छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना केसों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में कमी आ रही है। वहीं शुक्रवार को भी कोरोना के सिर्फ 4,943 नए केस सामने आए हैं। जबकि 96 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज कोरिया में 431 मरीज मिले हैं। वहीं सूरजपुर में 414 और सरगुजा में 315 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76 हजार 446 पहुंच गई है।
वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में 65,643 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 4,943 नए केस सामने आए।
रायपुर में 348 नए केस, 11 की मौत
वहीं राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 348 नए मरीज मिले हैं। जबकि 11 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा है। वहीं 17 मई से कुछ छूट के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 4,943 नए मरीजों की पहचान
- छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 41 हजार 366 संक्रमित
- छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 96 कोरोना मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,391 मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 हजार 867 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 52 हजार 529 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में 76 हजार 446 एक्टिव केस
जिलेवार कोरोना के आंकड़े
- रायपुर- 348
- दुर्ग- 127
- राजनांदगांव- 92
- बालोद- 97
- बेमेतरा- 33
- कवर्धा- 85
- धमतरी- 142
- बलौदाबाजार- 192
- महासमुंद- 134
- गरियाबंद- 72
- बिलासपुर- 162
- रायगढ़- 358
- कोरबा- 199
- जांजगीर- 318
- मुंगेली- 141
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 79
- सरगुजा- 315
- कोरिया- 431
- सूरजपुर- 414
- बलरामपुर- 368
- जशपुर- 267
- बस्तर- 184
- कोंडागांव- 117
- दंतेवाड़ा- 53
- सुकमा- 58
- कांकेर- 80
- नारायणपुर- 36
- बीजापुर- 40
- अन्य राज्य- 01