Media24Media.com: पीपल और बरगद के बढ़ते पेड़ों के संरक्षण का गजब प्रयास, सुबह भूमिपूजन और दोपहर तक बन गया पेड़ के चारों ओर पीपला चौंरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीपल और बरगद के बढ़ते पेड़ों के संरक्षण का गजब प्रयास, सुबह भूमिपूजन और दोपहर तक बन गया पेड़ के चारों ओर पीपला चौंरा

Document Thumbnail

आरंग पीपला वेलफेयर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाला अग्रणी समाजसेवी संस्था है। इस फाउंडेशन के सदस्यों ने पौधों को सुरक्षित करने अभिनव पहल शुरू की है। गुरुवार 7 सितम्बर को लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बरगद और पीपल के बढ़ते पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। दरअसल, पूर्व में रोपित और निरंतर बढ़ रहे पौधों की सुरक्षा के लिए पौधों के जड़ में पर्याप्त मिट्टी का भराव करने के लिए तना को एक गोलाकार चौरा से घेरा जा रहा है।


ईट से घेरा लगाकर चौड़ी निर्माण करा रहे हैं। इस मुहिम की शुरुआत महासमुंद-आरंग-रायपुर तिराहा से किया गया। पीपल पौधे की सुरक्षा से इस मुहिम की शुरुआत हुई। फांऊडेशन के सदस्यों ने इस चबूतरे को पीपला चौंरा नाम दिया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, सीएमओ होरीसिंह ठाकुर ,जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने उपस्थित होकर उत्साह वर्धन किया। चौड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर चंद्रशेखर चंद्राकर ने पौधों को सुरक्षित करने चौड़ी निर्माण की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पौधे लगाने से अधिक उसकी सुरक्षा और देखभाल करना महत्वपूर्ण है।


यह पीपला ग्रुप भलीभांति कर रहा है। जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने कहा कि पीपला फांऊडेशन नगर में अनेक रचनात्मक कार्य कर जनमानस को जागरूक कर रहे हैं। लोग पौधे लगाकर भूल जाते हैं, पर पीपला की टीम पौधे को बड़ा करने तक देखभाल कर रहे हैं। सीएमओ होरीसिंह ठाकुर ने भी फांऊडेशन के सदस्यों द्वारा की जा रही रचनात्मक कार्यों की सराहना की। वहीं फांऊडेशन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सुबह भूमिपूजन के पश्चात दोपहर तक चौड़ी निर्माण पूर्ण करा लिया।

फांऊडेशन के सदस्यों ने बताया कि नगर में अन्य जगह भी पेड़ों को संरक्षित करने पीपला चौरा निर्माण कराए जाएंगे। इस मौके पर पीपला फाउंडेशन के संरक्षक अजय कांकरिया, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू ,रमेश देवांगन,प्रतीक टोंड्रे, मोहन सोनकर, राकेश जलक्षत्री, दुर्गेश निर्मलकर, भागवत जलक्षत्री, हरीश दीवान,बसंत साहू, दिना सोनकर, अशोक साहू, यादेश देवांगन,आशीष साहू, बल्लू साहू, हरीश दीवान आदि उपस्थिति थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.