Media24Media.com: chhattisgarh Corona update

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label chhattisgarh Corona update. Show all posts
Showing posts with label chhattisgarh Corona update. Show all posts

Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना ग्राफ, आज मिले कोरोना के इतने नए मरीज…

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ के शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में शनिवार को मिले कोरोना मरीजों का आकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक आज प्रदेश जिलों में 2593 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 6 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज सैंपलों की जांच के दौरान प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.23 प्रतिशत रही है।


स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक आज राज्य के 4 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनमें राजधानी रायपुर से 3,दुर्ग, बालोद और बस्तर से 1-1 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टी हुई है। इन जिलों के अलावा बाकि जिलों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे 12 कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। ताजा आकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस की संख्या घटकर 18 हो गई है।

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 31 मरीज पॉजिटिव

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Corona Update:  छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. बढ़ते मामलो ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. प्रदेश में आज 31 नए मरीजों की पहचान हुई है,


 जिसमें सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले से 14, रायपुर से 10, बलौदाबाजार से 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर सुख्जपुर और बस्तर से 1 -1 मामले सामने सामने आए है. वहीं शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है.


Chhattisgarh corona update : प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, आज मिले 30 से ज्यादा मरीज, 100 के करीब पंहुची संक्रमितों की संख्या

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ी है। पिछले 24 घंटों प्रदेश में 35 मरीजों की पहचान हुई है। जिसमे सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। धमतरी 5 और दुर्ग में 3 मरीज मिले है। वहीँ प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।


Chhattisgarh corona update 




छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ से पार, इस जिले में एक ही एक्टिव मरीज

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए टीकों की संख्या 8 अक्टूबर को दो करोड़ को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पहली और दूसरी दोनों डोज को मिलाकर 8 अक्टूबर तक  दो करोड़ 760 टीके लगाए गए हैं। राज्य में एक करोड़ 41 लाख 77  हजार 728 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका और 58 लाख 23 हजार 032 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। 

प्रदेश में 45 साल से ज्यादा के 84 प्रतिशत और 18 से 44 साल आयु वर्ग के 61 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। इन दोनों आयु वर्गों के 30 लाख 72 हजार 405 और 22 लाख 33 हजार 757 नागरिक कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं।

धमतरी में एक ही एक्टिव मरीज 

धमतरी जिले में कोविड पॉजिटिव का फिलहाल एक ही मरीज एक्टिव है। धमतरी जिले में अब तक कोविड 19 वायरस से प्रभावित हुए 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 8 अक्टूबर को जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के.तुर्रे ने बताया कि जिले में कुल तीन लाख 53 हजार 481 लोगों का सैंपल जांच किया गया, जिनमें से कुल 27 हजार 73 एक्टिव मरीजों की पहचान हुई। इनमें से 26 हजार 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बताया गया है कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए जिले में RT-PCR से 61 हजार 680, ट्रू-नॉट से 42 हजार दस और रैपिड एंटीजन किट से दो लाख 49 हजार 791 लोगों का सैंपल जांच किया गया है।

कलेक्टर ने दिए निर्देश 

मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रायपुर द्वारा कोविड 19 टीकाकरण के सुचारू क्रियान्वयन और आगामी 15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण पूरा करने के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए गए हैं। इसके मद्देनजर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जारी दिशा-निर्देशों का जिले में प्राथमिकता से पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने इसके लिए आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत और शहरी कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

शत-प्रतिशत टीकाकृत करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है, जो कि संक्रमण से बचने के लिए एक प्रभावी माध्यम है। इसी कड़ी में 18 साल से ज्यादा आयु के व्यक्तियों का कोविड 19 टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान और सतत निगरानी और काउंसलिंग कर कोविड टीकाकरण के लाभ से आमजन को अवगत कराने कहा। साथ ही आगामी 15 अक्टूबर तक 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के पात्र हितग्राहियों का पहला और दूसरा डोज का टीका लगाकर शत-प्रतिशत टीकाकृत करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण करने के निर्देश

