Media24Media.com: छत्तीसगढ़ कोरोना न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ कोरोना न्यूज. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ कोरोना न्यूज. Show all posts

अभी भी नहीं हुआ है कोरोना खत्म, सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं

No comments Document Thumbnail

राज्य में कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह बात सामने आई कि कई लोग तबीयत खराब होने पर निजी तौर पर काम कर रहे गैर मान्यता प्राप्त अप्रशिक्षित व्यक्तियों के पास जाकर इलाज कराते हैं और तबीयत ज्यादा खराब होने पर ही शासकीय अस्पताल या अन्य अस्पताल जाते हैं, जिससे उचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता।





यह भी पढ़ें:- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान





इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि सर्दी,खांसी,बुखार,सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भी कोरोना की जांच नही कराते हैं। राज्य स्तरीय ऑडिट समिति के सदस्य डॉ. ओ पी सुंदरानी ने कहा कि सर्दी,खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर लोगों को तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए। इसमें झिझकना नहीं चाहिए क्योंकि पॉजिटिव आने पर तुरंत इलाज शुरू हो जाता है और रिकवरी की संभावनाएं भी 95 प्रतिशत से ज्यादा होती हैं।





डॉ. ने कहा कि जांच कराने के बाद रिपोर्ट आते तक स्वयं को आइसेालेट करना चाहिए, जिससे परिवार में संक्रमण का खतरा कम हो सके। रिपोर्ट आते तक सावधानी के रूप में अपना ऑक्सीजन स्तर नापते रहना चाहिए। 95 प्रतिशत से कम रहने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 29 जनवरी से 4 फरवरी के हफ्ते में प्रदेश में कोरोना से मृतकों में 70 प्रतिशत पुरूष ,27 प्रतिशत महिलाएं और 3 प्रतिशत टांसजेन्डर शामिल हैं। कोमार्बिडीटी से 77 प्रतिशत और 23 प्रतिशत कोविड से मृत्यु हुई। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के समूह में सीएफआर 4.0 दर्ज किया गया ।





'अप्रशिक्षित व्यक्तियों से इलाज नही कराएं'





कोरबा जिले की महिला को 29 जनवरी को लक्षण आने के बाद 2 फरवरी को निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई।निजी चिकित्सक ने सर्दी,खांसी के लक्षण आने पर भी कोरोना जांच की सलाह नहीं दी।बाद में दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती हुर्इ पर तबीयत नहीं संभली और 3 फरवरी को मृत्यु हो गई।





इन लोगों की हुई मौत






बलौदाबाजार जिले के 50 साल के पुरूष को 1 जनवरी से कफ और बुखार आने पर गैर मान्यता प्राप्त व्यक्ति से स्थानीय इलाज कराया। 10 दिन बाद तिल्दा के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कोरोना जांच कराने पर पॉजिटिव आने पर रायपुर रेफर किया, लेकिन 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हुई।





बस्तर कमिश्नर ने लगाया कोरोना का टीका





कोरोना से बचाव के लिए संभाग कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने टीका लगाया। गुरुवार को दोपहर महारानी अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। उन्होंने संभाग वासियों को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने और कोरोना को हराने की अपील की।


60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान

No comments Document Thumbnail

कोरोना का संक्रमण(Corona Updates) फिलहाल कम हो गया है, लेकिन इससे होने वाली मौत की संख्या अभी भी ज्यादा है। 22 जनवरी से 28 जनवरी के के बीच 43 मौत हुई, जिसमें 67 प्रतिशत पुरूष और 33 प्रतिशत महिलाएं शामिल है।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





60 साल से ज्यादा उम्र के 14 व्यक्तियों की मृत्यु बीते सप्ताह हुई। राज्य स्तरीय डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 81 प्रतिशत मृत्यु कोमार्बिडिटी के कारण हुई। जबकि 19 प्रतिशत कोविड के कारण हुई। इसमें भी 60 साल से ज्यादा उम्र में केस फेटलिटी दर 6.66 और 45-59 साल की आयु के व्यक्तियों में 1.59 CFR दर्ज किया गया। समिति ने यह भी रिव्यू किया कि 35 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटो के अंदर हुई. जबकि 7 प्रतिशत मृत्यु 2 से 3 दिनों के अंदर हो जाती है।





