Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्कूली जीवन में प्राप्त शिक्षा होती है सम्पूर्ण जीवन यात्रा की बुनियाद : योगेश्वर

Document Thumbnail

 महासमुंद ।  ग्राम भलेसर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में  शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। उन्होंने पौधारोपण कर उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुंदरता पेड़ से है। सर्वत्र हरियाली रहने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा। आज हम पौधे लगाएंगे तो उसका लाभ हमें वर्तमान के साथ - साथ भविष्य में भी मिलेगा। 


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए  श्री सिन्हा ने कहा कि स्कूली जीवन में प्राप्त शिक्षा सम्पूर्ण जीवन यात्रा की बुनियाद होती है। इस कालखंड में सीखा गया हर ज्ञान जीवन पर्यंत काम आता है। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अपना योगदान देते रहें। पर्यावरण मित्र बनें। धरती में हरियाली से ही खुशहाली आती है। 

अपने आसपास पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। आज आप जो पौधे लगा रहें, उसका लाभ आपको सालों तक मिलेगा। पेड़ से हमें अनेक लाभ मिलते हैं। पेड़ छाया देते हैं, फल देते हैं, कई पेड़ औषधि गुण वाले होते हैं। मानव जीवन के लिए पेड़ वरदान है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम ' अभियान शुरू की है। 

इस अभियान से जुड़कर देश के हर क्षेत्र में लोग पौधारोपण कर रहे हैं। आप सभी भी इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चंद्राकर, अंशुमान तिवारी, ग्राम सरपंच टेमिन सिन्हा व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.