जारी दिशा निर्देश के तहत ग्राम स्तर पर कोविड टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत सचिव, नोडल और सहायक नोडल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहेंगे। हर दिन टीकाकरण से लाभान्वित हितग्राहियों और छूटे हुए व्यक्तियों की ग्रामवार जानकारी संकलित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को रिपोर्ट करेंगे, जो कि विकासखंडवार डाटा संकलित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को हर दिन प्रेषित करेंगे। इसी तरह सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया है कि पटवारी, सचिव, कोटवार की ड्यूटी लगाकर जिले में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चत करें। 

टीकाकरण कराने के लिए अनुरोध

वहीं उन्हें हर दिन कम से कम सौ-सौ पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए निर्देशित किया जाए। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला और बाल विकास विभाग को सुनिश्चित करने कहा गया कि मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20-20 लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण कराया जाए। इसके अलावा ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए वार्डवार व्यक्तियों को चिन्हांकित कर टीकाकरण कराने की अपील करने पर कलेक्टर ने बल दिया। साथ ही प्रति जनप्रतिनिधि को हर दिन कम से कम सौ-सौ पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए अनुरोध किया जाए। 

कोविड टीकाकरण अभियान 

कोविड टीकाकरण अभियान के लिए पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, पटवारी, सचिव, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला स्व सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी समन्वय स्थापित कर अभियान को सम्पन्न करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 15 अक्टूबर तक 18 साल से ज्यादा आयु के पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पहला और दूसरा डोज कोविड 19 टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित की जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में 45+ के 90% लोग लगवा चुके हैं कोरोना का पहला टीका, 7 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में 45+ के 90 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर राज्य में 6 अगस्त तक कुल एक करोड़ 28 लाख 25 हजार 432 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से एक करोड़ दो लाख 72 हजार 054 पहली डोज के रूप में और 25 लाख 53 हजार 378 दूसरी डोज के रूप में लगाए गए हैं।


प्रदेश में तीन लाख नौ हजार 462 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 17 हजार 386 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 52 लाख 51 हजार 984 और 18+ के 43 लाख 93 हजार 222 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 46 हजार 229 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 32 हजार 109 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45+ के 18 लाख 12 हजार 920 और 18+ के दो लाख 62 हजार 120 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।  

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 0.25 प्रतिशत 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 6 अगस्त को 0.25 प्रतिशत रही है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 43 हजार 810 सैंपलों की जांच में 109 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे है। विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.74 प्रतिशत तक है। प्रदेश के सात जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सूरजपुर में 6 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं। राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1780 है।

Black Fungus in Chhattisgarh - सामने आए 9 नए मामले, 3 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तो कम हुआ है लेकिन अब ब्लैक फंगस के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक के आकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से अब तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को ब्लैक फंगस के 9 नए मरीज और मिले हैं। 3 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है।





कोरोना से जंग में बस्तर के इस गांव की प्रेरणादाई कहानी, 100% आबादी का हुआ टीकाकरण 





प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज एम्स, अंबेडकर अस्पताल व सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में चल रहा है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में 20 से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 169 मरीजों की सर्जरी की गई है। 37 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।






कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरीके से लगाए पता




स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस के सभी केस पोस्ट कोविड वाले हैं। जांच व इलाज में देरी की वजह से मरीजों की मौत भी हो रही है। ऐसे मरीजों को सीधे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया जा रहा है।





CM आज देंगे सूरजपुर और कोरिया को सौगात, जिले में 460.14 करोड़ रूपए के 367 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन


दिल्ली और पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत, हर हाल में संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी- भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना-प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।





कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन, कांग्रेस संगठन की बैठक में आई थी होने शामिल





मुख्यमंत्री बघेल ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़ीटीविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गयी है । इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है । इससे सबक़ लेने की ज़रूरत है ।





छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं। संक्रमण दर 02 प्रतिशत से भी नीचे है, मृत्युदर भी बहुत कम है। राज्य में नये मरीजों तथा कुल सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बहुत थोड़ी रह गई है। बघेल ने कहा है कि हमने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से प्रियजनों को खो दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है। राज्य में अब जाकर विकास ने फिर रफ्तार पकड़ी है। हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ में कोरोना को दुबारा फैलने से रोकना होगा। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहना जरूरी है।





किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर है ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ – मुख्यमंत्री बघेल





छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बघेल ने कहा है कि सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है। टीके को लेकर किसी भी तरह के अफवाह या भ्रम में पड़ने से बचें।


छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में कोरोना के 2,163 नए मरीज, 32 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। प्रदेश में रोजाना आने वाले आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। वहीं सोमवार को भी कोरोना के सिर्फ 2,163 नए केस सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक 185 संक्रमित मरीज सूरजपुर में मिले हैं। वहीं जशपुर में 182 और रायपुर में 136 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सोमवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 35 हजार 741 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1399404392369987586




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। सोमवार को 5 हजार 651 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ में 58 हजार 445 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 2,163 नए केस सामने आए।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में सोमवार को 2,163 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 71 हजार 463 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 32 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 13 हजार 048 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में सोमवार को 5 हजार 651 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 22 हजार 674 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 35 हजार 741 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 136
  • दुर्ग- 31
  • राजनांदगांव- 40
  • बालोद- 80
  • बेमेतरा- 22
  • कवर्धा- 31
  • धमतरी- 90
  • बलौदाबाजार- 101
  • महासमुंद- 92
  • गरियाबंद- 28
  • बिलासपुर- 58
  • रायगढ़- 160
  • कोरबा- 59
  • जांजगीर- 119
  • मुंगेली- 27
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 56
  • सरगुजा- 147
  • कोरिया- 69
  • सूरजपुर- 185
  • बलरामपुर- 103
  • जशपुर- 182
  • बस्तर- 83
  • कोंडागांव- 54
  • दंतेवाड़ा- 54
  • सुकमा- 49
  • कांकेर- 26
  • नारायणपुर- 16
  • बीजापुर- 64
  • अन्य राज्य- 01

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2,195 नए मरीज, 64 की मौत, देखिए जिलेवार आंकड़े

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। प्रदेश में रोजाना आने वाले आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। वहीं शनिवार को भी कोरोना के सिर्फ 2,195 नए केस सामने आए हैं। जबकि 64 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 232 संक्रमित मरीज सूरजपुर में मिले हैं। सरगुजा में 175 और जांजगीर-चांपा में 162 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 61 नए मरीज मिले हैं। जबकि 05 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 42 हजार 914 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1398679947158294533




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शनिवार को 5 हजार 941 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में 62,358 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 2,195 नए केस सामने आए।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। शनिवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 3.9% रही है। छत्तीसगढ़ में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन जिलों में संक्रमण की दर 8% से नीचे है उन जिलों में राज्य सरकार ने छूट देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के राहत से जुड़े फैसले के बाद अब तक प्रदेश के रायपुर, धमतरी, बेमतरा, बालोद, जशपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर में नई गाइडलाइन के मुताबिक शहर में सभी दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम, शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल और सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शोरूम, क्लब और शराब की दुकानें शाम 6:00 बजे तक खुलेंगी। रविवार के दिन पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2,195 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 67 हजार 645 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 64 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,914 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5 हजार 941 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 11 हजार 752 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 42 हजार 914 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





रायपुर- 61
दुर्ग- 58
राजनांदगांव- 30
बालोद- 58
बेमेतरा- 24
कवर्धा- 26
धमतरी- 66
बलौदाबाजार- 117
महासमुंद- 86
गरियाबंद- 38
बिलासपुर- 74
रायगढ़- 154
कोरबा- 130
जांजगीर- 162
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 43
सरगुजा- 175
कोरिया- 125
सूरजपुर- 232
बलरामपुर- 127
जशपुर- 165
बस्तर- 103
कोंडागांव- 52
दंतेवाड़ा- 47
सुकमा- 50
कांकेर- 41
नारायणपुर- 26
बीजापुर- 105


Unlock Raipur Breaking - राजधानी में अब खुलेंगे मैरिज हॉल, इतने लोगों को शामिल होने की अनुमति, देखें आदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धीरे धीरे अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने लगी है। अब राजधानी रायपुर में मैरिज हॉल खोलने की भी अनुमति मिल गई है। मैरिज हॉल में किसी एक आयोजन के दौरान 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत मिली है। जिनकी सूची मैरिज हॉल के संचालक द्वारा संचालित की जाएगी। इस संबंध में रायपुर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।





मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क धारण करना और फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। मैरिज हॉल संचालक इसके लिए आवश्यक कर्मचारी तैनात करते हुए प्रावधान का कड़ाई से पालन कराएंगे। देखिये आदेश...






