Media24Media.com: आरंग न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आरंग न्यूज. Show all posts
Showing posts with label आरंग न्यूज. Show all posts

Teachers Day Special : शिक्षा के साथ जनसेवा में अग्रणी शिक्षक महेन्द्र, शिक्षा दान के क्षेत्र में है खास पहचान

No comments Document Thumbnail

सही मायने में शिक्षक वह है,जो समाज को सही दिशा दे सके।

आरंग । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में पदस्थ, नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में नवाचार किया है। उनके नवाचार से अन्य शिक्षक भी प्रेरित हो रहें हैं। आरंग में शिक्षा दान केंद्र संचालित करने की परिकल्पना कर इन्होंने निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोलकर अनुकरणीय प्रयास किया है। महेंद्र को जानने वाले लोग उनके सामाजिक सरोकार की सर्वत्र सराहना करते हैं।

शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल

मिल चुका है अनेक सम्मान

नवाचारी शिक्षक महेंद्र को छत्तीसगढ़ शासन ने  2016 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के तहत ज्ञानदीप सम्मान से सम्मानित किया है। वर्ष 2017 में भी जिला स्तर पर पॉपुलर शिक्षक सम्मान के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में इन्हें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सम्मानित किया है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय कार्य के लिए कलेक्टर से सम्मान, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोकरंजनी व संस्कार भारती संस्था से  साहित्य रत्न सम्मान इन्हें मिल चुका है।


महेंद्र बताते हैं कि अब तक उन्होंने जन सरोकारों को लेकर पांच शॉट फिल्मों का भी निर्माण किया है।  इनमें कोरोना से जंग, पेड़ बर झगरा ,सलामत रहे हिंदुस्तान, खेती अपन सेती भाग 1 और  भाग 2 यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है। जिसमें खेती अपन सेती और कोरोना के जंग को लाखों लोगों ने देखा और सराहा है।


इसके अतिरिक्त स्वच्छता गीत, पौधरोपण व संरक्षण, यातायात जागरूकता, छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों पर देशभक्ति गीत, मतदाता जागरूकता पर गीत, छत्तीसगढ़ के गढ़ो पर गीत,अंग्रेजी के टेंस के स्ट्रक्चर पर गीत,पढ़ई तुंहर द्वार, खेलकूद,सहित अनेक गीतों का फिल्मांकन और एलबम निर्माण व निर्देशन कर चुके हैं।

लेखन और शोधकर्ता के रूप में पहचान

महेन्द्र एक शिक्षक के साथ- साथ कवि,लेखक व शोधकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। विभिन्न कवि सम्मेलनों में उन्होंने  कविता पाठ किया है। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में उनके समसामयिक और इतिहासपरक  लेखों का प्रकाशन होते रहता है। तीन राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेकर देशभर के विद्वानों के समक्ष वे शोध  आलेख पढ़ चुके हैं। पुरातात्विक जानकारी संग्रहित करने में भी वे हमेशा तत्पर रहते हैं।

 शिक्षा के साथ जनसेवा में सक्रिय भागीदारी 

शिक्षक पटेल, शिक्षक के साथ-साथ जनहितैषी और सामाजिक सरोकार के कार्यो में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। उन्होंने अपने गृहग्राम लाफिनकला में लाखों रुपये की लागत से जमीन को खरीद कर निजभूमि को आम रास्ता के लिए दिया है। गरीबों, मजदूरों, बुजुर्गों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। अनेक गरीब बच्चों को स्वयं के व्यय से पढ़ाई-लिखाई कराते हैं। उन्होंने  नेत्रदान की घोषणा भी किया है। और लोगों को भी प्रेरित कर नेत्रदान करा चुके हैं। पौधरोपण और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके कार्य की सर्वत्र सराहन की जाती है। वर्तमान में वह मोरध्वज नगरी आरंग में सक्रिय सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन में  उपाध्यक्ष व कोसल साहित्य कला मंच का सदस्य के रूप में  कार्यरत हैं। वहां भी इनकी प्रतिभा का लाभ सामाजिक संगठनों को मिल रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता और सादगीपूर्ण जीवन

शिक्षक महेंद्र, मरार पटेल समाज में राज, तहसील, जिला व प्रदेश स्तर पर अनेक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। बहुत साधारण  वेशभूषा और सादा जीवन-उच्च विचार को इन्होंने अपना आदर्श बनाया है। उन्होंने व्यवसायिक कोर्स के साथ- साथ हिन्दी, राजनीति और संस्कृत जैसे विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। वे कहते हैं कि बड़ा काम करने के लिए इंसान को सरल बनना चाहिए। स्वयं को बड़ा समझने वाला जीवन में कभी कोई बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। विद्या विनम्रता प्रदान करती है। आजकल लोग कुछ कक्षा पढ़ने के बाद खुद को बहुत होशियार और जानकार मानने लगते हैं। यही वजह है कि लोग नवाचार नहीं कर पाते हैं।

हमें हमेशा सभी लोगों के बारे में अच्छा सोचना चाहिए। और यथासंभव पीड़ित मानवता को सहयोग करना चाहिए। शिक्षक सही मायने में वह है, जो समाज को सही दिशा दे सके।

