छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत है। दानशीलता और त्याग इस नगर की खास पहचान है। लोरिक-चंदा की गाथा हो, भगवान श्रीराम का ननिहाल हो, राम और कृष्ण के आरंग आगमन की पौराणिकता हो अथवा यहाँ जगह-जगह स्थापित प्राचीन शिवलिंग हों। आरंग के प्राचीन इतिहास और पुरा नगरी होने का प्रमाण है। यहाँ की समृद्ध विरासत को सहेजने और भावी पीढ़ी के लिए डॉक्यूमेंटेशन करने की दिशा में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत है।

पीपला फाउंडेशन ने पीपल लगाकर दिया रतन टाटा को श्रद्धांजलि, भारत सरकार से किये भारत रत्न सम्मान देने की मांग

No comments Document Thumbnail

आरंग। शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने मशहूर उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा के स्मरण में आरंग के मुक्तिधाम में पीपल लगाकर श्रद्धांजलि दिए। साथ ही भारत सरकार से स्वर्गीय रतन टाटा को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न सम्मान से विभूषित करने की मांग किए हैं।इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा देश की आर्थिक ढांचा को सुदृढ़ करने में रतन टाटा जी का योगदान अतुलनीय है।


उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोंच और व्यापार व्यवसाय से देश विदेश में करोड़ों लोगों को रोजगार दिया है।उनका संपूर्ण जीवन देश और समाज को समर्पित रहा है। उन्होंने करोड़ो रुपए समाज को देकर दानशीलता की मिसाल पेश किए हैं। उनका जीवन युवाओं व लोगों के लिये प्रेरणादायक है।




पौधरोपण में फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम,भागवत जलक्षत्री, प्रतीक टोंड्रे,दुर्गेश निर्मलकर, सूरज सोनकर, होरीलाल पटेल,मोहन सोनकर, दिना सोनकर, राकेश जलक्षत्री, रमेश देवांगन की उपस्थिति व सहभागिता रही। वहीं शुक्रवार रात्रि में ग्राम बोडरा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरम्यान सामाजिक संस्था लोकरंजनी लोक कला सांस्कृतिक समिति रायपुर द्वारा पीपला फाउंडेशन को, नगर व क्षेत्र में निरंतर रचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

स्वच्छता ही सेवा है आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम जारी, अनुराधा ,टिकेश, आकाश ने बाजी मारी

No comments Document Thumbnail

आरंग। स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान के तहत् स्वच्छता जागरूकता पर आधारित अखिल भारतीय स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 17 से 30 सितंबर तक आयोजित किया।जिसमें देश भर से सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।


फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वच्छता पर आधारित 10 वैकल्पिक प्रश्न पूछा गया था। जिसमें देश भर से कुल 1285 प्रविष्ठियां आई। जिसमें छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोगों की सहभागिता अधिक रही। जन-जागरण पर आधारित इस आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों में केवल 66 लोगों का जवाब ही शत् प्रतिशत सही पाया गया। शत् प्रतिशत सही प्रविष्ठियों में से आनलाइन ड्रा के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें बागबाहरा निवासी अनुराधा यादव प्रथम, अकोली (आरंग) के टिकेश चेलक ने द्वितीय तथा चारामा (उत्तर बस्तर) से आकाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनमें से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले टिकेश चेलक को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत् जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे द्वारा औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह में नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की पुरस्कार की राशि मोबाइल मास्टर व पटेल होंडा अभनपुर के सौजन्य से आनलाइन माध्यम से विजेताओं को प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार योगेश साहू मोबाइल मास्टर आरंग की ओर से 2001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत आरंग की ओर से 1501 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार पटेल होंडा अभनपुर की ओर से 1001 रूपए देने की घोषणा की गई थी। स्वच्छता ही सेवा है आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता की परिकल्पना फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल तथा प्रश्नों का संकलन और मीडिया पार्टनर की भूमिका फाऊंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने निभाई। क्विज के आयोजन में तकनीकी सहयोग अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू ने किया। इस अवसर पर सीईओ लहरे ने पीपला फाउंडेशन द्वारा आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सबकी सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। निश्चित ही राष्ट्र के नव निर्माण में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, सक्रिय सदस्य छत्रधारी सोनकर,यादेश देवांगन,प्रतीक टोंड्रे,मोहन सोनकर, चुमेश्वर देवांगन सहित जनपद कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। स्वच्छता पर आनलाइन प्रतियोगिता आयोजन की पूरे देश भर में चर्चा व सराहना हो रही है।

स्वच्छता से संबंधित 10 साधारण सवालों का ऑनलाइन जवाब देकर जीतें हजारों का नगद ईनाम

