Media24Media.com: बलौदाबाजार की ताजा खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बलौदाबाजार की ताजा खबर. Show all posts
Showing posts with label बलौदाबाजार की ताजा खबर. Show all posts

बलौदाबाजार में ग्रामीणों को किया गया राशन के पैकेट्स, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण

No comments Document Thumbnail


बलौदाबाजार: जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के मगरवाय और कसडोल विकासखंड के वन्यग्राम कोड़ादामा में भारतीय स्टेट बैंक अम्बेडकर चौक शाखा के सौजन्य से और एन जी ओ वसुंधरा सेवा संस्थान कसडोल के सहयोग से गांव के गरीब परिवारों के मध्य सूखा राशन के पैकेट्स और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर, हैंडवाश और मास्क का (Distribution of ration packets, sanitizers and masks to villagers) वितरण किया गया।





सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





वसुंधरा सेवा संस्थान कसडोल लंबे समय से और इस कोरोना महामारी के काल मे विशेष रूप से गांव-गांव में जाकर शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण पर जन जागरूकता के कार्य करती रही है। अम्बेडकर चौक भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक टॉम अतुली ने बताया कि बैंक की ओर से समय समय पर गांवों के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवारों के लिये कार्यक्रम चलाए जाते हैं।









ग्रामीणों को बांटा गया सूखा राशन





इस बार कोरोना संकट काल को देखते हुए सूखा राशन के पैकेट्स और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए वसुंधरा सेवा समिति का सहयोग प्राप्त हुआ है।  राशन और कोरोना से सुरक्षा संबंधी सामग्री प्राप्त कर ग्रामीण परिवार काफी उत्साहित हैं।





Horoscope 27 December 2020: आज का राशिफल- इन राशि वाले लोगों को आज हो सकता है मानसिक और शारीरिक परेशानी, करें ये उपाय





समिति के अध्यक्ष अनुराग मिश्र, सचिव दिलीप शुक्ला और इंद्रनील पाध्ये ने ग्रामवासियों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी प्रदान की और नियमित रूप से हाथ धोने, सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते रहने, आपस मे पर्याप्त दूरी बनाए रखने, हमेशा ताजा गर्म और पौष्टिक आहार लेते रहने के महत्व को (Distribution of ration packets, sanitizers and masks to villagers ) बताया ।





राशन वितरण के दौरान ये रहे उपस्थित





गांव के पंचों ने ऐसे सहयोग एवम मार्गदर्शन के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर टॉम अतुली के साथ अम्बुजा एसबीआई कि शाखा प्रबंधक कुलजीत कौर, समिति के अनुराग मिश्र, दिलीप शुक्ल, इंद्रनील पाध्ये, उमेश्वर वर्मा और देवी सिंह आदि उपस्थित थे।


Smile Please : खुलकर हंसें और बीमारियों से रहें हमेशा दूर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जीवन मे योग अपनाओं, स्वस्थ और निरोगी काया पाओ। इस पंक्तियां को अपनाकर स्वस्थ जीवन शैली पाने में योग बहुत मददगार साबित (Laugh openly and stay away from diseases) होती हैं। योग के अंतर्गत हंसी भी एक दवा ही नहीं अमृत के समान है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसलिए जब भी जहां भी मौका मिले हंसने से कभी भी न चुके।





पेट की चर्बी को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं ये ड्रिंक्स!





योग में हास्य चिकित्सा का एक विशेष महत्व है। योग में स्लोगन है कि हंसना सीखो मेरे भाई सब रोगों की एक दवाई। योग में कई प्रकार के हास्य आसन होते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख हास्य योग द्वारा चेहरे की मांसपेशियों में शिथिलता, बढ़ती झुर्रियां और मानसिक तनाव जैसी बीमारियों का इलाज आसानी से हो जाता है। हास्य योग याददाश्त बढ़ाने का काम भी करता है।









हंसी से मिलता हैं मन मस्तिष्क को आराम





हंसना अपने आप में एक बहुत ही बेहतरीन चिकित्सा है। हंसी से मन मस्तिष्क को बहुत आराम मिलता हैं, साथ ही साथ पूरे वातावरण को भी खुशनुमा कर देता हैं। इससे दूसरों को भी पॉजीटिव एनर्जी मिलती है और डिप्रेशन कम होता है।





बस एक महीने तक पिए 1 कप अमरूद के पत्तों से बनी चाय, नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी दवाइयां





