Media24Media.com: corona update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label corona update. Show all posts
Showing posts with label corona update. Show all posts

Corona Update : छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटो में मिले कोराना के 71 नए मरीज

No comments Document Thumbnail

Corona Update : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इन दिनों छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हालांकि प्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 से मरीज मिले हैं।


1046 सैंपलों की जांच करने पर 71 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2503 पहुंच गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.79 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 18 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।



Corona Update: इन देशों से आने वाले यात्रियों को मिली राहत, अब नहीं करना होगा यह काम

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना की वजह से छह देशों के लिए अनिवार्य किए गए नियमों में राहत दे दी है। अब इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की जांच रिपोर्ट और ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को अपलोड करने के नियम से राहत दे दी है। जिन छह देशों से आने वाले या इन देशों से होकर आने वाले यात्रियों को सहूलियत दी गई है, उनमें चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान शामिल हैं।


बता दें कि कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए इन नियमों को लागू किया था। इन देशों में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद, केंद्र ने गुरुवार को चीन और अन्य छह देशों के यात्रियों के लिए गाइडलाइंस में ढील दे दी है।


अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश को अपडेट करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट और सेल्फ डिक्लेरेशन रिपोर्ट अपलोड करने की मौजूदा अनिवार्यता को भी हटा दिया है।



छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कवर्धा कलेक्टर पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, जिसकी चपेट में मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। तीसरी लहर में अब तक दो मंत्री और 12 से ज्यादा विधायक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं सोमवार को प्रदेशभर में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। बिलासपुर जिला प्रशासन ने 5 मौतों की जानकारी दी, लेकिन स्टेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के बुलेटिन में बिलासपुर में सिर्फ दो मौत की सूचना है।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण धमतरी जिले में पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किया गया है। 9वीं से 12वीं तक के स्कूल एक तिहाई बच्चों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं। इधर, कवर्धा जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे अब होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज कराएंगे। प्रदेशभर में 38 हजार 64 सैंपल लिए गए। इस दौरान 4 हजार 574 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत

24 घंटे के अंदर 10 लोगों की मौत हुई, जिसमें 2-2 मरीज बिलासपुर और दुर्ग के थे। रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और कोरिया में भी एक-एक मरीज की जान गई। इसमें एक की मौत कोरोना की वजह से बताई गई। बाकी 9 लोग कोरोना के अलावा दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। रात में ही आई बिलासपुर प्रशासन की रिपोर्ट में 5 मरीजों की मौत की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है राज्य का दैनिक डाटा देने के लिए जानकारी शाम को ही ली जाती है। जिलों से जानकारी भेजे जाने के बाद हुई मौतें राज्य डाटा में शामिल नहीं हो पातीं। उन्हें अगले दिन के आंकड़ों में समायोजित किया जाता है। 

ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 13 हजार 664 लोगों की मौत कोरोना की वजह से जा चुकी है। आइसोलेशन की अवधि 14 दिन से घटाकर सात दिन करने का असर भी दिखने लगा है। सोमवार को दिन भर में 5 हजार 396 लोगों को स्वस्थ घोषित कर अस्पतालों और होम आइसोलेशन से छुट्‌टी दी गई। इनमें से सिर्फ 179 लोग अस्पतालों में थे। दुर्ग में सबसे ज्यादा 1862 मरीजों को छुट्‌टी दी गई। तीसरी लहर के दौरान एक दिन में डिस्चार्ज होने वालों की ये सबसे बड़ी संख्या है।

छत्तीसगढ़ में बेलगाम हुआ कोरोना, 2 विधायक समेत कलेक्टर और BJP जिलाध्यक्ष पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, जिसकी चपेट में मुख्यमंत्री, मंत्री और पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री रूद्र गुरु के कोरोना संक्रमित होने के बाद अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू और महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। PHE मंत्री के स्टाफ के 7 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने लक्षण दिखने पर कोरोना जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया हैं। वहीं कलेक्टर ने संपर्क में आए अधिकारियों को कोरोना जांच कराने की अपील की है।

