Media24Media.com: महासमुंद न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद न्यूज. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद न्यूज. Show all posts

हिट-एंड-रन : युवक की मौत, साथी घायल; पोस्टमॉर्टम में पुलिस लापरवाही से परिजन परेशान

No comments Document Thumbnail

 देवराज साहू, पटेवा (महासमुंद)।  झलप-पटेवा के बीच सिंधोरी (बावनकेरा) पड़ाव के पास  आज दोपहर करीब 12 बजे  एक दर्दनाक हिट-एंड-रन की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। झलप की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में भुनेश्वर यादव (25 वर्ष) पिता थान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी कुलेश्वर ध्रुव (25 वर्ष) पिता बसंत ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलेश्वर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार महासमुंद के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना स्थल का नजारा


 मौके पर क्या हुआ?

दोपहर के वक्त भुनेश्वर और कुलेश्वर अपनी मोटरसाइकिल पर झलप जा रहे थे। अचानक पीछे से आई अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर लुढ़क पड़े। मोटरसाइकिल सवारों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन गाड़ी चालक भाग निकला। भुनेश्वर को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुलेश्वर एम्बुलेंस से  तुमगांव सीएससी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) भेजा गया।


 कहाँ और कब हुआ हादसा?

यह सड़क हादसा सिंधोरी पड़ाव के पास दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। यह इलाका पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहाँ एनएच-53 पर वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, इससे हिट-एंड-रन जैसी घटनाएँ अक्सर होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से ऐसी दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। 


 परिजनों की पुलिस से शिकायत

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल उठा पोस्टमॉर्टम को लेकर। भुनेश्वर का शव तुमगांव सीएससी ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टर ने कहा, "पुलिस स्टाफ आएगा तभी पोस्टमॉर्टम होगा।" परिजनों ने पटेवा थाने से संपर्क किया, तो पुलिसकर्मी बोले, " तुमगांव थाने से स्टाफ जाएगा।" जब घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुँचा, तो परिजनों ने थान प्रभारी (टीआई) से बात की। टीआई ने भी वही जवाब दिया, "थाना स्टाफ जाएगा।" आखिरकार परिजनों को मजबूरन एसपी से फरियाद लगानी पड़ी।  एसपी से शिकायत होने पर स्टाफ अस्पताल के लिए रवाना हुआ, लेकिन तब तक देर  चुकी थी। डॉक्टर ने टाइम ओवर होने का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम कल के लिए टाल दिया।


 क्यों हुई लापरवाही?

परिजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेवा थाने पर ड्यूटी स्टाफ की कमी है?जिससे ऐसी बुनियादी कार्रवाई में भी देरी हुई।  परिजन ने कहा, "मौत के बाद भी शव को घंटों इंतजार करना पड़ा। एसपी साहब की फोन कॉल पर ही पुलिस सक्रिय हुई।" फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस हरकत में आई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई जा रही है।

 सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल

 यह घटना सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है। कुलेश्वर का इलाज जारी है, जबकि भुनेश्वर के परिवार में कोहराम मचा है। एसपी ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हिट-एंड-रन के मामलों में त्वरित एक्शन टीम हो। पुलिस होली के बहाने तत्परता से बचती रही। जबकि, पुलिस को ऐसे मौके पर अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

एलईडी स्क्रीन वैन से लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी , मंत्री डहरिया ने दिखायी हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को आमजन ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों व घर-घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग की एलईडी स्क्रीन वेन आज बुधवार को रवाना हुई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वेन छोटे ट्रक पर बनायी गई हैं और इस पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एलईडी स्क्रीन वेन की रवानगी महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कार्यक्रम के बाद हुई।


जागरूकता के अभाव में तमाम लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद भी इसका लाभ नहीं उठा पाते। इस वीडियो वेन के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं से संबंधित वृहद जानकारी होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू,  कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, श्रीमती रश्मि चंद्राकर,दाऊलाल चंद्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

