Media24Media.com: महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा. Show all posts

महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मंगलवार को चिरको स्थित शासकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अब तक हुए कार्य और शेष कार्यों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण और समय पर कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।


बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा क्षेत्र की अलग-अलग कमियों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों को सुदृढ़ कर रहे हैं। इसी तारतम्य में वे मंगलवार को पटेवा क्षेत्र में स्थित चिरको महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण में पहुंचे। उपस्थित विभाग के अधिकारियों से कार्य शुरू होने व अभी तक कितना कार्य पूर्ण हुआ उसकी जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज का नक्शा भी देखा। कॉलेज भवन निर्माण में अच्छा और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के लिए कोई भी समझौता नहीं करेंगे। हमारे देश के बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी अच्छे से मिलना चाहिए। इसके लिए उचित माहौल की आवश्यकता है। साथ ही अच्छे संसाधनों के माध्यम से बच्चों को सीखने में आसानी होगी। नवीन कॉलेज भवन बनने से विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, पवन पटेल, सुनिल पटेल, टीकाराम पटेल, धीरेंद्र गिरी सहित अन्य नेतागण व अधिकारी उपस्थित थें।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया बूथों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को बूथों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इसकी शुरुआत शिवशक्ति केंद्र नयापारा के बूथ क्रमांक 181 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों को भाजपा के टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल से भाजपा का सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का आगाज किया।


ज्ञात हो कि 2 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे भारत में शुरू किया गया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को शहर के बूथों में इस अभियान का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा किया गया। शिवशक्ति केंद्र नयापारा पहुंचे विधायक ने सबसे पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर बूथ क्रमांक 181 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों टोल फ्री नंबर के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में हुई थी। आपातकाल के बाद मुंबई के अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, तब से भाजपा की यात्रा शुरू हुई। एक समय हमारे पास केवल दो सासंद थे। वहीं आज केंद्र सहित गठबंधन की 13 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। कार्यकर्ता हमारी पार्टी के रीढ़ है, हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। इसी कारण देशभक्त नागरिक भाजपा से जुड़ रहें हैं। जल्द ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करेंगे। साथ ही उन्होंने बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के जरिए जुड़ने के लिए प्रेरित करने कहा।

यह रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, सदस्यता शहर की प्रभारी पार्षद मीना वर्मा, बूथ प्रभारी गोपाल वर्मा, भाजपा नेता दिनेश रूपरेला, आंनद गिरी, आकाश पांडे, भगवती करकसे, सुनीता साहू, अभिषेक पांडे, ललित मांझी, कस्तूरी, समीर करकसे सहित आमजन उपस्थित थे।

सिरपुर में कर्मा माता आश्रम बनाने के लिए साहू समाज ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारी व सदस्यों ने शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सिरपुर में कर्मा माता आश्रम निर्माण की मांग की है। इस संबंध में विधायक श्री सिन्हा ने उनसे चर्चा की। साथ ही उनकी मांग के संबंध में उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।


समाज के सदस्यों ने बताया कि साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र में कर्मा माता मंदिर स्थित है। वहां एक कर्मा माता आश्रम भी है, जो वर्ष 1965 में साहू समाज द्वारा निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में वह भवन जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। यहां सामाजिक कार्यक्रम के अलावा श्रावण मास में बोलबम कांवरिए भी आश्रय लेते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि वहां नया कर्मा माता आश्रम निर्माण किया जाए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता झनक लाल साहू, साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष केशवराम साहू, महेश साहू, मनहरण साहू, श्यामलाल साहू, जितेन्द्र साहू, रामकुमार साहू, विनय कुमार साहू, नूतन साहू, नामदेव साहू, डॉ देवेंद्र कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, सुंदर लाल साहू, गोपाल साहू, विकास कुमार साहू, चंदन साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

महासमुंद : विधायक सिन्हा ने श्री राम लाल दर्शन अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद जिले से कुल 158 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक निवास से तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद श्री रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जिसमें उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव प्राप्त होता है, बल्कि यह उन्हें मानसिक शांति और संतोष भी प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसी क्रम में आज जिले के महासमुंद विकासखंड से 32, बागबहरा से 27, बसना से 34, पिथौरा से 10, और सरायपाली से 55 तीर्थयात्रियों को बसों द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। बता दें कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, जनपद सीईओ फकीचरण पटेल मौजूद थे।

महासमुंद : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी देने सहमति, विधायक सिन्हा ने अतिशीघ्र पानी छोड़ने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई। बैठक में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की विशेष उपस्थिति में खरीफ फसल के लिए खेतों में पानी देने पर निर्णय लिया गया। विधायक सिन्हा ने कहा कि किसानों की मांग और मौसम को देखते हुए किसानों को पानी देना आवश्यक है। अतः आज शाम से ही खेतों में पानी दिया जाए।


