Media24Media.com: बिहार में हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बिहार में हादसा. Show all posts
Showing posts with label बिहार में हादसा. Show all posts

ऑटो और ट्रक के बीच टक्कर, 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार के भागलपुर जिले में ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 5 बराती की मौत हो गई है। जबकि 6 बाराती जख्मी हुए। जानकारी के मुताबिक रुपौली प्रखंड की रामपुर पंचायत के पोखरी टोला के निवासी छट्ठू मंडल के बेटे वरुण कुमार की शादी को लेकर बारात भागलपुर जिला के नारायणपुर गांव के लिए निकली थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए एक ऑटो में 12 लोग सवार होकर जा रहे थे। 

इसी बीच बिहपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिसमें 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। मारे गए लोगों में सभी की उम्र 25 साल से कम है। हादसे में उदाकिशनगंज के ऑटो ड्राइवर गजेंद्र साह समेत छठू मंडल, पिंकू मंडल, मंटू मंडल और गजाधर मंडल के नाम सामने आए हैं। 

2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

सभी मृतकों के शव को नवगछिया अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, आंध्रप्रदेश के अलूरी सीतारामराजू जिले के चिंतूर में एक यात्री बस पलट जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई, इनमें दो बच्चे थे। बस ओडिशा के भवानीपटना से विजयवाड़ाजा रही थी। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। हादसा सोमवार दोपहर को हुआ।

शादी की खुशी मातम में बदली, करंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के नवादा में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बेलदारी गांव में बहन की डोली से पहले उसके भाई की अर्थी उठी है। जानकारी के मुताबिक करंट से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई झुलस गया। मृतक की पहचान कैलाश चौहान के 25 साल के बेटे शंकर कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल ममेरा भाई भोला चौहान हिसुआ थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर बेलदारी गांव के रहने वाले हैं।  

परिजनों ने बताया कि मृतक की बहन की शादी थी। शाम को ही पटना से बारात आने वाली थी। घर में बारात के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थी। खाना तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान शंकर विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया और तड़पते हुए नाली में गिर गया। ये देख ममेरे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की और वह भी करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं भोला का इलाज जारी है।

गांव मातम का माहौल

शंकर को मृत घोषित करते ही परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। घटना के बाद घर में मातम पसर गया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी निकल गई। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे 6 दोस्त, 3 लोगों का शव बरामद

No comments Document Thumbnail

बिहार के पटना में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां LCT घाट पर नहाने के दौरान 6 युवक गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं गोताखोरों की मदद से उनकी लाश को बरामद कर लिया गया है। जबकि  एक की तलाश चल रही है। वहीं दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवकों के पिता पुलिस में हैं। कोई SI, ASI तो कोई कांस्टेबल हैं। 

मृतकों में 25 साल का विकास कुमार उर्फ पवन, जिनके पिता-अखिलेश राय, बतौर सब इंस्पेक्टर समस्तीपुर जिला में पोस्टेड हैं, 21 साल का मोनू, जिनके पिता-रंधीर कुमार सिंह पटना पुलिस में सिपाही हैं और 22 साल का विश्वजीत कुमार, जिनके पिता-मनोज कुमार पटना ट्रैफिक पुलिस में ASI हैं। चौथा युवक दिव्यांश उर्फ लल्ला, जिनके पिता-दीपक कुमार सिंह नालंदा जिला में कांस्टेबल हैं, जिनके बेटे लापता है। 

एक युवक की तलाश जारी

SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं पांचवा युवक मोनू का भाई सोनू है, जिसे डूबने के दौरान किसी तरह से बचा लिया गया। फिलहाल ये बोरिंग कैनाल रोड के एक हॉस्पिटल में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जबकि छठवां युवक राहुल है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। 

नहाने के दौरान हुआ हादसा

सभी युवक अपने परिवार के साथ पटना पुलिस लाइन में रहते हैं। रविवार की सुबह एक साथ कई युवक क्रिकेट खेलने के लिए गांधी मैदान गए थे।  कुछ घंटे क्रिकेट खेलने के बाद सभी का प्लान गंगा नदी में नहाने का बन गया। इसके बाद गांधी मैदान से करीब 10-12 युवक नहाने के लिए LCT घाट पहुंच गए। फिर नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