यह एलईडी वेन ज़िले के सभी ब्लॉकों की तक़रीबन 91 हाट बाज़ारों में जाकर शासकीय योजनाओं का प्रचार करेगी। इस वेन के साथ निःशुल्क प्रचार सामग्रियों का वितरण भी किया जाएगा। कुछ लोग साथ रहेंगे, जो गरीब के अशिक्षित तबके को भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि यह वेन गांव में जाकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के विषय में भी मदद करेगी।

प्रदेश सरकार जन विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर वर्ग के उत्थान के साथ ही किसानों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एलईडी वेन से प्रारंभ किया गया है। यह वेन जिले के सभी विकासखंडों और गांवों में जाकर फिल्म के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ भी उठा सकें।

इस मोबाइल स्क्रीन वेन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, राजीव गांधी मितान योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, रोजगार मिशन, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना जैसी जुड़ी छोटी-छोटी फिल्म हैं, इन फिल्मों में अलग-अलग तरीकों से दिखाया जाएगा तथा योजना का लाभ कैसे ले इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और शासन की योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिलेगी। निःशुल्क वितरित की जा रही सरकार हितग्राही मूलक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक एवं पॉम्प्लेट को बहुत उपयोगी भी रहेगी।



एसपी ने लगाई सुनवाई दरबार, सुनी विभागीय कर्मचारियों की व्यथा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए निर्धारित किया है। समस्या चाहे वह विभागीय हो, पारिवारिक हो, इसके समाधान के लिये त्वरित प्रयास किया जाता है। इस दिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी गुजारिश लेकर एसपी के समक्ष पेश हो सकता है। जिसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जाते हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के इस व्यवस्था से अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल रही है। उनकी समस्याओं का निराकरण भी होने लगा है।


इसी व्यवस्था के तहत आज महासमुन्द जिला पुलिस के छः जवान गुजारिश  व आठ जवानों को अनुशासनहीनता के चलते पेश किया गया। गुजारिश के लिए पेश जवानों में प्रायः स्थानांतरण संबंधी निवेदन था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अश्वस्त किया। इसी प्रकार अनुशासनीहनता के प्रकरणो में पेश जवानों की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी गई और कार्य एवं आचरण में सुधार लाने एक अवसर प्रदान किया गया है।


जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई यह व्यवस्था अत्यंत ही सकारात्मक है। समस्या व गुजारिश के लिये निश्चित दिन निर्धारित होने से मानसिक रूप से सकारात्मक विचारों के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख पा रहे हैं।  अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक अच्छी व्यवस्था की नींव पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा रखी गई है।

उमरदा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । ग्राम पंचायत उमरदा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर ने किया। मंगलवार को ग्राम पंचायत उमरदा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर थे।


अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जनपद सदस्य आरिन भागीरथी चंद्राकर, सरपंच जय सुधा चंद्राकर आदि मौजूद रहे। अतिथियों के पहुंचने पर सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। बाद इसके पूजा-अर्चना पश्चात नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकर्पण किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत भवन ग्राम का विकास केंद्र होता है। यहां से न केवल विकास योजनाओं की जानकारी मिलती है बल्कि ग्रामीण अपनी समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है। नवीन पंचायत भवन बनने से शासकीय कार्यों के संपादन में सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के साथ सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कराए जा रहे हैं।

कुंभकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की इलेक्ट्रिक चाक प्रदान करने की मांग

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । कुंभकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर माटी कला बोर्ड से इलेक्ट्रिक चाक प्रदान कराए जाने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष बालम चक्रधारी से चर्चा कर उचित पहल करने उनका ध्यानाकर्षित कराया।


आज रविवार को कुंभकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि जिले के बरोंडाबाजार, मुढ़ेना, महासमुंद, कमरौद, कुहरी, घोडारी, चितमखार, बिरकोनी, मुढ़ीपार, बड़गांव, हरदी, अछरीडीह, लामी, गाड़ाघाट, कांपा, रायतुम, ठुमसा, बनपचरी, तुमगांव, पटेवा, बावनकेरा, नवागांव, बरेकेल, पटेवा, झलप, सोरमसिंघी, लभरा, मरौद, सिरपुर, झारा, ढांक, परसाडीह आदि गांवों में करीब 1500 परिवार निवासरत हैं, जो मिट्टी के बर्तन, दीए व मटकी बनाने का परंपरागत कार्य करते आ रहे हैं और यही उन परिवारों का जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन हैं।