आरंग में 51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन 26 को

No comments Document Thumbnail

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 26 सितम्बर को शाम 4 बजे इंदिरा चौक आरंग में कार्यक्रम आयोजित है। समारोह में करीब 51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

 डॉ. शिव कुमार डहरिया



विकास के लिए समर्पित नगरीय प्रशासन, श्रम एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने आरंग को छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल बना दिया है।  विकास को एकबार फिर गति देने वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि 3067.62 लाख रुपए की लागत से निर्मित विभिन्न भवनों, सड़क, नाली आदि 77 कार्यों का लोकार्पण और 2130.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले  87 अधोसंरचना के लिए भूमिपूजन होगा।

नगरीय प्रशासन, श्रम और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चन्द्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, कोमल सिंह साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, श्रीमती भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी आरंग होंगे। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष नरसिंग साहू, सभापतिगण शरद (जीतू ) गुप्ता, श्रीमती धनेश्वरी खिलावन निषाद, समीर सागीर गोरी,श्रीमती दीक्षा-सूरज सोनकर, श्रीमती गौरी बाई देवांगन, ध्रुव कुमार मिर्धा, राममोहन लोधी, श्रीमती सीमा-नरेन्द्र लोधी, सूरज लोधी, शंकर जलक्षत्री, राजेश साहू, श्रीमती ममता जितेन्द्र शर्मा,दीपक चन्द्राकर पार्षद गण और एल्डरमेन  मंगलमूर्ति अग्रवाल, गणेश बांधे, श्रीमती राजेश्वरी साहू, भरत लोधी, उपेन्द्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आरंग के इतिहास और गौरवगाथा पर बनाया प्रतीक चिन्ह, उत्कृष्ट डिजाइनर हेमंत पुरस्कृत

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री. रायपुर (छत्तीसगढ़). पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में "मोरध्वज नगरी आरंग" का प्रतीक चिन्ह (LOGO) बनकर तैयार हो गया है। इस विषय पर राज्य स्तरीय लोगो (LOGO) बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें आरंग के डिजाइनर हेमंत कंसारी (पवन फ्लैक्स) की डिजाइन को आयोजन समिति ने चयनित किया है। उन्हें पीपला ग्रुप के अध्यक्ष दूजेराम धीवर और जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन द्वारा पुरस्कृत किया गया। महेंद्र कुमार पटेल के संयोजन में हेमंत के द्वारा बनाई गई भावपूर्ण व खास डिजाइन की सर्वत्र सराहना की जा रही है। 



उल्लेखनीय है कि पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में "मोरध्वज नगरी आरंग" विषय पर राज्य स्तरीय लोगो बनाओ प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2023 निर्धारित की गई थी। संतोषजनक प्रविष्टि नहीं आने से इसकी अवधि बढ़ाई गई। सैकड़ों प्रविष्टियों में हेमंत कंसारी की डिजाइन को ईनाम के लिए चुना गया। नगद ईनाम और स्मृति चिन्ह भेंटकर डिजाइनर हेमंत कंसारी का सम्मान किया गया। यह डिजाइन अब पीपला ग्रुप की अमानत, सर्वाधिक सुरक्षित (Copyright) है।
हेमंत कंसारी, डिजाइनर.

थीम का रखा गया है विशेष ध्यान

प्रतीक चिन्ह बनाने में नामकरण और आरंग के इतिहास को संयोजित किया गया है। इसकी बाहरी भित्तियों में आरंग के प्रख्यात सिद्ध पीठ श्रीबागेश्वरनाथ महादेव मंदिर की चौसठ योगिनी का प्रदर्शन, भीतरी भित्तियों में 107 शिवलिंग का प्रतीकात्मक चित्रण, गर्भ वृत्त में  6 आगर 6 कोरी अर्थात 126 तालाबों का चित्रण, मध्यभाग (गर्भगृह) में आरंग के नामकरण की पौराणिक गाथा पर केंद्रित महादानी राजा मोरध्वज और पद्मावती द्वारा बेटे ताम्रध्वज को आरा से चीरते हुए दृश्य का चित्रण, नामकरण सर्कल में वनगमन परिप्रेक्ष्य का चित्रण करते हुए श्रीराम के पदचिन्हों का प्रतीकात्मक चित्रण और मोर पंख (श्रीकृष्ण के मोर मुकुट) को प्रदर्शित किया गया है। गौरतलब है कि आरंग एक ऐसा नगर है, जहां त्रेतायुग में श्रीराम और द्वापर में श्रीकृष्ण-अर्जुन के आने की पौराणिक मान्यता है। लोक गाथाओं में भी इसका वर्णन मिलता है। दानशीलता के लिए तीन शब्द का कोटेशन 'दानं ददाति कल्याणं' (भावार्थ:-दान देने से कल्याण होता है।) का उल्लेख किया गया है। 
विजेता हेमंत को पुरस्कृत करते हुए जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, पीपला अध्यक्ष दूजेराम धीवर.

छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के तट पर बसे आरंग नगर की महत्ता बताने महानदी की जलधारा का सुंदर चित्रण किया गया है। 'मोरध्वज नगरी आरंग' को आकर्षक ढंग से  लिखकर 'आरंग' को लाल रंग (रक्तांकित) करते हुए बहुत ही बेहतरीन तरीके से 'अं' की मात्रा में रक्त बूंद को प्रदर्शित किया गया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजा-रानी के द्वारा आरा से बेटे को चीरने से टपकने वाले रक्त बूंद से आरंग की उत्पत्ति हुई। इस तरह यह जीवंत हो उठा है।

देखिए: Video



लोगो मे आरंग का इतिहास और गौरवगान समाहित है। यह प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह महादानी राजा-रानी द्वारा अपने एकमात्र पुत्र को आरा से चीर कर 'दान' दिया गया। और देने का अपना वचन निभाया गया। ऐसी लोक मान्यता है कि इस पौराणिक कथा के कारण ही आरंग नाम पड़ा।  'आरा+अंग=आरंग '  इस तरह खून से लिखी गई है-आरंग के नामकरण की कहानी। ऐसी मान्यता साहित्यकारों, विद्वतजनों की है। एक छोटे से प्रतीक चिन्ह में सबकुछ प्रदर्शित करने का उम्दा प्रयास सराहनीय है। 

नाचा कलाकारों ने खेती को प्रोत्साहित करने बनाया लघु छत्तीसगढ़ी फ़िल्म खेती अपन सेती

No comments Document Thumbnail

आरंग। लोगों को खेती की ओर उन्मुख करने के उद्देश्य से बनाई गई शार्ट मूवी खेती अपन सेती पार्ट-2 को सभी कलाकारों ने एकत्रित होकर रविवार 4सितम्बर को रिलीज किया।जिसे यूट्यूब प्लेटफॉर्म  सीजीएम  चैनल पर देखा जा सकता है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक महेन्द्र पटेल ने बताया इस फिल्म को मनोरंजक बनाने नाचा कलाकारों का भी सहयोग लिया गया है। 

खेती को प्रोत्साहित करने बनाई गई फ़िल्म रिलीज

फ़िल्म देखने के लिए नीचे दिए Link को क्लिक कीजिए:-

https://youtu.be/UHr27N0Wm-Q



फ़िल्म में नाचा कलाकार परमानंद साहू, पुरानिक साहू,कुलेश्वर मानिकपुरी, बाल कलाकार अर्जुन साहू की चौकड़ी द्वारा खेती किसानी पर हास्य विनोद से फिल्म काफी मनोरंजक बना है। फिल्म की कहानी एवं टाइटल चयन में महासमुंद के समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री का विशेष मार्गदर्शन है। वहीं टाइटल सांग अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार के के पाटिल भिलाई द्वारा लिखा गया है। फिल्म को आकर्षक बनाने एक लव सांग का मुखड़ा भी फिल्मांकन किया गया है।जिसे धर्मेन्द्र साहू व सुप्रसिद्ध गायिका चंपा निषाद ने स्वर दी है।

फ़िल्म देखने के लिए नीचे दिए Link को क्लिक कीजिए:-

https://youtu.be/UHr27N0Wm-Q


 एक सफल कृषक की कहानी

फिल्म की कहानी एक सफल कृषक को लेकर है। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,आदर्श विवाह, भाई-भाई में  जमीन के बटवारा से बिखरते परिवार, नशा उन्मूलन , सहित अनेक सामाजिक मुद्दो का फिल्मांकन कर प्रेरणादायक बनाने का प्रयास किया गया है। यदि मन से किसी कार्य को किया जाय तो सफलता जरूर मिलती है।इस बात को प्रमुखता से फिल्म में दिखाया गया है।


फ़िल्म के प्रमुख किरदार 

फ़िल्म में प्रमुख किरदार दीपक चंद्राकर, सुधा देवदास, महेन्द्र पटेल, गोवर्धन साहू,पारसनाथ साहू, श्रीमती टिमन साहू,शीत चंद्राकर,गिरधारी साहू,संजय मेश्राम, अभिमन्यु साहू, कोमल लाखोटी, दूजेराम धीवर,बेनीराम साहू, तेजराम यादव, डाक्टर छन्नूलाल साहू,जनक साहू, रामजी साहू सहित स्थानीय लोगों व कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म का विमोचन करते हुए किसान नेता पारस नाथ साहू


फिल्म विमोचन के अवसर पर किसान नेता पारसनाथ साहू, गिरधारी साहू,महेन्द्र पटेल,दीपक चंद्राकर,नाचा कलाकार परमानंद साहू,पुरानिक साहू, संतोष साहू, रमेश देवांगन, संजय साहू, बेनीराम साहू,द्वारिका साहू,आशीष साहू, राहुल पटेल उपस्थित थे। वहीं इस फिल्म के निर्माण व सफलता के लिए पीपला ग्रुप के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, अजय कांकरिया, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,पीपला ग्रुप अध्यक्ष दूजेराम धीवर सहित समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

फ़िल्म देखने के लिए नीचे दिए Link को क्लिक कीजिए:-

https://youtu.be/UHr27N0Wm-Q

पौधरोपण जनजागरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, लोकेश्वर, हेमंत, आरती ने मारी बाजी