इधर, विधायक कुलदीप जुनेजा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विधायक ने सोशल मीडिया के जरिए संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी उनकी तबियत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देश पर वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा की कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी अपनी कोविड जांच करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। 

रायपुर BJP जिलाध्यक्ष भी संक्रमित

वहीं BJP के पूर्व विधायक और रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी तबीयत पिछले दो दिनों से खराब थी। कोरोना के लक्षण नजर आने पर उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। एक दिन पहले ही उन्होंने RT-PCR टेस्ट कराया और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांजगीर तहसीलदार पवन कोसमा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क मे आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 502 नए मरीज 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2 हजार 502 नए मरीज सामने आए हैं। रायपुर से सबसे ज्यादा 830 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा भी कोरोना पॉजिटिव है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयब खराब थी। तब उन्होंने RT-PCR सैंपल दिया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें घर में आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। वहीं राजनांदगांव मेयर हेमा देशमुख उनके पति पूर्व मेयर सुदेश देशमुख परिवार समेत संक्रमित हो गए हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबीर छाबड़ा भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने रविवार से नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद

जांजगीर में तीसरी लहर के दौरान रविवार को पहली मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से 68 साल की महिला ने दम तोड़ दिया है। संक्रमित होने के बाद महिला पैरालाइज्ड हो गई थी। कांकेर के कोयलीबेड़ा के चारगांव CAF कैंप में चार जवान संक्रमित मिले हैं। इन सभी जवानों को कैंप में ही क्वारंटाइन किया गया है। जवान कहां से संक्रमित हुए हैं इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा कांकेर राजपरिवार के भी दो सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। जिले में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय में पहली से 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। हालांकि 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल खुले रहेंगे।

कई डॉक्टर्स के संक्रमित होने की खबर

वहीं बिलासपुर के छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के वायरोलॉजी लैब में चार स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते RTPCR जांच प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलौदा बाजार जिले के 1700 से अधिक सैंपल पेंडिंग है। बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में कोरोना ने एक साथ 31 लोगों को अपनी चपेट में लिया। रायपुर में एम्स और जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के कई इंटर्न डॉक्टर और स्टाफ कोरोना से संक्रमित हुए हैं। निजी अस्पतालों के भी कई डॉक्टरों के संक्रमित होने की खबर है।

कोरोना से प्रभावित मरीजों का इलाज

रायपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दिखते हुए 117 सरकारी और निजी चिकित्सालयों में 4 हजार 847 बेड की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में इनमें से 111 बेड में कोरोना से प्रभावित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 4 हजार 736 बेड खाली है। जिले में वर्तमान में शासकीय और निजी चिकित्सालयों में 614 सामान्य बेड, 2 हजार 520 ऑक्सीजन युक्त बेड, 541 HDU बेड, 681 ICU बेड और 380 टोटल वेंटीलेटर बेड खाली है। संक्रमण बढ़ने के साथ होम आइसोलेशन को लेकर पूछताछ बढ़ी है। होम आइसोलेशन में रहने को इच्छुक मरीज अपना पंजीयन homeisolation.cgcovid19.in में कर सकते हैं। 

जिले के लिए नियंत्रण कक्ष का काम शुरू

होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुंच दवाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह राज्य के किसी भी जिले के शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तर की स्थिति के लिए govthealth.cg.gov.in से जानकारी ली जा सकती है। रायपुर जिले के लिए नियंत्रण कक्ष काम शुरू कर चुका है। ऐसे लोग जिन्हें कोरोना की जांच, आइसोलेशन की सुविधा, अस्पतालों की सुविधा, एंबुलेंस, डॉक्टर से परामर्श या अन्य चिकित्सा संबंधी जानकारी लेनी है, वे नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 78801-00331, 77124-45785, 78801-00332 में संपर्क कर सकते हैं।