No comments Document Thumbnail

पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की पहल पर स्वच्छता ही सेवा है के तहत अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन क्विज आयोजित


आरंग । स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा है' के तहत् स्वच्छता पर आधारित अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है‌। जिसमें सभी वर्ग के लोग बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया इस प्रतियोगिता में स्वच्छता पर आधारित 10 वैकल्पिक प्रश्न पूछा गया है। जिसमें सही जवाब देने वाले चयनित विजेताओं को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार मोबाइल मास्टर आरंग की ओर से 2001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत आरंग की ओर से 1501 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार पटेल होंडा शोरूम अभनपुर की ओर से 1001 रूपए नगद प्रदान किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा है के तहत् इस आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता की परिकल्पना महेन्द्र कुमार पटेल ने किया है। फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने प्रश्नों का संकलन और मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई है। क्विज के आयोजन में तकनीकी सहयोग अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू कर रहे हैं। फाऊंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया इस आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर के मध्य रात्रि तक चलेगा। स्वच्छता ही सेवा है के तहत इस अनूठे आयोजन की सर्वत्र सराहना हो रही है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।

"स्वच्छ भारत अभियान क्विज़ प्रतियोगिता-2024 प्रतियोगिता में भाग लेने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

https://forms.gle/7RciiRf9MmvenGer9

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित नगद पुरस्कार रखा गया है। प्रथम 2001/द्वितीय 1501/ तृतीय 1001/ स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2024 को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

समान अंक अर्जित करने की स्थिति में अधिकतम अंक अर्जित करने वाले प्रतिभागियों का आनलाइन ड्रा निकालकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं का चयन किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता 30/09/2024 की मध्य रात्रि 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा।

यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित है। जिसमें पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की प्रविष्टियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह जनजागरण सामाजिक सरोकार कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार के दावा/विवाद /न्यायालयीन कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।

नोट:- प्रतियोगिता संबंधी अंतिम निर्णय का सर्वाधिकार आयोजक मंडल के पास सुरक्षित है।

मीडिया पार्टनर:- श्रीपुर एक्सप्रेस एवं media24media.com

संयोजक/आयोजक :- पीपला वेलफेयर फाउंडेशन -छत्तीसगढ़

( Helpline No 9669140004
9753896810 whatsapp, sms only. Not for call)

पौधे दान जन अभियान के तहत बांटे शमी और तुलसी पौधे

No comments Document Thumbnail

आरंग । नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने आरंग के कुमारेश्वर मंदिर परिसर में शमी और तुलसी के पौधे वितरण किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया नगर में हरियाली लाने गत वर्ष भी श्रावण माह भर पौधे दान जन अभियान के तहत जनसहयोग से एक हजार से अधिक शमी,बेल,आंवला इत्यादि पौधों का वितरण किया था।लोगों के धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए शमी और तुलसी पौधे को वितरण किया जा रहा है।


जिसे लोग घरों में ले जाकर बड़ी आस्था से रोपित कर रहे हैं। वहीं पीपला फाउंडेशन की इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। शमी के पत्ते भगवान शिव में चढ़ाया जाता है। इसलिए फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शमी पौधे वितरण को प्राथमिकता दिया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि गत वर्ष भी यह संस्था पौधे दान जन अभियान के तहत पौधे वितरण किया गया था।

वहीं पौधे वितरण में फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, सक्रिय सदस्य भागवत जलक्षत्री, मोहन सोनकर,खिलेश देवांगन, संजय मेश्राम,यादेश देवांगन, प्रतीक टोंड्रे, रमेश देवांगन, राहुल पटेल आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

खेती अपन सेती लघु फ़िल्म की अपार सफलता के बाद अब 'गवन के बछिया' फ़िल्म बनाने की तैयारी

No comments Document Thumbnail

 पीपला वेलफेयर फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों पर दे रहे जोर


आरंग । स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाया गया शाट फिल्म 'खेती अपन सेती' इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। खेती की महत्ता को इस फ़िल्म में प्रदर्शित किया गया है। फिल्म के निर्देशक महेन्द्र पटेल ने बताया इस फिल्म को लाखों लोगों ने यूट्यूब पर देखा और सराहा। साथ ही दर्शकों के विशेष मांग पर खेती अपन सेती पार्ट-2 भी बनाया गया। फिल्म के दूसरे भाग को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में हास्य विनोद के साथ साथ लोगों को खेती किसानी के लिए प्रेरित करने किसानों की विभिन्न पहलुओं का सुंदर फिल्मांकन किया गया है।

