Media24Media.com: तुमगांव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तुमगांव. Show all posts
Showing posts with label तुमगांव. Show all posts

" Mission for LIFE Club" का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव में " Mission for LIFE CLUB" का गठन किया गया। यह क्लब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित "Mission LiFE (Lifestyle for Environment)" एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेश एवं जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला महासमुंद के पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवहारिक पर्यावरणीय गतिविधियों में सहभागी बनाने हेतु गठित किया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय में एक संक्षिप्त परंतु गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचित,चयनित छात्र प्रतिनिधियों ने पर्यावरण की रक्षा, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता जैसे संकल्पों की शपथ ली। शिक्षकों ने उनके कार्यों दायित्वों को विस्तार पूर्वक बताया।

"मिशन फॉर लाइफ क्लब " के प्रमुख पदाधिकारी। अध्यक्ष – लेखराज धीवर,उपाध्यक्ष –सागर धीवर, सचिव –रणवीर धीवर,सह सचिव टामेश्वर धीवर,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, पर्यावरण प्रमुख उमेश धीवर,जलप्रमुख भावेश निर्मलकर,ऊर्जाप्रमुख वेदांत यादव, ई कचरा प्रमुख चिराग कुर्रे,स्वास्थ्य प्रमुख वेदप्रकाश,सांस्कृतिक प्रमुख अरविंद जांगड़े,प्रचार प्रमुख यशकुमार साहू,डिजिटल प्रमुख हेमेश विश्वकर्मा, सदस्यों में लक्की,झनक,लक्की,रोहित,

मिथलेश, नैतिक, मानस,समीर,परमेश्वर,विराट,मोहन,मेहेन्द्र पर्यावरण प्रहरी, जल प्रहरी, ऊर्जा प्रहरी, सांस्कृतिक संयोजक, प्रचार प्रमुख, डिजिटल प्रभारी आदि विविध 25 पदों पर विद्यार्थियों का निर्वाचन एवं चयन किया गया।

संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता रात्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि "मिशन फॉर लाइफ क्लब" के माध्यम से विद्यार्थी पर्यावरणीय समस्याओं को न केवल समझेंगे, बल्कि उनके समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी मुहिम बच्चों को भावनात्मक रूप से प्रकृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।”

शिक्षक एवं मिशन फॉर लाइफ क्लब के प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि सात प्रमुख थीम्स के अंतर्गत मिशन फॉर लाइफ क्लब के माध्यम से वर्ष भर 2025- 26 में ऊर्जा संरक्षण,जल संरक्षण, स्वच्छता,स्वास्थ्य जीवनशैली,सतत खाद्य प्रणाली, ई-कचरा प्रबंधन,जीवन में नवाचार एवं स्थानीय समाधान जैसे कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों में सतत विकास के प्रति समझ और जिम्मेदारी दोनों विकसित हो।

कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“ Mission for LiFE Club– जीवनशैली में परिवर्तन, पर्यावरण के लिए” का संदेश बच्चों में नई ऊर्जा और जागरूकता भर रहा है।जानकारी शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू द्वारा दी गई ।


निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस प्रकार बदनाम करना ओझि राजनीति बर्दास्त नही किया जाएगा : पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर के पूर्व उपाध्यक्ष एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने विगत कुछ दिनों से विपक्ष व कुछ ओझि मानसिकता के राजनीति करने वालो को मानसिक संतुलन बिगड़ना बताया।महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के अनेक जगहों पर विधायक लापता होने उनके फोटो के साथ पोस्टर लगाना विपक्ष के निचली गिरी हुईं मानसिकता को दर्शाता है।

सभी को पता है विगत महीने से महासमुन्द विधायक जी का स्वास्थ्य गत कारणों से वह बेड रेस्ट में है। और इतनी गम्भीर चोट आने के बाद भी हर दिन विधानसभा के नागरिकों जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर उनकी बातों को सुनकर उनकी समस्याओं का जिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारी को निर्देश कर निराकरण भी करा रहे है। लगातार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से दूरभाष पर चर्चा विकास कार्यो की समीक्षा भी कर रहे है।