No comments Document Thumbnail

आरंग/महासमुन्द. पीपला फाउंडेशन आरंग के संयोजन में अखिल भारतीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान 2022 जुलाई अगस्त माह में आयोजन किया गया। जिसमें इस जनजागरण अभियान में हजारों लोगों ने भाग लिया। जिनमें से 221 लोगों का ऑनलाइन जवाब सटीक और शत प्रतिशत रहा। कुल 15 प्रश्नों के सही जवाब देकर 75 अंक (शत प्रतिशत) प्राप्त करने वाले 221 प्रतिभागियों में से तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन ऑनलाइन ड्रा से किया गया। इनमें प्रथम लोकेश्वर साहू निवासी- अटल नगर (रायपुर), द्वितीय हेमंत कुमार पटेल ग्राम चिंगरिया थाना कोमाखान जिला महासमुंद और तृतीय आरती देवांगन  आरंग रहे।



संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 10003 रुपये का पुरस्कार रखा गया था। प्रथम पुरस्कार निचिनो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5001 रुपये,  द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये नवकार ज्वेलर्स आरंग, मुरलीमनोहर समाजसेवी आरंग और श्रीपुर एक्सप्रेस मासिक पत्रिका महासमुंद द्वारा संयुक्त रूप से,  तृतीय 2001/-  मोहन सोनकर समाज सेवी आरंग और महेन्द्र पटेल पीपला ग्रुप संयोजक आरंग के सौजन्य से दिया जा रहा है।

आरती देवांगन, आरंग


 तीनों भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार आरंग में आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम व सम्मान समारोह' कार्यक्रम में दिया जाएगा। पौधरोपण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने यह अभियान पीपला फाउंडेशन द्वारा चलाया गया। प्रतिभागियों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार रखी गई थी। हजारों लोगों के द्वारा इसमें सहभागिता से पर्यावरण जागरूकता अभियान सफल रहा।

लोकेश्वर साहू , रायपुर


पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर


भाग्यशाली विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के मीडिया पार्टनर- मीडिया24मीडिया और श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम पत्रकारश्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान से जनसमान्य में जागरूकता आयी है। ऑनलाइन कॉन्टेस्ट में निःशुल्क भाग लेने वाले जो प्रतिभागी ईनाम नहीं जीत पाए, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रकृति के साथ जुड़कर कार्य करने का संकल्प लिया है। इस तरह  का आयोजन निकट भविष्य में और भी किया जाएगा।
हेमंत कुमार पटेल, चिंगरिया 


समाजसेवी, व्यापारियों व पत्रकारों का सम्मान

आरंग में मंगलवार 30 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीपला फाउंडेशन के संयोजन में बस स्टैंड आरंग के पास शाम 5 बजे से आयोजन होगा। इसमें आरंग नगर के समाजसेवी,  व्यापारियों व पत्रकारों के साथ ही शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध प्रयास म्यूजिकल ग्रुप बागबाहरा द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।  पीपला ग्रुप के सदस्यों ने नगरवासियों से एक शाम शहीदों के नाम व सम्मान समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है। इसी कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के भाग्यशाली विजेताओ को भी पुरस्कृत किया जाएगा।


आरंग के इतिहास पर केंद्रित पत्रिका 'आरंग के अनेक रंग ' का विमोचन, मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जमकर सराहा

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला फाउंडेशन आरंग के संयोजन में श्रीपुर एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित विशेषांक पत्रिका 'आरंग के अनेक रंग ' का शनिवार को नगरीय प्रशासन विकास  एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने विमोचन किया। आरंग स्थित आवास-कार्यालय में विमोचन अवसर पर उन्होंने आरंग क्षेत्र के ऐतिहासिक अनुक्रम को एक सूत्र में पिरोने के लिए पीपला ग्रुप के संयोजक महेंद्र पटेल, अध्यक्ष दूजेराम धीवर की जमकर पीठ थपथपाई। वहीं संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री डहरिया ने विमोचन अवसर पर कहा कि आरंग ऐतिहासिक नगरी है। इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में यह विशेषांक मिल का पत्थर साबित होगा। 

उन्होंने पत्रिका में प्रकाशित आलेखों की समीक्षा करते हुए जिज्ञासा प्रकट की। आरंग नगर के संबंध में अतिरिक्त जानकारी भी ली। बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल। जैन मंदिर, दानदाताओं का आरंग में योगदान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पृष्ठभूमि, महान संत गुरुघासीदास बाबा की कर्मस्थली भंडारपुरी धाम, कौशिल्या माता मंदिर चंदखुरी, रींवा में उत्खनन से रहस्योदघाटन, पीपला फाउंडेशन के सेवभावियों की कहानी, आरंग के ऐतिहासिक उर्स आदि आलेखों की उन्होंने जमकर सराहना की। व्यस्ततम दिनचर्या के बीच उन्होंने आधा घंटा से अधिक समय तक पत्रिका की समीक्षा की। मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि आरंग के ऐतिहासिक महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने की दिशा में बहुत बेहतरीन प्रयास हुआ है। इसके लिए पीपला ग्रुप की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विमोचन के बाद आरंग के अनेक रंग को यादगार बनाने जनप्रतिनिधियों की मांग पर आटोग्राफ भी दिया। 