संस्थापक और योग गुरु मूलचंद शर्मा गुढ़ियारी रायपुर के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रद्धानंद अग्रवाल हास्य योग केंद्र बलौदाबाजार की अध्यक्षता में ग्राम डोटोपार के श्रद्धासुमन रिसोर्ट में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह रही कि गुढ़ियारी रायपुर हास्य योग केंद्र ने बलौदाबाजार हास्य योग केंद्र के साथ मिलकर संयुक्त वार्षिकोत्सव का आयोजन किया था और रायपुर के कलाकारों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।









हास्ययोग के विभिन्न आयामो का प्रदर्शन





कलाकारों ने हास्ययोग के विभिन्न आयामो का प्रदर्शन कर स्वस्थ रहने के लिए उनसे होने वाले लाभ बताए। हास्य गुरु एवं मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा ने  कोरोना संकट काल मे किस तरह स्वस्थ रहना, हास्य योग की विभिन्न क्रियाओं के द्वारा किस तरह शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाई जा सकती है तथा आजीवन निरोग रहने के गुर सिखाए। इस कार्यक्रम में दोनों केंद्रों की महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 





सावधान: अगर आप भी सोने से पहले करते हैं स्मार्टफोन का यूज, तो जान ले क्या है इसके दुष्प्रभाव





बलौदाबाजार केंद्र के सदस्यों ने रायपुर केंद्र के सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किये। श्रद्धानंद अग्रवाल एवं हास्य योग केंद्र बलौदाबाजार के योग गुरु महेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का शॉल व श्रीफल से स्वागत कर स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बलौदाबाजार से महेश अग्रवाल, श्रद्धानंद अग्रवाल, पुरषोत्तम सोनी, अजय श्रीवास, माखनलाल वर्मा, कृष्णा कुमार कश्यप, के आर साहू, सी के चेन्द्रवंशी, श्रीमती किरण वर्मा, श्रीमती अनामिका अग्रवाल, श्रीमती गुलशब्बो अग्रवाल, श्रीमती सुमन अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल तथा कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होने पुराने सदस्य एवं स्थानांतरण से दुर्ग निवासी स्टेटबैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक निरंजन घरामी सपरिवार उपस्थित थे।


शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार में शादी के पांच दिन बाद ही एक दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या ( groom committed suicide in balodabazar) कर ली है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल दूल्हे के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।





BSF के एक और जवान ने की आत्महत्या, कोयलीबेड़ा कैंप में तैनात था जवान





पुलिस के मुताबिक घटना कसडोल थाना क्षेत्र के भदरा गांव (Case of Bhadra village under Kasdol police station area) का है, जहां सोमवार की रात मृतक सोना कुमार ने अपने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। इसी बीच रात में अचानक सोना कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं कुछ हड़बड़ाहट की आवाज सुनकर पास में सो रही पत्नी उठी, तो उसने पाया कि उसका पति सोना कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद घबराते हुए पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी।





मृतक के पास से नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट





परिजनों ने तुरंत कमरे में जाकर शव को फंदे से उतारा तब तक सोना कुमार की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद घटना की जानकारी कसडोल पुलिस (Kasdol Police) को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही पुलिस मृतक के परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले के बारे में कुछ पाया लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला हैं कि मृतक शराब का आदि था। फिलहाल शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





दुल्हन के पिता मेला राम ने बताया कि शादी के बाद उनका दामाद सोना कुमार अपनी उनकी बेटी अंजलि के साथ घर आया था, जहां एक रात रुकने के बाद वे अपने बहन के घर चला गया था। वहां भी एक दिन रुक कर सोना अपने घर भद्रा लौटा और उसी रात यानी 14 दिसंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।





इन कारणों से लोग सबसे ज्यादा करते हैं आत्महत्या





घरेलू हिंसा, नशे की लत, बच्चों की पढ़ाई का दबाव और प्रेम प्रसंग ने छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक आत्महत्या के मामलों वाले राज्यों की टॉप 5 सूची में शामिल है। अगर आबादी के अनुपात में देखें तो छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के आंकड़े देश के औसत से भी ज्यादा हैं। दुर्ग-भिलाई नगर में यह आंकड़ा 34.9 जबकि भारत का आंकड़ा सिर्फ 10.6 है ।