विगत दिनो विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ अस्वस्थ होते हुए भी निवास में बैठक कर ग्राम पंचायतों के मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यो की समीक्षा कर शासन की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुचाने निर्देश भी किये। ऐसे प्रत्येक दिवस सैंकड़ो जनता जनार्दन से मुलाकात करते है जिसका सूचना हम सभी को सोसल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होते रहता है।

पूर्व में इस विधानसभा क्षेत्र में माफियाओं का अड्डा बना था। जैसे रेत माफिया शराब माफिया आज इस विधानसभा क्षेत्र में रेत माफियाओं के ऊपर लगातार कार्यवाही हो रही है, हर दिन थानों में अवैध शराब वालो के ऊपर कार्यवाही हो रही है। लगातार क्षेत्र में विकास की नवीन गाथा लिखा जा रहा है। जिससे विपक्ष व माफिया घबराएं हुए है। इन डेढ़ सालों में किसी भी प्रकार की करप्सन ना राज्य सरकार के ऊपर लगा ना विधानसभा क्षेत्र में ऐसे में विधायक जी के बढ़ते जनाधार को लेकर बदनाम करने की नीयत से इस प्रकार की ओझि व गंदी मानसिकता विपक्ष के रवैये को जनता बर्दास्त नही करेगी। आने वाले दिनों में ऐसे दुष्प्रचार करने वाले लोगों को जनता जवाब देगी।


महासमुंद : अवैध रेत परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, 02 हाइवा वाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 26 जून को संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरपुर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तुमगांव : अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने घेरा बिजली दफ्तर

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। अघोषित कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या के चलते उपभोक्ता बहुत परेशान है। इतनी भीषण गर्मी में जंहा लोगो का जीना मुहाल है, उमस भरी गर्मी से निजात पाने आमजन जहाँ पंखा कूलर के हवा में दिन गुजारने मजबूर है। वही बिजली विभाग के रवैये से परेशान है किसी भी समय सुबह दोपहर शाम रात कई घंटे बिजली बंद बिना सूचना दिए कर देते है आक्रोशित होकर उपभोक्ताओ ने बिजली दफ्तर घेराव कर नियमित बिजली आपूर्ति करने तथा अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

तुमगांव सिरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व नागरिको ने विद्युत विभाग अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौपा। जहाँ आक्रोशित एवं परेशान लोगों ने कहा है कि विद्युत सब-स्टेशन स्थापित तो किया गया है, लेकिन इसका सही लाभ क्षेत्र के लोगो को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेंटनेंस, तो कभी 33केवी में खराबी के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा इस संबंध में विद्युत सब-स्टेशन में सही जवाब नहीं मिलता।

नगरीय क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में महीनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। अघोषित रुप से घंटों तक शहर में बिजली बंद हो रही है। इससे पहले भी बरसात पूर्व मेंटेनेंस के लिए कई दिनों तक नगर व ग्रामीण में बिजली किया गया था। मेंटेनेंस के बाद भी नगर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ गई है। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे से शाम 7 बजे तक सिरपुर क्षेत्र के अनेक गांव मे बिजली बंद रही। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा 

बिजली बंद होने के चलते कई दिन तहसील कार्यालय तुमगांव में किसान व अन्य राजस्व संबंधी कार्य बाधित हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भी अपने कार्यों के लिए भटकना पड़ा। सभी तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित होकर ज्ञापन सौपा सुधार नही होने पर जल्द ही आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेल, विकास चन्द्राकर, धर्मेन्द्र यादव, लाला निषाद सरपंच पासिद, जयप्रकाश यादव सरपंच अमलोर, श्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरी, विश्वनाथ रैला, डिगेश साहू, उमेश साहू, विजय साहू ,दामोदार पटेल, संतोष साहू, मिथलेश साहू,  भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार ,पटेल, विनोद गहरवालअनिल ढ़ीढ़ी,दिनेश टंडन, यादराम साहू, भानु, अर्जुन साहू, संदीप साहू, माणिक सोनवानी, ग्रामीण व उपभोक्तागण उपस्थित रहे।


अवैध रेत खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार आम जनमानस शासन प्रशासन का सर दर्द बन कर रह गया है। और कई कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया रात के अंधेरे में नदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रहे है। तुमगांव सिरपुर मंडल क्षेत्र के बरबसपुर, बड़गांव, केढियाडीह, जैसे कई ग्रामो में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार चल रहा है। कुछ रेत माफिया अवैध रेत खनन को लेकर कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। 

