Media24Media.com: संसदीय सचिव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संसदीय सचिव. Show all posts
Showing posts with label संसदीय सचिव. Show all posts

महासमुंद : संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला मुख्यालय स्थित महासमुंद वन विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव का आज संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमृतकाल के पांच प्रण के तहत जिला स्तरीय युवा उत्सव में चित्रकला, कविता, फोटोग्राफी, भाषण, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता 15 से 29 वर्ष के युवाओं के बीच हुई। इस अवसर पर दाऊलाल चंद्राकर, नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक अर्पित तिवारी सहित अन्य प्रतिभागी युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किया।
                                         

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विविध अध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में लोगों को जागरूक करना और जिले के युवा कलाकारों, लेखकों, कवियां, चित्रकारों, फोटोग्राफरों और वक्ताओं की प्रतिभा को निखारना है। यह युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव की भावना और साहस की अवधारणा को प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह उद्देश्य युवाओं की सभा आयोजित करके और उन्हें विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करके प्राप्त किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जहां युवाओं में शक्ति व जोश होता है वहां सफलता निश्चित है। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को निराशा से दूर रखते हैं। युवा अपनी शक्ति का प्रयोग सकारात्मक तौर पर करें। युवा अगर शक्ति का प्रयोग नहीं करेंगे तो वह शक्ति क्षीण हो जाएगी। हमें अपनी शक्ति का प्रयोग हमेशा अच्छे कार्यों के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए युवा देश भक्ति का बहुत बड़ा कार्य कर सकते हैं। युवाओं को जिस क्षेत्र में आगे बढ़ने की ललक होती है उसके लिए उन्हें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में चित्रकला, मोबाईल फोटोग्राफी, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाया गया जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। युवा महोत्सव में मतदाता जागरूकता के थीम पर भी अभिव्यक्ति दी गयी। युवा उत्सव के नोडल अधिकारी ने बताया कि उत्सव में 125 युवाओं ने पंजीयन कर अपने हुनर और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

माटीकला बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक चाक दिलाने की मांग

No comments Document Thumbnail

कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई ने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से की मुलाकात

बागबाहरा। छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आज बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विधायक द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात की।

संसदीय सचिव श्री यादव से मुलाकात के दौरान कुंभकार समाज के पदाधिकारियों ने माटी कला बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक चौक दिलाने की मांग संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के समक्ष रखी।

संसदीय सचिव श्री यादव को सौंपे गए ज्ञापन में कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले में लगभग विभिन्न गांवों को मिलाकर लगभग 700 ओंकार समाज के परिवार निवासरत है जो की पूर्णता मिट्टी के बर्तन , दिया ,करसी ,मटकी बनाने का कार्य परंपरागत तरीके से करते आ रहे हैं और यही उन परिवारों के जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है।

लेकिन परंपरागत तरीके से कार्य करने के कारण परंपरागत जिन हजारों का प्रयोग कुंभकार समाज के लोग करते हैं उसके कारण अधिक मात्रा में मिट्टी के बर्तन बनाना संभव नहीं है। इसलिए माटी कला बोर्ड के द्वारा उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक चाक दिलाने की मांग की है।

कुंभकार समाज के प्रतिनिधियों ने श्री यादव को बताया कि ग्राम पचेड़ा, मोंहदी, मामा भांचा, चुरकी, चरोदा, खल्लारी, चीतम खार , डूमरपाली कोमा पाली, झारा , डाबपाली बकमा, लालपुर, नवाडीह, सराईपाली ,मनबाय इत्यादि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ही अंतर्गत वे गांव हैं जिनमें बड़ी संख्या में कुंभकार समाज के लोग निवास करते हैं।

क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुंभकार समाज के लिए है माटी कला बोर्ड की स्थापना करके कुंभकार समाज के उन लोगों को जो मिट्टी का पारंपरिक कार्य करते हैं उन्हें निशुल्क रूप से इलेक्ट्रॉनिक चाक देकर मिट्टी का काम करने वाले लोगों की कार्य कुशलता में वृद्धि की जा रही है। लेकिन उक्त लाभ से वंचित परिवार के द्वारा विभिन्न बैठकों में उक्त मांगे रखे जाने पर आज हम पूरे जिले के कुंभकार समाज के लोगों की यह मांग आपके समक्ष रख रहे हैं।