 माटी कला बोर्ड से इन परिवारों को इलेक्ट्रीक चाक दिया जा रहा था लेकिन कुछ सालों से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। जिससे ऐसे परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तत्काल माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी से चर्चा कर इस दिशा में उचित पहल करने ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर समाज के लोचन चक्रधारी, बैसाखू चक्रधारी, कमल प्रजापति, अभयलाल कुंभकार, ललित कुमार चक्रधारी, अशोक चक्रधारी, टुकेश्वर चक्रधारी, श्यामरतन चक्रधारी, कमलेश चक्रधारी आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

संसदीय सचिव की अनुशंसा पर हीरा बने कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव का जताया आभार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अनुशंसा पर कृषि उपज मंडी भारसाधक समिति महासमुन्द में हीरा बंजारे को अध्यक्ष तथा गोविंद साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में थनवार यादव, जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा व आलोक नायक की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है।

बुधवार को कृषि विपणन के संचालक ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य थनवार यादव, जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा व आलोक नायक शामिल हैं। आदेश जारी होेने के बाद बुधवार की रात नवनियुक्त अध्यक्ष हीरा बंजारे, उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सदस्य जब्बर चंद्राकर, चमन सिन्हा आदि संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात कर नियुक्ति पर आभार जताया।

अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस: डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

पूरे देश के अंदर यह बात देखी जा रही है कि विपक्षी दलों को तंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा ने सत्ता के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। अमर जवान ज्योति को हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता प्रदर्शित की है जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने अमर जवान ज्योति को स्थापित करके सेना के जवानों का सम्मान किया है

'देश की आवाज हैं राहुल गांधी'

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने मोदी सरकार पर पलटवार, बोले- देश की आवाज हैं राहुल गांधी, बदले की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सैन्य भर्ती युवाओं के भविष्य बर्बाद कर देगी। युवा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलन चल रहा है लेकिन युवाओं को हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेना चाहिए। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी, हम युवाओं के साथ हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

कोसरंगी में साहू समाज के भवन में बनेगा टीन शेड, समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की 3 लाख की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत कोसरंगी में साहू समाज के भवन में टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने तीन लाख रूपए देने की घोषणा की है। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है। बुधवार को ग्राम पंचायत कोसरंगी के साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोसरंगी में साहू समाज का भवन है। जिसमें शेड नहीं होने से किसी भी कार्यक्रम के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

साहू समाज के इस भवन में न केवल समाज के लोगों का कार्यक्रम आयोजित होता है बल्कि दीगर समाज के लोगों को भी इस भवन को उपयोग में दिया जाता है। टीन शेड निर्माण होने से अतिरिक्त जगह की पूर्ति हो सकेगी। लिहाजा यहां टीन शेड के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। 

इन्होंने जताया आभार

मांग को गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने साहू समाज के भवन में टीन शेड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। जिस पर साहू समाज सहित सरपंच उमा सुरेश साहू, कार्तिक राम साहू, लुमकरण साहू, चैतराम साहू, बहादुर लाल साहू, मन्नू साहू, नूतन कुमार साहू, रामाश्रय साहू, कुंदन साहू, नारायण साहू, डागालाल साहू, खेमराज साहू, डीकेलाल साहू, भूषणलाल साहू, सोहनलाल, राधेश्याम साहू, ठाकुरराम साहू, चंदनलाल साहू, शिवनाथ साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली में सत्याग्रह में शामिल हुए संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली में आयोजित सत्याग्रह में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि केंद्र में काबिज भाजपा सरकार द्वारा देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज डटे हुए हैं। संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक चंद्राकर भी अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। 