विशेषांक पत्रिका की अतिरिक्त प्रतियां देने का मंत्री डहरिया के आग्रह पर तत्काल 51 प्रतियां भेंट की गई। उन्होंने इसे स्वयं पढ़ने और बुद्धजीवियों तक पहुंचाने का निर्देश अपने सहयोगियों को दिया। बहुरंगीय और आकर्षक प्रकाशन के साथ विशेष सामग्री ने नाम के अनुरूप इसे पठनीय और संग्रहणीय बना दिया है।पत्रिका विमोचन अवसर पर पीपला ग्रुप अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल, संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, नपाध्यक्ष चंदशेखर चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, श्रीमती भारती देवांगन, पार्षदगण,पीपला ग्रुप के सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, कोमल लाखोटी, राजू साहू ,अशोक साहू,मोहन सोनकर,होरीलाल पटेल,रवि साहू, संतोष साहू, तेजराम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

'खेती अपन सेती' छत्तीसगढ़ी रियालिटी फिल्म को राजिम पुन्नी मेला में दिखाने की मांग

No comments Document Thumbnail

आरंग। खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निर्मित छत्तीसगढ़ी रियालिटी फिल्म  खेती अपन सेती को राजिम पुन्नी मेला में दिखाने की मांग संस्कृति मंत्री से की गई है। पीपला ग्रुप के सदस्यों  द्वारा लोगों को किसानी को बढ़ावा देने कम बजट में यह रियालिटी फिल्म बनाया गया है।

जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक पारसनाथ साहू, महेन्द्र पटेल, दूजेराम धीवर ने बताया फिल्म को यूट्यूब पर प्रतिदिन हजारों लोग देख रहे हैं। और लोग इसे खूब पसन्द कर रहे हैं। फिल्म में ग्राम सेवक की भूमिका में नजर आ रहे वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोग प्रोजेक्टर लगाकर फिल्म को बड़े चाव से देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने और खेती को बढ़ावा देने का उद्देश्य इसमें निहित है। दर्शक इसके पार्ट-टू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

राजिम पुन्नी मेला में प्रदर्शन कराने की मांग

छालीवुड द भूलन जैसे राष्ट्रीय अवार्ड  से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा ने भी इस फिल्म की सराहना की है। वही किसानों व दर्शकों द्वारा फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही है। तो कुछ किसानों व दर्शकों ने फिल्म को काफी प्रेरणादायक बताते हुए राजिम पुन्नी मेला में प्रदर्शन कराने की मांग कर रहे हैं। जिससे फिल्म को देखकर ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित हहों और उन्नत खेती कर प्रगति कर सके। 

पहली छत्तीसगढ़ी और रियालिटी फिल्म 

वहीं फिल्म के निर्देशक महेन्द्र पटेल व गोवर्धन साहू का कहना है आज हर कोई अपने बच्चों को अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी बनाना चाहते हैं। ऐसे में खेती किसानी करेगा कौन? इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। जिसमें विशेष मार्गदर्शन महासमुंद के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू  का है। नाचा कलाकारों द्वारा अभिनीत सम्भवतः यह पहली छत्तीसगढ़ी और रियालिटी फिल्म है।

छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म 'खेती अपन सेती' का हुआ विमोचन

No comments Document Thumbnail


आरंग। लोगों को खेती किसानी करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निर्मित छत्तीसगढ़ी शार्ट फिल्म खेती अपन सेती का रविवार को विमोचन हुआ। ग्रामीण परिवेश पर बने इस शार्ट फिल्म को यूट्यूब पर बड़ी संख्या में लोग देख रहें हैं।

फिल्म को निःशुल्क देखने के लिए इस Line को अभी क्लिक करें


इस फिल्म में खेती किसानी के महत्व को बहुत ही रोचक ढंग से बताया गया है। नाचा कलाकारों द्वारा पहली बार इस तरह का फिल्मांकन किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग आरंग व भिलाई में हुई है। फिल्म के निर्माता- निर्देशक महेन्द्र पटेल ने बताया कि इस फिल्म को पीपला ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर बनाया है। फिल्म के निर्माण व निर्देशन में किसान नेता पारसनाथ साहू,पीपला ग्रुप के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, महासमुंद के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू, बड़गांव (महासमुंद) के शिक्षक गोवर्धन साहू, गौरभाट के दीपक चंद्राकर, आरंग के मोहन सोनकर का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन है। फिल्म में ग्राम रीवा के सुप्रसिद्ध नाचा कलाकार परमा साहू, निसदा के पुरानिक साहू, अर्जुन निषाद, चरौदा के कुलेश्वर मानिकपुरी, आरंग के कोमल लाखोटी की हास्यपरक भूमिका ने फिल्म को मनोरंजक व रोचक बना दिया है।

निर्माता निर्देशक महेन्द्र पटेल व दूजेराम धीवर के संयोजन में कलाकारों की टीम ने अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू से मिलकर फिल्म के संबंध में जानकारी दी। फिल्म की पटकथा की सराहना करते हुए विधायक श्री साहू ने फिल्म को खेती किसानी को प्रोत्साहित करने वाला बताया और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। ग़ौरतलब है कि फिल्म की पटकथा तैयार करने में वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब महासमुंद के अध्यक्ष आनंदराम साहू की भूमिका उल्लेखनीय है।

छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म 'खेती अपन सेती' की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज

No comments Document Thumbnail

नई पीढ़ी खेती से विमुख हो रही है। किसान-मजदूर परिवार भी अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर नौकरी ही कराना चाहते हैं। तब चिंतनीय विषय है कि खेती करेगा कौन? यदि खेती नहीं होगी तो बड़ी आबादी को अनाज, फल-फूल, सब्जी कहां से मिल पाएगा? खेती को कैसे प्रोत्साहित किया जाए? इसी चिंतन के साथ नई पीढ़ी को उन्नत खेती करने के लिए प्रेरित करने लघु फिल्म बनाने की योजना बनी। चरौदा (आरंग) के नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल और लाफिनकला के गोवर्धन साहू ने परिकल्पना कर पटकथा लिखी। 

 

महासमुन्द के वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू ने फिल्मांकन पटकथा व टाइटल बनाने में विशेष मार्गदर्शन किया। भिलाई के किसान नेता पारसनाथ साहू और शिक्षक महेन्द्र पटेल ने फिल्म के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। लोक कलाकारों के साथ समाजसेवी युवाओं के सहयोग से फिल्मांकन शुरू हुआ। कम बजट में उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। फिल्म की शूटिंग ग्राम भिलाई और आरंग में हुआ। जिसमें उन्नत खेती का सुंदर फिल्मांकन किया गया है। ग्रामीण परिवेश पर निर्मित इस लघु फिल्म को यूट्यूब प्लेटफार्म पर जनवरी-2022 में रिलीज करने की योजना है।

फिल्मांकन में इनकी रही अहम् भूमिका

'खेती अपन सेती' इस लघु फिल्म की परिकल्पना, निर्देशन और निर्माण जुगाड़ में शिक्षक महेन्द्र पटेल, किसान नेता पारसनाथ साहू, मां विद्या बीज बीज भंडार संचालक दूजेराम धीवर, शिक्षक गोवर्धन साहू आदि ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में अहम किरदार दीपक चंद्राकर (सफल किसान), पारसनाथ साहू (ग्राम प्रमुख), आनंदराम साहू (कृषि अधिकारी), दूजेराम धीवर (कृषि अधिकारी), किसान की भूमिका में महेन्द्र पटेल, गोवर्धन साहू, पुरानिक साहू, कोमल लाखोटी, प्रतीक टोंड्रे, मोहन सोनकर, गिरधारी साहू, श्रीमती शकुन चंद्राकर आदि नजर आएंगे। ग्राम रीवा के लोक कलाकार परमा साहू और चरौदा के कुलेश्वर मानिकपुरी की जोड़ीदारी और हास्य विनोद वाली वार्ता फिल्म में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राहुल पटेल और रूपनारायण धीवर बाल कलाकारों ने किसान पुत्र के बचपने का रोल अदा किया है। वहीं फिल्म का छायांकन महासमुंद के शारदा म्यूजिकल संचालक जिमेश राजपूत ने किया है। 


कुछ इस तरह है फिल्म की पटकथा

एक गांव में दो किसान परिवार रहते हैं। जिसमें से एक किसान अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर समृद्ध किसान बनाने का निश्चय कर आगे बढ़ते हैं। बचपन से ही बालक दीपक को खेती-बाड़ी की बारीकियां सिखाते हैं। और खेती-बाड़ी से संबंधित पढ़ाई-लिखाई कराते है। वहीं दूसरी ओर एक मध्यमवर्गीय किसान अपने बेटे को बिना किसी लक्ष्य के पढ़ाते लिखाते हैं।उसका बालक पढ़-लिख रहा हूं कहकर हर काम से कामचोरी करता है। 


पढ़ाई में भी मध्यम दर्जे का होने के कारण न उसे नौकरी मिलती है और न ही वह खेती कर पाता है। इस तरह दोनों तरफ से विफल हो जाता है। वहीं सफल किसान बनने का सपना लेकर पढ़ाई करने वाला बालक बड़ा होकर उन्नत तकनीक से खेती करता है। और उत्कृष्ट कृषक बनता है। हास्य विनोद से परिपूर्ण इस फिल्म में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा-गरवा-घुरवा-बारी की झलक भी दिखाई देगी। छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमियों को इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

किसान क्विज ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का परिणाम जारी, प्रतिभागियों को मिला नगद इनाम

No comments Document Thumbnail

आरंग। 'उन्नत तकनीक से खेती करके किसान कैसे बनें धनवान' इस थीम पर किसान क्विज का आयोजन हुआ। मां विद्या बीज सहकारी समिति आरंग और पीपला फाउंडेशन आरंग द्वारा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 20 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया गया। मीडिया24मीडिया इस आयोजन में मीडिया पार्टनर रहा। जिसमें सवाल-जवाब के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए जाने की दिशा में युवाओं द्वारा यह अभिनव प्रयास किया गया।  

प्रश्नों का संकलन पीपला फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर और ग्राम लाफिनकला के शिक्षक महेंद्र पटेल ने किया था। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का तकनीकी संचालन अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू ने किया। इस क्विज में किसानों को खेती से संबंधित 20 सचित्र और सरल वैकल्पिक प्रश्नों का ऑनलाइन जवाब देकर नगद इनाम जीतने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें धान बोनी,खाद बीज की उपलब्धता, धान फसल में बिमारियों की पहचान, किसानों की आय कैसे बढ़ाया जाए, किसानों में संगठन की कमी और आत्महत्या रोकने कारगर उपाय जैसे पहलुओं का समावेश किया गया था। 

