Media24Media.com: बच्चें देश का भविष्य, उनके लिए शिक्षा अनिवार्य: योगेश्वर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बच्चें देश का भविष्य, उनके लिए शिक्षा अनिवार्य: योगेश्वर

Document Thumbnail

महासमुंद। बच्चें देश का भविष्य होते हैं, शिक्षा प्राप्त करना उनका अधिकार है। यह शब्द महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान कही, जब एक बच्ची की पढ़ाई में आर्थिक रुकावट की समस्या लेकर उनके माता-पिता उनके पास पहुंचे। विधायक  सिन्हा ने बच्ची की पढ़ाई में बाधा न आए इसलिए उनके लिए कॉपी, पुस्तक, बैग और अन्य सामग्रियां प्रदान की।




 शनिवार को प्रत्येक दिन की तरह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जनता की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान शहर के वार्ड क्रमांक 08 नयापारा निवासी सलीम खान अपनी पत्नी व बच्ची को लेकर आए। उन्होंने बताया कि वे मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची जोया खान 4थी कक्षा में अध्ययनरत है। वे लोग अपनी बच्ची को आगे भी अच्छी और उच्च शिक्षा देना चाहते हैं, पर उनके सामने आर्थिक समस्या आ रही है। इस बात पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनसे कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है।

 इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है। बच्चें देश का भविष्य है, अगर वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।  उन्होंने बच्ची की पढ़ाई में रुकावट न हो इसलिए उनके लिए पढ़ाई से संबंधित चीजों को उन्हें प्रदान किया। साथ ही बच्ची से खूब मन लगाकर पढ़ने की बात कही। इससे नन्हीं बच्ची का चेहरा खिल गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.