इसके लिए जिले के कोडार जलाशय परियोजना, केशवा जलाशय सहित लघु सिंचाई जलाशयों से भी पानी दिया जाएगा। इसके लिए कोटवार के माध्यम से मुनादी करके किसानों तक जानकारी पहुंचाई जाए। अंतिम छोर तक पानी पहुंचे इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए।

विधायक सिन्हा ने जिले के वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई जलाशयों से खरीफ फसल सिंचाई हेतु आवश्यक जल प्रदान करने के संबंध में समीक्षा की। बैठक में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि किसानों की मांग और जलभराव के आधार पर खरीफ फसल सिंचाई हेतु किसानों को जल प्रदाय किया जाए। उन्होंने कहा कि नहर में जल प्रवाह के दौरान किसी तरह नहर के तटों को काटकर पानी के उपयोग पर पाबंदी लगाया जाए। यदि कोई तट काटकर पानी ले जाने की कोशिश करते है तो उन पर भी कार्यवाही की जाए। कोशिश हो कि अंतिम छोर तक पानी खेतों तक पहुंचे।

बैठक में जिले के सभी जलाशयों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि नदी के संरक्षण के लिए इसके तट पर बनने वाले किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। इसके लिए जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग के साथ मिलकर आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जल संसाधन के मुख्य कार्यपालन अभियंता अजय कुमार खरे ने बताया कि कोडार वृहद परियोजना में जल भराव की क्षमता 149 मि.घ.मी. है। वर्तमान में 63.02 मि.घ.मी. पानी संग्रहित है। जलाशय से प्रथम सिंचाई हेतु 41.12 मि.घ.मी. का उपयोग किया जा सकता है। इससे बायीं व दायी तट नहर से लगभग 49 गांव के 16754 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह केशवा जलाशय में वर्तमान में 8.36 मि.घ.मी. पानी है। जिसमें से प्रथम सिंचाई हेतु 4.36 मि.घ.मी. जलभराव का उपयोग किया जा सकता है। इससे मुख्य नहर से अनुबंधित 2700 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

सावन माह प्रारंभ के साथ शुरू होगा विधायक कार्यालय के पास महारुद्राभिषेक

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विगत 8 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 9वें वर्ष में पुनः सोमवार 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महारूद्राभिषेक में अलग-अलग स्थानों से आए पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक तथा महामृतुंज्य का जाप-अनुष्ठान  कराया जाएगा।


 इस बार श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी दिन से महारूद्राभिषेक शुरू होगा, जो लगातार एक माह तक चलेगा। 19 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन इसका समापन होगा। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इसके लिए जोर - शोर से तैयारियां चल रही है। महारूद्राभिषेक वाले स्थान में विशाल पंडाल तैयार हो गया है।  इस बड़े पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ महारूद्राभिषेक कर सकेंगे। पंडाल में करीब 400 से 500 लोग एक साथ अनुष्ठान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है। 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजन से इस महारूद्राभिषेक में शामिल होने की अपील भी की है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से महासमुन्द नगर में मंत्रोच्चार की गूंज होगी। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय होगा। बम्हनी से सिरपुर तक कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का इंतजाम भी विधायक श्री सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बोलबम कांवर यात्रा का एक गौरवशाली इतिहास है। बीते वर्षों से सिरपुर में गंगा आरती की शुरुआत की गई है। सावन महीना भक्तिपूर्ण होगा।

बच्चें देश का भविष्य, उनके लिए शिक्षा अनिवार्य: योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। बच्चें देश का भविष्य होते हैं, शिक्षा प्राप्त करना उनका अधिकार है। यह शब्द महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान कही, जब एक बच्ची की पढ़ाई में आर्थिक रुकावट की समस्या लेकर उनके माता-पिता उनके पास पहुंचे। विधायक  सिन्हा ने बच्ची की पढ़ाई में बाधा न आए इसलिए उनके लिए कॉपी, पुस्तक, बैग और अन्य सामग्रियां प्रदान की।




 शनिवार को प्रत्येक दिन की तरह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जनता की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान शहर के वार्ड क्रमांक 08 नयापारा निवासी सलीम खान अपनी पत्नी व बच्ची को लेकर आए। उन्होंने बताया कि वे मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची जोया खान 4थी कक्षा में अध्ययनरत है। वे लोग अपनी बच्ची को आगे भी अच्छी और उच्च शिक्षा देना चाहते हैं, पर उनके सामने आर्थिक समस्या आ रही है। इस बात पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनसे कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।

 इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है। बच्चें देश का भविष्य है, अगर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।  उन्होंने बच्ची की पढ़ाई में रुकावट न हो इसलिए उनके लिए पढ़ाई से संबंधित चीजों को उन्हें प्रदान किया। साथ ही बच्ची से खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही। इससे नन्हीं बच्ची का चेहरा खिल गया।

