Media24Media.com: Mumbai news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mumbai news. Show all posts
Showing posts with label Mumbai news. Show all posts

फंदे से लटकती मिली MLA की पत्नी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से खुदकुशी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की है, जहां शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी  ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। विधायक की पत्नी का शव मुंबई के कुर्ला इलाके में उनके घर से बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट सीपी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत की असली वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

 

ज्वाइंट सीपी के मुताबिक शुरुआत में पुलिस को फोन पर फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मंगेश कुडलकर का घर कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में आता है। इसलिए मामले में नेहरु नगर पुलिस की टीम जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

साल 2021 में चर्चा में आए थे मंगेश कुडालकर

बता दें कि मंगेश कुडालकर का नाम साल 2021 में ऑनलाइन सेक्स चैट मामले में सामने आया था। पुलिस ने विधायक को ऑनलाइन सेक्स चैट की आड़ में ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था। उस दौरान विधायक की ओर से कहा गया था कि उन्हें साइबर ठग ने अपना शिकार बनाते हुए उनसे 5 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।

ऑनलाइन गेम की लत ने ले ली नाबालिग की जान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

भारत में ऑनलाइन गेम का क्रेज बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है। आज कल हर दूसरा बच्चा आपको बाहर खेलते हुए नहीं बल्कि गेम खेलता मिलेगा। इसी के चक्कर में कई बच्चे आत्महत्या जैसे घातक कदम भी उठाने लगे हैं। ताजा मामला मुंबई के भोईवाड़ा इलाके का है, जहां एक 14 साल के छात्र ने मोबाइल गेम के चक्कर में आकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक छात्र ऑनलाइन गेम में चैलेंज को पूरा करने और ज्यादा खेलने की मांग अपने घरवालों से कर रहा था, लेकिन परिवार वाले उसे मना कर रहे थे। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल भोईवाड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक कक्षा 7वीं के छात्र को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी। इस गेम को भारत सरकार ने अन्य कुछ गेमों के साथ प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन चोरी छिपे इस गेम को खेला जा रहा है। हालांकि बच्चे के माता-पिता का कहना है कि इस छात्र को लत नहीं थी वो कभी-कभी ही फ्री फायर गेम खेलता था। बच्चे के माता-पिता और शिक्षकों का कहना है कि लड़का पढ़ाई में अच्छा था और उसे क्रिकेट खेलना पसंद था। 

घर पर नहीं थे पिता

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे लड़के ने अपने पिता को फोन किया था। लड़के के पिता यात्रा कर रहे थे। इसलिए बात नहीं कर पाए। जब लड़के के पिता ने वापस कॉल किया तो लड़के ने फोन नहीं उठाया। बच्चे की मां भी काम के सिलसिले से बाहर थी। दोनों के घर पहुंचने पर बच्चे ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद दरवाजे के तोड़ने पर बच्चा मृत मिला। 

MP में  13 साल के बच्चे ने की थी खुदकुशी

भोईवाड़ा पुलिस का कहना है कि ये ऑनलाइन फ्री फायर गेम ग्रुप में खेला जाता है। ग्रुप में दोस्त भी जुड़े होते हैं। ऐसे में ये पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ होगा जिसके कारण युवक ने ये कदम उठाया। क्या कोई चैलेंज था जिसे पूरा करने के लिए युवक ने खतरनाक कदम उठाया। बता दें कि इससे पहले एक ऐसा ही मामला MP से भी सामने आया था, जहां ऑनलाइन गेम में हजारों रु गंवाने के बाद एक बच्चे नें सुसाइड कर लिया था। 

सुसाइड नोट में बच्चे ने मांगी थी माफी

13 साल के बच्चे ने एक गेम के चक्कर में 40 हजार रुपये गंवा दिए थे, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। इस बच्चे को भी फ्री फायर गेम की आदत थी। बताया गया कि बच्चे की मां ऑफिस में थी जब उनके फोन पर पैसे कटने का मैसेज आया। मां ने फोन कर अपने बेटे को डांटा, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें बच्चे ने अपनी मां से माफी मांगी थी। 