जिस पर संसदीय सचिव श्री यादव ने तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कुंभकार समाज के उक्त मांग को माटी कला बोर्ड के समक्ष रखने के लिए पत्र जारी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललित चक्रधारी जिलाध्यक्ष, चैतराम चक्रधारी जिला पंच, रुपेश चक्रधारी जिला सचिव , अशोक चक्रधारी जिला उपाध्यक्ष, बैसाखू चक्रधारी संरक्षक, रामेश्वर प्रजापति सदस्य सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

जोबा और गोड़पाली में बनेगा साहू समाज के लिए भवन , संसदीय सचिव ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । ग्राम पंचायत जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जोबा और गोड़पाली में भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर सामाजिक पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।


ग्राम पंचायत जोबा व गोड़पाली से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव  चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि जोबा व गोड़पाली में साहू समाज का कोई भवन नहीं है। जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां एक सामाजिक भवन की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव ने जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

राशि की घोषणा पर साहू समाज के चेतनलाल साहू, मनहरण साहू, राजकुमार साहू, करण सिंह साहू, दयाराम साहू, लोकनाथ साहू, आजूराम साहू, श्यामलाल साहू, यादराम साहू, देवसिंग साहू, केजउ साहू, खिलेंद्र साहू, श्यामलाल साहू, मनोज कुमार साहू, देवकांत साहू, गुलाबचंद साहू, जनकराम साहू, पुनीतराम साहू, गौतम साहू, राजेश साहू, भूषण साहू, माधोराम साहू, रमशीला साहू, दीपा साहू, रजनी साहू, खेमराज साहू, भुनेश्वर साहू, दुर्गाचरण साहू, अमृतलाल साहू, प्रीतम साहू, करण सिंह साहू आदि ने संसदीय सचिव  का आभार जताया।

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में बनेगा भवन

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में दो लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण कराया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी के नागरिकों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने विधायक निधि से दो लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर नागरिकों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।


महासमुंद : शहर वासियों के इंतज़ार की घड़ी समाप्त, स्विमिंग पूल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद शहर वासियों के इंतज़ार की घड़ी समाप्त हो गयी है। महासमुंद के एकलौते सरकारी तरणताल (स्विमिंग पूल) के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। वन विभाग के मैदान में नवनिर्मित स्विमिंग पूल खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यार्थियों और आम जनता के लिए खोला जा रहा है। फिलहाल चंद लोगों की ओर से ही रजिस्ट्रेशन हो पाया है। पिछले वर्ष इस स्विमिंग पूल की शुरुआत हुई थी।

तकनीकी कारणों से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके साथ ही कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत सहित उपाध्यक्ष जिला पंचायत लक्ष्मण पटेल, अध्यक्ष जिला स्काउट गाइड दाऊलाल चंद्राकर और जनप्रतिनिधियों ने भी पंजीयन कराया। संसदीय सचिव चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्विमिंग पूल का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात के दौरान ही किया था।

बच्चों की परीक्षा और कुछ तकनीकी कारणों से उस दौरान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। आज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि तीन पुरुष कोच के साथ एक महिला कोच भी है। बच्चों के लिए कोचिंग की भी सुविधा है। महिलाओं के लिए अलग समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों और कोच से कहा कि स्विमिंग पूल नागरिकों की सुविधा के लिए हमेशा साफ सुथरा रखें। समय-समय पर और आवश्यकता अनुसार इसकी साफ-सफाई नियमित कराते रहें। विधायक विनोद चन्द्राकर, लक्ष्मण पटेलन और दाऊलाल चन्द्राकर स्विमिंग पूल में ड्राइव तैराकी कर इस पार से उस पार, उस पार से इस पार आए। यह नजारा देख कर उपस्थित लोगों ने तालियां बजायी।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि तैराकी प्रतिभागियों के लिए यह स्विमिंग पूल मील का पत्थर साबित होगा। जिले में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के तैराक है, जो अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण देने जाते हैं। इस स्विमिंग पूल के खुल जाने से यहां वो प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने कहा कि पब्लिक के लिए पूल खुल जाने से सभी कोच यहां मौजूद रहेंगे। स्विमिंग सीखने वालों को वे स्विमिंग के टिप्स देंगे। कलेक्टर ने स्विमिंग पूलों में बैक्टीरिया व कीट के प्रसार को रोकने के लिए  रासायनिक कीटाणुनाशकों जैसे कि क्लोरीन, ब्रोमिन या खनिज सैनिटाइजर और अतिरिक्त फिल्टरों आदि का उपयोग का विशेष ध्यान देने को कहा।