जारी प्रेस नोट में संसदीय सचिव चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल के ठेके पर सेना में भर्ती की योजना सदेश की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा, यह समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित भर्ती पर पाबंदी लगाकर चार साल के ठेके की भर्ती करना देश हित में उचित नहीं है। अग्निपथ योजना देश के युवाओं की भविष्य बर्बाद करने और देश को असुरक्षित करने की योजना साबित होगी। इस योजना का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। 

अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश: MLA

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि इसी तरह तीन काले कृषि कानूनों के जरिए सरकार ने किसानों को कारपोरेट घरानों के हवाले करने की तरफ कदम बढ़ाया था। इस काले कानून को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त रहा। जिसे लेकर किसान संगठन शुरू से विरोध करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। तब कहीं जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल को वापस लेने का फैसला लिया। अग्निपथ योजना को लेकर भी देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है। 

नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात, आरोपी को 20 साल की सजा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भागकर ले जाने और अनाचार के मामले में आरोप दोष सिद्ध होने पर लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी निवासी 22 वर्षीय सालिक राम निषाद पिता मदनलाल निषाद को पाक्टो एक्ट की धारा 06 के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नही पटाने पर 6 माह का कारावास पृथक से भुगतना होगा। इसी तरह भादसं की धारा 363 के तहत 5 वर्ष की सश्रम कारावास व एक हजार अर्थदंड व धारा 366 के तहत 7 वर्ष की सश्रम कारावास व 2 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। 

अर्थदंड की राशि नही पटाने पर क्रमश: एक और दो माह का सश्रम कारावास पृथक से भुगतना होगा। शेष सजाएं साथ-साथ चलेगी। अभियोजन के अनुसार प्रार्थी ने पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उासकी नाबालिग पुत्री जो कक्षा 9 वीं की छात्रा है वह 2 मार्च 2020 को प्रात: 10 बजे घर पर थी। वह और उसकी पत्नी काम करने बाहर गए थे, लगभग 1 बजे वापस आए तो उसकी पुत्री घर पर नही थी आसपास पता करने पर नही मिली तो उन्होंने शंका के आधार पर पटेवा थाना में शिकायत दर्ज कराया। विवेचना के दौरान 19 जून 2021 को आरोपी सालिक राम निषाद के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। 

आरोप सिद्ध होने पर सुनाई गई आरोपी को सजा

पूछताछ में उसने बताया कि सालिकराम शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और उड़ीसा के ग्राम मोंगरापाली में परदेशी विश्वकर्मा के मकान में रहने के दौरान शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान मोहन लाल उन्हें देखने आता और खर्चे के लिए सालिकराम को रुपए देता था। कथन के आधार पर धारा 363, 366, 376 (2) (ढ) 368, 34 भादसं एवं धारा 06 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा गया। जहां आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर अधिवक्ता सलीम कुरैशी ने पैरवी की।

क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की मिली सौगात, संसदीय सचिव के प्रयास से 25 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से उक्त विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है। गुरूवार को ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच सोनसाय निर्मलकर, उपसरपंच श्यामलाल पटेल, पंच अमृत गायकवाड़, शशि साहू, हरिशंकर साहू, रेखु पटेल, उदे पटेल, घांसु निषाद, डिगेश्वर सत्यम, मनोज ढीढी, सचिन पटेल, गोवर्धन बघेल, मुकेश पटेल, डेरहा धीवर, संतोष धीवर आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। 

पंचायत प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सात लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। इसी तरह ग्राम पंचायत भोरिंग में पांच लाख की लागत से सहदेव सेन के घर से मेहर मोहल्ला तक पेवर ब्लॉक निर्माण, ग्राम पंचायत बिरकोनी में पांच लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मचेवा में तीन लाख की लागत से किशन साहू के घर से सरस्वती शिशु मंदिर तक नाली निर्माण, ग्राम पंचायत लखनपुर में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण व ग्राम पंचायत परसदा ख में दो लाख की लागत से रंगमंच निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। 