राजधानी में 93 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 338 डॉक्टर भी मिले संक्रमित

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में कोरोना के मामले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच 24 घंटे के अंदर 93 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मुंबई में अब तक कुल 9657 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने कोरोना पर रोकथाम के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। 

वहीं मुंबई और महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि यहां जल्द ही वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस सवाल का जवाब दिया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया गया है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 20 स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दो में से एक अस्पताल में क्योंकि उसे सह-रुग्णता है और दूसरा जज होम क्वारंटाइन में है। जानकारी के मुताबिक वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोर्ट के कुछ रजिस्ट्रार्स भी पॉजिटिव हुए हैं।

महाराष्ट्र में 338 डॉक्टर पॉजिटिव

महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दहिफले ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टर्स बीते चार दिनों में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2 सिविलियन्स भी शामिल हैं। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5 MBBS स्टूडेंट, 1 इंटर्न डॉक्टर 1 स्टाफ नर्स और 1 लैब टेक्नीशियन शामिल है। इतने लोगों के पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर एम्स में 30 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर समेत सीनियर डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस जिले के 2 स्कूलों में 55 बच्चों और 3 टीचरों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर्स भी संक्रमित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा रायपुर में 343 केस सामने आए हैं। बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89 मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को कोरिया जिले के 2 स्कूलों में ही 55 बच्चों और 3 टीचरों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को कोरिया जिले में कुल 60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिरमिरी के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डीके उपाध्याय कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सोमवार को टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी का भी टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।


उपाध्याय की पत्नी डीएवी स्कूल में टीचर हैं। इसी वजह से एहतियातन मंगलवार को बच्चों और स्टाफ का टेस्ट कराया गया था। अब दोनों स्कूल को मिलाकर 55 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3 टीचर भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों स्कूल मिलाकर करीब 250 बच्चे और टीचर का टेस्ट किया गया था। राजनांदगांव शहर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 14 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।। वहीं, शहर के ही शासकीय जिला हॉस्पिटल बसन्तपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हॉस्पिटलों में लगातार पिछले 3-4 दिनों से डॉक्टर संक्रमित मिल रहे हैं।

बोदली कैंप में 14 जवान संक्रमित

वहीं बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक के बोदली CAF कैंप में 14 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीजापुर ब्लाक में 6 पॉजिटिव मिले हैं। भैरमगढ़ में एक बच्ची भी पॉजिटिव आई है। CMHO आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भैरमगढ़ ब्लॉक में 143 टेस्ट किए गए। जिसमें 14 बोदली सीएएफ कैंप के जवान और 1 भैरमगढ़ नगर से बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री में ओमिक्रॉन की आशंका

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमण की आशंका को देखते हुए उनसे लिए गए स्वैब सैंपल को भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। वहां जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा।  जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित आत्मानंद स्कूल के लेक्चरर और लाइब्रेरियन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों ने मंगलवार को स्कूल प्रबंधन को अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। ये 22 दिसंबर से लगी स्कूली छुटि्टयों के बाद से ही स्कूल नहीं आए थे। अब इनके पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि दोनों पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं आए थे। इसलिए ये किसी के संपर्क में नहीं हैं। जांजगीर में कोरोना के 116 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 1.32 प्रतिशत हुआ।

पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना की एंट्री

वहीं IPS के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीआईजी डॉ. संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना और एआइजी राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ अन्य अफसरों-कर्मचारियों की भी जांच हुई है, इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। कांकेर जिले में SSB के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी जवान नक्सल प्रभावित इलाके कन्हारगांव में स्थित SSB कैंप में पदस्थ हैं। संक्रमित जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को सुकमा में कोबरा 202 बटालियन कैंप में भी 38 जवान पॉजिटिव मिले थे। कोरबा के रामपुर स्थित ओम फ्लैटस किया गया सील। कॉलोनी में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले सब बच्चे के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।

मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित 

पश्चिम बंगाल के फ्रंटलाइन वर्कर्स में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।  कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 80 डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चार सहायक अधीक्षक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर कोविड संक्रमितों की संख्या करीब सौ के करीब है। छात्रों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोविड से संक्रमित हुए हैं। इस बीच आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाद इस बार नेशनल मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की दहशत फैल गई है।

कोरोना की चपेट में मेडिकल छात्रों लेकर सेना के अफसर, 60 स्टूडेंट समेत 20 अधिकारी पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। हालांकि धीरे-धीरे स्थित में सुधार हो रहा है। इसी बीच कर्नाटक के धारवाड़ में SDM कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के 60 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा यहां के 100 और स्टूडेंट की कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिला कलेक्टर नीतीश पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही और स्टूडेंट की रिपोर्ट के नतीजे आएंगे उसके अनुसार कार्य करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। 

सेना के 9 अफसर संक्रमित

इधर, मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। आम जनता के साथ ही अब प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 13 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 9 केस IIM में ट्रेनिंग कर रहे आर्मी ऑफिसर्स के हैं। भोपाल से इंदौर आए एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 3 स्थानीय लोगों में भी कोरोना पाया गया है। बढ़ते संक्रमण के बीच इंदौर के CMHO बीएस सत्या ने लोगों से पूरी तरह से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है। 

दो महीने पहले महू कैंट एरिया में 30 संक्रमित मरीज सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज सैनिक थे। वे सभी ट्रेनिंग करके शहर में लौटे थे। वहीं 23 नवंबर को 7139 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 7125 सैंपल्स नेगेटिव पाए गए थे। एक बार फिर से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित आर्मी ऑफिसर चार महीने पहले शिमला से लौटे थे। इतने दिनों बाद संक्रमण होने पर उनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मानी जा रही है, लेकिन उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

9 आर्मी अफसर कोरोना पॉजिटिव

कोरोना की वजह से इंदौर में 21 नवंबर को 66 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई थी। संक्रमण की वजह से अब तक इंदौर में 1393 मरीजों की जान जा चुकी है। बता दें कि 5 दिनों से राज्य में संक्रमण के मामले दो अंकों में सामने आ रहे हैं। लोगों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को लेकर लापरवाही करते देखा जा रहा है। सियासी दलों के धरना-प्रदर्शन की वजह से काफी भीड़ जुटती देखी जा रही है। पीएम मोदी की रैली के दो दिन बाद 17 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह ने सभी तरह के कोरोना प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया था। प्रतिबंध हटते ही राज्य में रैली और धरना-प्रदर्शन बढ़ने लगे। अब कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने लगे हैं।

11 IFS अफसर और 6  पॉजिटिव

वहीं मौसम के बदलते ही उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है। देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म ट्रेनिंग में आए एक सीनियर समेत 11 IFS अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को FRI परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. एसके अवस्थी ने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से देहरादून जाने के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 8 अफसर संक्रमित पाए गए। इसके बाद दून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई और तीन अन्य के साथ संक्रमितों की संख्या 11 पहुंच गई।

परीक्षण की प्रथा को बंद करने के आदेश

गुरुवार को देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट आर राजेश कुमार ने जानकारी दी कि 11 अफसरों के साथ ही देहरादून में तिब्बती कॉलोनी में 6 लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर दोनों इलाकों को अब कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।  बता दें कि 23 नवंबर को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोविड -19 परीक्षण में कोई कमी नहीं होगी। रावत उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा राज्य की सीमा और रेलवे स्टेशनों पर कोविड -19 के लिए पर्यटकों के परीक्षण की प्रथा को बंद करने के आदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