                                   

रात में आने जाने वाले नागरिको को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिरकोनी क्षेत्र में रात के अंधेरे में सैंकड़ो हाइवा वाहन नदी का सीना चीर रेत का अवैध रूप से परिवहन ओवरलोड हाई स्पीड से करते हैजिससे कई दुर्घटनाए होती है। लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोई हुई है। तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में महासमुन्द विधायक जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा अवैध रेत उत्खनन पर विराम नही लगेगा तो जल्द ही तुमगांव सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।


विधायक, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेलविकास चन्द्राकर,धर्मेन्द्र यादवलाला निषाद सरपंच पासिदजयप्रकाश यादव सरपंच अमलोरश्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरीविश्वनाथ रैलाडिगेश साहूउमेश साहूविजय साहूदामोदार पटेलसंतोष साहूमिथलेश साहू, भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेलविनोद गहरवालअनिल ढ़ीढ़ीदिनेश टंडन, यादराम साहू, भानुअर्जुन साहू, संदीप साहूमाणिक सोनवानी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति ,संस्कृति एवं शिक्षा,नवाचार का दिखा झलक

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पंचायत तुमगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा जी विधायक महासमुंद, अध्यक्षता राकेश चंद्राकर जी अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, विशेष अतिथि पप्पू पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, खीर सागर नायक सीएमओ नगर पंचायत तुमगांव,धर्मेंद्र यादव पार्षदइन अतिथियो के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

          विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पंचायत तुमगांव में

शिक्षा विभाग के स्टाल एवं तुमगांव के विभिन्न शासकीय विद्यालयो के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने खूब वाह-वाही एवं तालियां बटोरी।शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट रहा।

शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांवस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांवनूतन उच्च प्राथमिक शाला तुमगांवशासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा तुमगांव शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ाघाट, शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तुमगांव, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तुमगांव के बच्चे एवं शिक्षक सम्मिलित हुए। 

शिक्षा विभाग से संकुल समन्वयक आशीष साहू, द्वारिका साहू, बलराम नेताम,जितेन्द्र साहू, भोज राम साहू, कुमार साहब कुर्रे, कुबेर साहू, अनामिका साहू, ज्योति नेताम, दीप्ति चंद्राकर, पद्मिनी दास, फुलगेसिया बरुआ,शारदा तिवारी, अश्विनी धीवर,टी.एस.गजेंद्र,एवं अन्य विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

महासमुंद : नगर पंचायत तुमगांव उप निर्वाचन मंगलवार 27 जून को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत तुमगांव में उप निर्वाचन मंगलवार 27 जून 2023 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। कलेक्टर प्रभात मालिक ने मतदान शुरू होने से मतदान समाप्ति तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इनमें नगर पंचायत तुमगांव वार्ड क्रमांक 5 के लिए नायब तहसीलदार खीरनाथ बघेल को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान केंद्र क्रमांक 5 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड महासमुंद अनिल कुमार लोनारे को सेक्टर ऑफिसर का प्रभार सौंपा है। उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. आर. एस. पांडेय आरक्षित है।

लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के नागरिक परेशान, बिजली बिल हाफ का दावा झूठा बिजली हाफ सच होता दिख रहा - पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। छत्तीसगढ़ में आम नागरिक लगातार विद्युत विभाग के रैवये से परेशान है तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने बताया कि पिछले अनेक दिनों से तुमगांव नगर व सिरपुर बिरकोनी क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। इन दोनों समस्याओं से निजात कब मिलेगी बताने वाला कोई नहीं। बिजली व्यवस्था में सुधार की बजाय दिन ब दिन हालत बिगड़ती जा रही है।

इस ओर न तो सत्ता धारी जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा है और न ही विभाग के जिम्मेदार अफसरों का राज्य सरकार के द्वारा बिजली बिल हाफ का झूठा ढिंढोरा पीटने वाले लो वॉल्टेज बिजली कटौती पर मुह में चुप्पी साध ली मुह लुकाते फिरते है। इस भीषण गर्मी में दिन में अनेकों बार दिन हो या रात बिजली कटौती से नगर के हजारों नागरिक हलाकान और परेशान हैं। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।समस्या केवल अभी की नहीं है, आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है इसलिए अधिक आक्रोश है।

