Media24Media.com: इस जिले के 2 स्कूलों में 55 बच्चों और 3 टीचरों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर्स भी संक्रमित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस जिले के 2 स्कूलों में 55 बच्चों और 3 टीचरों की रिपोर्ट पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर्स भी संक्रमित

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 1059 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे ज्यादा रायपुर में 343 केस सामने आए हैं। बिलासपुर में 159, रायगढ़ में 141, दुर्ग में 89 मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को कोरिया जिले के 2 स्कूलों में ही 55 बच्चों और 3 टीचरों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को कोरिया जिले में कुल 60 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिरमिरी के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डीके उपाध्याय कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सोमवार को टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी का भी टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।


उपाध्याय की पत्नी डीएवी स्कूल में टीचर हैं। इसी वजह से एहतियातन मंगलवार को बच्चों और स्टाफ का टेस्ट कराया गया था। अब दोनों स्कूल को मिलाकर 55 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 3 टीचर भी पॉजिटिव मिले हैं। दोनों स्कूल मिलाकर करीब 250 बच्चे और टीचर का टेस्ट किया गया था। राजनांदगांव शहर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 14 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।। वहीं, शहर के ही शासकीय जिला हॉस्पिटल बसन्तपुर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हॉस्पिटलों में लगातार पिछले 3-4 दिनों से डॉक्टर संक्रमित मिल रहे हैं।

बोदली कैंप में 14 जवान संक्रमित

वहीं बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक के बोदली CAF कैंप में 14 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बीजापुर ब्लाक में 6 पॉजिटिव मिले हैं। भैरमगढ़ में एक बच्ची भी पॉजिटिव आई है। CMHO आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को भैरमगढ़ ब्लॉक में 143 टेस्ट किए गए। जिसमें 14 बोदली सीएएफ कैंप के जवान और 1 भैरमगढ़ नगर से बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री में ओमिक्रॉन की आशंका

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमण की आशंका को देखते हुए उनसे लिए गए स्वैब सैंपल को भुवनेश्वर लैब भेजा गया है। वहां जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जाएगा।  जांजगीर जिले के अकलतरा स्थित आत्मानंद स्कूल के लेक्चरर और लाइब्रेरियन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों ने मंगलवार को स्कूल प्रबंधन को अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। ये 22 दिसंबर से लगी स्कूली छुटि्टयों के बाद से ही स्कूल नहीं आए थे। अब इनके पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में प्रबंधन का कहना है कि दोनों पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं आए थे। इसलिए ये किसी के संपर्क में नहीं हैं। जांजगीर में कोरोना के 116 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर 1.32 प्रतिशत हुआ।

पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना की एंट्री

वहीं IPS के चार अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीआईजी डॉ. संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना और एआइजी राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ अन्य अफसरों-कर्मचारियों की भी जांच हुई है, इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। कांकेर जिले में SSB के 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी जवान नक्सल प्रभावित इलाके कन्हारगांव में स्थित SSB कैंप में पदस्थ हैं। संक्रमित जवानों को बैरक में ही आइसोलेट किया गया है। इससे एक दिन पहले सोमवार को सुकमा में कोबरा 202 बटालियन कैंप में भी 38 जवान पॉजिटिव मिले थे। कोरबा के रामपुर स्थित ओम फ्लैटस किया गया सील। कॉलोनी में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले सब बच्चे के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।

मेडिकल कॉलेज के 80 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित 

पश्चिम बंगाल के फ्रंटलाइन वर्कर्स में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।  कोलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 80 डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर और मेडिकल छात्र कोरोना से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में चार सहायक अधीक्षक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर कोविड संक्रमितों की संख्या करीब सौ के करीब है। छात्रों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोविड से संक्रमित हुए हैं। इस बीच आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाद इस बार नेशनल मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की दहशत फैल गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.