इन्होंने जताया आभार

इस पर अरूण चंद्राकर, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, गिरधर आवड़े, संतोष साहू, बाहरू साहू, अश्वनी गिलहरे, रविंद्र चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, रेखराज पटेल, जीवन यादव, परमेश्वर साहू, चमन सिन्हा, शेखर चंद्राकर, माखन सिन्हा, चंदन चंद्राकर, शिव पटेल, कुलेश्वर ठाकुर, आकाश निषाद, राजू यादव, किशन देवांगन, सेवाराम साहू, सुखदेव साहू, लीलू साहू, रामजी साहू, दारा साहू, कमलेश चंद्राकर, आलोक नायक, सीटू सलूजा, हेमंत डडसेना, अतुल गुप्ता, सोनू राज, डागा साहू, लमकेश्वर साहू, विक्की पटेल, रामजी ध्रुव, मयाराम टंडन, राजू दीवान, कृष्ण पटेल, कार्तिक पटेल ने संसदीय सचिव  चंद्राकर का आभार जताया है।

संसदीय सचिव ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत पचरी में वामा डेयरी द्वारा आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। बुधवार को वामा डेयरी द्वारा ग्राम पंचायत पचरी में जिले में गौपालन एवं दूध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिक सुधार को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। अतिथि के रूप में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर, एसपी विवेक शुक्ला, जिला पंचायत के सीईओ एस आलोक, जनपद पंचायत सीईओ निखत सुल्ताना, वामा डेयरी के एमडी प्रशांत धारीवाल, मोहित धारीवाल, कल्याण भद्रा, सरपंच हेमलता डडसेना, पवन डडसेना मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिले में गौपालन और दूध उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की आर्थिक सुधार को लेकर वामा डेयरी द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गाय पालन को आर्थिक रूप से फायदेमंद बनाने के लिए गौधन न्याय योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य गाय पालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और उसके माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। किसानों को इस साल प्रति क्ंिवटल 2640 रूपए धान का समर्थन मूल्य मिलेगा। अगले साल किसानों को करीब 2800 रूपए मिलने की संभावना है। भूपेश बघेल के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान

उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सक्षम बनने का आह्वान किया। कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने कहा कि पशुपालन के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो, ऐसी शासन की मंशा है। खेती-किसानी के साथ-साथ पशुपालन की ओर किसानों को आगे आना होगा। इसके पूर्व वामा डेयरी के एमडी प्रशांत धारीवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन मोहित धारीवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरिता डडसेना, उपदेश मारकंडे, देवकुमार चेलक, लखन टंडन, जनक डडसेना, मोहित घिरे, अर्चना मारकंडे, बेदराम जोशी, सरस्वती गिलहरे, बिंदिया डोरा, राजकुमार कुर्रे, हुमेश्वर साहू, देवेश डडसेना, रेवाराम कुर्रे, प्रीति भगत सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

महासमुंद: बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 3 नाबालिग, गेट का ताला खोलकर हुए फरार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद के बाल संप्रेक्षण गृह में बंद 3 नाबालिग फरार हो गए हैं। इनमें से एक पर हत्या का आरोप था। जबकि अन्य दो दूसरे मामले में आरोपी थे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक नाबालिग तीसरी बार भागा है। मामले में जांच शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के बरोडा बाजार से में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह है। यहां 18 साल से कम उम्र वाले नाबालिगों को रखा जाता है, जो किसी अपराध में शामिल होते हैं। ऐसे ही 3 नाबालिगों को यहां रखा गया था, जो महासमुंद जिले के ही रहने वाले हैं।

तीनों में से एक हत्या के मामले में आरोपी है। बाकी के 2 किसी और मामले में आरोपी हैं। सोमवार रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। ये तीनों भी सो गए थे। वहीं अगले दिन जब प्रबंधन के लोग उठे तो देखा कि चैनल गेट का ताला खुला हुआ है। अंदर ये तीनों भी नहीं थे, जिसके बाद तीनों को काफी तलाशा गया, लेकिन इनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पूरे मामले का पता चला है। 