देश में कम हो रहा कोरोना का कहर 

उन्होंने यह भी कहा था कि कोरोना महामारी के समय में सावधानी बरतने की जरूरत है, इसलिए सरकार द्वारा परीक्षण में कोई कमी नहीं होगी. सरकार एक बार फिर पुनर्विचार करेगी कि हमें सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित परीक्षण बूथों को हटाना चाहिए या नहीं। भारत में अब कोरोना का कहर कम हो गया है। कोरोना के नए मामलों की रफ्तार घटकर 10 हजार से नीचे पहुंच गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी ज्यादा है।  


सावधान: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 563 मौतें सिर्फ इस राज्य से

No comments Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में रोजाना कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 666 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 53 हजार 708 हो गई है। 


वहीं केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। केरल में बड़ी संख्या में केस दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 666 मौतों में से 563 मौत सिर्फ केरल में दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 73 हजार 728 है। वहीं देश में अब तक कोरोना से तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 लोग ठीक हो चुके हैं।

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा  100 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 68 लाख 48 हजार417 डोज दी गईं, जिसके बाद देश में अब तक 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। इसके साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।' मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 से ज्यादा खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

जगदलपुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, सामान्य से 15 गुना ज्यादा खतरनाक है वायरस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 15 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों की कोरोना से मौत हो रही है। इसी बीच जगदलपुर के डेंगगुड़ापारा के रहने वाले 35 साल के युवक की आइसोलेशन सेंटर में कोरोना के नए स्ट्रेन से मौत के बाद हड़कंप मच गया है।





छत्तीसगढ़ में 18 + वालों का टीकाकरण स्थगित, जानिए क्या है वजह





जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से लौटे इस युवक को क्वॉरेंटाइन किया गया था, जिसकी 4 मई की तड़के मौत हो गई। युवक की मौत के बाद जब उसकी जांच की गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। हेल्थ अफसरों की चिंता का सबब यह नहीं था कि मृतक कोविड पॉजिटिव है बल्कि उसमें पाए गए आंध्र म्यूटेंट ने सभी को झकझोर दिया। लोहंडीगुड़ा बीएमओ (BMO)ने फोन पर स्वास्थ्य महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी है।
 





वर्तमान वायरस से 15 गुना ज्यादा खतरनाक





 कोरोना की दूसरी लहर के कहर के चलते लोग पहले से ही परेशान हैं। अब कोविड की दूसरी लहर के बीच आंध्र म्यूटेंट का नया स्ट्रेन मिलने से दहशत फैल गई है। इस वायरस को लेकर दावा किया जा रहा है कि मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबले नया वेरिएंट 15 गुना ज्यादा खतरनाक है। इस नए स्ट्रेन में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत तीन-चार दिन के अंदर ही हो जाती है।





अलर्ट पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग





बता दें कि आंध्र स्ट्रेन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में काफी तेजी से फैल रहा है। इसका असर अब बस्तर तक पहुंच चुका है। इस बात को लेकर पूरा बस्तर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।





3 से 4 दिन में हो जाती है मौत






विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीज 3 से 4 दिनों में ही हाइपोक्सिया या डिस्पनिया के शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति में सांसें मरीज के फेफड़ों तक पहुंचनी बंद हो जाती हैं। सही समय पर इलाज और ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिलने पर मरीज की मौत हो जाती है।





कलेक्टर ने लगाई अधिकारियों को फटकार





वहीं कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने राजस्व अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बॉर्डर सील होने के दावों के बावजूद हैदराबाद से यह युवक संक्रमित होने के बावजूद बस्तर तक कैसे पहुंच गया। इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।





बस्तर में कोरोना की न्यू स्ट्रेन की दस्तक





गौरतलब है कि बस्तर में तेलंगाना और ओडिशा से प्रवेश के लिए जो रास्ते हैं, वहां चेक पोस्ट लगाकर हर आने-जाने वालों की जांच के दावे किए जा रहे थे। संभाग के कमिश्नर, रेंज आईजी, सभी कलेक्टर और एसपी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। सभी बॉर्डर सील करने के साथ ही चौकसी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कोरोना की न्यू स्ट्रेन बस्तर में दस्तक दे चुकी है।