ये हैं प्रतियोगिता के विजेता 

प्रतियोगिता में अधिकतम समान अंक प्राप्त करने वाले किसानों का ड्रा के माध्यम से पुरस्कार के लिए चयन किया गया। जिसमें नीलकमल पटेल देमार धमतरी, शेखर चंद्राकर ओंकारबंद महासमुंद , दीपक चंद्राकर गौरभाट रायपुर, मीना साहू लाफिनखुर्द महासमुन्द, पुरुषोत्तम साहू बैहार रायपुर, सोमनाथ साहू भिलाई  रायपुर, श्रीमती सुनीता साहू रजिया तिल्दा रायपुर, हेमचंद साहू तामासिवनी रायपुर, भूमि पटेल महासमुंद, गीतेश्वरी साहू लाफिन कला महासमुंद,  रेखा चंद्राकर बोरिद रायपुर ये भाग्यशाली विजेता बने। 

रायपुर संभाग से 872 प्रविष्टि 

संयोजक मंडल के महेन्द्र पटेल, आनंद राम साहू, दूजेराम धीवर ने बताया कि क्विज में कुल 872 प्रविष्टियां आई। इनमें सर्वाधिक अंक 88 लोगों का समान अंक रहा। इनमें से 11 लोगों को आनलाइन ड्रा के माध्यम से विजेता घोषित किया गया। 11 किसानों  को एक-एक हजार रुपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जा रहा है। इस तरह 11000  रुपए आयोजन समिति द्वारा प्रायोजकों की ओर से प्रदान किया गया। 

आयोजन में इनका रहा योगदान

वहीं इस आयोजन में थानसिंग साहू अध्यक्ष महाविद्या बीज सहकारी समिति आरंग,दूजेराम धीवर प्रबंधक मां विद्या बीज सहकारी समिति आरंग,महेन्द्र पटेल पीपला ग्रुप के संयोजक,एम एल थावड़े वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरंग,फवीन्द्र वर्मा प्रगतिशील कृषक करहीडिह आरंग,अपूर्व पांडे सफेक्स एग्री प्राइवेट लिमिटेड,क्रांति तिवारी बायो स्टेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,मुरारी बीज भण्डार आरंग, पारसनाथ साहू भिलाई किसान नेता,राजू साहू राव पाली क्लीनिक संचालक आरंग का विशेष सहयोग है।

टीवी-मोबाइल के बढ़ते उपयोग से नेत्र ज्योति हो रही प्रभावित, समय-समय पर परीक्षण आवश्यक

No comments Document Thumbnail

आरंग।  शासकीय पूर्व माध्यमिक, नवीन प्राथमिक शाला चरौदा, पूर्व माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई मे नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल के संयोजन में एमजीएम अस्पताल रायपुर द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, रसोइयों समेत बुजुर्गों और ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। शिक्षक पटेल ने बताया कि 14 नवंबर को बाल दिवस रविवार होने के कारण एक दिन पहले ही बाल दिवस मनाया गया।और इसी उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों मे विद्यार्थियों का निशुल्क नेत्र जांच शिविर रखा गया। चिकित्सकों का कहना है लंबे अवधि तक लॉकडाउन से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षण और टीवी मोबाइल के ज्यादा उपयोग करते रहे हैं।

इससे बच्चों के आंखों पर गहरा असर पड़ रहा है।  समय-समय पर नेत्र परीक्षण आवश्यक हैं, जिससे कि आंखों से संबंधित विकार को दूर किया जा सके। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला और हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई में भी सभी बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें एमजीएम नेत्र संस्थान से पहुंचे जांच टीम में रमेश कुलदीप, उमाशंकर पटेल, विश्वनाथ कुमार, वेद प्रकाश साहू,रितेश साहू, पीयूष चक्रवर्ती,सादान फातिमा, सी एल साहू नोडल प्राचार्य भिलाई ने विद्यार्थियों का 5-6 घंटे तक लगातार नेत्र परीक्षण करने पर आभार जताते हुए कहा कि समय पर नेत्र जांच कराकर कई प्रकार के नेत्र संबंधी बिमारियों से बचा जा सकता है। 

वहीं शिविर के आयोजन संयोजन में चरौदा से संस्था प्रमुख के के परमाल, शिक्षक महेंद्र पटेल, दीनदयाल धीवर,पायल शुक्ला, भिलाई से डार्थी तांडी प्रधान पाठिका, शिक्षिका तृप्ति शर्मा,हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई से व्याख्याता एच सुंदर राव ,भरत साहू, भोलाराम सोनी समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

कैरियर गाइडेंस में सैकड़ों विद्यार्थियों ने सीखा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के गुर

No comments Document Thumbnail

आरंग। पीपला ग्रुप फाउंडेशन और सृजन कोचिंग संस्थान आरंग के संयुक्त तत्वाधान कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।  श्याम बाजार आरंग निवासी मुरलीमनोहर देवांगन के संयोजन में सृजन सोनकर विद्या मंदिर प्रांगण में यह आयोजन हुआ। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में नि‌शुल्क जानकारी दी गई। कैरियर बनाने में आने वाली चुनौतियों से साक्षात्कार कराया गया।