तीनों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले का पता चलने के बाद तीनों की तलाश शुरू की गई है। कहा जा रहा है कि इनमें से एक तो पहले भी 2 बार भाग चुका था। बावजूद प्रबंधन ने इन पर ठीक से निगरानी नहीं रखी और तीनों भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल तीनों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन तीनों के नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। इस मामले में इस बात का पता भी लगाया जा रहा है कि आखिर तीनों के पास चाबी कहां से आई, जिससे उन्होंने ताला खोला और भाग गए। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है।

मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत मोंगरा और भलेसर में करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। शुक्रवार को ग्राम पंचायत भलेसर व मोंगरा में सामुदायिक भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व रंगमंच का भूमिपूजन और सामुदायिक भवन निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। 

अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, गोविंद साहू, सरिता राकेश चंद्राकर, नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राशि महिलांग, राजू यादव, किशन देवांगन, तुलाराम साहू, सरपंच टेमिन सिन्हा, सरिता रिखीराम साहू, गिरजाशंकर चंद्राकर, हेमंत डडसेना, लीलू साहू, राकेश चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, टिकेश्वर सिन्हा, रिखीराम साहू मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण व रंगमंच के लिए भूमिपूजन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिस पर अब उनकी मांग होने जा रही है।

भवन बनने से विभिन्न आयोजनों में सुविधा

भवन बनने से विभिन्न आयोजनों में सुविधा हो सकेगी। वहीं जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध है। शहर की तरह गांवों में भी समुचित विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिये जिस समृद्धि की नींव रखी थी, अब वह साकार होती दिख रही है। ग्रामीणों के जीवन में अब बदलाव आने लगा है। 

जैविक खेती की ओर लौटने लगे किसान 

किसान जैविक खेती की ओर लौटने लगे हैं। भूपेश सरकारी की जनहितकारी नीतियों की वजह से किसानों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश्वर साहू, सेवाराम कुर्रे, किरण साहू, कोमल कन्नौजे, लोकेश्वरी साहू, रीना धीवर, कृष्ण कुमार नेताम, संतोष ध्रुव, छगन लाल साहू, मोती लाल साहू, नारायण कन्नौजे, संतराम साहू, पुनीतराम साहू, चैतराम साहू, रामनारायण सेन, मोहन सेन, लालचंद साहू, लोकनाथ ध्रुव, गोविंद कन्नौजे, योगेश्वर धीवर, लखन दीवान, तोषण कुमार, चैतराम कन्नौजे, नीलम यादव, बिसनी यादव, दुर्गा दीवान, शांति बाई साहू, प्रमिला कन्नौजे, मुरारी साहू, नुकेश सिन्हा, दीपक सिन्हा, केंवरा सिन्हा, लीलाबाई साहू, राजकुमार ध्रुव, देवा तांडेकर, बलदेव साहू, सुखनंदन यादव, रामाधीन सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, राजू सिन्हा, गजानंद सिन्हा, बीजलाल सिन्हा, लीलाराम सिन्हा, हरिशंकर ध्रुव, हरिलाल साहू, परस सिन्हा, मोहन सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, भूषण साहू  मौजूद थे।

युवाओं के लिए 07 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इतने पदों पर होगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य और निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए महासमुंद स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा मंगलवार 07 जून को रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर द्वारा अकाउंटेंट के 05 पद, टैली कॉलर के 10 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 10 पद, ड्राइवर के 05 पद, सेल्स मार्केटिंग के 10 पद, डिलीवरी बॉय के 10 पद, सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 10वीं, कम्प्यूटर डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदकों की भर्ती 8000-12000 रुपए या अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

 जांजगीर-चांपा में प्लेसमेंट कैंप

वहीं जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, कैरियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 07 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय ITI जैजैपुर में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में SBI लाइफ जांजगीर द्वारा यूनिट मित्र और यूनिट मैनेजर के 15 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित योग्यता 12वीं उत्तीर्ण रखा गया है। वेतनमान 18000 रूपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम नैला द्वारा अभिकर्ता के 30 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें शैक्षणिक योग्यता ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए 10वीं और शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए 12वीं पास और स्टाइफंड 5000 रुपये निर्धारित है।

आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ करें आवेदन

शिविर में नए रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। नए पंजीयन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन शिविर में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।