स्कूली जीवन में प्राप्त शिक्षा होती है सम्पूर्ण जीवन यात्रा की बुनियाद : योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद ।  ग्राम भलेसर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में  शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। उन्होंने पौधारोपण कर उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुंदरता पेड़ से है। सर्वत्र हरियाली रहने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा। आज हम पौधे लगाएंगे तो उसका लाभ हमें वर्तमान के साथ - साथ भविष्य में भी मिलेगा। 


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  श्री सिन्हा ने कहा कि स्कूली जीवन में प्राप्त शिक्षा सम्पूर्ण जीवन यात्रा की बुनियाद होती है। इस कालखंड में सीखा गया हर ज्ञान जीवन पर्यंत काम आता है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अपना योगदान देते रहें। पर्यावरण मित्र बनें। धरती में हरियाली से ही खुशहाली आती है। 

अपने आसपास पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। आज आप जो पौधे लगा रहें, उसका लाभ आपको सालों तक मिलेगा। पेड़ से हमें अनेक लाभ मिलते हैं। पेड़ छाया देते हैं, फल देते हैं, कई पेड़ औषधि गुण वाले होते हैं। मानव जीवन के लिए पेड़ वरदान है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम ' अभियान शुरू की है। 

इस अभियान से जुड़कर देश के हर क्षेत्र में लोग पौधारोपण कर रहे हैं। आप सभी भी इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चंद्राकर, अंशुमान तिवारी, ग्राम सरपंच टेमिन सिन्हा व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

विधायक ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन, आंगनबाड़ी में लगाया पौधा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक 09 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बरसात के मौसम में उक्त स्थान पर पक्की सड़क नहीं होने के कारण परेशानी हो रही थी। वार्ड पार्षद माधवी सिका ने पार्षद निधि से उक्त रोड निर्माण के लिए राशि प्रदान किया है। 


इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार अपने वादे के अनुसार सारे कार्य कर रही है। राज्य के साथ - साथ हमारा महासमुंद भी विकास की नई गाथा लिखेगा। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है आगे और भी विकास कार्य से महासमुंद की जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं उन्होंने वार्ड 09 के आंगनबाड़ी में ' एक पेड़ मां के नाम ' अभियान के तहत पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप भी इस अभियान से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इससे हमारे पर्यावरण को काफी लाभ पहुंचेगा। पर्यावरण संरक्षण में आप सभी की भागीदारी रहेगी। क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ और संरक्षित रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेतागण प्रकाश शर्मा, झनक लाल साहू, वार्ड पार्षद माधवी सिका, देवीचंद राठी, हफीज कुरैशी, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा सहित वार्डवासी उपस्थित थें

उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल करें विद्यार्थी : योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। गुरुवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शासकीय डीएमएस हायर सेकेंडरी स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की पूजा करके की। इसके बाद नव प्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और पाठ्य पुस्तक वितरण कर स्वागत किया।


बता दें कि सिन्हा शासकीय डीएमएस स्कूल के छात्र रह चुके हैं, जहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही जीवनपथ में निरंतर अग्रसर रहने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया।

वहीं स्कूल की ओर से विधायक के समक्ष कुछ समस्याएं भी रखी गई, जिन पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया। स्कूल में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या सामने आई तो विधायक श्री सिन्हा ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। वहीं स्कूल के कुछ भाग जर्जर होने के कारण जगह की कमी की बात कहने पर कॉलेज प्रबंधन से चर्चा कर उनके भवन के अतिरिक्त कक्ष में व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप दीवान, प्रदीप चन्द्राकर, पवन पटेल, झनक लाल साहू, मंगेश टांकसाले, बन्टी शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्कूल स्टाफ उपस्थित थें।

समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मोबाइल और लैपटॉप वितरण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । छत्तीसगढ़ समावेशी शिक्षा अंतर्गत दृष्टिबाधित और अल्प दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मोबाइल व लैपटॉप वितरण किया गया। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को मोबाइल व लैपटॉप वितरण किया। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा के पथ पर अग्रसर करने के लिए समावेशित शिक्षा के माध्यम से सतत् प्रयास किए जा रहे हैं।  


सम्प्रेषण, सूचना एवं प्रौद्यौगिकी के युग में राष्ट्र के विकास का आधार शिक्षा है। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा प्रारंभिक शिक्षा अंतर्गत 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के समस्त सामान्य एवं दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराकर प्राथमिक शिक्षा पूर्ण करने के सार्थक प्रयास किए हैं। इसके अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को वंचित नहीं किया गया है। 