नगर की विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है नागरिकों को बिजली के मामले में उनके हाल में ही छोड़ दिया गया है। भीषण गर्मी और उमस के दिनों में बारिश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर मेंटनेंस कार्य की आड़ में रोजाना दो से तीन घंटे बिजली बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। दिनभर में कम से कम 15 से 20 बार लाइट के आने जाने का सिलसिला चल रहा है जो महिनों से जारी है। वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर, पंखों के चलने का अहसास भी नहीं होता। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को फ़ोन लगाने पर वे फ़ोन भी नहीं उठाते हैं। लो वोल्टेज के चलते अनेक घरों के लाइट, चोक, टी वी, फ़्रिज आदि खराब हो गये हैं। मेंटनेंस के नाम पर पिछले महिने तीन चार बार विद्युत की लंबी ब्रेक हो चुकी है। नागरिक लगातार व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन व्यवस्था सुधरती नजर नहीं आ रही है।

महासमुंद : नगर पंचायत तुमगांव वार्ड क्रमांक 05 में उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत तुमगांव, वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद पद के उप निर्वाचन कराए जाने हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नगरपालिका के ऐसे क्षेत्र जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है निर्वाचन की घोषणा की तारीख से निर्वाचन कार्यवाहियां सम्पन्न होने तक तत्संबंधी आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन,

सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 2 जून 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे किया जाएगा। 2 जून को ही पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जून अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 10 जून पूर्वाह्न 10:30 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जून अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थिता वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। 27 जून को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न शाम 5:00 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो) कराया जाएगा तथा 30 जून प्रातः 9:00 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

जीवन जीने का कला जीवन मे संस्कार सिखाती है रामचरितमानस : पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। तुमगांव नगर के वार्ड क्रमांक  14 शिव भोला मानस परिवार व वार्ड क्रमांक 15 के समस्त नगरवासी गाड़ाघाट के सामुहिक रूप से त्रिदिवसीय मानस गान का आयोजन किया गया था जिसमे बतौर अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल व पार्षद गण सम्मिलित हुए। पटेल ने मानस मंच से अपने विचार देते हुए कहा की रामचरितमानस जीवन जीने की कला जीवन मे संस्कार सिखाती है, अन्यथा हममें और पशुओं में कोई अंतर नहीं होता। विवेकवान को मनुष्य और विवेक हीन को पशु कहते हैं। संसार को मानव धर्म सिखाने हेतु प्रभू का प्राकट्य इस धरा धाम पर हुआ। 

प्रभु या तो धर्म के लिए आते हैं, अथवा प्रेम के लिए आते हैं  प्रभु के प्राकट्य के पश्चात भगवान उनके दर्शन हेतु काकभुशुंडि जी महाराज के साथ गए। काकभुशुंडि जी महाराज एक ऐसे भक्त हैं, जिनकी दृढ़ भक्ति है और हमारी जड़ भक्ति होती है। जबकि भक्ति में दृढ़ता होनी चाहिए। प्रभु शिक्षा ग्रहण के लिए गुरु के पास गए। जिससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि ज्ञान प्राप्त करने हेतु हमें गुरु की आवश्यकता होती है।

विश्वामित्र भगवान राम को दशरथ से मांगने आए  क्योंकि संत भगवान से नहीं मांगता भगवान को ही मांग लेता है। चाहते तो विश्वामित्र जी समस्त राक्षसों का वध एक संकल्प मात्र से कर देते। क्योंकि वह समस्त विधाओं के ज्ञाता थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि संत सुधार कर्ता होता है संघारकर्ता नहीं होता। मानस मंच में मुख्य रूप से पार्षद धर्मेंद्र यादव, गंगा प्रसाद निषाद, श्रीमती अन्नपूर्णा राजेंद्र निर्मलकर, भुनेश्वर साहू, संतोष साहू, नवीन चंद्राकर, द्रोणाचार्य साहू, रोशन साहू, शिव यादव उपस्थित थे। 