स्विमिंग पूल सुबह 6:00 बजे से 9:45 बजे तक और शाम को 4:00 से 7:45 बजे तक खुला रहेगा। सुबह 9:00 बजे से 9:45 का समय महिलाओं के लिए रहेगा। शाम 6:00 बजे से 7:45 तक उन्नत प्रशिक्षु मौजूद रहेंगे। वहीं प्रत्येक सोमवार को स्विमिंग पूल बंद रहेगा। खेल विभाग के पास स्विमिंग कोच मौजूद हैं। सभी की ड्यूटी स्विमिंग पूल में लगाई गई हैं। इनमें एक महिला कोच भी हैं। आम जनता के लिए 30 रुपए के रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस और 1200 रुपए मासिक फीस लगेगी। वहीं कोई व्यक्ति पूरे सीजन का रजिस्ट्रेशन कराता है तो उससे 10,000 रुपए लिए जाएंगे। वहीं खिलाड़ी तैराक राज्य/राष्ट्रीय स्तर एवं वन प्रशिक्षु से मासिक शुल्क 700 और वार्षिक शुल्क 6000 रुपए लिया जाएगा। अतिथि शुल्क 100 रखा गया है।

स्विमिंग पूल शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को ना सिर्फ नई सुविधा मिलेगी और तैराकी सीखने का भी मौका मिलेगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत सहित संगठन पदाधिकारी श्रीमती रश्मि चन्द्राकर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 


मालीडीह में खाद गोदाम के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । ग्रामीण सेवा सहकारी समिति तुमगॉंव अंतर्गत ग्राम मालीडीह में नवीन खाद गोदाम की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में खाद गोदाम के लिए भूमिपूजन किया।


शनिवार की शाम ग्राम मालीडीह में नवीन खाद गोदाम के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, नगर पंचायत अध्यक्ष व बैंक प्रतिनिधि राकेश चंद्राकर, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति तुमगांव के अध्यक्ष आनंद पटेल, अरुण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, श्रीमती गिरजा पटेल, कपिल साहू, मानिक साहू मौजूद थे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आत्मनिर्भर व समृद्धशाली बनाने उनके हित में लगातार फैसले ले रही है। इसी तारतम्य में यहां नवीन खाद गोदाम की सौगात मिली है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोदाम निर्माण होने से समय पूर्व खाद का अग्रिम भंडारण किया जा सकेगा जिससे किसानो को सुविधा मिलेगी।

 संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार किसानो की सरकार है, जो लगातार किसानो की खुशहाली, समृद्धि, विकास के लिए काम कर रही है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए व्यापक ऋण माफी योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ किया गया। किसानों की ंिसंचाई कर की माफी की गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप प्रबंधक भरत निर्मलकर, ओसराम ढीढी, लिंकन कुरीन जान, गैंद राम साहू, विजय बांदे, जितेंद्र यादव, गजेंद्र साहू, रेखराज साहू, मनोज ध्रुव, दिनेश साहू, नरेश पटेल, तोषण पटेल, बलदाउ चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, रविंद्र चंद्राकर, बैसाखू राम धीवर, बुद्धव पटेल, दसरू खैरवार, देवनारायण ध्रुव, कांशी ध्रुव, रामकुमार कोसरिया, भागीरथी पटेल, कमल यादव, चरण पटेल, टीकम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

महासमुंद : पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण जागरूकता सह महिला जागृति शिविर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ज़िला मुख्यालय महासमुंद के शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण जागरूकता सह महिला जागृति शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर ने शंकराचार्य भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे, महिला नागरिक बैंक के अरूण शुक्ला सहित सेक्टर सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा महिलाए बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक चंद्राकर ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा कर पोषण पेटी प्रदान की गई।

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि सभी बच्चों को पहली शिक्षा और संस्कार माताओं से ही मिलती है। कुपोषण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। हितग्राहियों को गर्म पौष्टिक भोजन इस योजना में दिया जा रहा है। इसके साथ ही कमार जाति के हितग्राहियों को सप्ताह में दो दिन उबला अंडा दिया जा रहा है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चों, महिलाओं को सही पोषण मिले इसमें हम सबकी जिम्मेदारी भी है। महिलाएं सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के हितों और उनके जीविकोपार्जन में लगातार कार्य रहे हैं।