नाबालिग ने की थी आत्महत्या

वहीं सूरत में भी मोबाइल नहीं मिलने पर 16 साल की लड़की ने खुद को फांसी लगा ली। परिजन का कहना था कि मोबाइल की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है इसलिए नाबालिग से परिजन ने मोबाइल ले लिया था और उसे वापस नहीं लौटाया, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में खुदकुशी कर ली। 

नशे में धुत एक्ट्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस से हाथापाई करने का आरोप

No comments Document Thumbnail

मुंबई की जुहू पुलिस ने तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस काव्या थापर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। दरअसल, काव्या थापर ने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। फिलहाल कोर्ट ने एक्ट्रेस काव्या थापर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने काव्या पर आरोप लगाया है कि वो शराब के नशे में कार चला रही थीं। साथ ही उन पर एक व्यक्ति को ठोकर मारने का भी आरोप है। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की अधिकारियों से गाली-गलौज भी की। काव्या मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में दिखाई देती हैं। उनका जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। 

एक्ट्रेस काव्या ने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने शोबिज की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'तत्काल' से डेब्यू किया था। यह एक शार्ट फिल्म थी। फिर इसके बाद वो तेलुगू फिल्म 'इ माया पेरिमेतो' में भी नजर आई थीं। फिलहाल एक्ट्रेस ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं भेजने पर पत्नी ने की पति की हत्या, 7वीं मंजिल से नीचे फेंका शव

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां के अंबोली इलाके में कथित तौर पर एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर बैंक मैनेजर पति को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वहीं दोनों ने इस मामले को आत्महत्या का रंग देने की भी कोशिश की, हालांकि कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक की पहचान संतन कुमार शेषाद्री (उम्र 54) के रूप में हुई है, जो वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में रहते थे। वे स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थे। उनके शव को देख मॉर्निंग वाक पर गए पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुसाइड दिखाने के लिए फेंका शव 

मामले की जांच कर रहे अंबोली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अब्दुल रउफ ने बताया कि घर में पति को मारने के बाद महिला और उसके बेटे ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पति को फ्लैट की बालकनी से नीचे फेंका था। रउफ ने बताया कि हमने संतन कुमार शेषाद्री की हत्या के आरोप में उनकी पत्नी जयशीला शेषाद्रि (उम्र 52) और बेटे अरविंद (उम्र 26) को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे, क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि अरविंद ने दो साल पहले इंजीनियरिंग कंप्लीट की है और वह हायर स्टडीज के लिए कनाडा जाना चाह रहा था, लेकिन संतन कुमार उसे पैसे नहीं दे रहे थे। इसी वजह से गुरुवार शाम को तीनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां और बेटे ने मिलकर संतन कुमार को मारने का प्लान बनाया।

घर में हत्या की फिर  फेंका शव 

अब्दुल रउफ ने बताया कि सुबह चार बजे मां और बेटे ने संतन कुमार का सिर चार से पांच बार बेड के एक पर तेज से मारा। संतन कुमार पर यह हमला तब हुआ, जब वे सो रहे थे। इसके बाद उनके हाथ की नस को चाकू से काटा और मरने की पुष्टि होने के बाद उन्हें बालकनी से ढकेल दिया। हालांकि, बालकनी से फेंकने के बाद मां और बेटे ने घर में फैले खून को साफ किया और खून से सने कपड़ों को वाशिंग मशीन में धो दिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

वारदात की जानकारी मिलने के बाद फ्लैट में जैसे ही पुलिस टीम पहुंची, उसे मामला समझने में देर न लगी। घर की छत पर खून के धब्बे थे और कमरे में रखा सामान अस्तव्यस्त था। इसे देख कुछ ही देर में पुलिस को क्लियर हो गया कि यह आत्महत्या नहीं हत्या का केस है। इसके बाद मां और बेटे से अलग-अलग पूछताछ हुई और दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि पहले पत्नी ने कहा कि उन्होंने पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश की थी। 

फालूत खर्च नहीं करते थे संतन कुमार

जांच में सामने आया है कि संतन कुमार का दो साल पहले चेन्नई से मुंबई ट्रांसफर हुआ था। SIDBI क्वार्टर में रहने वाले एक शख्स ने बताया, 'संतन कुमार अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन पैसों को हमेशा बचाने की बात करते थे। कभी एक भी पैसा फालतू नहीं खर्च करते थे। उनके बेटे और पत्नी इसी बात से परेशान रहते थे। उनकी मौत से हम शॉक में हैं और चाहते हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।' जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। 