जिसमें विशेष रूप से नाचा कलाकार पुरानिक साहू,परमानंद साहू,कुलेश्वर मानिकपुरी, शिवराज धीवर वहीं पीपला फाउंडेशन से पारसनाथ साहू, कोमल लाखोटी, आनंदराम पत्रकारश्री, दूजेराम धीवर,महेन्द्र पटेल, संजय मेश्राम, मोहन सोनकर,दीपक चंद्राकर, राहुल पटेल, भागवत जलक्षत्री,गिरधारी साहू आदि ने अहम् किरदार निभाएं है।

फिल्म में नाचा कलाकारों की हास्य विनोद और नोक झोक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगातार दर्शकों के मांग को देखते हुए पीपला फाउंडेशन जल्द ही गौ माता को लेकर भी शॉट फिल्म बनाने की रुपरेखा व तैयारी में जुटे हुए हैं। 'गवन के बछिया' का स्क्रीप्ट तैयार किया जा चुका है। ग्रामीण जनजीवन पर आधारित इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में 700 से अधिक पौधे रोपित, विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की पीपला फाउंडेशन की सराहना

No comments Document Thumbnail

आरंग। स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व भारतीय जनता पार्टी मंडल के संयुक्त संयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप "एक पेड़ मां के नाम" के तहत कलई रोड किनारे करीब दस एकड़ मैदान में 700 से अधिक पौधे रोपित किए गए। इस महाभियान में भाजपा मंडल के सभीपदाधिकारियों, सदस्यों तथा पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पौधरोपण करते हुए सभी को एक पेड़ मां के नाम पर रोपित करने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण इसकी सुरक्षा करना है।


पीपला फाउंडेशन के साथियों ने जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए समुचित घेरा, जलापूर्ति के लिए नलकूप खनन,इस स्थान में ओपन जीम लगाने की घोषणा की। वृहद पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए पहुंचे सभी वर्ग के लोगों का स्वागत करते हुए पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में युवा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पीपल के पौधे रोपकर इस अभियान का शुभारंभ किया। यह आक्सीजोन बनकर नगरवासियों को जीवन दायिनी आक्सीजन देगा। फलदार, छायेदार, औषधीय गुणों वाले करीब सात सौ पौधे रोपे गए। संरक्षक आनंदराम ने पीपला के कार्यों और सेवाभाव की विस्तृत जानकारी दी।



विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने नगर में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार जनसरोकार व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यो की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का बाजे-गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया। रानी पद्मावती महिला संगठन की छत्तीसगढ़ महतारी वाली परिधान व सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर भाजपा मंडल परिवार के सभी सदस्यों, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के समस्त सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रमुखो, समस्त जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक संगठन, कोसल साहित्य कला मंच, श्री बागेश्वरनाथ महादेव गौ सेवा धाम समिति, बाजार समिति, राधा कृष्ण मंदिर समिति, विभिन्न महिला समूह की महिलाएं, विभिन्न समाज प्रमुख, नागरिकगण, अधिकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों की उपस्थिति व सहभागिता रही। कार्यक्रम का क्रमिक संचालन अशोक साहू और महेन्द्र पटेल ने किया‌‌।आभार प्रदर्शन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने किया।

पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का जल दान महाअभियान, महासमुन्द के बस स्टैंड के समीप शीतल पेयजल की व्यवस्था

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में जलदान महाभियान चलाया जा रहा है। स्वयं सेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बीते दो वर्ष से ग्रीष्मकाल में पशु पक्षियों के लिए जल दान महाभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह जल पात्र रखकर सुबह-शाम जल भरकर मवेशियों के लिए पीने की पानी का इंतजाम किया जा रहा है। दानदाताओं के सहयोग से सैकड़ों स्थानों पर जल पात्र रखा गया है।




इसी क्रम में यात्रियों और राहगीरों के लिए भी शीतल जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवी व व्यवसायी बलराम लालवानी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में वॉटर कूलर स्थापित किया गया है।
पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि एक दानदाता द्वारा किए गए गुप्त दान से इसकी स्थापना की गई है। आज श्रीफल तोड़कर इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, संयोजक महेंद्र पटेल, समाजसेवी व सक्रिय सदस्य शेखर चंद्राकर, संजू मेश्राम आदि उपस्थित थे। इससे भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल मिलने लगा है। नागरिकों ने पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का आभार जताया है।

आरंग की नौ देवियों पर बना जसगीत सोशल मीडिया में वायरल

No comments Document Thumbnail

 आरंग । नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने नगर की नौ देवियों पर आधारित जसगीत को यूट्यूब प्लेट फार्म में अपलोड किया । जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।फांऊडेशन के सदस्यों ने बताया कि नगर की देवियों की महिमा जन-जन तक पहुंचे‌‌, इस उद्देश्य से जसगीत में का फिल्मांकन किया गया है।