लक्षण दिखने पर भी लोग नहीं करा रहे कोरोना की जांच (Corona Updates)





चिकित्सकों का कहना है कि लक्षण आने पर भी लोग कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों को सर्दी,खांसी , बुखार, थकान जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और कोरोना जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही कार्य करें।





यह भी पढ़ें:- बिजली बिल में गड़बड़ी कर 24 लाख से अधिक की ठगी





बलौदाबाजार के पुरूष को 29 दिसंबर से बुखार,कफ हो रहा था और स्थानीय इलाज लिया।12 जनवरी को बलौदाबाजार क्लीनीक में जाकर दवाई लाई। 19 को फिर से सांस की तकलीफ होने पर क्लिनीक में दिखाया और एंटीजेन टेस्ट कराने पर निगेटिव परिणाम आया।20 जनवरी को टूनाट का पॉजिटिव रिजल्ट आया। 22 को दोबारा इलाज मिलने के पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।




इन लोगों की हुई मौत





रायपुर जिले के 63 वर्ष के पुरूष को 11 जनवरी से कफ के लक्षण आ रहे थे लेकिन 22 जनवरी को निजी अस्पताल में भर्ती हुए और इलाज के बाद भी 25 जनवरी को उनकी मृत्य हुई। राजनांदगांव के 43 वर्ष के पुरूष को 9जनवरी से बुखार ,कफ के बाद भी 13 जनवरी को टेस्ट कराया और इलाज के बाद भी 24 जनवरी को मृत्यु हो गई।


Corona in chhattisgarh: 1,632 नए मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1337782337312976898




वहीं शनिवार को 1,632 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 18 हजार 640 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 1,073 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान गंभीर रूप से घायल





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 55 हजार 755 के पार





शनिवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 55 हजार 761 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 34 हजार 037 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। शनिवार को कुल 32 हजार 360 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 550 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 084 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में शनिवार को 253 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 551 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 685 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





रायपुर पुलिस ने तैयारी की 40 हिस्ट्रीशीटर लिस्ट, किया जाएगा जिला बदर





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को दुर्ग में 103, राजनांदगांव में 110, बालोद में 75, बेमेतरा में 28, कवर्धा में 10, रायपुर में 253, धमतरी में 63, बलौदाबाजार में 71, महासमुंद में 95, गरियाबंद में 29, बिलासपुर में 99, रायगढ़ में 82, कोरबा में 92, जांजगीर-चांपा में 225, मुंगेली में 06, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 06, सरगुजा में 47, कोरिया में 27, सूरजपुर में 45, बलरामपुर में 23, जशपुर में 21, बस्तर में 14, कोंडागांव में 25, दंतेवाड़ा में 23 , सुकमा में 05, कांकेर में 45, नारायणपुर में 02, बीजापुर में 06 और अन्य राज्य से 02 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 55 हजार 761
  • एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 18 हजार 640
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 084
  • स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 34 हजार 037




दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.14 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,601,790 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 49,147,429 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।





Indian Railway- 31 दिसंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, कुछ का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


धमतरी न्यूज : जिले में आज कोरोना के 106 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 844 हुई

No comments Document Thumbnail

धमतरी : जिले में आज कोरोना के 106 नए मरीज की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 2 हज़ार 347 हो गई है। कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। आज 68 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 25313 सैंपल जांच किया गया हैं, जिसमें 2,347 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। वही आज 68 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए, वही अब तक कोरोना के कुल 1,467 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 36 हो गई है। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 844 है, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://Unlock Raipur : कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं, कल से खुलेगी दुकानें