अनैतिक संबंध को मान्यता देने डॉक्टर पत्नी का पति पर दबाव, मानसिक तनाव में पति ने की खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र का है, जहां मुंबई से सटे टिटवाला में एक डॉक्टर की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अविनाश देशमुख (उम्र 32) ने 12 नवंबर को अपने निवास स्थान पर ही आत्महत्या कर ली थी। टिटवाला पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस के सामने आत्महत्या को उकसाने की चौंकाने वाली वजह सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि आत्महत्या करने वाले डॉक्टर की पत्नी और उसकी मां डॉक्टर पर यह दबाव डाल रही थीं कि वह उसके विवाहेतर और अनैतिक संबंध को मान्यता दे। पत्नी खुद भी एक डॉक्टर है।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में टिटवाला पूर्व में डॉक्टर अविनाश देशमुख अपनी डॉक्टर पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। नारायण रोड के मोहन हाइट्स बिल्डिंग में रहने वाले डॉ. अविनाश देशमुख की इंदिरा नगर इलाके में क्लिनिक है। यहां आकर वे अपनी डॉक्टरी की प्रैक्टिस करते थे। अविनाश की पत्नी डॉ. शुभांगी देशमुख का अपने ममेरे भाई के साथ जिस्मानी रिश्ता था। इस रिश्ते के बारे में डॉ. अविनाश को पता था। 

डॉक्टर ने पहले भी किया था सुसाइड का विचार

डॉक्टर शुभांगी देशमुख डॉ. अविनाश देशमुख पर यह जोर डाल रही थी कि वो उसके और उसके ममेरे भाई के बीच के अनैतिक संबंध को मान्यता दे दे। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉ. शुभांगी की मां यानी डॉ. अविनाश की सास की ओर से भी अविनाश पर ये दबाव डाला जा रहा था, कि वो शुभांगी और उसके बेड पार्टनर के बीच ना आए। सास डॉ. अविनाश को इस बात के लिए राजी कर रही थी वो अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध को लेकर जज्बाती ना हो और इसके बारे में ज्यादा ना सोचे।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

इसके अलावा डॉ. शुभांगी अपने सास-ससुर यानी अविनाश के माता-पिता के साथ रहने को भी तैयार नहीं थी। वह अपने सास-ससुर से दूर जाना चाहती थी और डॉ. अविनाश से अलग घर लेने की जिद किया करती थी। इन सब बातों से डॉ. अविनाश काफी तनाव में रहा करते थे। अंत में 12 नवंबर को अपने घर के सिलिंग फैन से लटक कर उन्होंने आत्महत्या कर ली। डॉ. अविनाश ने आत्महत्या करने से पहले पत्नी शुभांगी को अपना फैसला सुनाया। पत्नी सातारा में अपने मायके गई हुई थी। डॉ. शुभांगी ने अपने सास-ससुर को फोन करके इस बारे में बताया। लेकिन जब तक डॉ. अविनाश के माता-पिता उनके कमरे में जा पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। टिटवाला पुलिस ने डॉ. अविनाश की सास संगीता मोरे और पत्नी डॉ. शुभांगी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।  

पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया पत्नी के साथ दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है, जहां अंबोली पुलिस स्टेशन की सीमा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी का सामूहिक बलात्कार करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।  

अंबोली पुलिस के मुताबिक आरोपी पति शुक्रवार को अपनी पत्नी को अपने एक दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के नाम पर लेकर गया था। दोस्त के घर जाने के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पीने के लिए ड्रिंक्स दिए। ड्रिंक पीने के बाद पत्नी बेहोश हो गई थी तभी पति ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ घंटों बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पत्नी के पूछने पर पति और उसके दोस्त ने उसको धमकाते हुए कहा कि अगर तूने किसी को बोला तो तुझे जान से मार दूंगा। 

पुलिस ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक घर जाने के बाद पत्नी ने इसको लेकर अपनी पति से खूब झगड़ा किया और अपने परिवार वालों को बताया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के घर वाले अगले दिन शनिवार को लड़की को लेकर नजदीकी अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत पीड़िता के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। 