आयोजन समिति के उत्तम निर्मलकर दिनेश निर्मलकर, भारत साहू, नारद साहू, हीरालाल साहू राजू साहू, डॉक्टर देवचरण साहू राम सजीवन साहू रामानंद प्रजापति, भागवत प्रसाद कृष्ण कुमार चंद्राकर, विष्णुध्रुव जगदीश, शत्रुघ्न, धनुष, खेलावन साहूसुरेंद्र साहू, देव् साहू, श्रीमती रामकुमारी साह नवरात्रि प्रजापति द्रोपति मानक़ी शांति निर्मला रानू  साहू शिव भोला मानस परिवार के सभी सदस्य सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।

महासमुंद : मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के  माध्यम से निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। महासमुंद ज़िले में इस योजना में 26 श्रमिक सियान पंजीकृत है। अब तक परीक्षण उपरांत 10 श्रमिक सियान को 20-20 हज़ार की एक मुश्त राशि प्रदाय की गई है। शेष श्रमिक सियान के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।

तुमगांव के रामजी साहू श्रमिक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना की सहायता राशि 20 हजार रुपए उनके बैंक खाते में आ चुका है। उन्होंने इस योजना को श्रमिक सियानों के लिए बहुत ही लाभकारी कहा है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र पार करने के बाद हाथ-पैर भी निर्माण कार्य में साथ नहीं देते। इस कारण निर्माण कर्ता भी हम जैसे लोगों को काम देने में आनाकानी करते है। राज्य शासन की यह योजना हम जैसे श्रमिकों के लिए वरदान बनी है और खाते में 20 हजार रुपए की राशि हमारे और हमारे परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने शासन का आभार जताया और उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।

छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सदस्यता छत्तीसगढ़ भवन और सन्निर्माण कर्मकार नियोजन तथा सेवा शर्त अधिनियम 1946 के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके निर्माण श्रमिकों की मंडल की सदस्यता स्वतः ही समाप्त हो जाती है। ऐसे में निर्माण श्रमिक जो मंडल की सदस्यता से निवृत्त होने वाले हैं उनके बेहतर जीवन यापन के उद्देश्य से निवृत्त होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निर्माण श्रमिकों को मंडल की सदस्यता से निवृत्त होने से पहले बेहतर जीवन यापन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही थी। लेकिन नए वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर के चावड़ी में मजदूरों से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 10,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। अधिक राशि प्राप्त कर श्रमिक अपना जीवन यापन उच्च तरीके से कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

तुमगांव : घर-घर भगवा, हर घर भगवा अभियान 16 से 21 मार्च तक निशुल्क वितरण अभियान

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। पुरुषार्थ वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को लेकर धार्मिक नगरी तुमगांव के राम मंदिर प्रांगण व नगर के घरों में भगवा ध्वज हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। साथ ही सभी नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई अपने घर के बाहर भगवा ध्वज लगाने व नव वर्ष के शुभ आगमन पर अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीये जलाकर नव वर्ष मनाने की अपील की। भगवा हिंदुओं के शौर्य का प्रतीक है। यह हमें हमारी सभ्यता और विरासत में मिली संस्कृति को हमेशा याद दिलाती है।

ज्ञात हो कि विगत वर्षों से महासमुन्द शहर के कट्टर रामभक्त हिंदूवादी योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा पूरे महासमुन्द खंड क्षेत्र के सभी ग्रामो में  निशुल्क भगवा ध्वज वितरण किया जा रहा है। इसी अवसर पर तुमगांव नगर में ध्वज वितरण किया गया। जो की 21 मार्च तक नगर में निशुल्क ध्वज मिलेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेलमहामंत्री किसान मोर्चा द्रोणाचार्य साहू, जिला संयोजक स्वकचता संतोष साहू, संयोजक मंडल नरेंद्र साहू,  मीडिया प्रभारी डोमार पटेल, ओमप्रकाश साहूभुनेश्वर साहू, रेखराम साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विनोद गहरवाल, राजू यादव, माहेश्वर गोस्वामी, अभिषेक, राकेश धीवर, शंकर निर्मलकर, उत्तम राजू साहू, विष्णु साहू, पराऊ साहू, शरद मिश्रा, ऋषि साहू, जुगल यादव, सुरेश, घनश्याम साहू,  व नागरिकगण उपस्थित थे।