राजस्थान में 3 बच्चों की मौत

वहीं 7 मई को राजस्थान के धौलपुर के राजघाट गांव में चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। तीनों बच्चे सुबह नदी में नहाने गए थे, तभी तीनों डूबने लगे। वहीं भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार गांव सोहल के पास चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को बचाया। जानकारी के मुताबिक सुनील और बाबुल नाम के ये युवक शनिवार रात जेसीबी मशीन के जरिए नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों युवक नदी के बीच फंस गए। हालांकि करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने दोनों युवकों को सकुशल निकाल लिया था।

कुकदा डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत

इससे पहले 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कुकदा डैम में डूबने से युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कर्मचारी थे, जो अपने साथियों के साथ रायपुर, धमतरी और कांकेर से पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। सूचना मिलने पर ASP चंद्रेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

दर्दनाक हादसा: मां के साथ नदी में पूजा करने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत, राजस्थान में 3 मासूमों की गई जान

No comments Document Thumbnail

बिहार के सुपौल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कोसी नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। मामला सदर थाना के बसबिट्टी पंचायत के भुराही वार्ड का है, जहां रविवार का व्रत कर रही महिलाओं के द्वारा कोसी नदी में स्नान किया जा रहा था। महिलाएं अपने पूजा पाठ में व्यस्त थी कि इसी दौरान दो बच्चे कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए। पूजा पाठ खत्म होने के बाद जब महिलाओं ने अपने बच्चों को खोजना शुरू किया तो 2 बच्चा कहीं नहीं मिला।

इसके बाद स्थानीय तैराकों के द्वारा 2 बच्चे के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया। मरने वालों में करण कुमार उम्र 12 साल जो अपने माता पिता का अकेला संतान था तो दूसरा आशीष कुमार उम्र 10 साल शामिल है। अपने बच्चों की आयु और स्वास्थ्य जीवन के लिए रविवार का व्रत कर रही पीड़ित महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद जांच शुरू कर दी गई है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

3 बच्चों की मौत

इधर, राजस्थान के धौलपुर के राजघाट गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों बच्चे सुबह करीब 11 बजे नदी में नहाने गए थे, तभी तीनों डूबने लगे। वहीं भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पद्दार गांव सोहल के पास चिनाब नदी में फंसे दो युवकों को बचाया। जानकारी के मुताबिक, सुनील और बाबुल नाम के ये युवक शनिवार रात जेसीबी मशीन के जरिए नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों युवक नदी के बीच फंस गए। हालांकि, करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने दोनों युवकों को सकुशल निकाल लिया।

कुकदा डैम में डूबने से 3 लोगों की मौत

इससे पहले 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कुकदा डैम में डूबने से युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक तीनों लोग अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के कर्मचारी थे, जो अपने साथियों के साथ रायपुर, धमतरी और कांकेर से पिकनिक मनाने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। सूचना मिलने पर ASP चंद्रेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

डूबने से लगातार हो रही बच्चों की मौत 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में डूबने से लगातार बच्चों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। 9 अप्रैल 2020 को रावस गांव में नहाने गई 4 सगी बहन एक डबरी में एक साथ डूब गई थी। वहीं 2019 में बांदे गौतम नगर में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी। 2018 में भानुप्रतापपुर के ही सटेली प्राथमिक शाला में संविलियन की खुशी में पार्टी के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। साल 2017 में भानुप्रतापपुर भीरागांव के मालापारा प्राथमिक शाला के तीन बच्चे छुट्टी होते ही स्कूल से तालाब नहाने चले गए थे। इस हादसे में सगे भाई बहन समेत तीन छात्रों की मौत हो गई थी। प्रदेशभर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है।

झारखंड में हुआ था ऐसा ही हादसा

वहीं 9 नवंबर को झारखंड के पलामू जिले में ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां पायल नदी के छठ घाट में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक छठ स्नान के दौरान डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे राजहारा गांव के राजू भुईयां के बेटे थे। राजू भुईयां के साले की पत्नी राजहारा स्थित छठ घाट पर छठ स्नान और पूजा करने गई थी और उसके साथ राजू की पत्नी और बच्चे भी गए थे। वहीं गिरिडीह के मंगरोडीह गांव में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां छठ महापर्व को लेकर स्नान करने गई महिलाओं के साथ गए 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

छोटे तालाब में डूबकर 3 बच्चों की मौत, मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला छपरा के चटियां गांव का है, जहां छोटे तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि 4 बच्चे मवेशी चराने के बाद उसे पानी पिलाने के लिए पोखर में ले गए थे, जहां एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। इसमें दो बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने एक बच्ची को बचा लिया।