फ्लाइट में 40 साल की अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में UP के गाजियाबाद के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने 40 साल की महिला के साथ दिल्ली-मुंबई प्लाइट में छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ की घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने कैबिन क्रू से संपर्क किया और फिर मुंबई के सहार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


जानकारी के मुताबिक महिला 1 अक्टूबर को दिल्ली गई थी। 3 अक्टूबर को उन्होंने दिल्ली से मुंबई की वापसी के लिए फ्लाइट ली। फ्लाइट सुबह 11 बजे के करीब छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके बाद महिला अपने बैग ऊपर लगेज रैक से निकालने के लिए खड़ी हुई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक आदमी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया।  

महिला ने की थी केबिन क्रू से शिकायत

महिला ने कहा कि उस आदमी ने उन्हें उनकी कमर से पकड़ा और अपनी तरफ खींचा, जिसके बाद वो काफी गुस्सा हुईं। इस घटना के बाद महिला ने उस शख्स की शिकायत केबिन क्रू से की, जिस पर उन्होंने महिला से कहा कि वो इस घटना की शिकायत कस्टमर रिलेशन टीम को एक ई-मेल के जरिए करें। साथ ही केबिन क्रू ने उस शख्स से महिला से दूर होने को भी कहा। उन्होंने उस शख्स से उसका नाम और सीट नंबर पूछा तो उसने अपना नाम राजीव बताया।

महिला ने सहार पुलिस स्टेशन दर्ज कराई शिकायत

महिला ने उसी शाम आरोपी के खिलाफ ई-मेल के जरिए एयरलाइन को अपनी शिकायत दर्ज करवा दी थी।एयरलाइन को शिकायत करने के बाद महिला ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में संपर्क किया तो उन्होंने महिला से अपनी शिकायत सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराने को कहा, क्योंकि घटना उनके निर्धारित क्षेत्र में नहीं हुई थी। महिला ने सहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि वह इस घटना के बाद से सदमे में हैं। महिला के केस दर्ज कराने के बाद सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने एयरलाइन से संपर्क कर आरोपी की डिटेल मांगी।

पुलिस ने किया बिजनेसमैन को गिरफ्तार

एयरलाइन ने पुलिस को राजीव और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों की डिटेल सौंपी। जब पुलिस ने राजीव से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वह इस अपराध में शामिल नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी और अपने साथ के लोगों की तस्वीर पुलिस को दी। पुलिस ने वो तस्वीर महिला को दिखाई, तब उन्होंने किसी और व्यक्ति की पहचान की, जिसका नाम नितिन था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक कैबिन क्रू को नहीं मालूम था कि जिसे उन्होंने महिला से दूर होने को कहा वह राजीव था या नितिन। पुलिस ने एयरलाइन से यात्रियों की डिटेल मांगी और फिर नितिन की सीट भी वेरिफाई की। सारी जानकारी हासिल करने के बाद FIR में नितिन का नाम दर्ज किया गया। 36 साल का नितिन गाजियाबाद में अपना बिजनेस चलाता है। 14 अक्टूबर को पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अपनी हिरासत में लिया था। नितिन के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुर्ला की सोसाइटी पार्किंग में लगी आग, 20 बाइक जलकर खाक

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नेहरू नगर में एक आवासीय सोसायटी के पार्किंग में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 20 बाइक जलकर खाक हो गई। 


वहीं सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। ये सभी बाइक पार्किंग में खड़ी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।  प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि इंश्‍योरेंस कंपनी के दफ्तर में आग लगते ही धुएं का गुब्‍बार उठा और चारों तरफ धुआं फैल गया। दमघोंटू धुएं के बीच लोग भागकर फ्लैटों में कैद हो गए। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रि‍गेड को दी। बैंक मोड़ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। दो दमकल वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान धुआं लोगों के फ्लैटों में भी घुसने लगा था। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि आग किस वजह से लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई में नहीं थम रही दुष्कर्म की घटना, साकीनाका के बाद उल्हासनगर में नाबालिग से रेप