महासमुंद : 5 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के पांच जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बिरकोनी के मनहरण साहू, वार्ड नम्बर 4 नगर पंचायत तुमगांव के मोहम्मद सलीम एवं बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कोल्दा की श्रीमती सिरमोती के लिए राशि स्वीकृत किए है। इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम सराईपाली के केशव साहू एवं ग्राम पतेरापाली के भोजराज साहू के लिए राशि स्वीकृत किए है।

संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

बच्चों को संस्कार देने वाली संस्था है सरस्वती शिशु मंदिर : सांसद चुन्नीलाल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही नव निर्मित भवन का लोकार्पण हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों को संस्कार देने वाली संस्था है। यहां पड़ने वाले विद्यार्थी के अंदर ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का भंडार भरा होता। जो आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में उपयोगी कारक होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे आचार्य गण बहुत कम मानदेय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्र छात्राओं को प्रदान करते हैं।

जो अपने आप में शिक्षा के प्रति समर्पण भाव को दिखाता है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने 10 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह भवन पीढीयों को शिक्षित करेगी। इसकी नींव के अंदर राष्ट्र निर्माण का तत्व छिपा है, जो अपनी छाया तले देश को गोरवान्वित करने वाले सच्चे नागरिक का निर्माण करेंगे।उन्होंने भावी पीढ़ी को सही लक्ष्य पर कार्य करने परिश्रम की पराकाष्ठा करने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अच्छी तैयारी कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेर रहे हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त कृ बच्चे अनेक नवीन क्षेत्रों में कदम बढ़ा चुके हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। ये छात्र छात्राएं हमारे सनातन परंपरा संस्कृति के संवाहक है राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ बनेंगे यही हमारे विद्यालय का उद्देश्य भी है। चन्द्राकर ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए सांसद चुन्नीलाल साहू जी से अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए राशि की मांग की ताकि 11वी,12वी की कक्षाएं संचालित हो सके।

कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता मोती साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव वर्षों से संचालित है यहां मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है फिर भी अच्छी शिक्षा के लिए न्यूनतम आवश्यकता है उसकी ओर सांसद जी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहूंगा यहां भवन के साथ साथ अच्छी क्वालिटी की प्रेक्टिकल सामग्री की जरूरत को पूरी करना है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य देवेन्द्र निर्मलकर, आभार प्रदर्शन विजय निर्मलकर ने किया। इस अवसर चैनू साहू, पप्पू पटेल, धर्मेन्द्र यादव, राजेंद्र निर्मलकर, शैलेन्द्र सेन, अन्नपूर्णा निर्मलकर, गंगा निषाद, हीरालाल, सहित आचार्य,आचार्या गण पालक गण और नागरिक उपस्थित थे।

तुमगांव : कोसरिया मरार पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। कोसरिया मरार पटेल समाज नगर पंचायत तुमगांव द्वारा आज गुरूवार को शाकम्भरी जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पटेल समाज भवन तुमगांव में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नगर के समाजजनों  के मरार पटेल समाज के लोगो ने साक सब्जी फल फूलो की देवी भगवती शाकम्भरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सैंकड़ो महिलाओं पुरुष समाज जनो नागरिको की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

शाकम्भरी भवन से शीतला मंदिर जल लेकर ब्राम्हण पारा दुकान चौक मुख्य मार्ग होते हुए शाकम्भरी भवन पहुंचे। हवन पूजन पश्चात माता जी का भंडारा आयोजन किया जिसमें सैंकड़ो नागरिको ने भोजन भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंचीय कार्यक्रम में अतिथियो व समाजजनों के द्वारा मां शाकम्भरी एवं भगवान श्री राम जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पश्चात समाज के युवाओं द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिक,वरिष्ठ माताए सभी उपस्थित अतिथियों का श्रीफल व विशेष रूप से सब्जी भाजी से बना माला से स्वागत किया।

वही समाज भवन में बुजुर्गो व प्रतिभावान छात्र छात्राओं का अक्षत गुलाल,  श्रीफल,  देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी समाजिक जनो को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने कहा किसी भी समाज के लिये युवा वर्ग वह पहिया है जो समाज के साथ साथ विकास पथ पर चलता है युवाओ का सहयोग ही है जिससे इस प्रकार का कार्यक्रम सफल होता है, मै समाज के सभी युवाओ को इसके लिये बधाई देता हूं युवा वर्ग आगे आये सबको साथ लेकर समाज के विकास के लिये अपनी पूरी सहभागिता दिखाये।