सीजी पीएससी,सीजी व्यापम, रेलवे भर्ती, बैंकिंग, पुलिस विभाग भर्ती इत्यादि परीक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ के जाने-माने परीक्षा विशेषज्ञों एवं सफल प्रतियोगियों और अनुभवी अध्यापकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। 

आयोजन में प्रमुख रुप से मुरलीमनोहर देवांगन टीम हेड, विषय विशेषज्ञ टीम टीएमएससी उड़ान आईएएस एकेडमी, आयुष अग्रवाल सदस्य भारतीय गुणवत्ता परिषद, सौरभ कश्यप तहसीलदार दंतेवाड़ा, देवरथ दासगुप्ता रीजनल प्रमुख एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी, डोनेश्वर साहू सहायक भू अधीक्षक राजस्व विभाग, विक्रम ध्रुव एकांऊट आफिसर, विनय कुमार डीएसपी, तृप्ति चंद्राकर नायब तहसीलदार, तुषार चंद्राकर युवा उद्यमी, प्रोफेसर अविनाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आनंदराम साहू, दूजेराम धीवर पीपला ग्रुप अध्यक्ष, छत्रधारी सोनकर सहायक विकास विस्तार अधिकारी, योगेंद्र चंद्राकर प्रभारी परियोजना अधिकारी, महेन्द्र पटेल संयोजक पीपला ग्रुप द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिसमें नगर सहित अंचल और महासमुंद जिले के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर शंका समाधान भी किया। 




आरंग में निशुल्क सेवा देने की प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित विषय विशेषज्ञों से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का समाधान कारक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मुरलीमनोहर देवांगन ने कहा कि आरंग में शैक्षणिक एवं अकादमिक प्रतियोगिता का माहोल बनाने की जरूरत है। यह आयोजन इस क्रम में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्रहित में प्रत्येक रविवार को आरंग में निशुल्क सेवा देने की प्रतिबद्धता दोहराया। 




इनकी रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के आयोजन-संयोजन में प्रमुख रूप से मंगलमूर्ति साहू संयोजक सृजन कोचिंग संस्थान, भूवेन्द्र जलक्षत्री, एडीईओ आरंग, श्रीमती तेजेश्वरी सिंह एडीईओ आरंग, श्रीमती यशोदा योगी, चेतन चौहान, भारती वर्मा, पीपला ग्रुप से अशोक साहू ,मोहन सोनकर,संजय मेश्राम, डुमेंद्र साहू, कोमल लाखोटी, रोशन चंद्राकर ,राजू साहू, प्रतीक टोंड्रे की अहम भूमिका रही।




आरंग में आयोजित हुआ सिंगिंग ऑडिशन, नवोदित गायकों को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका

No comments Document Thumbnail

आरंग। गांधी जयंती के अवसर पर नगर के कुंवरश्री होटल में पीपला ग्रुप व धरोहर म्यूजिक के समन्वय से सिंगिंग ऑडिशन का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नवोदित गायक-गायिकाओं ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा व राजकीय गीत गायन से हुआ। साथ ही गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेरे कहिए का गायन किया गया। ऑडिशन में विभिन्न जिले से चयनित करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 


कार्यक्रम के निर्णायक आरंग भोथली के सुप्रसिद्ध गायक गोविंदा साहू ,बागबाहरा की लोकगायिका मंजू साहू, महासमुंद से संगीत के विशेष जानकार सुरेंद्र मानिकपुरी,हुमेंद्र भारती, बी आर साहू, गंगा प्रसाद साहू निर्णायक रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब महासमुंद अध्यक्ष आनंदराम साहू, पप्पू पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष तुमगांव, समाज सेवी मनोहर पटेल, डोमार पटेल, आरंग के वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू, डोमार पटेल, अभनपुर के नवाचारी शिक्षक हेमंत साहू थे। आयोजक पीपला ग्रुप की ओर से सभी अतिथियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

इन्होंने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम आयोजन में पीपला ग्रुप के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेद्र पटेल , शैलेंद्र चंद्राकर, कोमल लाखोटी,मोहन सोनकर,रवी साहू, बसंत साहू, प्रतीक टोंड्रे,संजय मेश्राम ,अशोक साहू ,श्रवण देवांगन,डुमेश साहू ,राकेश जलक्षत्री,राजू साहू, रोशन चंद्राकर, संतोष साहू, होरी लाल पटेल, रमेश चंद्राकर राहुल पटेल का योगदान सराहनीय रहा।  आयोजन में विशेष सहयोग रवी साहू होटल कुंवरश्री के संचालक, महामाया म्यूजिक आरंग, बसंत चंद्राकर, शैलेन्द्र चंद्राकर, बसंत साहू,रोशन चंद्राकर, संतोष साहू साहू टी स्टाल डुमेश साहू का रहा। कार्यक्रम का संचालन अशोक साहू और शिक्षक महेद्र पटेल और प्रतीक टोंड्रे ने मिलकर किया।

आयोजन की सराहना 

सिंगिंग ऑडिशन में उम्दा प्रदर्शन करने वाले गायकों को एलबम बनाने, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म, सामाजिक सरोकार के लघु नाट्य रूपांतरण फिल्मों और यू ट्यूब चैनल्स के माध्यम से गायन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। समाजसेवी संगठन पीपला ग्रुप के इस आयोजन की नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.