उन्होंने इस दिशा में ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किए जा रहें कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों से पोषण जागरूकता अभियान में जुड़ने व भाग लेने का अव्हान किया। संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अन्तर्गत दिए जा रहे गर्म पौष्टिक भोजन की बदौलत शुरूआत से अब तक सैकड़ों बच्चें कुपोषण से बाहर आ चुके है। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को समुदाय की सहभागिता से बाल मित्रों द्वारा गोद लेने का कार्य भी किया जा रहा है, जो सराहनीय है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति अब आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। मां बच्चां को आगे बढ़ाने में महत्व रखती हैं। उसी प्रकार स्त्री पूरे समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सभी को धन्यवाद किया। इस दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय ने कहा विभाग द्वारा बच्चों-महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज़िले में संचालित आंगनबाड़ियों में पात्र बच्चों व महिला-किशोरियों को गर्म पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा यह कहने या बताने की बात नहीं, हम सब जानते है कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्हें सही पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा मिले, ये सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पांडे ने शुरुआत में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री से संसदीय सचिव और विधायक गणों ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवँ विधायकगणों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसान हित में धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, चन्द्रदेव राय एवँ इन्द्रशाह मंडावी, विधायक केशव चन्द्रा और भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थें।  

महासमुंद : अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ख़ुशबू बिखरी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज मंगलवार रंगारंग कार्यक्रम के साथ  मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक  विनोद चंद्राकर ने किया। कलेक्टर  निलेश कुमार क्षीरसागर ने सरकार अतिथि का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस.आलोक ने आए अतिथियों का स्वागत किया। 


सिरपुर महोत्सव का पौराणिक महत्व : विनोद चंद्राकर 

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि मांघी पूर्णिमा को आयोजित सिरपुर समारोह को मिनी कुंभ के नाम से जाना जाता है। कुंभ के मेला का पौराणिक महत्त्व के साथ ही साथ वैज्ञानिक कारण भी है। सिरपुर महोत्सव माघ पूर्णिमा के अवसर पर वर्षो से मनाया जा रहा है। सिरपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सिरपुर को विकसित करने के लिए  करोड़ों रुपए का प्रोजेक्ट बनाया है। सिरपुर को देखने, जानने के लिए देश विदेशों के नागरिक लगातार यहां पहुंचते है। श्रीपुर बौद्ध धर्म के साथ साथ अन्य  प्रमुख धर्मों का केंद्र रहा है। छतीसगढ़ में राम भगवान का ननिहाल है इस कारण यहां के लोग भांजा को भी भगवान की तरह पूजते है। राज्य शासन द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ बनाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। चंद्राकर ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। कलेक्टर ने स्वागत भाषण दिया और महोत्सव की जानकारी दी।॥

पूरना श्री राउत द्वारा ओडिसी नृत्य ने की बेहतरीन प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव के समापन अवसर पर बाल कृष्ण राउत नाचा पिरदा विकासखण्ड महासमुन्द द्वारा राउत नाचा, जय गौरी गौरा सुआ दल छपोराडीह सुवा नृत्य, कौशिल्याबाई निर्मलकर खुर्शीपार सुरता कला मंच, खुर्सीपार देवरी द्वारा भरथरी गीत की प्रस्तुति दी गई। पूरना श्री राउत द्वारा ओडिसी नृत्य एकल नृत्य की ख़ास प्रस्तुति रही। ईशिता विश्वकर्मा एवं टीम मुंबई हालीवुड कलाकार ने ज़ोरदार रंग जमाया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष  दाऊलाल चन्द्राकर,  अरूण अमर चंद्राकर,जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी डॉ. रश्मि चन्द्राकर उपस्थित थे।

सिरपुर महोत्सव का संसदीय सचिव ने किया समापन 

उन्होंने कहा कि महोत्सव संस्कृति और परम्पराओं का हिस्सा है। लोगों उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि यहां के लोग पुरानी परम्पराओं को बनाये रखने और उसे संरक्षण दे रहे हैं। लोगों ख़ासकर युवा पीढ़ी को यहाँ की बौद्ध विरासत तथा लोककला एवं संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। दूर-दूर से लोग यहां आकर अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं और इस महोत्सव में व्यापारी जरूरत के सामग्रियों का क्रय भी करते है। विश्व पर्यटन के फलक पर सिरपुर पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है। उन्होंने कहा कि महोत्सव आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों एवं अपनी परम्पराओं को सहेजने के साथ युवाओं को अवगत कराना और समझाना भी है। उन्होंने सरकारी उपलब्धियाँ बतायी।

संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चंद्राकर कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय लोककला और संस्कृति जनता को देखने मिलती है और आज के युवाओं को संस्कृति के बारे में जानने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है। आधुनिकता के दौर में अपनी पुरानी संस्कृति को बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेले आयोजकों ने बच्चों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा है। यहाँ विभिन्न प्रकार के खेल के अलावा झूले भी लगे हैं, जिसका वे आनंद ले रहे हैं।

