Media24Media.com: सावन माह प्रारंभ के साथ शुरू होगा विधायक कार्यालय के पास महारुद्राभिषेक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सावन माह प्रारंभ के साथ शुरू होगा विधायक कार्यालय के पास महारुद्राभिषेक

Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा विगत 8 वर्षों से श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 9वें वर्ष में पुनः सोमवार 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महारूद्राभिषेक में अलग-अलग स्थानों से आए पुरोहितों द्वारा रूद्राभिषेक तथा महामृतुंज्य का जाप-अनुष्ठान  कराया जाएगा।


 इस बार श्रावण मास 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी दिन से महारूद्राभिषेक शुरू होगा, जो लगातार एक माह तक चलेगा। 19 अगस्त को श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन इसका समापन होगा। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इसके लिए जोर - शोर से तैयारियां चल रही है। महारूद्राभिषेक वाले स्थान में विशाल पंडाल तैयार हो गया है।  इस बड़े पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ महारूद्राभिषेक कर सकेंगे। पंडाल में करीब 400 से 500 लोग एक साथ अनुष्ठान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसके लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है। 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आमजन से इस महारूद्राभिषेक में शामिल होने की अपील भी की है। ध्वनि विस्तारक यंत्र से महासमुन्द नगर में मंत्रोच्चार की गूंज होगी। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय होगा। बम्हनी से सिरपुर तक कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का इंतजाम भी विधायक श्री सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बोलबम कांवर यात्रा का एक गौरवशाली इतिहास है। बीते वर्षों से सिरपुर में गंगा आरती की शुरुआत की गई है। सावन महीना भक्तिपूर्ण होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.