Media24Media.com: आरंग की नौ देवियों पर बना जसगीत सोशल मीडिया में वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आरंग की नौ देवियों पर बना जसगीत सोशल मीडिया में वायरल

Document Thumbnail

 आरंग । नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने नगर की नौ देवियों पर आधारित जसगीत को यूट्यूब प्लेट फार्म में अपलोड किया । जो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।फांऊडेशन के सदस्यों ने बताया कि नगर की देवियों की महिमा जन-जन तक पहुंचे‌‌, इस उद्देश्य से जसगीत में का फिल्मांकन किया गया है।


गीत को फांऊडेशन के सदस्यों के आग्रह पर प्रख्यात गीतकार भिलाई (दुर्ग) निवासी डा. कृष्ण कुमार पाटिल ने लिखा है। जिसे आरंग निवासी जया देवांगन और झारा (खल्लारी) के सुप्रसिद्ध गायक विश्राम यादव ने स्वर दिया है।

जसगीत के माध्यम से नगर के नौ दुर्गा स्वरूप नौ देवियों का नाम मां महामाया, शीतला, चंडी, दंतेश्वरी, समलेश्वरी, खल्लारी, सतबहिनिया, कंकाली, बाला त्रिपुरा के नाम अब लोगों के जुबान पर है। साथ ही यूट्यूब के माध्यम से देश-विदेश में धार्मिक नगरी आरंग की देवियों का दर्शन लोग कर पाएंगे। गीत के वीडियो वर्जन में फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भूमिका निभाई है। वहीं पहली बार नगर के देवियों पर आधारित जस गीत को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। फाउंडेशन की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.