सरईपाली में होगा खाद गोदाम का निर्माण, संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत भटगांव के आश्रित ग्राम सरईपाली में खाद गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। आज सोमवार को ग्राम सरईपाली में खाद गोदाम निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दारा साहू, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू, खोम सिन्हा, गंगाराम पटेल, आलोक नायक, राजू दीवान, लेडगाराम साहू, डागाराम साहू, रेवाराम चौहान, याद राम साहू, प्रताप मन्नाडे, राजा गंभीर, कृष्ण कुमार नर्मदा, नोहर साहू, रोहित चौहान थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खाद की कमी के करण किसानों को होने वाली परेशानियों की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दिया है।

रबी और खरीफ फसल के जीवन में खाद की कमी की समस्या को दूर करने खाद का भंडारण बढ़ाने के लिए नए खाद गोदाम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने खाद गोदाम निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि यहां खाद गोदाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस दिशा में ग्रामीणों ने ध्यानाकर्षित कराया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए खाद गोदाम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। खाद गोदाम निर्माण होने से किसानों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। संसदीय सचिव चंद्राकर ने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि छग प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शपथ ग्रहण होने के दो घंटे के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली बिल आधा किए जाने के निर्णय से लाखों परिवार लाभान्वित हुए।

खेतीहर भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत सात हजार प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भूषण साहू, हरखराम साहू, चैनसिंग दीवान, लक्षण दीवान, मनोहर दीवान, नारायण दीवान, नरेंद्र दीवान, दीनदयाल साहू, लेखराम साहू, बुधराम साहू, रैनसिंग, ज्ञानिक दीवान, डोमसिंग दीवान, टुमेश्वर दीवान, चैतराम दीवान, रितेश दीवान, भागवत दीवान, राधेश्याम दीवान, कुलेश्वर दीवान, ठाकुरराम दीवान, मोहित दीवान, सालिकराम, चमनलाल, हेमसागर पटेल, बल्दूराम दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

संजय कानन गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए तैयार टाॅय ट्रेन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। बच्चों के मनोरंजन के लिए संजय कानन उद्यान में बंद पड़ी टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी। जिसका संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग की मौजूदगी में पुनः शुभारंभ किया। 

बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ती हुई दिखाई देगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग के प्रयास से बंद पड़ी टाॅय ट्रेन नई साज सज्जा के साथ तैयार किया गया है। जिसका संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पुनः शुरू किया गया। संसदीय सचिव एवं नपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने टाॅय ट्रेन का आनंद लिया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा टाॅय ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ेगी तो संजय कानन उद्यान में बच्चों को मनोरंजन के साथ एक खुशनुमा माहौल मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल की सरकार जन सरोकार से जुड़े योजनाओं को बेहतर बनाने की दिशा पर काम किया है, और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा बच्चों व नागरिकों की लंबे समय से मांग रही है कि टाॅय ट्रेन फिर से शुरू किया जाए। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टाॅय ट्रेन को जल्द तैयार किया गया है। अब बच्चे टाॅय ट्रेन का आनंद फिर से ले सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, पार्षद पवन पटेल, मंगेश टांकसाले पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, लता कैलाश चंद्राकर, सीएमओ डी एल वर्मन, दिलीप कश्यप, जितेन्द्र महंती, दिलीप चंद्राकर, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल आदि उपस्थित थे।

अमलोर के हाईस्कूल में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत अमलोर के हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने हाईस्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

ग्राम पंचायत अमलोर में पिछले दिनों हाईस्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, थनवार यादव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, रमाकांत ध्रुव, दिलीप जैन, केशव चौधरी, सरपंच रूपा जयप्रकाश यादव, कुंवर सिंह निषाद मौजूद थे।

पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने हाईस्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण होने से बच्चों को सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में महासमुंद के बाद अब तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा।

इसी तरह बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराने का फैसला लिया गया है। जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हो सकेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप जयप्रकाश यादव, हरकराम ध्रुव, मीराबाई खैरवार, कृष्ण कुमार ध्रुव, सुमित्रा बाई ध्रुव, गीता बाई ध्रुव, रामखिलावन निषाद, ललिता निषाद, ईश्वरी निषाद, सदाराम निषाद, सुशीला बाई ध्रुव, सियाराम निषाद, रामप्रसाद ध्रुव, संतोष ध्रुव, सोमन ध्रुव, हेमंत ध्रुव, गंगाराम निषाद, गंगाधर ध्रुव, आशाराम खैरवार, भीखम ध्रुव, शत्रुघन निषाद, बाबूराम ध्रुव, तुलूराम ध्रुव, दुकालूराम ध्रुव, किसलाल ध्रुव, कमल ध्रुव सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