गांवों का समन्वित विकास हमारी प्राथमिकता: सीमा देवानंद

No comments Document Thumbnail
महासमुंद।  खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोटिया औरआश्रित ग्राम हिच्छा में जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर ने भूमि पूजन किया। अपने जिला पंचायत मद से पोटिया और आश्रित ग्राम हिच्छा में दो-दो लाख रूपए की लागत से सी सी रोड निर्माण स्वीकृत किया है। जिसका भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच बेला द्वारिका सिन्हा ने की।

विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, सेवा राम साहू, मोहन कुलदीप, कोमल महानद, सुखरु साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डूमरपाली सरपंच नन्द कुमार निषाद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सीमा निर्मलकर ने कहा कि गाँव में सी सी रोड बनने से गाँव के लोगों को कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। मेरा हमेशा प्रयास रहा है और रहेगा कि मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के पंचायतों का समन्वित विकास ज्यादा से ज्यादा हो।  जिसके लिए मेरी सतत प्रयास रहेगी। 

छत्तीसगढ़ी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने गांव के गरीब, किसान, मजदूर का पूरा ध्यान रख रहे हैं। स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओ को काम दिलाना, भूमिहीन मजदूर को न्याय योजना के तहत सीधे उनके खाते में सात हजार रुपए वार्षिक देने की बात हो, किसानों का कर्जा माफी,  देश भर में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।  कार्यक्रम में पंचायत के पंच श्रीमती विनीति सिन्हा, संतराम सिन्हा, जीवन साहू, भारत सिन्हा, पूरण साहू, परस  साहू फगु साहू, भीखम साहू व ग्रामीण उपस्थित थे ।

मंत्री 'बाबा' के प्रेसवार्ता में पत्रकारों को मांगने पर पानी भी नहीं पिलाई !

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री

महासमुन्द। कांग्रेस और सरकार की गुटीय राजनीति के शिकार अब पत्रकार होने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा नमूना आज महासमुन्द में देखने को मिला। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव की पत्रकारवार्ता में मांगने पर एक वरिष्ठ महिला पत्रकार को पानी तक नहीं पिलाई गई। लोकाचार और लोक व्यवहार के प्रतिकूल व्यवहार करने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग पत्रकार कर रहे हैं। प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित कर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से की है। 


उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन से स्वास्थ्य मंत्री के बंगले से जिले के पत्रकारों को ढूंढ-ढूंढकर प्रेसवार्ता के लिए निमंत्रण दिया जा रहा था। जिला प्रशासन अथवा जिला जनसंपर्क विभाग ने मंत्री के प्रेसवार्ता की व्यवस्था की जहमत भी नहीं उठाई। इसे सरकार में गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई की सुबह 10 बजे मंत्री जी प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले थे। आज दोपहर तक उनका प्रोटोकॉल ऐसे ही निर्धारित था। बाद में अचानक 29 मई की शाम 6:30 बजे प्रेसवार्ता होने की सूचना प्रसारित की गई। पत्रकार अल्प सूचना पर भी नियत समय पर सर्किट हाउस पहुंच गए। गर्मी का मौसम होने से प्यास लगना स्वाभाविक है। पत्रकार करीब पौन घंटे तक मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने का इंतजार करते रहे। इस बीच एक वरिष्ठ महिला पत्रकार ने पानी मांगी। जिसे अनसुना कर दिया गया। 

प्रेसवार्ता का बहिष्कार करने की चेतावनी 

इस बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल पहुंचे। उन्हें आवाज देकर महिला पत्रकार ने पानी भेजने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने पलटकर हल्के अन्दाज में जवाब दिया कि पत्रकार खुद भी पानी मंगवा सकते हैं। इस पर हस्तक्षेप करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने कहा कि अब पत्रकारों को पानी के लिए भी गिड़गिड़ाना पड़ेगा? इस बीच मंत्री जी पहुंच गए और घोर अव्यवस्था के बीच प्रेसवार्ता प्रारंभ हो गई। आधा घंटा तक प्रेसवार्ता चली। इस बीच, प्रेसवार्ता के पहले अथवा बाद में स्वल्पाहार अथवा चाय तो दूर पानी मांगने पर भी नहीं पिलाई गई। इससे नाराज वरिष्ठ पत्रकारों ने निकट भविष्य में प्रेसवार्ता का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। लोकाचार का पालन नहीं करने से पत्रकार अपमानित महसूस कर रहे हैं। प्यासे को पानी नहीं पिलाना, कितना उचित है? यह निर्णय हम सुधि पाठकों पर छोड़ते हैं।