नांद गांव राज अध्यक्ष तुका राम पटेल ने शाकम्भरी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा समाज ही हमारा घर है समाज के बिना जीवन अधूरा है क्योकि केवल समाज ही छोटे बड़े कार्य को सम्पन्न कराने के लिये अहम भूमिका निभाता है हम सभी मरार बंधुओ को संगठित होकर समाज हित मे कार्य करना है। वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कि मरार  समाज बहुत ही मेहनती होता है, समाज  द्वारा उपजाए फल, फूलों को सभी वर्ग के लोग खाते है लेकिन दुर्भाग्य है कि हम अपने विकसित समाज को आगे नही बढ़ा पा रहे है हम सभी स्वजातीय बंधुओ को मिलकर सभी बाधाओं को दूर करना होगा और सभी का सहयोग करते समाज को विकास चरम पर अग्रसित करना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि श्रद्धा के फूल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमे सभी नागरिक गन रात भर माता भजनों में झूमते रहे। इस दौरान कार्यक्रम को समाज के बुजुर्गो व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से सहसचिव दुर्गा पटेल ,चम्मन पटेल,रमेश पटेल पार्षदद्वय, धर्मेन्द्र यादव ,गंगा निषाद, मति माहेश्वरी धीवर, श्रीमती अन्नपूर्णा राजेन्द्र निर्मलकर, श्रीमती सरस्वती रामानंद मूर्ति, श्रीमती निराशिव साहू, शैलेन्द्र सेन, विजय बांधे, हर्ष शर्मा, चैनु साहू, ओमप्रकाश यादव, द्रोणाचार्य साहू, उत्तम निर्मलकर

गैंद यादव,राकेश तिवारी, दसरथ महोबिया, परऊ राम साहू, रजऊ जलछत्री,  झाड़ू पटेल, संतोष पटेल, लखन पटेल, धनेश्वर पटेल, जनक पटेल, आजुक पटेल, बलराम पटेल, दिनदयाल पटेल, श्यामलाल पटेल, घनश्याम, शंकर पटेल, रामु पटेल, लष्मीनारायन पटेल, भारतपटेल, डोमार पटेल, मनोज पटेल, ईश्वर पटेल, भागवत पटेल, केसव पटेल, नीलकंठ पटेल, टेपण पटेल, गणेश पटेल, शेषनारायण पटेल, मोहन पटेल,  सहित बड़़ी संख्या मे समाजिक बंधु व माताओ सहित युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन व संयोजक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पप्पू पटेल ने किया।

बिरकोनी में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम-बिरकोनी में भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मण्डल द्वारा प्रदेश भाजपा के आह्वान पर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती लाल साहू अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि मण्डल महामंत्री संतोष चंद्राकर युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास चंद्राकर, बुथ अध्यक्ष गण- शत्रुहन साहू, गौरीशंकर चंद्राकर, पुरण साहू, धनीराम ध्रुव, ललित निषाद, डिगेश साहू, भानू साहू, द्रोणाचार्य साहू, मीडिया प्रभारी डोमार पटेल उपस्थित थे।

सर्वप्रथम ग्राम भ्रमण किया गया विभिन्न मोहल्लों में प्रधानमंत्री आवास के संबंध मे जानकारी हासिल किया गया उसके पश्चात बाजार चौक में जन चौपाल लगाया गया। आवास के लिए प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों से आवेदन एकत्रित किया गया जिसमें 576 आवेदन जमा हुआ ।इसके पश्चात गांव के बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मोती साहू ने कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार विगत चार वर्षों में एक भी आवास स्वीकृत नही किया जिसमें बिरकोनी के 685 आवास भी सामिल है। माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ को गरीबों के आवास के लिए 12 लाख आवास का पैसा दिया था जिसे भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार को वापस कर दिया अभी हितग्राहियों के आवेदन एकत्रित कर रहे जिसे लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन भारतीय जनता पार्टी करेगी साहू ने आगे कहा कि भूपेश सरकार गरीबों का आवास रोककर गरीबों की बददुआ के चुकी है।