निषाद समाज भवन के लिए दस लाख की घोषणा

ग्राम पंचायत अमलोर में निषाद समाज के लिए दस लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया।

लहंगर के सोसाइटी के लिए होगा खाद गोदाम का निर्माण : संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत लहंगर के सोसाइटी में खाद गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गोदाम बनने से किसानों को फायदा होगा। मंगलवार को ग्राम पंचायत लहंगर में खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता अरूण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, दिलीप जैन, मानिक साहू, संतोष चंद्राकर, गंगाराम पटेल, केशव चौधरी, उदयराम ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि यहां खाद गोदाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस दिशा में ग्रामीणों ने ध्यानाकर्षित कराया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए खाद गोदाम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। खाद गोदाम निर्माण होने से किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मीना बाई देवदास, बेद राम ध्रुव, गौतम राम ध्रुव, पंचराम धु्रव ,जयसिंह ध्रुव, सुरेंद्र ध्रुव, ,कोमल सिन्हा, सदाराम ध्रुव, मन्नू यादव, नकुल निषाद ,भागी राम ध्रुव, खेदु राम यादव, मोहन सिन्हा, गौराम ध्रुव, रेखलाल चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, रामेश्वर यादव, घसिया यादव, पुनित यादव बलराम ध्रुव, मनराखन ठाकुर, रूप सिंह नेताम, वीरेंद्र ध्रुव, मनीष ध्रुव, श्रीराम ध्रुव, कृष्ण लाल साहू, कुश कुमार पटेल, राजेश कुमार साव, हिरा लाल चौधरी, कली राम सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

संसदीय सचिव ने किया झालखम्हरिया में किया किसानों को साल श्रीफल से सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया द्वारा आज बुधवार को आयोजित किसान सम्मेलन शामिल होकर किसानों का साल-श्रीफल से सम्मान किया। बुधवार को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति झालखम्हरिया द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य आरिन चंद्राकर, ब्रजेन बंजारे, किशन देवांगन, परमेश्वर साहू, गंगा राम पटेल, खोम सिन्हा, यशवंत साहू, दिलीप चंद्राकर, ममता चंद्राकर मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि ग्राम पंचायत झालखम्हरिया में पिछले चार साल के कार्यकाल में करीब साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिसमें पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण के साथ ही सीसी रोड़, सामुदायिक भवन निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जमाफी के साथ ही वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल है। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने किसान हिरेंद्र साहू, राजकुमार साहू, हरिश चंद्राकर, फगनलाल साहू, चैनसिंग चंद्राकर, घसियाराम साहू, देवाराम साहू, भूषण साहू, बोधी चंद्राकर, सोमनाथ साहू, जीवन यादव, दौलतराम साहू, मोतीराम साहू, महेंद्र चंद्राकर व तोरणलाल साहू का साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक महासमुंद बीएल राणा, गणेश चंद्राकर, भोजराज साहू, देवेंद्र चंद्राकर, कांशीराम यादव, यशवंत चंद्राकर, नरेंद्र सेन, युवराज साहू, हरीराम ध्रुव, भूषणलाल साहू, टेकराम यादव, तुकाराम दीवान, कार्तिकराम साहू, गौतम चंद्राकर सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए संसदीय सचिव : विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पीजी कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर के समक्ष पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी बात रखी।

बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर शासकीय वल्लाभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं जानी। एमए अंग्रेजी की कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्ष की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। बताया गया कि यहां क्लास दो शिफ्ट में लग रही है जिससे विद्यार्थियों के साथ ही प्राध्यापकों को परेशानी हो रही है। वहीं गर्ल्स कॉमन रूम की ओर ध्यानाकर्षित कराने पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तत्काल विद्युत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि यहां दस लाख की लागत से गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण हो गया है लेकिन विद्युत कार्य नहीं होने से इसे हैंड ओवर नहीं किया जा सका है। इसी तरह पीजी केमेस्ट्री में प्रोफेसर की कमी, कामर्स की क्लास में माइक सेट की व्यवस्था करने, ग्रंथालय में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरा सहित वाई फाई की व्यवस्था करने की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ अनुसुईया अग्रवाल, छात्रसंघ प्रभारी सी खलको, सहायक प्रध्यापक अजय राजा, श्रीमती दुर्गावती भारती, मालती तिवारी, नीलम अग्रवाल, आरके अग्रवाल, राजेश शर्मा, कपिल पेंदारिया, मुकेश, छात्र संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सेजल जैन, वर्षा गजेंद्र, अंजली अग्रवाल, रोहित ढीमर, खेमराज यदु सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डे-भवन का अवलोकन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी विवेकानंद के रायपुर प्रवास के दौरान उनका निवास रहे प्राचीन डे-भवन के जीर्णोंद्धार कार्य के शिलान्यास के पहले डे-भवन का अवलोकन किया।