गीत को फांऊडेशन के सदस्यों के आग्रह पर प्रख्यात गीतकार भिलाई (दुर्ग) निवासी डा. कृष्ण कुमार पाटिल ने लिखा है। जिसे आरंग निवासी जया देवांगन और झारा (खल्लारी) के सुप्रसिद्ध गायक विश्राम यादव ने स्वर दिया है।

जसगीत के माध्यम से नगर के नौ दुर्गा स्वरूप नौ देवियों का नाम मां महामाया, शीतला, चंडी, दंतेश्वरी, समलेश्वरी, खल्लारी, सतबहिनिया, कंकाली, बाला त्रिपुरा के नाम अब लोगों के जुबान पर है। साथ ही यूट्यूब के माध्यम से देश-विदेश में धार्मिक नगरी आरंग की देवियों का दर्शन लोग कर पाएंगे। गीत के वीडियो वर्जन में फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भूमिका निभाई है। वहीं पहली बार नगर के देवियों पर आधारित जस गीत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। फाउंडेशन की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग खुलवाने की उठने लगी मांग

No comments Document Thumbnail

आरंग। सोमवार को नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आरंग में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दरम्यान प्राचार्य डाक्टर के. एन. शर्मा को महाविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय की पढ़ाई हेतु मांग पत्र सौंपा।


फांऊडेशन के सदस्यों का कहना है कि आरंग मंदिरों की नगरी के नाम से पूरे विश्व में विख्यात है तथा यह क्षेत्र पुरातत्व एवं संस्कृति की दृष्टि से भी विशेष रूप से समृद्ध हैं। आरंग में मकान निर्माण या खुदाई के दौरान आज भी जगह-जगह पुरातात्विक अवशेष अनायास ही प्राप्त हो जाती है। इतिहासकारों के अनुसार यह पूरा क्षेत्र प्राचीन राजवंशों का गढ़ रहा है।

 यहां से प्राप्त पुरावशेषों का महत्व स्थानीय लोग जानकारी के अभाव में समझ नहीं पाते। जिसके कारण यहां निकलने वाले पुरावशेष नष्ट हो रहे हैं। इन पुरातात्विक अवशेषो के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए भावी पीढ़ी को जागरूक करना अति आवश्यक है जो कि  आरंग के महाविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के खुलने से संभव हो सकेगा । 

गत दिवस राजा मोरध्वज महोत्सव में उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगरवासियों के मांग अनुरूप आरंग में पुरातात्विक संग्रहालय बनाने की घोषणा भी की है । इस अवसर पर पीपला फाउंडेशन के सदस्यों सहित ज्ञानेश शुक्ला विभागाध्यक्ष इतिहास, एल. पी. शर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी सहित कालेज स्टाफ व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

पीपला ने चलाया स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्वलित कर करेंगे प्रसाद वितरण

No comments Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को नगर के सेवाभावी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने शनि मंदिर, लोधी स्कूल मैदान तथा बस स्टैंड में स्थित राजा मोरध्वज की प्रतिमा की साफ सफाई किए। ज्ञात हो कि पीपला फाउंडेशन विगत सप्ताह भर से नगर के विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई कर रहे हैं।


वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया सोमवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के बस स्टैंड राजा मोरध्वज की प्रतिमा के समीप संध्या पांच बजे भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर सैकड़ों दीपों से रोशन किया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीराम का प्रसादी वितरण करेंगे। जिसमें रानी पद्मावती महिला संगठन की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।

फांऊडेशन के सदस्यों ने भगवान श्रीराम की पूजा आरती में शामिल होने श्रद्धालुओं से अपील की है।
वहीं स्वच्छता अभियान में फांऊडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आरंग में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराया जांच, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का अभिनव पहल

No comments Document Thumbnail

 आरंग ।  पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और गायत्री परिवार आरंग के संयुक्त संयोजन में शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ आरंग में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें  रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर के हृदय रोग सर्जन डॉ विनोद आहूजा और कल्पेश अग्रवाल


ने उपस्थित होकर सैकड़ों लोगों का हृदय जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही सुगर,वजन, ब्लडप्रेशर, ईसीजी 

जांच कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ आहूजा ने कहा कि कोविड के बाद हृदयाघात की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। इसलिए समय-समय पर हृदय रोग की जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अनियमित खान-पान और जीवन शैली से हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर कार्डिया इंचार्ज भारत वर्मा, हरिशंकर साहू, हास्पीटल स्टाफ प्रशांत अनीश, राहुल,  लता सिस्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहभागिता निभाई। 

पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि गत दिवस फांऊडेशन के संरक्षक अजय कांकरिया की अकस्मात् हृदयाघात से निधन को देखते हुए सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया। शिविर के आयोजन संयोजन में विशेष योगदान गायत्री परिवार आरंग और  रानी पद्मावती महिला समूह तथा पीपला फाउंडेशन के सदस्यों की अहम् भूमिका रही। शिविर में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने पीपला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर की उन्मुक्त कंठ से सराहना किया।

आरंग के गौरव गीत की हुई रेकॉर्डिंग, सुनील सोनी और चंपा निषाद ने दिया है गीत को स्वर, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के पहल पर लिखी गई है छत्तीसगढ़ी गीत

No comments Document Thumbnail

आरंग। नगर के गौरवशाली इतिहास और पौराणिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आरंग गौरव गीत की रचना की गई है। नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन  ने आरंग के गौरव पर छत्तीसगढ़ी गीत रचनाका बीड़ा उठाया है। 


फांऊडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया कि ऐतिहासिक नगरी आरंग की महिमा को  जनसमान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने गौरव गीत की परिकल्पना की। गीत रचना के लिए प्रदेश के अनेक ख्यातिप्राप्त रचनाकारों से संपर्क किया और उनसे मार्गदर्शन लिया गया। 

इसी कड़ी में गौरव गीत की रचना महासमुंद के सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत व संगीतकार सुरेन्द्र मानिकपुरी ने किया है। ‌गीत को  सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और गायिका चंपा निषाद ने स्वर दिया है। गीत की कम्पोजिंग जाने माने संगीतकार सूरज महानंद ने किया।  गीत की रिकॉर्डिंग रायपुर के मेलोडी पाइंट स्टूडियों में कराया गया है। 

  कंपोजर सूरज महानंद, गायक सुनील सोनी, गायिका चंपा निषाद को पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रतीक चिन्ह, आरंग पर केंद्रित पत्रिका और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर कोमल लाखोटी, मोहन सोनकर, प्रतीक कुमार सहित पीपला के सदस्यगण उपस्थित थे।

पीपल और बरगद के बढ़ते पेड़ों के संरक्षण का गजब प्रयास, सुबह भूमिपूजन और दोपहर तक बन गया पेड़ के चारों ओर पीपला चौंरा

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला वेलफेयर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाला अग्रणी समाजसेवी संस्था है। इस फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधों को सुरक्षित करने अभिनव पहल शुरू की है। गुरुवार 7 सितम्बर को लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बरगद और पीपल के बढ़ते पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। दरअसल, पूर्व में रोपित और निरंतर बढ़ रहे पौधों की सुरक्षा के लिए पौधों के जड़ में पर्याप्त मिट्टी का भराव करने के लिए तना को एक गोलाकार चौरा से घेरा जा रहा है।


ईट से घेरा लगाकर चौड़ी निर्माण करा रहे हैं। इस मुहिम की शुरुआत महासमुंद-आरंग-रायपुर तिराहा से किया गया। पीपल पौधे की सुरक्षा से इस मुहिम की शुरुआत हुई। फांऊडेशन के सदस्यों ने इस चबूतरे को पीपला चौंरा नाम दिया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, सीएमओ होरीसिंह ठाकुर ,जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने उपस्थित होकर उत्साह वर्धन किया। चौड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर चंद्रशेखर चंद्राकर ने पौधों को सुरक्षित करने चौड़ी निर्माण की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पौधे लगाने से अधिक उसकी सुरक्षा और देखभाल करना महत्वपूर्ण है।


यह पीपला ग्रुप भलीभांति कर रहा है। जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने कहा कि पीपला फांऊडेशन नगर में अनेक रचनात्मक कार्य कर जनमानस को जागरूक कर रहे हैं। लोग पौधे लगाकर भूल जाते हैं, पर पीपला की टीम पौधे को बड़ा करने तक देखभाल कर रहे हैं। सीएमओ होरीसिंह ठाकुर ने भी फांऊडेशन के सदस्यों द्वारा की जा रही रचनात्मक कार्यों की सराहना की। वहीं फांऊडेशन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सुबह भूमिपूजन के पश्चात दोपहर तक चौड़ी निर्माण पूर्ण करा लिया।

फांऊडेशन के सदस्यों ने बताया कि नगर में अन्य जगह भी पेड़ों को संरक्षित करने पीपला चौरा निर्माण कराए जाएंगे। इस मौके पर पीपला फाउंडेशन के संरक्षक अजय कांकरिया, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू ,रमेश देवांगन,प्रतीक टोंड्रे, मोहन सोनकर, राकेश जलक्षत्री, दुर्गेश निर्मलकर, भागवत जलक्षत्री, हरीश दीवान,बसंत साहू, दिना सोनकर, अशोक साहू, यादेश देवांगन,आशीष साहू, बल्लू साहू, हरीश दीवान आदि उपस्थिति थे।