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई के साकीनाका के बाद इस बार उल्हासनगर में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक 14 साल की एक लड़की शिरडी से घूमने के बाद अपने दोस्तों के साथ 9 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां अपने दोस्तों के साथ स्काईवॉक से पैदल घर जा रही थी। वहीं आरोपी ने मौके पर पहुंचकर हथौड़े का डर दिखाकर पीड़िता के दोस्तों को भगा दिया और जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का रेप किया। वहीं सुबह पीड़िता आरोपी से बचकर भाग निकली और अपने परिवार को सूचना दी। मामला रेलवे परिसर से जुड़ा था तो कल्याण रेलवे ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। CCTV फुटेज और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो स्पष्ट हो गया कि पकड़े गए व्यक्ति ने ही रेप किया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

साकीनाका में हो चुकी है रेप की वारदात

बता दें कि मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ दिन पहले ही एक 30  साल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसके साथ आरोपी ने क्रूरता भी की। जिसकी वजह से इलाज के दौरान घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

हादसों का गढ़ बनता जा रहा है महाराष्ट्र, निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 5 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला मुंबई के वरली इलाके का है, जहां एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में एक से ज्यादा लोग घायल हुए है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। शनिवार शाम को हुई इस हादसे में घायल व्यक्तिों को KEM और नायर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।




वहीं  हादसे के बाद महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे। आदित्य ठाकरे ने हादसे को लेकर कहा कि 'पहली नजर में लगता है कि लिफ्ट ओवरलोडिंग की वजह से गिरी। एक शख्स के फंसने की आशंका है है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।' बता दें कि घटना शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हनुमान गली में BDD चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में घटी। हादसे में घायल शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।


इलाज के दौरान एक शख्स ने तोड़ा दम


पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए 6 लोगों में से एक को परेल के KEM अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में 3 अन्य को मृत घोषित कर दिया गया। BMC ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात एक और शख्स ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा कि 'मैं उसी मंजिल की छत पर 19वीं मंजिल पर काम कर रहा था। जोरदार आवाज आई। लगा कहीं हमारी बिल्डिंग में तो कोई हादसा नहीं हुआ। तभी उनके साथ काम कर रहे लोग छत से नीचे उतरे और कहा कि हमारे लोग नीचे गिर गए। तुरंत मैंने 100 नंबर को फोन किया। मेरे दोस्ते ने 108 पर फोन किया। पुलिस एंबुलेंस से पहले आई और मदद की। 6 लोग थे उसमें जिसमें से 5 की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।'



चश्मदीद ने सुरक्षा उपकरणों को लेकर कहा कि कई बार इसको लेकर सुपरवाइजर सहित कई लोगों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन शिकायत की उन्होंने कोई परवाह नहीं की। चश्मदीद ने कहा कि ये मुंबई है, यहां सब मैनैज हो जाता है। ऐसे हादसों को छोटा बताया जाता है। मृतकों की पहचान अविनाश दास ( उम्र 35 साल), भारत मंडल (उम्र 27 साल) और चिन्मय मंडल (उम्र 33 साल) के रूप में हुई है। इनके अलावा 2 और शख्स की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है।  बताया जा रहा है बिल्डिंग में पार्किंग से जुड़े कंस्ट्र्ंक्शन का काम शुरू था, तभी यह हादसा हुआ।


मकान ढहने से हुई थी 4 लोगों की मौत


वहीं शुक्रवार यानी 23 जुलाई को मुंबई के ही गोवंडी इलाके में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। यहां एक दो मंजिला इमारत ढह गई थी। इससे 4 लोगों की मौत हो गई । यह दुर्घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में हुई। 4 लोगों की मौत के अलावा 7 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए घाटकोपर के राजावाडी और सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार सुबह 4 बजकर 58 मिनट में यह दुर्घटना हुई। 


लगातार हो रहे हादसे


गोवंडी के शिवाजी नगर में स्थित बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास यह दुर्घटना हुई। जिस वक्त यह दो मंजिला इमारत ढह गई, तब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। इमारत ढहने से जोर की आवाज आई और लोगों पर मलबे गिरने से चीख-पुकार मची। इन आवाजों को सुनकर तुरंत आस-पड़ोस से लोग अपने घरों से बाहर आ गए और मदद कार्य में लग गए। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया । जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर  पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।  

मुंबई के एक पांच महीने की बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, मोदी ने किया टैक्स माफ

No comments Document Thumbnail

पांच महीने की बच्ची तीरा कामत मुंबई के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही है. उसकी जान बचाने के लिए दुनिया के सबसे महंगे इंजेक्शन में से एक इंजेक्शन लगना है. बच्ची को एसएमए- टाइप1 बीमारी है. इस बीमारी के इलाज में अमेरिका से आने वाले इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रूपये है. बच्ची के परिवार ने करीब 10 करोड़ रूपये सोशल मीडिया से जुटा लिए.





