Media24Media.com: Chhattisgarh News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh News. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh News. Show all posts

Chhattisgarh : खेत में हल चलाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने फावड़े के ताबड़तोड़ वार से कर दी पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के बगीचा थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुररोग गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृध्द पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी. हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है को भेज दिया है. वहीं आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की उसने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दी, जब उसने उनके घर जाकर देखा तो ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था. जब उसने ठाकुर राम के बेटे और उसके भाई संजय से घटना के बारे में पूछा तो उसने खूद पिता की हत्या की बात कबूल की, इस दौरान वह पूरी तरह से नशे में चूर था. इसके बाद फागुना राम ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी.

बताया जा रहा है कि संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुम्बई जाने के लिए जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुम्बई जाने से मना कर दिया. उन्होंने उसे गांव में ही खेती- किसानी करने का नसीहत दी और कहा कि खेती- किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने को कहते हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया. जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और संजय ने गुस्से में आकर आव देखा ना ताव और फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसके पिता ठाकुर राम की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिया है. वहीं आरोपी को जल्दी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Chhattisgarh News : कातिल पत्नी ने सोए हुए पति पर पेट्रोल डालकर कर दी हत्या

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी और शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला और मृतक ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 फरवरी को इंदिरा नगर के एक बन रहे मकान के अंदर एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी राजू रजक 45 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि, 15 साल पहले राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 14 साल का बेटा भी है और आये दिन पति पत्नी का विवाद होता रहता था। राजू पिछले 5 साल से अपनी पत्नी के साथ ग्राम सरबकोम्बो में रह रहा था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा के घर आया था। मृतक शराब का आदी था।

पत्नी ने बताया कि, वह आये दिन शराब के नशे में पत्नी से विवाद भी किया था। रात में लड़ाई झगड़ा होने के बाद पति-पत्नी घर से निकल गए थे। दूसरे दिन 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। थाना प्रभारी लैलूंगा ने संदेह के आधार पर महिला अनिमा एक्का (44 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। महिला ने पति की आग लगाकर हत्या करने की बात कबूल की।

आरोपिया अनिमा एक्का ने बताया कि पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट और गाली-गलौच करता था। जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई। घटना वाले दिन दोपहर को खुद पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी और 8 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई। जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लैलूंगा पुलिस ने महिला को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Chhattisgarh : महिला विधायक को मंच पर जगह नहीं मिलने पर बढ़ा विवाद, MLA ने बताया दलित का अपमान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरायपाली की विधायक को एक काॅलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मंच नहीं मिला, तो इस पर विवाद हो गया है. कांग्रेस ने इसे दलित विधायक का अपमान बताया है. इसके बाद अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है.


दरअसल सोमवार को सरायपाली के राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू पहुंचे थे. उनके साथ ही भाजपा के आला नेता मंच पर बैठे हुए थे. इस कार्यक्रम में सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद को भूतपूर्व छात्रा के रूप में निमंत्रण मिला था. लेकिन निमंत्रण कार्ड में उनका नाम नहीं था. इसी कारण विधायक नंद कॉलेज तो पहुंचीं लेकिन मंच पर बैठना उचित नहीं समझा, या फिर ये कहें कि मंच पर उन्हें जगह नहीं मिली. विधायक चातुरी नंद भूतपूर्व छात्रा के रूप में कॉलेज पहुंची और मंच पर बिना गए ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस कॉलेज की भूतपूर्व छात्रा रह चुकी हूं. इसलिए मैं छात्रा बनकर आप लोगों के साथ आई हूं. मैं अपने बच्चों के पास आई हूं, अपने बच्चों के लिए आई हूं, शायद आज का मंच मेरे लिए नहीं बना है. इसलिए छात्रों के बीच बैठूंगी.” वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को मंच नहीं मिलने को अपमान बताया है.