छत्तीसगढ़ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 2,829 नए मरीजों की पुष्टि, 56 की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश में लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं बुधवार को भी कोरोना के सिर्फ 2,829 नए केस सामने आए हैं। जबकि 56 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 240 संक्रमित मरीज सरगुजा में मिले हैं। रायगढ़ में 216 और कोरिया में 210 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर में बुधवार को 102 नए मरीज मिले हैं। जबकि 03 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बुधवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 53 हजार 480 पहुंच गई है।





MRU के वैज्ञानिक तैयार कर रहे कोविड एंटीबॉडी टेस्ट किट





वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। बुधवार को 5 हजार 097 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में 60,171 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 2,829 नए केस सामने आए।





छत्तीसगढ़ में कम हो रही पॉजिटिविटी दर





छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। बुधवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.7% रही है। प्रदेश में 18 से 44 आयु समूह का टीकाकरण राज्य के 174 केंद्र में किया जा रहा है। अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 7 लाख 60 हजार 21 लाभार्थियों का टीकाकरण कर लिया गया है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में बुधवार को 2,829 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 59 हजार 544 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 56 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,779 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में बुधवार को 5 हजार 097 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 93 हजार 285 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 53 हजार 480 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 102
  • दुर्ग- 62
  • राजनांदगांव- 32
  • बालोद- 92
  • बेमेतरा- 26
  • कवर्धा- 48
  • धमतरी- 101
  • बलौदाबाजार- 137
  • महासमुंद- 101
  • गरियाबंद- 44
  • बिलासपुर- 85
  • रायगढ़- 216
  • कोरबा- 106
  • जांजगीर- 178
  • मुंगेली- 128
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 49
  • सरगुजा- 240
  • कोरिया- 210
  • सूरजपुर- 202
  • बलरामपुर- 201
  • जशपुर- 162
  • बस्तर- 86
  • कोंडागांव- 63
  • दंतेवाड़ा- 54
  • सुकमा- 28
  • कांकेर- 38
  • नारायणपुर- 13
  • बीजापुर- 24
  • अन्य राज्य- 1

छत्तीसगढ़ में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 3,306 नए मरीजों की पुष्टि, 92 की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। प्रदेश में लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं रविवार को भी कोरोना के सिर्फ 3,306 नए केस सामने आए हैं। जबकि 92 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 272 संक्रमित मरीज सूरजपुर में मिले हैं। वहीं कोरिया में 254 और जशपुर में 238 मरीज मिले हैं। रविवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 65 हजार 774 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1396503600411463683




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। रविवार को 7 हजार 232 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि रविवार को छत्तीसगढ़ में 50,722 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 3,306 नए केस सामने आए।





रायपुर में 152 नए केस, 12 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 152 नए मरीज मिले हैं। जबकि 12 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में रविवार को 3,306 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 49 हजार संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 92 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,586 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में रविवार को 7 हजार 232 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 70 हजार 640 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 65 हजार 774 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 152
  • दुर्ग- 97
  • राजनांदगांव- 50
  • बालोद- 69
  • बेमेतरा- 60
  • कवर्धा- 45
  • धमतरी- 69
  • बलौदाबाजार- 155
  • महासमुंद- 104
  • गरियाबंद- 75
  • बिलासपुर- 89
  • रायगढ़- 216
  • कोरबा- 81
  • जांजगीर- 225
  • मुंगेली- 147
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 86
  • सरगुजा- 210
  • कोरिया- 254
  • सूरजपुर- 272
  • बलरामपुर- 179
  • जशपुर- 238
  • बस्तर- 115
  • कोंडागांव- 93
  • दंतेवाड़ा- 50
  • सुकमा- 8
  • कांकेर- 84
  • नारायणपुर- 26
  • बीजापुर- 52
  • अन्य राज्य- 5

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4,328 नए केस, 103 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं शनिवार को भी कोरोना के सिर्फ 4,328 नए केस सामने आए हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 390 संक्रमित मरीज सरगुजा में मिले हैं। वहीं बलरामपुर में 345 और जांजगीर-चांपा में 315 मरीज मिले हैं। शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 70 हजार 540 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1396156506001743873




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शनिवार को 9 हजार 631 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में 67,142 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 4,328 नए केस सामने आए।