उन्होंने डे-भवन में सुप्रसिद्ध समाजसेवी राय बहादुर भूतनाथ डे, समाजसेविका आभा बोस ओर आचार्य हरिनाथ डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस भवन को स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए तैयार की गई रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान, बेलूर पश्चिम बंगाल के कुलपति स्वामी सर्वाेत्तमानंद जी महाराज ने की।

खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एच.एस. उपाध्याय, विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के संचालक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सचिव संस्कृति अन्बलगन पी. भी उपस्थित थे।

आशीबाई गोलछा कन्या शाला में कराया जाएगा सर्वसुविधायुक्त हाल का निर्माण

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। शहर के आशीबाई गोलछा शासकीय कन्या शाला में सर्वसुविधायुक्त हाल का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से 19 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है कि शहर के आशीबाई गोलछा कन्या शाला में सर्वसुविधायुक्त हाल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे लेकर स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों ने संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिला प्रशासन से डीएमएफ से राशि स्वीकृति के लिए चर्चा की। 

डीएमएफ से आशीबाई गोलछा कन्या शाला में सर्वसुविधायुक्त हाल निर्माण के लिए 19 लाख 40 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई। जल्द ही आशीबाई गोलछा कन्या शाला में सर्वसुविधायुक्त हाल का निर्माण कराया जाएगा। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए संसदीय सचिव चंद्राकर द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर सर्वसुविधायुक्त हाल का निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति के लिए स्कूल प्रबंधन ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

सीसी रोड के साथ ही होगा पुलिया निर्माण

संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के आठ गांवों में सीसी रोड के साथ ही पुलिया निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र के प्रवास में पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर को ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड व पुलिया निर्माण के लिए लगातार मांग की जा रही थी। जिस पर बावनकेरा में पीर मोहम्मद के घर से मजार तक सीसी रोड़, बंबूरडीह में रामाडबरी से जयस्तंभ चौक से प्राथमिक शाला तक सीसी रोड, परसकोल में खल्लारी मंदिर से भांवर मार्ग तक सड़क व पुलिया निर्माण, सिंघी में घनश्याम निषाद घर से हाईस्कूल तक पुलिया सहित पहुंच मार्ग, कोसरंगी में खट्टी मार्ग से तालाब तक पुलिया निर्माण सहित सीसी रोड, बोरियाझर में विमला विश्वकर्मा के घर से संतोष ध्रुव के घर तक सीसी रोड, कौंवाझर में प्राथमिक शाला से शिकारीपारा तक सीसी रोड व तुरेंगा में तुरेंगा गोंडपारा में सीसी रोड निर्माण शामिल हैं।

संसदीय सचिव मंडावी ने विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने जिला मुख्यालय मोहला के शासकीय हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक  खेल का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं खेलों को संरक्षित करने एवं सहेजने के लिए शासन द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें।



गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में कुल 978 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इसमें गिल्ली-डंडा, पिट्टुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी, बांटी , बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 6 नवंबर को खो-खो और 7 नवम्बर को कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में युवाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तथा सभी वर्ग की सहभागिता है।

महासमुंद : संसदीय सचिव ने किया युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा शंकराचार्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवा मितान क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। रविवार को बागबाहरा रोड स्थित शंकराचार्य भवन में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की।



विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, भारत स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ढेलू निषाद, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, गोविंद साहू, किशन देवांगन, परमानंद साहू, व्यंकटेश चंद्राकर, आरीन चंद्राकर, सत्यभान जेंड्रे, घनश्याम जांगड़े, देवेंद्र चंद्राकर, ईश्वर सिन्हा, अनुराग चंद्राकर, रेखराज पटेल, रवि सिंह ठाकुर मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव चंद्राकर ने कार्यक्र्रम का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। 