विधायक चातुरी नंद ने विस्तार न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रा के रूप में निमंत्रण मिला था. अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया गया था. इसलिए छात्रा बनकर गयी और छात्रों के पास ही बैठी. हमेशा से ही राज परिवार सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहा. लेकिन कार्यक्रम में न ही बसना के पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह को बुलाया गया और न ही मुझे. साफ-साफ झलकता है कि किस प्रकार से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का अपमान किया जा रहा है. दलित महिला विधायक को अपमानित किया गया है.

वहीं मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा के महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद थे. इसके अलावा पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस विवाद पर भाजपा नेता सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में विधायक को नहीं बुलाना किसी दलित का अपमान नहीं है. किसी कारणवश नहीं बुलाया गया होगा. भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराने के सवाल पर चंद्रकुमार पटेल ने कहा की कॉलेज प्रबंधन समिति कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए सक्षम है.

कॉलेज के प्राचार्य पीके भोई ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा कि सबको मुख्य अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया जा सकता है, इस बार सांसद चुन्नीलाल साहू को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था. साल भर कार्यक्रम होते हैं, अगली बार विधायक चातुरी नंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे. हमारे लिए सभी सम्मानीय हैं.

जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 2 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.....

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलमनेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिनमें दो महिला और एक पुरुष नक्सली है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।


थाना बासागुड़ा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी DVCM विनोद कर्मा, आवापल्ली LOS राजू पुनेम, AM विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुबह 07.30 बजे बेलमगुट्टा की पहाड़ी पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। जिनमें दो महिला और एक पुरुष है। पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

जवानों ने घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की है। माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाई और दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है। 

Chhattisgarh : अब तक 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रूपए का भुगतान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 20,208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

मार्कफेड के महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल ने बताया कि 9 जनवरी 2024 के शाम तक की स्थिति में राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 18 लाख 03 हजार 762 किसानों से 91 लाख 07 हजार 487 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 78 लाख 84 हजार 524 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 56 लाख 67 हजार 325 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।


Chhattisgarh News : हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं, सरकार ने बताया अफवाह

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News : हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। कतिपय स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। 


वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस को पत्र प्रेषित कर स्पष्ट किया है कि भारत सरकार का संबंधित विभाग इस कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा है कि भारतीय न्याय संहिता 106(2) लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।

Chhattisgarh : जंगली हाथी ने किया हमला, बुजुर्ग महिला की हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News : जशपुरजिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले मे बुजुर्ग महिला की मौत हो गईं। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।



पत्थलगाँव वन परिक्षेत्र के डुमरबहार के बजनिया पारा गाँव में सोमवार-मंगलवार के मध्य रात्रि मृतिका सुहानो बाई (75 वर्ष) अपनी बेटी के साथ सोई हुई थी। वहीं पक्के मकान के दूसरे कमरे में पिता पुत्र सोए थे। वन अमला रात में गांव में ही तैनात था। 

जहां पूर्व सूचना पर वन अमला हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था। अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने सुहानो बाई के कच्चे मकान पर हमला कर दिया। हमले में मां सुहानो बाई की मौत हो गई। वन विभाग मामले की जांच कर रही है।


Chhattisgarh News: रामलला के ननिहाल से चावल के बाद अब अयोध्या भेजी जाएगी 100 टन सब्जी

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh News:  2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी पूरा देश बनेगा । छत्तीसगढ़ से 100 टन सब्जियां अयोध्या भेजी जाएगी। सीएम साय ने ट्विटर पर बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिस पर हर सनातनी को गर्व है। 


मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यंहा राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।


Chhattisgarh : गांव में टाइगर का मूवमेंट, ग्रामीणों में डर, वन विभाग कर रही मॉनिटरिंग

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के  झगराखंड में रिहायशी इलाके में टाइगर देखे जाने के बाद गांव वालों में दहशत का माहौल है। टाइगर देखे जाने की सूचना जैसे ही इलाके में फैली दर्जनों गांव में दहशत का माहौल बन गया।