धमतरी ग्रामीण से सर्वाधिक 43 नए मरीज





जिले में आज कोरोना के 106 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 12, कुरुद ब्लॉक से 32, मगरलोड से 06, नगरी ब्लॉक से 03 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 53 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल / होम आइसोलेशन की प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 78 नए मरीज, ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1600 हुई





प्रदेश में रविवार को कुल 2272 नए मरीज मिले





प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2,272 नए मामले सामने आए थे, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,733 हो गई हैं. आज अस्पताल से 519 व होम आइसोलेशन से 441 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 848 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित





जिला रायपुर से 462, रायगढ़ से 277 मरीज





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए थे, जिसमें जिला रायपुर से 462, दुर्ग से 187, राजनांदगांव से 80, बालोद से 68, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 51, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 112, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 21, बिलासपुर से 177, रायगढ़ से 227, कोरबा से 103, जांजगीर-चांपा से 117, मुंगेली से 56, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 04, सरगुजा से 46, कोरिया से 28, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 25, जशपुर से 26, बस्तर से 84, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 99, सुकमा से 05, कांकेर से 42, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 54 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 70 नए मरीज, 4 मरीजों की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 70 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 99 तक पहुंच गई है। वहीं आज 37 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,480 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,580 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना संक्रमित मरीज अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर देख सकेंगे





भाटापारा से सर्वाधिक 25 नए मरीज





जिले में आज 193 लोंगो का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 02, भाटापारा से 25, बिलाईगढ़ से 24, पलारी से 04, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 06 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://7वीं पास शख्स ने ‘टॉप सीक्रेट’ फॉर्मूले से बनाई फर्ज़ी Covid-19 Vaccine





कोरोना महामारी से आज 4 की मौत





कोरोना महामारी से आज जिले में 04 मौत रिकार्ड की गई। आज एक मरीज सिमगा विकासखण्ड के 62 वर्षीय महिला की कोविड हॉस्पिटल बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ विकासखंड से एक मरीज 42 वर्षीय पुरुष की रायपुर की एक निजी अस्पताल, पलारी विकासखंड के 02 मरीजों में से एक 55 वर्षीय महिला की मेकाहारा रायपुर व एक अन्य 55 वर्षीय पुरुष की एम्स रायपुर में मौत होने की जानकारी दी गई हैं. आज हुई मरीजों की कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 39 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://हद है : लूडो में पिता से हारी बेटी तो कोर्ट का खटखटाया दरवाजा





कल शनिवार को मिले थे 73 नए मरीज





जिले में कल शनिवार को 73 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है।


छत्तीसगढ़ ख़बर : प्रदेश में फूटा कोरोना बम, आज 3896 नए मरीजों की हुई पहचान, कुल संक्रमितों की संख्या एक लाख पार

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार लॉकडाउन में भी थमने का नाम नही ले रहा हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा हैं। देर रात प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3896 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 102461 हो गई हैं.





आज अस्पताल से 643 व होम आइसोलेशन से 2544 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 23 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 817 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://ICC मुख्यालय में कोरोनावायरस की दस्तक , IPL पर असर पड़ना तय





सर्वाधिक मरीज जिला रायपुर से 891





जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आए हैं जिसमें जिला रायपुर से 891, दुर्ग से 313, राजनांदगांव से 111, बालोद से 61, बेमेतरा से 34, कबीरधाम से 65, धमतरी से 155, बलौदाबाजार से 76, महासमुंद से 108, गरियाबंद से 62, बिलासपुर से 213, रायगढ़ से 281, कोरबा से 247, जांजगीर-चांपा से 183, मुंगेली से 42, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही से 34, सरगुजा से 131, कोरिया से 41, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 47, जशपुर से 30, बस्तर से 188, कोंडागांव से 103, सुकमा से 146, कांकेर से 127, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 37 व अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई





प्रदेश में कल 2942 नए मामले सामने आए थे





स्वास्थ्य विभाग के जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल गुरुवार को कुल 2942 नए मामले सामने आए हैं और अस्पताल से 710 व होम आइसोलेशन से 5125 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 11 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 777 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