बीजापुर और सुकमा हुआ कोरोना 'मुक्त', 6 एक्टिव मरीज डिस्चार्ज

No comments Document Thumbnail

बस्तर से बुधवार की देर रात राहत की बड़ी खबर आई। छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 2 जिले कोरोना मुक्त हो गए। बीजापुर के 2 और सुकमा के 4 मरीजों के स्वस्थ होते ही एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गई।





इन दोनों जिलों में बीते कई दिनों से एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे थे। यह स्थिति 17 फरवरी 2021 की है। यहां यह भी स्पष्ट करना जरूरी है कि इन दोनों जिलों में सैंपलिंग जारी है। अगर, रिपोर्ट पॉजिटिव आती हैं तो एक्टिव मरीजों की गिनती एक से शुरू होगी।





बता दें बस्तर संभाग में बहुत देरी से संक्रमण पहुंचा था। वहां दूसरे राज्यों से लौटे मजदूर ही संक्रमित पाए गए। आवाजाही कम होने की वजह से भी जिला प्रशासन संक्रमण पर नियंत्रण करने में सफल रहा।





बीजापुर में 4116 मरीज रिपोर्ट हुए और 28 जानें गईं, जबकि सुकमा में 4014 मरीज मिले 10 जानें गईं। गौरतलब है कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3009 है। 22 सितंबर 2020, वह दिन था जब प्रदेश में 38912 एक्टिव मरीज थे।


पुराने कोरोना के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है नया स्ट्रेन, रिसर्च में खुलासा

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचाकर रखा है। दुनियाभर के अलग-अलग कोनों से रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान हो रही हैं। इसी बीच कोरोना वैक्सीन बनाने की खबर ने सभी लोगों को इस वायरस से लड़ने के लिए एक उम्मीद जगाई थी, लेकिन इस बीच कोरोना के नए कोविड स्ट्रेन(New Covid 19 Strain) की पहचान होने से लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है।





Careful : कोरोना का नया कोविड स्ट्रेन है 56 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक, बच्चों पर होगा सबसे ज्यादा असर, रिसर्च में हुआ खुलासा





बता दें कि ब्रिटेन में सामने आया कोरोना वायरस (Corona virus) का नया स्ट्रेन पूर्व वर्जन के मुकाबले 'बहुत' ज्यादा तेजी से फैलनेवाला है। यह खुलासा इम्पीरियल कॉलेज लंदन के रिसर्च में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक नई किस्म रिप्रोडक्शन या आर नंबर को 0.4 और 0.7 के बीच बढ़ाती है। ब्रिटेन का आर नंबर 1.1 और 1.3 के बीच अनुमान लगाया गया है और मामलों में कमी लाने के लिए उसे 1.0 से नीचे होना जरूरी है।





शोधकर्ताओं का दावा (New Covid 19 Strain)





शोधकर्ताओं का कहना है कि वायरस की दोनों किस्मों के बीच अंतर 'बहुत ज्यादा' है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत बड़ा अंतर है कि कैसे आसानी से वायरस का नया स्ट्रेन(New Covid 19 Strain) फैल सकता है। महामारी के शुरू होने से अब तक ये वायरस में आनेवाला सबसे ज्यादा गंभीर बदलाव है।' रिसर्च में बताया गया कि नई किस्म का फैलाव इंग्लैंड में लॉकडाउन के दौरान 3 गुना हुआ। हालांकि पूर्व वर्जन के मामलों में एक तिहाई कमी आई। ब्रिटेन में कोविड-19 के मामले हाल के दिनों में तेजी से बढ़ने शुरू हुए हैं और गुरुवार को एक दिन में मामलों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई।