विवाहिता ने पति को बेडरूम में बंद कर फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक 2019 में देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां 13 प्रतिशत आत्महत्या के मामले दर्ज हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु 11.5 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। चौथे स्थान पर तेलंगाना और मध्यप्रदेश 7.7 प्रतिशत के साथ बने हुए हैं। वहीं पांचवें नंबर में गुजरात और छत्तीसगढ़ 5.4 प्रतिशत के साथ हैं।





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau)के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 9वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल 2019 में कुल 7629 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 233 किसान और खेतीहर शामिल हैं। राज्य में साल 2018 के मुकाबले आत्महत्या के मामलों में 8.3% की बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 7046 लोगों ने आत्महत्या की थी। वहीं कृषक और खेतिहर द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का छठवां स्थान है। आत्महत्या की दर भी छत्तीसगढ़ में पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत बढ़ी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे नंबर पर है।





विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामले में देश में 8वें नंबर पर छत्तीसगढ़





वहीं साल 2019 में छत्तीसगढ़ में 329 बेरोजगारों ने आत्महत्या की। बेरोजगारों की आत्महत्या के मामले में राज्य देश में 13वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष 66 शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों और 503 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की। विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 8वें नंबर पर है।





ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण (These are the main reasons for suicide)
पारिवारिक - 26 %
बीमारी - 19 %
वैवाहिक - 11 %
बेरोजगारी - 6 %
नशे की लत - 5 %
अन्य कारण - 24 %


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 73 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 29 तक पहुंच गई है। वहीं आज 50 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,551 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज़ :करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत





जिले में कोरोना महामारी से अब तक 35 की हुई मौत





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 1 मौत रिकार्ड की गई। सिमगा विकासखण्ड के 71 वर्षीय बुज़ुर्ग की कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 35 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://WHO : कोरोना से मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है





आज कुल 521 लोगों की टेस्ट किया गया





डॉ सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 521 लोग का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : रमन बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरोज पांडेय हुए आउट





कल मिले थे 111 नए पॉजिटिव मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं।


बलौदाबाजार न्यूज : कोरोना कहर जारी, जिले में आज फिर 111 नए मरीज, अब तक कोरोना महामारी से 34 की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 111 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2 हज़ार 956 तक पहुंच गई है। वहीं आज 62 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन मरीज़ों की मौत भी आज रिकार्ड की गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना एवं इससे जुड़े जटिल बीमारियों से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। आज मरने वालों में बिलाईगढ़ के 55 वर्षीय पुरुष, पलारी के लकड़िया ग्राम के 70 वर्षीय पुरुष और कोनारी गांव के 55 वर्षीय पुरुष मरीज़ शामिल हैं। वे सब कोरोना के साथ ही अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित थे।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी





अब ऐक्टिव केस 1529 मरीज हुई





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 659 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया । डॉ सोनवानी ने बताया कि फिलहाल जिले में 1 हज़ार 529 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका इलाज़ जारी है। वहीं 1 हज़ार 393 मरीज़ों का इलाज़ होने के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के कुल 2,272 नए मरीज़ों की पहचान, 2,060 मरीज़ हुए डिस्चार्ज





कल हुई थी रिकॉर्ड 178 नए मरीज की पहचान





जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 41 मरीज़,भटापारा विकासखण्ड से 30 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26 मरीज़, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा  विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है.


Balodabazar News : कोरोना कहर, जिले में आज रिकॉर्ड 178 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1483 हुई

No comments Document Thumbnail


बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के आज रिकॉर्ड 178 नए मरीजों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2 हज़ार 845 हो गई है। वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों से आज 74 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। आज कोरोना महामारी से एक मरीज की मौत भी आज दर्ज की गई है।






यह भी पढ़ें : http://कोरोना का कहर : रायपुर में पदस्थ कोरोना संक्रमित DSP की मौत





पलारी से सर्वाधिक मरीज 44 मरीज






जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 41 मरीज़,भटापारा विकासखण्ड से 30 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26 मरीज़, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा  विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है.






यह भी पढ़ें : http://प्रदेश भर में 832 केंद्रों में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना जांच





आज 74 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज






मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 74 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार 1 हज़ार 331 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या अब 1 हज़ार 483 रह गई है, जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में आज 671लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया।






यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2434 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 35850 हुई





कल जिले में 86 नए मरीज मिले थे






जिले में कल बुधवार को कोरोना के 86 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 21, पलारी से 19, कसडोल से 15, बलौदाबाजार एवं भाटापारा से 09–09, बिलाईगढ़ से 08 और सिमगा से 05 मरीज शामिल हैं।



Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 86 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1379 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 86 नए मरीज की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2 हज़ार 667 हो गई है। वहीं जिले के विभिन्न अस्पतालों से आज 48 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। दो मौत भी आज दर्ज की गई है। पलारी विकासखण्ड के 44 वर्षीय पुरुष और बलौदाबाजार के 70 वर्षीय बुज़ुर्ग की आज मौत हो गई। उन्हें कोरोना सहित अन्य जटिल बीमारियों की शिकायत थी। कोरोना महामारी से जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 31 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://CM साहब ! जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है महासमुन्द जिला प्रशासन ?





जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 21 नए मरीज





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ सोनवानी ने बताया कि जिले में आज कोरोना के 86 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 21, पलारी से 19, कसडोल से 15, बलौदाबाजार एवं भाटापारा से 09 - 09, बिलाईगढ़ से 08 और सिमगा से 05 मरीज शामिल हैं।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना से बचाव में सावधानी ही समझदारी, बचाव के सरल उपाय





जिले में अब तक कोरोना के 1,257 मरीज़ हुए ठीक





कोरोना जाँच लेकर शासन प्रशासन हमेशा से ही जागरूक करने का प्रयास कर रहें हैं. जिले में आज 603 सैंपल की कोरोना जांच किये गए। जिले में अब तक कोरोना के 1,257 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1,379 है, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://Corona Vaccine के नाम पर नर्स ने मरीज को ठगा , FIR दर्ज़





जिले में कल हुई थी 128 नए मरीज़ों की पहचान





जिले में कल मंगलवार को कोरोना के 128 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। सबसे ज्यादा 35 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले थे। बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 33 मरीज़,बलौदाबाजार विकासखण्ड से 32 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 17 मरीज़ और सिमगा 11 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है। भाटापारा से एक भी पॉजिटिव मामला आज दर्ज नहीं हुआ था।


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 60 नए मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 60 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। इसमें सबसे ज्यादा 28 मरीज़ बिलाईगढ़ विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 23 मरीज़, सिमगा विकासखण्ड से 8 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 5 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 5 मरीज़ और बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।





जिले में आज कुल कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 607 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 60 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : रायपुर में 21 सितंबर से लॉकडाउन का ऐलान , अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत





जिले में कल मिले थे 68 नए मरीज





जिले में कल शुक्रवार को कुल 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज बलौदाबाजार ब्लॉक से मिले थे. बलौदाबाजार ब्लॉक से आज 23 नए पॉजिटिव मरीज. सिमगा से 22 मरीज, पलारी से 08 मरीज, बिलाईगढ़ से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज व कसडोल से 02 मरीज मिले थे. 


Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. भाटापारा ब्लॉक से आज 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28918 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2206 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 942 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिले में कल मिले थे 126 नए मरीज





जिले में कल बुधवार कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजो की सँख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसके बावजूद बहुत से विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपने मुख्यालय एवं मुख्यालय के समीप ना रहकर रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों से आना जाना करतें है। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत लगातार मिल रही है। अत्यधिक संक्रमित जिले से नियमित तौर से आने जाने से संक्रमण फैलने की आशंका और बढ़ जाती है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 3,189 नए कोरोना पॉजिटिव, राजधानी में मिले 717





बलौदाबाजार में अभी तक 1843 संक्रमित मरीजों की पहचान





कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने अपने मुख्यालय में रहने के आदेश दिये है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी कर्मचारी एवं अधिकारी को मुख्यालय से बाहर जाना आवश्यक  तो वह पूर्व अनुमति प्राप्त कर ही मुख्यालय छोड़े। इसके साथ ही यदि कोई अधिकारी एवं कमर्चारी बिना किसी सूचना एवं अनुमति के अपना मुख्यालय छोड़ते है। तो उसे गंभीरता पूर्वक लेते हुये ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जबरन अवकाश पर भेजने के लिये अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।





गौरतलब है जिले से लगा हुआ पड़ोसी जिलों जैसे रायपुर में 15 हज़ार 40, बिलासपुर,में 3 हज़ार 509 एवं जांजगीर चाँपा में 1 हज़ार 429 मरीज सक्रिय है। जबकि बलौदाबाजार में अभी तक 1843 संक्रमित मरीजों की पहचान किया जा चुका है। जिसमे 879 अभी सक्रिय मरीज है। इन जिलों से प्रतिदिन आने जाने से अपने जिले में संक्रमण और बढ़ सकती है। इस लिये एहितयात के तौर पर यह कदम उठाया जा रहा है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई





होम आइसोलेशन एवं आइसोलेट मरीज घर से बाहर ना निकले





कलेक्टर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने होम आइसोलेशन एवं आइसोलेट में रहने वाले मरीजो से अपील जारी करते हुये कहा है की आप अपने घर से बाहर ना निकले घर मे ही रहकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिशा निर्देश का सख्ती से पालन करते हुये स्वास्थ्य लाभ लेवे। किसी भी व्यक्ति का बाहर आने से समाज के और लोगों में भी संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है जो और भी घातक है।  यह हमारे जिम्मेदारी  साथ हमारा कर्तव्य है की हमे घर से बाहर नही जाना है।





कोरोना से बचाव के लिये वर्तमान समय मे सामाजिक दूरी को अनिवार्य रूप से अपनाना होगा अभी बचाव का यही एक साधन है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले घर के बाहर सूचना स्टिकर चिपकाया जाता है। जिसे ना फाड़े यह दूसरों के बचाव के लिये एक जानकारी सामान होता है। कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देतें हुए कहा की घर के बाहर लगे स्टिकर एवं होम आइसोलेशन,आइसोलेट में रहने वाले मरीज घर से बाहर ना निकले।निकलने पर प्रशासन के द्वारा आगे सख्त कार्यवाही के दिशा निर्देश सम्बंधित विभाग को दिये गये है।






कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला , सरकार ने जारी किया आदेश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28113 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 935 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर





कोरोना महामारी से अब तक 24 मरीजों की हुई मौत





कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं, वही अब तक कुल 24 मरीजों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं जिसमें एक पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा के वार्ड नं.6 निवासी की वैदेही अस्पताल रायपुर व एक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरसीवां निवासी की हाई टेक हॉस्पिटल भिलाई में हुई हैं.





उपजेल में 22 पॉजिटिव केस मिले





बलौदाबाजार उप जेल में आज 22 कोविड के पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। इनमें 21 कैदी और 1 प्रहरी शामिल है। कैदियों के इलाज़ जेल में ही अलग से किया जा रहा है। एक आइसोलेटेड बैरक को कोविड केयर सेण्टर के रूप में तब्दील कर इलाज़ शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के लिए डॉ चंदेल और उनके सहायक के रूप में फार्मासिस्ट श्री बिजोरा की ड्यूटी लगाई गई है।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज 90 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 959 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार-भटापारा : जिले में 90 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 5 मरीज़ों को उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 हज़ार 916 तक पहुंच गई है। इसमें से 935 लोग इलाज़ के बाद  स्वस्थ होकर घर पहुंच गये हैं। फिलहाल 959 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरों पर संचालित कोविड केअर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1 हज़ार 81 लोगों की कोरोना जांच की गई है।    





यह भी पढ़ें : http://Punishment : मास्क नहीं पहनने पर कब्र खोदने की मिली सजा





सर्वाधिक मरीज कसडोल विकासखण्ड से





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 90 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 32 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से प्राप्त हुये हैं। इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 18 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 12 मरीज़, बिलाईगढ़ से 3 मरीज़ एवं सिमगा से 2 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पाए गए पॉजिटिव मरीज़ों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





आज रिकार्ड 1081 टेस्ट किये गए





जिले में आज की तारीख में मरीज़ों की दाखिला के बाद अस्पतालों में 170 बेड रिक्त हैं। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1081 टेस्ट किये गए, जिसमें 1075 एंटीजन और 6 आरटीपीसीआर शामिल हैं। एंटीजन टेस्ट का रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हुआ, जिसमें 90 लोगों का पॉजिटिव और 985 का निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के परिणाम की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 25 हज़ार 465 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।





जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।






Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, एक डॉक्टर की कोरोना महामारी से मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज कोरोना के सर्वाधिक 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले हैं। पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 05 - 05 मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1,807 हो गई है। जिसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गये हैं। जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://राहत की खबर : प्रदेश में एक ही दिन में 3953 मरीज स्वस्थ





जिले में आज कोरोना से एक मौत दर्ज की गई । कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियोन से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में अब मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। जिसमें कोरोना सहित जटिल बीमारियों से ग्रसित 21 मरीज़ और केवल कोरोना बीमारी से 01 मरीज़ की मृत्यु होने की पुष्टि की गई हैं। जिले के कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में अब केवल 170 बेड ही रिक्त हैं।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.