इन बच्चों को शिक्षा एवं समाज के मुख्य धारा के पथ पर अग्रसर करने के लिए समावेशित शिक्षा के माध्यम से लागतार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेतागण रमेश साहू, मंगेश टांकसाले, रिसोर्स पर्सन अशोक जांगीड़, लेजल पटेल, साइट सेवर्स इंडिया टीम के उर्मीमाला सेनगुप्ता, सुरेश शुक्ला, मुकेश निषाद, महावीर प्रसाद सेन, डी एम जांगड़े सहित अन्य उपस्थित रहें।

श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।


इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय परिसर में यात्रियों को तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से देश के लोगों को राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद श्री रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। सालों प्रतीक्षा करने के बाद यह अवसर आया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्री रामलला का दर्शन लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

यह रहे मौजूद - इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर, रमेश साहू, निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, पवन पटेल, मीना वर्मा, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा, पप्पू ठाकुर उपस्थित रहें।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, रणनीति बनाकर करें कार्य : योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति के संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, पार्षदगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी चुनाव में अच्छी रणनीति के साथ काम कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की बात कही।


उन्होंने कहा कि बीते 6 माह में विधानसभा व लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। दोनों चुनाव में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर शहर में बेहतर परिणाम लाया है। अब कुछ माह बाद नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए हमे अभी से रणनीति बनाकर कार्य करना है। उन्होंने अलग - अलग वार्डों के पार्षद व कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करने निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पूनम चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, सुधा साहू, रमेश साहू, निरंजना चंद्राकर, सतपाल सिंह पाली, पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, संदीप घोष, बड़े मुन्ना, दिनेश रुपरेला, सुनीता देवांगन, शुभ्रा शर्मा, हनीश बग्गा, नंदू जलक्षत्री और पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण नहीं, सख्ती से कार्यवाही करे प्रशासन-योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

 

जनदर्शन में आमजन की समस्याओं का हो रहा निवारण, आमजन से रोजाना रूबरू हो रहे विधायक



महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रेत, शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने की बात कही है। दरअसल में विधायक कार्यालय में जनदर्शन में कुछ हाइवा वाहन मालिक फरियाद लेकर पहुंचे थे। वाहन चालक और मालिकों ने विधायक  सिन्हा से फरियाद किया कि जिला प्रशासन की टीम द्वारा उनके वाहनों को रेत का परिवहन करते पकड़ा है। यदि विधायक संबंधित अधिकारियों को फोन कर दें, तो उनकी गाड़ी को फाइन करके छोड़ दिया जाएगा।

इतना सुनते ही विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी रेत माफिया, शराब माफिया को संरक्षण नहीं देते हैं और न ही कभी देंगे। विधायक का नाम लेकर कोई अधिकारियों पर दबाव बनाए तो इसकी सूचना अफसरों को उन्हें (विधायक को)तत्काल देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी अवैध कारोबार को उनका कभी संरक्षण नहीं मिलेगा। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें विधायक चुना है, उस पर वे खरा उतरेंगे।

उन्होंने रेत परिवहन में लगे वाहन मालिकों से कहा कि जो भी रेत उत्खनन करा रहे हैं, उनके खिलाफ थाने में आपराधिक मामला दर्ज करावें। गलत कार्यों को किसी भी स्तर पर अधिकारियों को संरक्षण नहीं देना है। ऐसा करने वाले अफसरों के खिलाफ भी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देश के विपरीत नदी, नालों से रेत का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर किए जाने की शिकायत मिल रही है। इसे सख्ती के साथ रोकने की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि विधायक श्री सिन्हा अपने कार्यालय में प्रतिदिन 2-3 घंटे जनदर्शन में जन समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही त्वरित निवारण के लिए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।

ग्राम तेंदुवाही को ग्राम पंचायत बनाने की मांग

बुधवार को विधायक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में ग्राम पंचायत कुकराडीह के आश्रित ग्राम तेंदुवाही को अलग से ग्राम पंचायत बनाने की मांग लेकर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कुकराडीह की जनसंख्या करीब 1200 और तेंदुवाही की जनसंख्या 1100 है। दोनों ही ग्राम बड़े हैं, जिससे पंचायत के कार्य व अन्य शासकीय कार्य में परेशानी होती है। तेन्दुवाही गांव का समन्वित विकास नहीं हो पा रहा है,इसलिए उनकी मांग है कि ग्राम तेंदुवाही को अलग से ग्राम पंचायत बनाया जाए।

हायर सेकंडरी स्कूल की मांग

ग्राम भलेसर सरपंच ने गांव में 9वीं से 12वीं तक स्कूल खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 8वीं के बाद विद्यार्थियों को दूर जाकर आगे की पढ़ाई करनी पड़ रही है। गांव में स्कूल खुल जाने से विद्यार्थियों को राहत होगी। साथ ही गांव में सीसी रोड निर्माण, मुक्तिधाम में शेड, बोर आदि की मांग भी की गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.