कोरोना संक्रमित होने पर नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जल्दी रिकवरी के लिए इन फूड्स को कहे ‘NO’





शुरुआती नतीजों से संकेत मिला था कि कोरोना वायरस ज्यादा तेजी से 20 साल से नीचे की उम्र के लोगों खास कर स्कूल जानेवालों की उम्र के बच्चों में फैल रहा है, लेकिन नए रिसर्च के डेटा में बताया गया कि कोरोना वायरस की नई किस्म सभी उम्र के लोगों में तेजी से फैल रही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि एक संभावित व्याख्या ये है कि शुरुआती डेटा नवंबर में लॉकडाउन के दौरान उस वक्त इकट्ठा किए गए थे जब स्कूल खुले हुए थे और व्यस्क आबादी की गतिविधियों पर पाबंदी थी।





ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने दी जानकारी(New Covid 19 Strain)





शोधकर्ताओं ने कहा है कि 'अब हम देख रहे हैं कि वायरस का नया स्ट्रेन संक्रामकता को सभी ग्रुप में बढ़ा रहा है।' ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जिम नाइस्मिथ (Oxford University Professor Jim Naismith) ने कहा कि 'मुझे नई खोज से इस बात का संकेत मिलता है कि सख्त पाबंदियों की जल्द जरूरत होगी।' उन्होंने बताया कि सरल शब्दों इसे इस तरह समझा जा सकता है कि जब तक हम कुछ अलग नहीं करते हैं, तो वायरस का नया स्ट्रेन(New Covid 19 Strain) फैलने जा रहा है, ज्यादा संक्रमण होने जा रहा है, अस्पताल में ज्यादा संख्या होने जा रही है और ज्यादा मौत होने जा रही है।





सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





आर नंबर लोगों का औसत नंबर है, जिससे ये समझा जाता है कि एक संक्रमित शख्स कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। अगर नंबर 1 से ऊपर है तो महामारी बढ़ने जा रही है। रिसर्च की चौंकानेवाली बात ये थी कि इंग्लैंड में नवंबर का लॉकडाउन बहुत लोगों के लिए जरूर सख्त था मगर उससे वायरस की नई किस्म का फैलाव रुक नहीं सका। हालांकि उन पाबंदियों के नतीजे में वायरस की पूर्व किस्म के मामलों में एक तिहाई कमी आई। मगर नई किस्म के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी देखा गया। फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान सख्ती वायरस के फैलाव को काबू करने के लिए काफी होगी।





ये है कोरोना के नए स्ट्रेन का नाम





कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का नाम ‘VUI 202012/01’ है। इसमें स्पाइक प्रोटीन में जेनेटिक म्यूटेशन शामिल है, जिससे आसानी और तेजी से वायरस का फैलाव हो सकता है और इस वजह से ज्यादा खतरनाक होता है। कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन 17 बार बदलाव ला चुका है जो वायरस के आकार को प्रभावित करता है।





कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण (Symptoms of new strain of corona)





वायरस की नई किस्म के आने के साथ तीन सबसे आम लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी और गंध सहित स्वाद का क्षरण (Symptoms of new strain of corona) शामिल है, लेकिन सात अन्य लक्षण भी कोरोना वायरस की नई किस्म से जुड़े हुए हैं। लक्षणों में थकान, भूख की कमी, डायरिया, सिर दर्द, मांसपेशियों का दर्द और मानसिक भ्रम की स्थिति शामिल है।





बच्चों पर इस तरह पड़ेगा वायरस का असर (This way the virus will affect children)





वायरस के म्यूटेशन से उसका इंसानी कोशिकाओं में घुसना आसान हो गया है। जिसके कारण बच्चों को संक्रमित होने का खतरा (virus will affect children) ज्यादा है। हालांकि युवाओं को भी इसका खतरा बराबर है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के साथ हमें बच्चों को ज्यादा संक्रमित होते देखना पड़ सकता है। इसीलिए इस नए वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है, नहीं तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.