Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सावधान: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 563 मौतें सिर्फ इस राज्य से

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में रोजाना कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 326 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 666 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 53 हजार 708 हो गई है। 


वहीं केरल के हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। केरल में बड़ी संख्या में केस दर्ज किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 666 मौतों में से 563 मौत सिर्फ केरल में दर्ज की गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 73 हजार 728 है। वहीं देश में अब तक कोरोना से तीन करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 लोग ठीक हो चुके हैं।

भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा  100 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 68 लाख 48 हजार417 डोज दी गईं, जिसके बाद देश में अब तक 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। इसके साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।' मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 से ज्यादा खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.