Media24Media.com: फंदे से लटकती मिली MLA की पत्नी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फंदे से लटकती मिली MLA की पत्नी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से खुदकुशी की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की है, जहां शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी  ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। विधायक की पत्नी का शव मुंबई के कुर्ला इलाके में उनके घर से बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट सीपी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत की असली वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

 

ज्वाइंट सीपी के मुताबिक शुरुआत में पुलिस को फोन पर फांसी लगाने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मंगेश कुडलकर का घर कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में आता है। इसलिए मामले में नेहरु नगर पुलिस की टीम जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

साल 2021 में चर्चा में आए थे मंगेश कुडालकर

बता दें कि मंगेश कुडालकर का नाम साल 2021 में ऑनलाइन सेक्स चैट मामले में सामने आया था। पुलिस ने विधायक को ऑनलाइन सेक्स चैट की आड़ में ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया था। उस दौरान विधायक की ओर से कहा गया था कि उन्हें साइबर ठग ने अपना शिकार बनाते हुए उनसे 5 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.