इस सरकार का जाना तय हो चुका  पुनः भाजपा की सरकार आएगी और एक माह के अंदर आवास स्वीकृत होगी। प्रदेश की सरकार अपनी योजना नरवा,गरवा, घुरवा,बाड़ी में सिमट गई अपनी योजना में ही  नाकाम रही क्षेत्र में अवैध शराब गांव गांव बिक रहा है प्रदेश की कांग्रेस सरकार रेत माफिया शराब माफिया  की सरकार है जो अतिशिघ्र जाने वाली है इस अवसर पर राजू सिन्हा ने कहा गरीबों का आवास छीन कर कांग्रेस सरकार गरीब के साथ विश्वासघात किया है इसे जवाब देना होगा इस अवसर पर ग्रामीण कार्यकर्ता यशवंत निषाद,दामोदर पटेल,द्रोणा साहू,लाला निषाद,सागर पटेल,रोशन निषाद,दौलत चंद्राकर,ठाकुरराम साहू, दयानंद ध्रुवंशी,कुंजलाल कश्यप,ताम्रध्वज साहू,परस चंद्राकर,द्वारिका निषाद, भीम निषाद,बलदाऊ साहू,केजुराम साहू,हेमलाल साहू,डिगेश्वरी विश्वकर्मा,शातो साहू,सगरू साहू सहित हितग्राही उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन संतोष चंद्राकर ने किया।

नगर पंचायत तुमगांव को 45 लाख की लागत से विकास कार्यों की मिली सौगात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नगर पंचायत तुमगांव में 45 लाख की लागत से विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने नागरिकों की मौजूदगी पुष्प वाटिका निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण व मरम्मत कार्य व सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।

             संसदीय सचिव ने विकास कार्यों के लिए किया भूमिपूजन

रविवार की शाम नगर पंचायत तुमगांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, कपिल साहू मौजूद थे। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शहर के साथ ही गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने नगर पंचायत तुमगांव में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि यहां के विकास में कोई कमी नहीं हुई है। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों महासमुंद पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुमगांव में उप तहसील की स्थापना, तुमगांव से महासमुंद सड़क चौड़ीकरण के साथ ही तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की सौगात दी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद विजय बांधे, गौतम सिन्हा, गजेंद्र साहू, शैलेंद्र सेन, धर्मेंद्र धीवर, मानिक साहू, नायक सर, सिद्धांत साहू, गंगा निषाद, शिव यादव, थानू साहू, राजेश चंद्राकर, रामबाई निषाद, रजनी यादव, मंजू निर्मलकर, रजनी डहरिया सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

तुमगांव नगर के अंदर तक यात्रियों को नहीं छोड़ने पर 18 यात्री बसों से 35,000 रुपए की चालानी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विगत मंगलवार 10 जनवरी को कलेक्टर जनचौपाल में नगरवासी, नगर पंचायत तुमगांव द्वारा सराईपाली व महासमुंद से आने वाले बसें तुमगांव नगरअंदर तक यात्रियों को नही छोड़ने, व आग्रह करने पर दुर्व्यवहार करने संबंधी समस्या के निराकरण के संबंध में कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने ज़िला परिवहन अधिकारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

              कलेक्टर जन चौपाल में मिली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

निर्देशों के परिपालन और यात्रियों की सुविधा और वाहन मालिकों की मनमानी के विरुद्ध आज शुक्रवार 13 जनवरी को जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद के साथ परिवहन उड़नदस्ता रायपुर की टीम द्वारा ग्राम तुमगांव में बसों की जाँच की गई, जिसमें 18 यात्री बसों से 35,000 रू. (अक्षरी पैतीस हजार रूपए मात्र) की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों व परिचालकों को यात्रियों से दुर्व्यवहार न करने व तुमगांव बस स्टैंड तक होकर वाहन संचालन करने का निर्देश दिए गए।

जाँच के दौरान 01 यात्री बस क्रमांक CG08/AN-6623, ऐसा भी पाया गया जो बिना फिटनेस, परमिट व बीमा के चल रही थी और उक्त वाहन में माह अप्रैल 2021 से जनवरी 2023 तक का मोटरयान कर बकाया है। यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से उक्त वाहन को जप्त कर थाना पटेवा में खड़ा किया गया।

 

 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.