दरअसल, तीरा कामत का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. तीरा एसएमए- टाइप1 बीमारी से जूझ रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस बीमारी के कारण इंजेक्शन नहीं लगने पर बच्ची की जिंदगी सिर्फ 18 महीने तक ही हो सकती है, यही कारण है कि अमेरिका से मंगाया गया इंजेक्शन काफी जरूरी था.





teera kamat




इस इंजेक्शन की कीमत 16 करोड़ रूपये है. तीरा कामत का परिवार ट्विटर पर इस बारे में लगातार जानकारी भी साझा करता है. ट्विटर पर ही तीरा की तस्वीरें भी लगातार अपलोड होती रहती हैं. इसी माध्यम से परिवार ने रूपये भी इकठ्ठा किए हैं. लोगों का समर्थन भी तीरा और उसके माता-पिता मिहिर और प्रियंका को मिल रहा है.





महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी, उन्होंने अपील की थी कि बाहर से आने वाले इंजेक्शन में टैक्स की छूट दी जाए ताकि बच्ची का इलाज हो सके, जिसपर पीएमओ की ओर से एक्शन लिया गया और टैक्स (करीब 6 करोड़ रूपये) में छूट दे दी गई. इसकी जानकारी भी देवेंद्र फडणवीस की ओर से दी गई.





teera kamat




तीरा का जन्म पांच महीने पहले हुआ था. जन्म के कुछ समय बाद तीरा को मां का दूध पीने में द‍िक्‍कत होने लगी. इसके बाद डॉक्‍टरों ने उसे इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित पाया. उसे 13 जनवरी को मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. धीरे-धीरे उसके एक फेफड़े ने भी काम करना बंद कर दिया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया.





क्या है एसएमए बीमारी
16 करोड़ का एक इंजेक्शन सुनते ही आपको लग रहा होगा कि दुनिया में ऐसी भी कोई बीमारी है जो कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है जिसका इलाज इतना महंगा है. जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी किस तरह की बीमारी है और ये क्यों होती है, ये जानना जरूरी है. जेनेटिक स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी यानी SMA शरीर में एसएमएन-1 जीन की कमी से होती है.






https://twitter.com/teerafightssma?lang=en




इससे सीने की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. यह बीमारी ज्यादातर बच्चों को ही होती है और बाद में दिक्कत बढ़ने के साथ मरीज की मौत हो जाती है. ब्रिटेन में ये बीमारी ज्यादा है और वहां करीब 60 बच्चे हर साल ऐसा पैदा होते हैं जिन्हें ये बीमारी होती है.





क्यों इतना महंगा है ये इंजेक्शन
ब्रिटेन में इस रोग से ज्यादा बच्चे पीड़ित हैं लेकिन वहां इसकी दवा नहीं बनती है. इस इंजेक्शन का नाम जोलगेनेस्मा है. ब्रिटेन में इस इंजेक्शन को इलाज के लिए अमेरिका, जर्मनी और जापान से मंगाया जाता है. इस बीमारी से पीड़ित मरीज को यह इंजेक्शन सिर्फ एक ही बार दिया जाता है इसी वजह से यह इतनी महंगी है क्योंकि जोलगेनेस्मा उन तीन जीन थैरेपी में से एक है जिसे यूरोप में इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है.





तीन साल पहले तक इस बीमारी का इलाज भी संभव नहीं था लेकिन 2017 में काफी रिसर्च और टेस्टिंग के बाद सफलता मिली और इंजेक्शन का उत्पादन शुरू किया गया. साल 2017 में 15 बच्चों को यह दवा दी गई थी जिसके बाद सभी 20 हफ्तों से ज्यादा दिनों तक जीवित रहे थे.
(All Photos: twitter- TeeraFightsSma)


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.