रायपुर में 260 नए केस, 07 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 260 नए मरीज मिले हैं। जबकि 07 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 4,328 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 45 हजार 694 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 103 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,494 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 9 हजार 631 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 62 हजार 660 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 70 हजार 540 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 260
  • दुर्ग- 140
  • राजनांदगांव- 55
  • बालोद- 127
  • बेमेतरा- 45
  • कवर्धा- 66
  • धमतरी- 97
  • बलौदाबाजार- 199
  • महासमुंद- 125
  • गरियाबंद- 76
  • बिलासपुर- 148
  • रायगढ़- 283
  • कोरबा- 182
  • जांजगीर- 315
  • मुंगेली- 115
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 155
  • सरगुजा- 390
  • कोरिया- 302
  • सूरजपुर- 187
  • बलरामपुर- 345
  • जशपुर- 219
  • बस्तर- 116
  • कोंडागांव- 83
  • दंतेवाड़ा- 76
  • सुकमा- 40
  • कांकेर- 115
  • नारायणपुर- 37
  • बीजापुर- 29
  • अन्य राज्य- 01

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 4,943 नए केस, 96 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना केसों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं शुक्रवार को भी कोरोना के सिर्फ 4,943 नए केस सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज कोरिया में 431 मरीज मिले हैं। वहीं सूरजपुर में 414 और सरगुजा में 315 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76 हजार 446 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1395774066414424067




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 65,643 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 4,943 नए केस सामने आए।





रायपुर में 348 नए केस, 11 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 348 नए मरीज मिले हैं। जबकि 11 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4,943 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 41 हजार 366 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 96 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,391 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 52 हजार 529 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 76 हजार 446 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 348
  • दुर्ग- 127
  • राजनांदगांव- 92
  • बालोद- 97
  • बेमेतरा- 33
  • कवर्धा- 85
  • धमतरी- 142
  • बलौदाबाजार- 192
  • महासमुंद- 134
  • गरियाबंद- 72
  • बिलासपुर- 162
  • रायगढ़- 358
  • कोरबा- 199
  • जांजगीर- 318
  • मुंगेली- 141
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 79
  • सरगुजा- 315
  • कोरिया- 431
  • सूरजपुर- 414
  • बलरामपुर- 368
  • जशपुर- 267
  • बस्तर- 184
  • कोंडागांव- 117
  • दंतेवाड़ा- 53
  • सुकमा- 58
  • कांकेर- 80
  • नारायणपुर- 36
  • बीजापुर- 40
  • अन्य राज्य- 01

छत्तीसगढ़ में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार, 5,680 नए केस, 146 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। बुधवार को भी कोरोना के सिर्फ 5,680 नए केस सामने आए हैं। जबकि 146 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 85 हजार 868 हो गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1395046744157683714




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। बुधवार को 9,448 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि बुधवार को राज्य में 69,402 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 5,680 नए केस सामने आए।





रायपुर में 309 नए केस, 09 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में बुधवार को 309 नए मरीज मिले हैं। जबकि सिर्फ 09 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में बुधवार को 5,680 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 31 हजार 211 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 146 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,182 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में बुधवार को 9,448 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 33 हजार 161 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 85 हजार 868 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 309
  • दुर्ग- 154
  • राजनांदगांव- 112
  • बालोद- 116
  • बेमेतरा- 101
  • कवर्धा- 86
  • धमतरी- 128
  • बलौदाबाजार- 317
  • महासमुंद- 133
  • गरियाबंद- 107
  • बिलासपुर- 204
  • रायगढ़- 441
  • कोरबा- 387
  • जांजगीर- 363
  • मुंगेली- 225
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 151
  • सरगुजा- 275
  • कोरिया- 419
  • सूरजपुर- 436
  • बलरामपुर- 329
  • जशपुर- 306
  • बस्तर- 168
  • कोंडागांव- 115
  • दंतेवाड़ा- 70
  • सुकमा- 24
  • कांकेर- 136
  • नारायणपुर- 36
  • बीजापुर- 31
  • अन्य राज्य- 01

68 साल के इस व्यक्ति ने दी कोरोना को मात, कहा- डरे नहीं बल्कि स्वयं को सकारात्मक रखकर इसे हराए