मृतकों में सभी पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव के रहने वाले थे। इनमें किशुन राम की 14 साल की बेटी ईशा कुमारी, हीराराम का 11 साल का बेटा मंजय कुमार और बच्ची महतो की 11 साल की बेटी गुंजी कुमारी शामिल हैं। वहीं अपने ननिहाल में रह रही 9 साल मनीषा कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया है।

मवेशी चराने के दौरान हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों बच्चे मवेशी को लेकर खेत में चराने गए थे। इसी बीच मवेशियों को पानी पिलाने के लिए वे गांव स्थित पोखर पर पहुंचे थे। जहां मवेशियों को पोखर से निकालने के क्रम में एक-एक कर चारों डूबने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों उन्हें डूबता देख। बचाने में जुट गए। इनमें एक को बचा लिया गया। जबकि अन्य तीनों को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पानापुर थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से तीनों के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया हुई। तीन बच्चों की मौत से मातम छा गया है।

पेट्रोल से भरे टैंकर ने कार को मारी टक्कर, 2 की मौके पर ही मौत, 2 घायल

No comments Document Thumbnail

बिहार हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां मनियारी थाना के भुजंगी चौक के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे गड्ढे में पलट गया, जिसके बाद टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा। घटना की सूचना मिलते के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग डिब्बे और बाल्टी में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे। 

वहीं सूचना मिलने पर मनियारी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पेट्रोल लूट रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया। इसके बाद घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मनियारी थाना के संदीप कुमार (उम्र 25) और कुढ़नी परैया के सन्नी (उम्र 25) के रूप में हुई है।

मुंबई में जॉब करते थे मृतक

मृतक के पिता अजय झा ने बताया कि बुधवार को संदीप, सन्नी और उसके दो दोस्त कार से सकरा के दुबहा स्थित अपने ननिहाल गए थे। जो सुबह वहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। संदीप और सन्नी मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। एक महीने पहले ही घर आए थे। जल्द ही फिर से मुंबई जाने वाले थे, लेकिन उनकी मौत की खबर मिली।

ओवरटेक की वजह से हुआ हादसा !

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ होगा। तेल टैंकर हाईवे में काफी स्पीड में चलता है। किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर टैंकर आगे निकला होगा और कार में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गया। कार के भी परखच्चे उड़ गए थे। घटना के बाद टैंकर का चालक और खलासी मौके से भाग निकला। टैंकर नेपाल नंबर का है। पुलिस DTO से संपर्क कर इसका डिटेल निकाल रही है। थानेदार अजय पासवान ने बताया कि घायलों का पता कर बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। साथ ही आरोपी ड्राइवर और उसके हेल्पर की भी तलाश की जा रही है।

गैस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

No comments Document Thumbnail

बिहार दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बांका के राजावर गांव का है, जहां सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां मौजूद 5 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। हाद को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से ये घटना हुई है।

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि राजावार गांव के रहने वाले अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं जिले के पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई, हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नहाने गए युवक हुए हादसे का शिकार, नदी में डूबने से हुई 3 की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर नहाने गए 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी बुढ़ी गंडक नदी की है। जानकारी के मुताबिक नावकोठी गांव के रहने वाले कुलदीप राम, विक्की यादव और राहुल कुमार नदी में नहा रहे थे। तभी तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबते देख स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए।


घटना के एक घंटे बाद विक्की कुमार और राहुल कुमार का शव स्थानीय लोगों ने निकाल लिया। जबकि कुलदीप की लाश को देर शाम निकाला गया। घटना की सूचना पर नावकोठी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ एक ही मोहल्ले के तीन युवक के डूबने से गांव में सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना के बाद तीन युवकों के डूबने की खबर सुनते ही नावकोठी ही नहीं आस-पड़ोस के गांव के लोगों की भीड़ काली स्थान घाट पर जुटने लगी। प्रशासनिक अधिकारी भी घाट पर पहुंचे और दो युवकों के शवों को बूढ़ी गंडक नदी से निकाला। इसमें सरलू यादव के बेटे विक्की यादव और सेवक यादव के बेटे राहुल कुमार शामिल थे।

स्नान करने आए थे 6 युवक  

हादसे के शिकार हुए युवक के परिजन कुणाल मोची ने बताया कि राहुल कुमार, विक्की कुमार, नीरज कुमार, गुड्डू कुमार और उसका भाई कुलदीप मोची के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए गया था। सभी लोग काली स्थान घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राहुल,विक्की और कुलदीप मोची गहरे पानी में चले गए। कुणाल ने बताया कि उन तीनों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। तीनों गहरे पानी में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घाट पर स्नान करने वाले लोगों में मीना देवी ने बताया कि ये सभी युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नदी में नहाने गई 4 लड़कियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