जारी बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 580, दुर्ग से 396, बिलासपुर से 218, रायगढ़ से 213, राजनांदगांव से 167, जांजगीर से 156, दंतेवाड़ा से 133, बस्तर से 104, बेमेतरा से 82, धमतरी से 81, गरियाबंद से 70, बलौदाबाजार व कोरबा से 64 – 64, कांकेर से 63, बालोद व कोंडागांव से 61, सरगुजा व बीजापुर से 56, कवर्धा व महासमुंद से 52, मुंगेली से 47, सुकमा से 37, सूरजपुर से 30, जशपुर से 29, कोरिया से 26, नारायणपुर से 22, बलरामपुर से 13, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही 06 और अन्य राज्य 02 मरीज शामिल हैं।





यह भी पढ़ें : http://Corona Positive :BJP नेता उमा भारती हुईं कोविड-19 पॉजिटिव






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1309898964267749379?s=20

छत्तीसगढ़ कोरोना न्यूज : प्रदेश में मंगलवार को कुल 3,450 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 35,951 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ते ही जा रही है, पुरे प्रदेश में नए संक्रमितों की पुष्टि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी करके की है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को कुल 3450 नए पॉजिटिव मरीजों मिले हैं और 773 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज कोरोना महामारी से 15 और कोरोना मरीजों की मौत हो गई हैं।





यह भी पढ़ें : http://BJP रायपुर जिला उपाध्यक्ष का कोरोना से निधन





जिला रायपुर से सर्वाधिक 1015 मरीज





प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से सर्वाधिक 1015 मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं. बिलासपुर से 232, राजनांदगांव से 223, बलौदाबाजार से 214, कबीरधाम से 169, कोरबा से 158, दुर्ग से 138, बस्तर से 136, सरगुजा से 123, रायगढ़ से 121, जांजगीर चांपा से 120, बालोद से 85, बीजापुर से 81, महासमुंद से 77, मुंगेली से 75, दंतेवाड़ा व कांकेर से 58, धमतरी व कोरिया से 51, गरियाबंद से 48, नारायणपुर से 45, जशपुर से 41, सूरजपुर से 39, कोंडागांव से 37, बलरामपुर व सुकमा से 19, बेमेतरा से 15 और अन्य राज्य 2 मरीज शामिल हैं।





यह भी पढ़ें : http://Coronavirus Update: अब कोरोना संक्रमित सामान्य मरीजों को अपने साधन से जाना होगा अस्पताल





प्रदेश में अब ऐक्टिव केस की संख्या 35951 हुई





प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 70777 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 34238 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। कोरोना महामारी से कल मंगलवार को 15 मरीजों की मौत हुई हैं और वही प्रदेश में अब तक कुल 588 लोगों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब ऐक्टिव केस की संख्या 35951 हो गई हैं।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1305918294616989696?s=20

Corona News Update: छत्तीसगढ़ में 2545 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 26915

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल मंगलवार को एक दिन में 2545 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. मिले नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब आंकड़ा 50 हजार पार कर गया हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 669541 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 50114 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 22792 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 26915 मरीज हो गई हैं. कल मंगलवार को एक दिन में 12 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 407 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





रायपुर जिले में सर्वाधिक 629 मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनंदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जांजगीर-चांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद व सूरजपुर से 48-48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कबीरधाम से 26, बलरामपुर, जशपुर व नारायणपुर से 25-25, कोरिया व दंतेवाड़ा से 21-21, बस्तर से 20, बेमेतरा व गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 09-09, अन्य राज्य से 07 से मरीजों की पहचान की गई हैं। पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





विगत रात्रि कुल नए 289 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. रायपुर से 159, रायगढ़ से 54, कबीरधाम से 47, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 09, दुर्ग से 04, धमतरी व बलौदाबाजार से 02-02, कोरिया से 01 एक पॉजिटिव मरीज मिले थे.





विश्व में अब तक कुल 27205275 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 890392 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं. भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 3323950 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 883697 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 72775 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.