स्वाधीनता सेनानियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, देखें परिणाम

No comments Document Thumbnail
 कुसुम, सुमीत ,सावन बने भाग्यशाली विजेता



आरंग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने अखिल भारतीय स्तर पर आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जो 16 अगस्त तक देश-भर में सोशल मीडिया में आनलाइन चलता रहा। जिसकी काफी चर्चा और सराहना हुई।



आनलाइन प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें बहुत लोगों ने सभी सवालों के सटीक जवाब दिया। आयोजन समिति ने आनलाइन ड्रा के माध्यम से विजेताओं का चयन किया।



जिसमें सृजन सोनकर स्कूल आरंग के कक्षा बारहवीं के छात्र कुसुम सोनकर प्रथम, गणेशराम हायर सेकंडरी स्कूल गुल्लू आरंग के कक्षा दसवीं के छात्र सुमीत साहू द्वितीय और ग्राम गौरभाट (आरंग) निवासी सावन साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें तीनों विजेताओं को पीपला फांऊडेशन, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन तथा यादेश देवांगन च्वाइस कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आरंग की ओर से 1500-1500 सौ रुपए का नगद राशि प्रदान किया गया।



 इन 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का सही उत्तर देकर बने विजेता
 

1. शहीद वीर नारायण सिंह को कब फांसी दी गई ?
उत्तर:(अ) 10 दिसंबर 1857
---
2. छत्तीसगढ़ का मंगल पांडे किसे कहा जाता है?
उत्तर:- (ब) हनुमान सिंह
-----
3. कंडेल नहर सत्याग्रह के सूत्रधार थे-
उत्तर:- (अ)  बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव
-----
4. 'छत्तीसगढ़ मित्र’ नामक मासिक पत्र का प्रकाशन किस स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी ने की?
उत्तर:- (स) पंडित माधवराव सप्रे
-----
5. इन्हें कहा जाता है सहकारिता आंदोलन का जनक-
उत्तर:- (अ) ठाकुर प्यारेलाल सिंह।
------
6.छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जानें जाने वाले  स्वाधीनता संग्राम सेनानी हैं-
उत्तर:- (ब) पंडित सुंदर लाल शर्मा
-----
7. स्वतन्त्रता संग्राम में भागीदारी के लिए इन्होंने छोड़ दी डाक्टरी की नौकरी-
उत्तर:- (स) डॉ. खूबचंद बघेल
-----
8. बिलासपुर के प्रथम बैरिस्टर के नाम से प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं-
उत्तर:- (अ) ठाकुर छेदीलाल
-----
9. वन सत्याग्रह आंदोलन के सूत्रधार स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे-
उत्तर:-(स) यति यतनलाल
-----
10. भूमकाल आंदोलन के प्रणेता थे-
उत्तर:-(अ) गुण्डाधूर
-----
11. इनमें से किस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अंग्रेजो द्वारा दी गई राय साहब की उपाधि को वापस लौटा दिया ?
उत्तर (ब) वामनराव लाखे
-----
12. रायपुर की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थीं-
उत्तर:- (अ) राधा बाई
-----
13. रायपुर कांग्रेस भवन निर्माण के लिए इस सेनानी ने जमीन और रुपये दान दिया-
उत्तर:- (अ) सेठ शिवदास डागा
-----
14. स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी ने 1956 में सरायपाली (छत्तीसगढ़) से चुनाव लड़े थे
उत्तर:- (स) पंडित रविशंकर शुक्ल
-----
15. स्वतंत्रता आंदोलन में मधुमक्खी को हथियार बनाने वाले बस्तर के सेनानी थे-
उत्तर:- (अ) राजा गेंदसिंह

 विजेताओं को प्रदान किया जा रहा है नगद पुरस्कार

पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है  कि छत्तीसगढ़ का इतिहास उपेक्षित  रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वीर सपूतों को सम्मान जनक स्थान नहीं मिल पाया। छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की तस्वीरें भी बाजार में ढूंढने से नहीं मिलती।  इसलिए लोगों को स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास के अध्ययन के लिए प्रेरित करने यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। मीडिया पार्टनर श्रीपुर एक्सप्रेस प्रकाशन और www. media24media.com का योगदान इस आयोजन के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय रहा।

 क्वीज को तैयार करने में विशेष योगदान

फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल व अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार कृष्ण कुमार पाटिल, कोमल लाखोटी की प्रमुख भूमिका रही । वहीं प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू ने किया।


आजादी के दीवानों को जानें : 15 सवाल का जवाब देकर पाएं ₹1500/- नगद ईनाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आरंग नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अखिल भारतीय स्तरीय आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार तथा लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न तैयार किया गया है।


