Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में 93 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 338 डॉक्टर भी मिले संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। वहीं देश में अब तीसरी लहर शुरू हो गई है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि देश में कोरोना के मामले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी चपेट में पुलिसकर्मी से लेकर डॉक्टर्स आ रहे हैं। इसी बीच 24 घंटे के अंदर 93 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मुंबई में अब तक कुल 9657 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने कोरोना पर रोकथाम के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। 

वहीं मुंबई और महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि यहां जल्द ही वीकेंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस सवाल का जवाब दिया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया गया है। वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल के 20 स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दो में से एक अस्पताल में क्योंकि उसे सह-रुग्णता है और दूसरा जज होम क्वारंटाइन में है। जानकारी के मुताबिक वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोर्ट के कुछ रजिस्ट्रार्स भी पॉजिटिव हुए हैं।

महाराष्ट्र में 338 डॉक्टर पॉजिटिव

महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दहिफले ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के कुल 338 रेजिडेंट डॉक्टर्स बीते चार दिनों में कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 2 सिविलियन्स भी शामिल हैं। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5 MBBS स्टूडेंट, 1 इंटर्न डॉक्टर 1 स्टाफ नर्स और 1 लैब टेक्नीशियन शामिल है। इतने लोगों के पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर एम्स में 30 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर समेत सीनियर डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.