Media24Media.com: स्वच्छता ही सेवा है आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम जारी, अनुराधा ,टिकेश, आकाश ने बाजी मारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वच्छता ही सेवा है आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम जारी, अनुराधा ,टिकेश, आकाश ने बाजी मारी

Document Thumbnail

आरंग। स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने 'स्वच्छता ही सेवा है' अभियान के तहत् स्वच्छता जागरूकता पर आधारित अखिल भारतीय स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 17 से 30 सितंबर तक आयोजित किया।जिसमें देश भर से सभी वर्ग के लोगों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।


फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वच्छता पर आधारित 10 वैकल्पिक प्रश्न पूछा गया था। जिसमें देश भर से कुल 1285 प्रविष्ठियां आई। जिसमें छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोगों की सहभागिता अधिक रही। जन-जागरण पर आधारित इस आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों में केवल 66 लोगों का जवाब ही शत् प्रतिशत सही पाया गया। शत् प्रतिशत सही प्रविष्ठियों में से आनलाइन ड्रा के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें बागबाहरा निवासी अनुराधा यादव प्रथम, अकोली (आरंग) के टिकेश चेलक ने द्वितीय तथा चारामा (उत्तर बस्तर) से आकाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिनमें से द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले टिकेश चेलक को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत् जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे द्वारा औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह में नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

प्रथम व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की पुरस्कार की राशि मोबाइल मास्टर व पटेल होंडा अभनपुर के सौजन्य से आनलाइन माध्यम से विजेताओं को प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार योगेश साहू मोबाइल मास्टर आरंग की ओर से 2001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत आरंग की ओर से 1501 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार पटेल होंडा अभनपुर की ओर से 1001 रूपए देने की घोषणा की गई थी। स्वच्छता ही सेवा है आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता की परिकल्पना फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल तथा प्रश्नों का संकलन और मीडिया पार्टनर की भूमिका फाऊंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री ने निभाई। क्विज के आयोजन में तकनीकी सहयोग अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू ने किया। इस अवसर पर सीईओ लहरे ने पीपला फाउंडेशन द्वारा आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सबकी सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। निश्चित ही राष्ट्र के नव निर्माण में यह अभियान मिल का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, सक्रिय सदस्य छत्रधारी सोनकर,यादेश देवांगन,प्रतीक टोंड्रे,मोहन सोनकर, चुमेश्वर देवांगन सहित जनपद कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही। स्वच्छता पर आनलाइन प्रतियोगिता आयोजन की पूरे देश भर में चर्चा व सराहना हो रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.