गांव के लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। गांव वाले अब अपने खेतों और रात के वक्त घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। खोंगापानी रोड पर बाघ देखे जाने की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई। वन विभाग की टीम ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

वही वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने कहा है कि बाघ सबसे पहले 28 दिसंबर की शाम को पांच बजे झगराखंड के पास दिखा. जिस वक्त बाघ को देखा गया उस वक्त बाघ खोंगापानी की ओर से झूमर नाला की ओर निकल रहा था।

डीएफओ ने भी सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम भी लगातार बाघ की मॉनिटरिंग कर रही है।


Chhattisgarh News : कुमारी शैलजा की छुट्टी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी होंगे सचिन पायलट

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News :  प्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलेजा हटा दी गई है। उनकी जगह राजस्थान के सचिन पायलट अब प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। कुमारी सैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह होंगे।



Chhattisgarh News : कानून को नहीं मानने वालो पर सरकार का बुलडोजर चलेगा - बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. राजधानी के मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है.


इस दौरान चौपाटी पुलिस और निगम कर्मी के साथ संचालकों का वाद विवाद भी हुआ. बता दें कि सोमवार को सालेम स्कूल की छात्राओं ने चौपाटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है.

सालेम स्कूल की छात्राओं ने सोमवार शाम को बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया था. उनकी प्रमुख मांग थी कि स्कूल की दीवार से लगी चौपाटी को हटाया जाए. इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उल्लेखनीय है कि स्कूल के मेन गेट से सुभाष स्टेडियम टर्निंग तक अवैध रूप से फास्ट फूड की 40 से 50 दुकानें लगी हैं. इसमें दिन से लेकर देर रात तक खाने-पीने वालों की भीड़ लगी रहती है.

देखें वीडियो


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh News : राज्य में विधानसभा आम चुनाव-2023 की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से 29 अक्टूबर तक 38 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक की अवैध धनराशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 10 करोड़ 11 लाख रुपये की नकद राशि भी शामिल है.


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी के दौरान 29 अक्टूबर तक सघन जांच अभियान के दौरान 30 हजार 840 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी है, जिसकी कीमत 90 लाख 87 हजार 532 रुपये है. 14 करोड़ 82 लाख 76 हजार रुपये मूल्य के 184 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अलावा अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं जिनकी कीमत 9 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इन दिशानिर्देशों के अनुपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और सामान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत निगरानी दलों द्वारा सघन निगरानी।लगातार जारी है।


रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, आवास न्याय सम्मेलन में होंगें शामिल…

No comments Document Thumbnail

 Rahul Gandhi reached Chhattisgarh :  राहुल गांधी रायपुर पहुंचे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद राहुल गांधी आज बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगें।


बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में शामिल होंगे

लोकसभा सांसद राहुल गांधी दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। (Rahul Gandhi reached Chhattisgarh)

राहुल गांधी और सीएम बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। (Rahul Gandhi reached Chhattisgarh)

प्रदेश में धान खरीदी पर भाजपा ने सरकार से मांगा श्वेत पत्र , चौधरी ने कहा – केंद्र के सहयोग से हो रही धान खरीदी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत जारी है। राजधानी रायपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप पर श्वेत पत्र की मांग की है। 


 चौधरी ने कहा कि, सरकार श्वेत पत्र जारी करके बताए कि धान खरीदा तो कहा बेचा? छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो रहा। भाजपा ने दावा किया कि पिछले 2 सालों में 80% धान की खरीदी केंद्र सरकार ने किया। 3 चौथाई पेमेंट केंद्र ने किया। 92 लाख मीट्रिक टन धान से बनने वाला चावल केंद्र के कोटे से लिया गया है।