इन 15 सवालों के आनलाइन प्रविष्टियां करने वालेतीन विजेताओ को फांउंडेशन, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, यादेश देवांगन की ओर से 1500/- 1500/; रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आनलाइन प्रतियोगिता के लिए क्वीज निकालने में फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल व अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार कृष्ण कुमार पाटिल तथा कोमल लाखोटी का विशिष्ट योगदान है। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू कर रहे हैं।


प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस Link पर क्लिक करें:-

 

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के नियम व शर्तें

इस प्रतियोगिता में 1500 रुपये का तीन पुरस्कार रखा गया है। जिसमें प्रथम विजेता को पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग की ओर से 1500/-, द्वितीय विजेता को जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन की ओर से 1500/-, तृतीय विजेता को यादेश देवांगन कंप्यूटर सेंटर की ओर से 1500/- दिया जाएगा।


समान अंक अर्जित करने की स्थिति में अधिकतम अंक अर्जित करने वाले प्रतिभागियों का आनलाइन ड्रा निकालकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 14 साल आयु वर्ग से ऊपर के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता 16/08/2023 की मध्य रात्रि12 बजे तक चलेगा। इसके बाद की प्रविष्टि स्वीकार्य नहीं होगा।

यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित है। जिसमें पुरस्कार हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की प्रविष्टियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

यह आजादी के दीवानों का परिचयात्मक/सामान्य ज्ञान कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार के दावा/विवाद /न्यायालयीन कार्यवाही स्वीकार्य नहीं है।

नोट:- प्रतियोगिता संबंधी अंतिम निर्णय का सर्वाधिकार आयोजक मंडल के पास सुरक्षित है।

मीडिया पार्टनर:- श्रीपुर एक्सप्रेस एवं media24media.com संयोजक :- पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग

( Helpline No 9669140004
9753896810 whatsapp, sms only. Not for call)

छत्तीसगढ़ के स्वाधीनता सेनानियों पर केंद्रीत आनलाइन प्रतियोगिता, मिलेगा नगद ईनाम

No comments Document Thumbnail

 आरंग। नगर के चर्चित सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन अखिल भारतीय स्तरीय आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसके लिए फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार को बैठक आहूत कर निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार तथा लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें विषय विशेषज्ञो तथा विद्वानों से केवल छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न तैयार किया गया है।




जिसमें 15 सवालों के सही आनलाइन प्रविष्टियां करने वाले विजेता को क्रमशः फांउंडेशन की ओर से क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय 1500/1000/700/ सौ रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पीपला फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है  छत्तीसगढ़ का इतिहास उपेक्षित होने के कारण लोगों को प्रदेश के वीर सपूतों की ज्यादा जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की बाजार में ढंग से तस्वीरें तक नहीं मिलती।

वही पीपला के संबंध महेन्द्र पटेल छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों पर देश भक्ति गीत बनाए हैं।जो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। आनलाइन प्रतियोगिता के लिए क्वीज निकालने में फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल व अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार कृष्ण कुमार पाटिल तथा कोमल लाखोटी का प्रमुख भूमिका रहा।

  क्वीज प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू करेंगे। प्रतियोगिता में समान अंक प्राप्त करने पर  आनलाइन लक्की ड्रा के माध्यम से विजेताओ का प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त के बाद की जाएगी।

 इस मौके पर पीपला फाउंडेशन अध्यक्ष दूजेराम धीवर संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य मोहन सोनकर, दिना सोनकर, प्रतीक टोंड्रे रमेश देवांगन, द्वारिका साहू, संतोष साहू आदि की उपस्थिति रही।

मंदिरों की नगरी आरंग को मिलेगी एक नई पहचान, नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डहरिया का ऐलान

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ी लोककला को संरक्षित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास

आरंग । मंदिरों की नगरी के नाम से प्रख्यात नगर आरंग को एक नई पहचान मिलने वाली है। सड़क-पानी-नाली-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से आरंग की रंगत बदल गई है। अब जल्द ही यहां के मंदिर-देवालयों का समुचित संधारण व्यवस्था की जाएगी। मंदिरों के जीर्णोद्धार और रंगरोगन से प्राचीन नगरी आरंग को भव्यता प्रदान करने की दिशा में प्रयास होगा। नगरीय प्रशासन विकास विभाग और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में यह ऐलान किया। उन्होंने सरकार के सहयोग से जनास्था के केंद्रों को संरक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐतिहासिक बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को भव्यता प्रदान करने के साथ ही सभी देवालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह उनकी प्राथमिकता में है।