No comments Document Thumbnail

सुकमा। पिछले एक साल से कोविड-19 वायरस से सम्पूर्ण मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं ज्यादातर ऐसे भी लोग हैं जो अपनी इच्छाशक्ति और जीने की ललक से मौत को पीछे ढकेलकर फिर से जिंदगी संवारने में कामयाब हो रहें हैं। जिला मुख्यालय के गायत्री माता वार्ड बगीचा पारा निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य जगदीश कनौजिया ने सर्दी-खांसी होने पर अपनी कोरोना जांच कराई, जांच रिपार्ट में कोविड पाॅजिटिव होने पर उन्हें होम क्वांरटीन किया गया था। होम क्वारंटीन में रहकर स्वयं को सकारात्मक रखकर उन्होनें चिकित्सकों के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित भोजन, समय पर दवाईयों के सेवन से 10 दिनों में कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं।





धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी





68 वर्षीय कनौजिया ने बताया कि सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने पर 12 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट कराया, 16 अप्रैल को जिला अस्पताल से जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर स्वास्थ विभाग द्वारा उन्हें होम हाईसोलेट किया गया। उन्होंने कोरोना की पाॅजिटिव रिपोर्ट को देखर विचलित न होते हुए सामान्य लोगों की तरह ही घर पर रहकर नियमित रूप से कोविड नियमों का पालन किया। श्री कनौजिया ने नकारात्मक सोच को दिल-दिमाग पर हावी नहीं होने दिया और स्वयं को साकारात्मक रखते हुए सोशल मीडिया में फैली कोरोना की भ्रांतियों से दूर रखा।





छत्तीसगढ़ में अब दुकानों पर जाकर ले सकते हैं शराब, बस करना होगा ये ऑप्शन सिलेक्ट





प्रतिदिन व्यायाम, कोरोना को हराने का महत्वपूर्ण आयाम





कोरोना से स्वस्थ होकर लौटे श्री कनौजिया ने होम क्वारंटीन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि होम क्वारंटीन के पूरे 10 दिनों में सुबह और शाम नियमित रूप से व्यायाम किया और स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकों से फोन के माध्यम से परामर्श लिया। प्रतिदिन तीन बार वे अपने ऑक्सीजन लेवल, तापमान और पल्स रेट की जानकारी डाॅक्टर से साझा करते थे, व्यायाम करने से उनके ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता गया। इसके साथ ही उन्होंने प्रोटीन युक्त आहार लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना पाॅजिटिव होने पर घबराए नहीं, बल्कि स्वयं को सकारात्मक रखते हुए इसे नियमति रूप से व्यायाम, चिकित्सकों द्वारा प्राप्त आवश्यक दवाईयों के सेवन, संतुलित भोजन एवं कोरोना के नियमों का पालन करते हुए हराया जा सकता है।


छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मिले कोरोना के 6,477 नए केस, 153 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना केसों और इससे मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं मंगलवार को भी कोरोना के सिर्फ 6,477 नए केस सामने आए हैं। जबकि 153 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 90 हजार 382 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1394679267686895618




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। मंगलवार को 11 हजार 477 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि मंगलवार को राज्य में 69,873 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 6,477 नए केस सामने आए।





रायपुर में 382 नए केस, 15 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार को 382 नए मरीज मिले हैं। जबकि 15 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 6,477 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 25 हजार 531 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 153 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,036 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 11,250 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 23 हजार 113 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 90 हजार 382 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 382
  • दुर्ग- 190
  • राजनांदगांव- 132
  • बालोद- 118
  • बेमेतरा- 92
  • कवर्धा- 90
  • धमतरी- 176
  • बलौदाबाजार- 304
  • महासमुंद- 202
  • गरियाबंद- 127
  • बिलासपुर- 202
  • रायगढ़- 417
  • कोरबा- 358
  • जांजगीर- 450
  • मुंगेली- 230
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 173
  • सरगुजा- 364
  • कोरिया- 573
  • सूरजपुर- 488
  • बलरामपुर- 366
  • जशपुर- 320
  • बस्तर- 200
  • कोंडागांव- 124
  • दंतेवाड़ा- 61
  • सुकमा- 74
  • कांकेर- 164
  • नारायणपुर- 36
  • बीजापुर- 42
  • अन्य राज्य- 04

छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में तेज सुधार, संक्रमण दर अब मात्र 9 फीसदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। राज्य में संक्रमण-दर में तेज गिरवाट दर्ज की जा रही है। 16 मई को यह आंकड़ा 9 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि अप्रैल माह में संक्रमण की दर 30 प्रतिशत तक जा पहुंची थी। इसी तरह दैनिक औसत टेस्टिंग जनवरी माह के 22 हजार 761 की तुलना में मई माह में 64 हजार 338 हो चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण का काम भी तेज गति से जारी है। 16 मई तक राज्य में कुल 65 लाख 38 हजार लोगों लोगों को वैक्सीन के डोजेस दिए जा चुके थे।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अपनी ठोस रणनीति से छत्तीसगढ़ ने न केवल कोरोना की दूसरी लहर पर शीघ्रता से काबू पा लिया है, बल्कि तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। यदि तीसरी लहर आती भी है तो उससे और भी कुशलता के साथ निपटा जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि इस समय हमारा पूरा जोर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण को रोकने तथा वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग और उपचार की सुविधाओं के विस्तार पर है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही सतत् माॅनिटंरिग और निर्देशन से अब 39 लैबों में ट्रूनाट और 15 में आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा मुहैया करायी जा ही है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए बलौदाबजार, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर और कोरबा में 6 नये शासकीय लैब और तैयार हो रहे है। एंटिजन टेस्ट राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों स्तर तक उपलब्ध है जबकि प्रत्येक जिले में अतिरिक्त मशीन प्रदाय कर टूªनाअ लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।





कोरोना संक्रमण के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों से संक्रमण दर में तेज गिरावट आयी है, अप्रैल में जो संक्रमण दर 30 प्रतिशत के करीब थी वह उतरकर अब 9 प्रतिशत हो गई है। पिछले साल जहां कोविड संक्रमित मरीज पर औसत 4 से 5 काॅंटेक्ट्स को ही टेªक किया जा रहा था वहीं अब हर कोविड मरीज के 7 संपर्को की तलाश और उनकी जांच सुनिश्चित की जा रही है जिससे संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिली है।





प्रदेश में वर्तमान में 1019 काॅटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गए हैं जहां घर-घर जाकर टेस्टिंग की जा रही है। राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज और एम्स रायपुर सहित 37 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तथा कुल 154 कोविड केयर सेण्टर बनाए गए हैं इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल भी बनाए गए है। शासकीय डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में 5294 बेड तथा कोविड केयर सेण्टर में 16405 बेड की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। निजी कोविड अस्पतालों में 9 हजार 596 बेड उपलब्ध कराए गए है। इसके साथ ही कुल 1151 वेटिंलेटर उपलब्ध कराए गए है जिसमें 526 शासकीय और 625 निजी अस्पतालों में है।





ऑक्सीजेनेटेड बेड की संख्या बढ़ाये के लिए राज्य में 18 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स स्थापित किये गए हैं इसके अतिरिक्त 6 प्लांट्स प्रक्रियाधीन हैं इनमे से 3 प्लांट अगले एक सप्ताह में स्थापित हो जायेंगे। रायपुर मेडिकल कॉलेज में एक विशेष टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मई 2020 से कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिन सभी शासकीय डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें टेलीकंसल्टेशन प्रदान किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर टेली राउंड भी लिए जाते हैं।





छत्तीसगढ़ में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को दी मात





वर्तमान में सामान्य मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में वर्चुअल ओ.पी.डी. की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक उपलब्ध है। इस दौरान मेडिसिन विभाग, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग एवं मनोरोग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य विभागों के चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। लिंक के माध्यम से वर्चुअल ओ.पी.डी. ज्वाइन की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं जिसमें से 1.40 लाख अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तथा 6.57 लाख मरीजों ने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। होम आइसोलेटेड मरीजों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कण्ट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।





’18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 4.77 लाख लोगों का टीकाकरण’





बीते 11 मई को भारत सरकार की वीडियो कांफ्रेंसिंग के अनुसार 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में छठा है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेशही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। यदि हेल्थ केयर वर्कर्स की प्रथम डोज की कवरेज की बात करें तो छत्तीसगढ़ (99 प्रतिशत) के साथ देश में तीसरे नंबर पर है।