साथ ही भाजपा ने धान खरीदी से संबंधित आंकड़ें जारी किए हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि, कृषि मंत्री की भी उम्र के साथ याददाश्त कम हो गई है। 2021–22 में कुल धान खरीदी लगभग 48 लाख मैट्रिक टन लिया जा रहा था। राज्य सरकार को चुनौती देते हैं कि इस पर रिसर्च कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हो पा रही है। ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री की ओर से धान के जारी किए आंकड़े को गलत बताते हुए कहा कि, एमएसपी बढ़ती गई। मोदी जी लगातार एमएसपी बढ़ाते जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 18,22,699 किसान वंचित हैं। उन्होंने कहा कि, धान खरीदी को लेकर सरकार ने झूठ बोला है, इस पर कानूनी विकल्प पर भी विचार करेंगे। धान केंद्र की सरकार नहीं खरीदती, यह बात झूठ है। वहीं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी धान खरीदी को लेकर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

Chhattisgarh News : राशनकार्ड का आधार सीडिंग के लिए 30 जून तक

No comments Document Thumbnail

खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी


रायपुर : प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को आधार नंबर प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा 30 जून 2023 तय की गई है। अतः जिले में प्रचलित पंजीकृत सभी सदस्यों का आधार नंबर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर समय-सीमा में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण की जाए।

Chhattisgarh News : पसंद नहीं आया पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh News : बेमेतरा जिले के खम्हरिया चौकी क्षेत्र में 18 मई को मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर सो रहे युवक पर लोहे के राॅड से हमला कर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को एनीकेट में फेंक दिया था।


दरअसल, 18 मई को ग्राम खम्हरिया एनीकेट के नीचे एक युवक की लाश मिलने की सूचना खम्हरिया चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान टीलाराम साहू पिता पुरेन्द्र साहू 32 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि मृतक के घर रमेश साहू नाम के युवक का आना जाना था। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में रमेश ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी मृतक टीलाराम साहू को हो गई थी। इस बात पर मृतक का अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से विवाद भी हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए पत्नी में अपने प्रेमी के साथ योजना बनाई।

योजना के तहत जब टीलाराम साहू घर मे सो रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी और प्रेमी रमेश ने लोहे के राॅड से हमला कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पिकअप में लोड कर शिवनाथ नदी के एनीकेट में फेंक दिया था। पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आयुष द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष OPD में 8 हजार 591 लोगों का इलाज

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी) की ओर से प्रत्येक गुरूवार को लगने वाले विशेष OPD में प्रदेश भर में 8591 बुजुर्गों का निःशुल्क जांच और इलाज किया गया। राज्य के सभी शासकीय होम्योपैथी औषधालय, यूनानी औषधालय, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुष विंग, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर में इलाज किया गया।

इसी तरह स्पेशियलिटी क्लीनिक और सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों और महाविद्यालय चिकित्सालयों में विशेष ओपीडी का संचालन किया गया। इस दौरान वृद्धावस्था से संबंधित विकारों और व्याधियों के साथ ही विभिन्न शारीरिक-मानसिक रोगों का आयुष के माध्यम से इलाज किया गया। इन OPD में सभी तरह की चिकित्सा जांच और इलाज निःशुल्क प्रदान किया गया।

आयुष द्वारा आयोजित प्रदेश के दो आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालयों के सियान जतन क्लिनिकों में 113, पांच जिला आयुर्वेद अस्पतालों में 231, स्पेशलाइज्ड थैरेपी सेंटर्स में 368, आयुष विंग्स में 193, आयुष पॉलीक्लीनिकों में 177, औषधालयों में 5719 तथा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित सह-स्थापित आयुष केन्द्रों में 1790 बुजुर्गों को इलाज उपलब्ध कराया गया।

छत्तीसगढ़ में 19 जिलों के कलेक्टर समेत 37 IAS अफसरों का ट्रांसफर, बदले गए 3 नगर निगम आयुक्त

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS  संवर्ग के 37 अफसरों का तबादला किया है। इसमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को अब बिलासपुर का कलेक्टर बना दिया गया है। वहीं सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। भूरे अभी तक दुर्ग जिले के कलेक्टर थे। कोरबा कलेक्टर रानू साहू को वहां से हटाकर रायगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। 

वहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को भी बदल दिया गया है। सिन्हा को अब जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बलौदा बाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग जिले की कमान पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है। मीणा अभी कोंडागांव के कलेक्टर थे। इस फेरबदल से जिन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो रहे हैं, उनमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव, कवर्धा, बस्तर, दुर्ग, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सरगुजा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बालोद, सुकमा, बलरामपुर और मुंगेली शामिल है।

बदले गए 3 नगर निगम आयुक्त 

इधर, राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन नगर निगमों के आयुक्त को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से अंबिकापुर, दुर्ग और भिलाई नगर निगम में नए आयुक्त की तैनाती हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के मुताबिक 2018 बैच के IAS अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाई को अंबिकापुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। प्रतिष्ठा अभी तक बलौदा बाजार के एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। एक दूसरे आदेश से सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का भी तबादला किया है। इसमें दुर्ग और भिलाई नगर निगम के आयुक्त भी प्रभावित हुए हैं।  

राज्य प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अफसर लोकेश कुमार अब भिलाई नगर निगम के आयुक्त होंगे। लोकेश अभी तक राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। अभी तक भिलाई नगर निगम के आयुक्त रहे राज्य सेवा 2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को इसी पद पर दुर्ग नगर निगम में भेज दिया गया है। वहीं दुर्ग नगर निगम के आयुक्त रहे 2013 बैच के हरेश मंडावी को संयुक्त कलेक्टर बनाकर रायपुर बुलाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर को इसी पद पर राजनांदगांव जिला पंचायत में तैनाती मिली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के अलगग-अलग जिलों में प्लेसमेंट का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के सभी जनपद पंचायत में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर के 550 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 27 जून को लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा जवान हेतु योग्यता 10वीं पास, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास, भर्ती अधिकारी पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कम्प्युटर, डिप्लोमा, एनसीसी प्रमाण पत्र, शारीरिक ऊंचाई 168 सेंटीमीटर एनसीसी ’’सी’’ सर्टिफिकेट योग्यताधारी आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

राजनांदगांव जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में किया जा रहा है। जनपद पंचायत मानपुर में 4 जुलाई को, जनपद पंचायत मोहला में 5 जुलाई को, जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में 6 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 7 जुलाई को, जनपद पंचायत छुईखदान में 8 जुलाई को, जनपद पंचायत  खैरागढ़ में 11 जुलाई को, जनपद पंचायत छुरिया में 12 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 13 जुलाई को एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 14 जुलाई को भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

मालखरौदा में 27 जून को रोजगार पंजीयन शिविर  

जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. मालखरौदा में रोजगार पंजीयन शिविर, पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन दिनांक 27 जून 2022 को किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन कराकर सत्यापन के लिए अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2022, संपत्ति से संबंधित 450 मामलों पर कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 अंतर्गत प्रदेश में संपत्ति से संबंधित 450 मामलों पर कार्रवाई की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अब तक 191 अनधिकृत पोस्टर हटाए गए। शासकीय भवनों और निजी भवनों में भवन मालिकों की अनुमति के बिना उनके दीवारों पर अंकित किए गए नारे समेत चित्रों को भी हटाया गया है, जिनकी संख्या 250 से अधिक है। 

   

बिलासपुर जिले में अब तक संपत्ति विरूपण के 31 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इसी तरह बलरामपुर जिले में 20 प्रकरण, कोरिया जिले में 15, रायपुर जिले में 82 और बलौदाबाजार जिले में 3, गरियाबंद जिले में 6, महासमुंद जिले में 43, धमतरी जिले में 19, बेमेतरा में 3, दुर्ग में 43, बालोद में 96, राजनांदगांव जिले में 60, कवर्धा जिले में 18 और बस्तर जिले में 6 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। 

सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के अंतर्गत राज्य के 21 जिलों में जनपद पंचायत सदस्य के 3, सरपंच के 62 और पंच के 52 पदों पर निर्वाचन के लिए 28 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 255 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.