No comments Document Thumbnail

बिहार के नालंदा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को नदी में नहाने गई 4 लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। दुर्गा पूजा के मौके पर इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि काजीचक गांव की कुछ लड़कियां नदी में नहाने गई थीं। इन लड़कियों को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था, जिस कारण चारों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। लड़कियों के डूबने की सूचना मिलने के बाद गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 


सरमेरा के थाना प्रभारी विवेक राज ने बताया कि मृतकों की पहचान सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में की गई है। सभी काजीचक गांव की ही रहने वाली थीं। उन्होंने बताया कि सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजन को सौंप दिया गया है।  बता दें कि सोमवार को बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में 4 युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गए थे। इसमें एक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाया, लेकिन बाकी के तीन दोस्तों का पता नहीं चल सका। ये हादसा खोरमपुर पंचायत के चकौर गंगाघाट पर हुआ था।

18 सितंबर को 7 लड़कियों की हुई थीं मौत

वहीं 18 सितंबर को झारखंड के लातेहर जिले में करम डाली विसर्जन के दौरान डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई थी। जिला कलेक्टर अबू इमरान ने मौतों की पुष्टि की थी। दरअसल, 10 लड़कियों की टोली करमा डाल को विसर्जित करने गई थी। इस दौरान तालाब से डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 से 20 साल की थी। इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थीं। वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया था। 

बारिश की वजह से गिरी मकान की दीवार, एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत

No comments Document Thumbnail

बिहार के गया में बारिश का कहर देखने को मिला है। जिले के नगवां पंचायत के टिकरी गांव में बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद तीनों बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक मिट्टी की दीवार बच्चों पर गिर गई, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सबकी उम्र 3 से 5 साल के बीच थी। हादसे में अशोक दास की 5 साल की बेटी अनिशा और 3 साल के बेटे अंकित कुमार की मौत हो गई है। वहीं सुरेंद्र दास के तीन साल के बेटे सुमित कुमार की भी हादसे में मौत हो गई है। 


दीवार के मलबे के अंदर बच्चों के दबने की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मलबा हटाया। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए गुरुआ स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर थाना पहुंचे। गुरुआ थानाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ANMMCH भेज दिया। घटना के बाद विधायक विनय कुमार यादव पहुंचे। परिजन को सांतवना दी और सरकार से मिलने वाली चार लाख रुपये मुआवजा भी देने की बात कही। तत्काल में गुरुआ विधायक और गुरुआ CO मनोज कुमार दुबे ने 20-20 हजार रुपये दिए। बच्चों के पिता मजदूरी का काम करते हैं। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार में बारिश की संभावना

 मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 अगस्त से व्यापक वर्षा होगी तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। बिहार के 10 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात (ठनका) की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, सीतामढ़ी, किशनगंज, भभुआ, रोहतास, अररिया के लिए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया हे। पिछले 24 घंटों में राजपुर में 110 मिमी, मोहनियां और श्रीपालपुर में 80 मिमी बारिश हुई।

 बारिश का अलर्ट जारी 

मानसून की ट्रफ रेखा पटना से होकर अरुणाचल प्रदेश की तरफ जा रही है। इस सिस्टम का प्रभाव बिहार के 38 जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने तो तो राज्य के सभी 38 जिलों में ब्लू अलर्ट घोषित किया है। उत्तर बिहार में जहां अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट है, वहीं दक्षिण बिहार में भी कई स्थानों पर भारी से लेकर हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि 12 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम का सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा फिरोजपुर, हिसार, दिल्ली, फुर्सतगंज, पटना मालदा होते हुए उत्तर पूर्व अरुणाचल प्रदेश की तरफ गुजर रही है। इसके साथ ही एक च्रकवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी बंगाल की खाड़ी के उपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं बिहार के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के पश्विम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अधिकांश स्थानों पर वर्षा का पूर्वा अनुमान है।

14 जिलों में बारिश की आशंका

दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कई स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार में बारिश का काफी असर होगा। पटना के आस पास भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, दरभगा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले में एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि इन जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात के साथ भारी बारिश का अनुमान है, शेष जिलों में एक दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.