Media24Media.com: Corona Update: इन देशों से आने वाले यात्रियों को मिली राहत, अब नहीं करना होगा यह काम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Corona Update: इन देशों से आने वाले यात्रियों को मिली राहत, अब नहीं करना होगा यह काम

Document Thumbnail

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना की वजह से छह देशों के लिए अनिवार्य किए गए नियमों में राहत दे दी है। अब इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की जांच रिपोर्ट और ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को अपलोड करने के नियम से राहत दे दी है। जिन छह देशों से आने वाले या इन देशों से होकर आने वाले यात्रियों को सहूलियत दी गई है, उनमें चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान शामिल हैं।


बता दें कि कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए इन नियमों को लागू किया था। इन देशों में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद, केंद्र ने गुरुवार को चीन और अन्य छह देशों के यात्रियों के लिए गाइडलाइंस में ढील दे दी है।


अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश को अपडेट करते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, जापान और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट और सेल्फ डिक्लेरेशन रिपोर्ट अपलोड करने की मौजूदा अनिवार्यता को भी हटा दिया है।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.