Media24Media.com: शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने की आत्महत्या, छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे खुदकुशी के मामले

Document Thumbnail

बलौदाबाजार में शादी के पांच दिन बाद ही एक दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या ( groom committed suicide in balodabazar) कर ली है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल दूल्हे के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।





BSF के एक और जवान ने की आत्महत्या, कोयलीबेड़ा कैंप में तैनात था जवान





पुलिस के मुताबिक घटना कसडोल थाना क्षेत्र के भदरा गांव (Case of Bhadra village under Kasdol police station area) का है, जहां सोमवार की रात मृतक सोना कुमार ने अपने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। इसी बीच रात में अचानक सोना कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वहीं कुछ हड़बड़ाहट की आवाज सुनकर पास में सो रही पत्नी उठी, तो उसने पाया कि उसका पति सोना कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद घबराते हुए पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी।





मृतक के पास से नहीं मिला है कोई सुसाइड नोट





परिजनों ने तुरंत कमरे में जाकर शव को फंदे से उतारा तब तक सोना कुमार की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद घटना की जानकारी कसडोल पुलिस (Kasdol Police) को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही पुलिस मृतक के परिवार और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले के बारे में कुछ पाया लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला हैं कि मृतक शराब का आदि था। फिलहाल शव के पास से पुलिस को कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





दुल्हन के पिता मेला राम ने बताया कि शादी के बाद उनका दामाद सोना कुमार अपनी उनकी बेटी अंजलि के साथ घर आया था, जहां एक रात रुकने के बाद वे अपने बहन के घर चला गया था। वहां भी एक दिन रुक कर सोना अपने घर भद्रा लौटा और उसी रात यानी 14 दिसंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।





इन कारणों से लोग सबसे ज्यादा करते हैं आत्महत्या





घरेलू हिंसा, नशे की लत, बच्चों की पढ़ाई का दबाव और प्रेम प्रसंग ने छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक आत्महत्या के मामलों वाले राज्यों की टॉप 5 सूची में शामिल है। अगर आबादी के अनुपात में देखें तो छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के आंकड़े देश के औसत से भी ज्यादा हैं। दुर्ग-भिलाई नगर में यह आंकड़ा 34.9 जबकि भारत का आंकड़ा सिर्फ 10.6 है ।





विवाहिता ने पति को बेडरूम में बंद कर फ्लैट से कूदकर की आत्महत्या





नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक 2019 में देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां 13 प्रतिशत आत्महत्या के मामले दर्ज हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु 11.5 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। चौथे स्थान पर तेलंगाना और मध्यप्रदेश 7.7 प्रतिशत के साथ बने हुए हैं। वहीं पांचवें नंबर में गुजरात और छत्तीसगढ़ 5.4 प्रतिशत के साथ हैं।





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर





राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau)के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 9वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल 2019 में कुल 7629 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 233 किसान और खेतीहर शामिल हैं। राज्य में साल 2018 के मुकाबले आत्महत्या के मामलों में 8.3% की बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 7046 लोगों ने आत्महत्या की थी। वहीं कृषक और खेतिहर द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का छठवां स्थान है। आत्महत्या की दर भी छत्तीसगढ़ में पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत बढ़ी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे नंबर पर है।





विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामले में देश में 8वें नंबर पर छत्तीसगढ़





वहीं साल 2019 में छत्तीसगढ़ में 329 बेरोजगारों ने आत्महत्या की। बेरोजगारों की आत्महत्या के मामले में राज्य देश में 13वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में पिछले वर्ष 66 शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों और 503 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की। विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 8वें नंबर पर है।





ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण (These are the main reasons for suicide)
पारिवारिक - 26 %
बीमारी - 19 %
वैवाहिक - 11 %
बेरोजगारी - 6 %
नशे की लत - 5 %
अन्य कारण - 24 %


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.