पीपला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कला-संस्कृति व कलाकारों को प्रोत्साहित करने के ध्येय से रविवार को राजा मोरध्वज कला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा पीपला फाउंडेशन ने सैकड़ों कलाकारों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में आरंग के अलावा महासमुन्द, रायपुर के कलाकारों की खासा उपस्थिति रही। सम्मान समारोह में बांस गीत, नाचा,चंदैनी जैसे विलुप्त होने लगी विधाओं को संरक्षित करने संगोष्ठी हुई। सुआ नृत्य, देशभक्ति व लोक गीत, छत्तीसगढ़ी गजल, ठुमरी व कवियों की कविताओं ने समारोह में शमा बांधा।

संगीत की विधाओं पर सारगर्भित व्याख्यान

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय रचना व संगीतकार कृष्ण कुमार पाटिल ने संगीत की विधाओं पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। वहीं पदमश्री भारती बंधुओं ने पीपला फाउंडेशन के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संरक्षित करने अच्छा प्रयास किया जा रहा है। इसे बचाए रखने बंबईया व बिहार की तड़का को बिल्कुल भी शामिल न करें। आवश्यक हो गुरुओ से मार्गदर्शन लें।


वही लोकगायक डॉक्टर पुरूषोत्तम चंद्राकर, टीकम पटेल, विश्राम यादव व गीतकार धनराज साहू ने संस्कृति विभाग के कार्यालय को नया रायपुर से पुनः पुराना रायपुर में स्थापित करने की मांग रखी‌।साथ ही कलाकारों को उचित पारितोषिक व पेंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि संस्कृति को बचाए रखना है तो कलाकारों को संरक्षण देना अति आवश्यक है। सरकार को जिला स्तर पर कलाकारों का प्रशिक्षण आयोजित करना चाहिए।

पीपला फाउंडेशन की उन्मुक्त कंठ से सराहना

मुख्य अतिथि, मंत्री डॉ डहरिया ने पीपला फाउंडेशन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि जन सरोकार को लेकर पीपला फाउंडेशन जिस ढंग से निःस्वार्थ भाव से काम कर रही है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है। सभी वर्गों का सहयोग मिलना चाहिए।कार्यक्रम में करीब चार घंटे तक साथ रहकर मंत्री डहरिया ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अतिथि कलाकारों का उन्होंने स्वागत अभिनन्दन स्वयं किया। साथ ही बुजुर्ग कलाकारों से सहृदयता से मिलकर उनके बातों को ध्यान से सुनते रहे। इस मौके पर मंत्री डहरिया ने कहा मंदिरों की नगरी आरंग के देवालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सबसे पहले बाबा बागेश्वरनाथ की जीर्णोद्धार से इसकी शुरुआत होगी।

इससे पहले उन्होंने आरंग-महासमुंद-रायपुर तिगड्डे पर पीपला चौंक में पीपल का पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया। साथ ही पीपला फाउंडेशन की मांग पर इस चौंक में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की।

'प्रतीक चिन्ह' भेंटकर किया सम्मानित

सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, लोक कलाकार सुरेंद्र मानिकपुरी, लोकगायक डॉ पुरुषोत्तम चन्द्राकर, गौतम चौबे, विश्राम यादव,टीकम पटेल ,गंगा साहू गोविंदा साहू, डिमान सेन, गीतकार धनराज साहू की प्रस्तुतियां से शमां बंधा। वहीं नाचा गम्मत के कलाकारों की प्रस्तुति सबके लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। सभी अतिथियों को को पीपला फाउंडेशन ने आरंग के नामकरण पर केंद्रित 'प्रतीक चिन्ह' भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष चंद्रशेखर चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, देवनाथ साहू,अनिता थानसिंह साहू, केशरी मोहन साहू,के के चंद्राकर, हेमलता डुमेंद्र साहू, नरसिंग साहू, श्रीमती भारती देवांगन, श्रीमती मंजू चंद्राकर एल्डरमैन मंगलमूर्ति अग्रवाल, उपेंद्र साहू,भरत लोधी, राजेश्वरी साहू,पत्रकार संघ अध्यक्ष पवन साहू व पत्रकार रामकुमार गुप्ता, नमन् साहू, नंदकुमार ढीढी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, भुनेश्वर साहू, कोमल लाखोटी, मोहन सोनकर, छत्रधारी सोनकर, संजय मेश्राम, रमेश देवांगन,अशोक साहू, भागवत जलक्षत्री, बसंत साहू, होरीलाल पटेल,नीरज साहू, प्रतीक टोंड्रे, संतोष साहू, आशीष साहू,राकेश जलक्षत्री,डुमेन्द्र साहू, रोशन चंद्राकर, रमेश चंद्राकर,राजू साहू, अभिमन्यु साहू, तेजराम यादव, हेमंत कंसारी,देव जलक्षत्री, राहुल पटेल की अहम भूमिका रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.