प्रदेश में 2 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 3.26 लाख व्यक्तियों का तथा 3 अप्रैल को 2.92 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। 16 मई तक राज्य में कुल 65.38 लाख हितग्राहियों को वैक्सीन डोजेज दी गई हैं। जिसमें 18-44 वर्ष के आयु वर्ग वाले कुल 4,77,044 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। 16 मई 2021 के टीकाकरण के पश्चात् केंद्र सरकार के चैनल में से 6,48,810 डोज तथा राज्य सरकार के चैनल में से 3,36,754 शेष हैं।





’सार्वजनिक स्थल पर मास्क नही लगाने वाले लोगों से 3.44 करोड़ रूपए की वसूली’





कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 25 फरवरी 2021 से 10 मई 2021 तक सभी जिलों के 2.22 लाख लोगों से 3 करोड़ 44 लाख रुपये की वसूली की गई।


छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार, 4,888 नए केस, 144 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में बीते 4-5 दिनों से लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं रविवार को भी कोरोना के सिर्फ 4,888 नए केस सामने आए हैं। जबकि 144 लोगों की मौत हुई है। रविवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 03 हजार 593 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1393971061952159745




बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। रविवार को 10,144 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि रविवार को राज्य में 52,028 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 4,888 नए केस सामने आए।





रायपुर में 220 नए केस, 17 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में रविवार को 220 नए मरीज मिले हैं। जबकि 17 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं आज से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में रविवार को 4,888 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 12 हजार 477 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 144 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11, 734 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में रविवार को 10,144 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 97 हजार 150 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 03 हजार 593 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 220
  • दुर्ग- 123
  • राजनांदगांव- 104
  • बालोद- 121
  • बेमेतरा- 35
  • कवर्धा- 114
  • धमतरी- 68
  • बलौदाबाजार- 306
  • महासमुंद- 136
  • गरियाबंद- 90
  • बिलासपुर- 240
  • रायगढ़- 341
  • कोरबा- 316
  • जांजगीर- 404
  • मुंगेली- 174
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 178
  • सरगुजा- 405
  • कोरिया- 383
  • सूरजपुर- 255
  • बलरामपुर- 204
  • जशपुर- 220
  • बस्तर- 108
  • कोंडागांव- 15
  • दंतेवाड़ा- 53
  • सुकमा- 39
  • कांकेर- 146
  • नारायणपुर- 40
  • बीजापुर- 48
  • अन्य राज्य- 02

छत्तीसगढ़ में नए मरीजों के साथ ही कम हो रहे मौत के आंकड़े, 129 मरीजों की मौत, 7,664 नए केस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में बीते 3-4 दिनों से लगातार कोरोना केसों में कमी आ रही है। वहीं शनिवार को भी कोरोना के सिर्फ 7,664 नए केस सामने आए हैं। जबकि 129 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 10 हजार 401 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1393600689134137349




बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शनिवार को 11,475 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शनिवार को राज्य में 70,239 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 7,664 नए केस सामने आए।





रायपुर में 466 नए केस, 18 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 466 नए मरीज मिले हैं। जबकि 18 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा रहेगा।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 7,664 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 7 हजार 589 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 129 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11, 590 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 11,475 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 85 हजार 598 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 10 हजार 401 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायगढ़- 617
  • जांजगीर-चांपा – 489
  • बलौदाबाजार- 343
  • सूरजपुर- 520
  • सरगुजा- 432
  • कोरबा- 370
  • बलरामपुर- 434
  • रायपुर- 466
  • जशपुर- 360
  • बिलासपुर- 367
  • मुंगेली- 200
  • कोरिया- 412
  • दुर्ग- 288
  • महासमुंद- 234
  • बालोद- 228
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 169
  • कवर्धा- 223
  • धमतरी- 183
  • गरियाबंद- 158
  • कांकेर- 226
  • बस्तर- 235
  • राजनांदगांव- 222
  • बेमेतरा- 100
  • कोंडागांव- 55
  • बीजापुर- 30
  • दंतेवाड़ा- 91
  • नारायणपुर- 45
  • सुकमा- 40
  • अन्य राज्य- 03

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.