जिसके तहत प्रत्येक 2500 की आबादी पर एक क्लब का गठन गया है। क्लब को प्रति तिमाही 25000 का फंड भी उपलब्ध कराएंगी। जिससे क्लब का संचालन हो सकेगा। एक राजीव युवा मितान क्लब को एक लाख दिया जाना है। जिसमें 5 खेल गतिविधियां 12 सामाजिक गतिविधियां एवं 2 सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया जाना है। उन्होंने युवा मितान क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब लभराखुर्द के सुरेंद्र ठाकुर व मयंक ध्रुव, सिरपुर से सुरेंद्र व टिकेश, बेलसोंडा से पंकज चंद्राकर व विवेक साहू, लाफिनकला से पवन साहू व ललित साहू

मोंगरा से वरूण साहू व कोमल, छिलपावन से संजय यादव व टेकराम, कछारडीह से सुरेश व लेखराम, कौंदकेरा से कुशल चंद्राकर व कपिल, रायतुम से किशन ठाकुर व तुकेंद्र, नांदगांव से टीकम पटेल, गढ़सिवनी से सुरेश साहू व सूर्यकांतबरेकेलकला से रविदेव वर्मा, कौंवाझर से युवराज यादव व लक्ष्मीनारायण, मुनगाशेर से रवि ध्रुवंशी, मचेवा से विकास व हितेश यादव, पीढी से चम्मन ध्रुव व मोतीलाल निषाद, सरेकेल से कमलेश ध्रुव व वेदप्रकाश, साराडीह से डेविड चेलक, लोहारडीह से नरेश खैरवार, उमरदा से विक्की चंद्राकर, बेलटुकरी से डिगेश व मनोज ढीढी, सुकूलबाय से योगेश, लहंगर से सदानंद सेन, कुकराडीह से आकाश बांधे, बोडरा से सदानंद सेन, बंदोरा से शंकर पटेल, छपोराडी से महेंद्र साहू, तोरला से गजेंद्र निषाद, चिंगरौद से मदन बोरे, मुढैना से पवन साहू,

ढांक से रामकुमार ध्रुव, कनेकेरा से राजेंद्र साहू व डोमेश्वर कुलदीप, नरतोरा से पुरूषोत्तम ढीढी, झलप से भागवत यादव, घोड़ारी से मनीष बंजारे, अछरीडीह से हरिशंकर साहू व केशव साहू, सिनौधा से अजहर, मरौद से पोषण लाल, बावनकेरा से रफीक रजा, भटगांव से नेपाल दीवान, मानपुर से रमेश साहू, सिंघनपुर से गणेश कुमार, बरोंडाबाजार से शुभम गायकवाड़, कोलपदर से भागी साहू व नवरत्न ध्रुव, रूमेकेल से किशन ध्रुव, बिरकोनी से लक्ष्मण पटेल, भोरिंग से अभिषेक नेहरू व निवेश मन्नाडे, महासमुंद से निहाल चौकले, प्रभा जगत, दुर्गा चंद्राकर, तुमगांव से रवि यादव, प्रीति शर्मा को सम्मानित किया।

संसदीय सचिव की पहल पर सिरपुर क्षेत्र के किसानों को मिल सकेगी सौगात

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा खोलने की तैयारी है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर सिरपुर क्षेत्र के किसानों को सौगात मिल सकेगी। नवीन शाखा खोलने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यालय के पत्र पर तुमगांव शाखा द्वारा आवश्यक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे जल्द ही आधारभूत जानकारी के साथ मुख्य कार्यालय भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पिछले संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा से चर्चा कर सिरपुर में बैंक की नई शाखा खोलने ध्यानाकर्षित कराया था। 


सिरपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा खोलने की तैयारी

उन्होंने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण व सिरपुर के गांवों से तुमगांव शाखा तक अधिक दूरी होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धान उपार्जन व किसानों को अन्य शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने के लिए तुमगांव शाखा में काफी भीड़ लगती है। लिहाजा सिरपुर में बैंक की नई शाखा खोलने की जरूरत है। जिस पर अध्यक्ष शर्मा ने इस दिशा में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इधर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शाखा प्रबंधक तुमगांव को पत्र भेजकर नवीन शाखा सिरपुर में खोले जाने के लिए आधारभूत जानकारी मांगी है। 

इस संबंध में शाखा प्रबंधक राम सिंह साहू ने बताया कि मुख्यालय से पसत्र मिलने के बाद निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर मुख्य कार्यालय को प्रेषित की जाएगी। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि सिरपुर में बैंक की शाखा खुलने से किसानों को काफी सहुलियत होगी। लहंगर, जलकी व सिरपुर समिति के सभी ग्रामों के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि यहां से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद संचालक मंडल में प्रास्तव पारित कर आरबीआई और नाबार्ड को नवीन शाखा खोलने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.