 सर्किट हाउस में होती रही कानाफूसी 


मंत्री टीएस सिंहदेव के आधिकारिक दौरे में कद्दावर नेताओं की गैर मौजूदगी और जिले के शीर्ष अफसरों की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। एक ओर जहां संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,  सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बीज विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर जैसे अनेक वरिष्ठ  और कद्दावर नेता नहीं दिखे। वहीं दूसरी ओर जिले के ज्यादातर शीर्ष अफसर सर्किट हाउस में नजर नहीं आए। कलेक्टर-एसपी की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रहा।  इसे लेकर जनमानस में जमकर कानाफूसी होती रही कि ' सरकार v/s बाबा ' या बाबा दरकिनार!

हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र के किसानों को लहंगर में 'किसान विश्राम भवन' की सौगात, अग्नि चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम लहंगर में बनने जा रहे ‘‘किसान विश्राम भवन‘‘ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास़ छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। ‘किसान विश्राम भवन‘‘ के लिए बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा सी.एस.आर. मद से 6.25 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है। 

समारोह की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव ने की तथा विशेष अतिथि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरपुर के उपाध्यक्ष थनवार यादव, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला पंचायत कृषि सभापति अमर अरुण चंद्राकर, जनपद सभापति रमाकांत धुव्र, किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री राधेलाल सिन्हा सहित युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता अरुण चंद्राकर, रवि साहू, पार्षद विजय बांदे, पूर्व पार्षद शिव यादव, गौतम ध्रुव, दयाराम ध्रुव, मोहन सिन्हा, मनराखन ठाकुर, रूपसिंह नेताम, मन्नूराम यादव, भागीराम ध्रुव, किशन कोसरिया, जयसिंह ध्रुव, गजाधर धीवर और सोनूराज मंचस्थ थे। 

समारोह को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और मेरा भी प्रयास है कि बीज निगम के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करूं। यह हाथी प्रभावित क्षेत्र है, धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसान विश्राम भवन बनने से काफी सुविधा होगी।  चंद्राकर ने किसानों को निगम की योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अपने विधायकी कार्यकाल में जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करते हुए कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर हैं। चंद्राकर ने दसवीं बोर्ड के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त करने पर ग्राम लहंगर के शुभम निषाद का सम्मान किया। समारोह में लहंगर सहित आसपास के 13 गांवों तथा बलौदाबाजार जिले से भी किसान पहुंचे थे, जिन्होंने श्री चंद्राकर का बाजे-गाजे के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुखजन बेदराम ध्रुव, सरपंच मीनाबाई देवदास एवं पंचगण, पोषण यादव, पंचराम ध्रुव, हेमकुमार निषाद, पनकु ध्रुव, रामलाल ध्रुव, जानकी ध्रुव, कुमारी साहू, हर्षा साहू,  चिंताराम निषाद, हीराराम ध्रुव, सदाराम ध्रुव, हेमंत दीवान, हिरामन निषाद, खेदूराम यादव, दीनदयाल साहू, दिवाकर ध्रुव, वीरेंद्र ध्रुव, श्यामलाल ध्रुव, नंदकुमार विश्वकर्मा, दौवाराम ध्रुव, मीनाबाई ध्रुव, हरितालिका सिन्हा, रेवती बाई ध्रुव, प्रेमिन बाई ध्रुव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ देश की स्वर्णिम विकास के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रही: डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: SBI लाइफ इंश्योरेंस परिवार के द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर शामिल हुईं। कार्यक्रम में तारा ध्रुव माध्यमिक शिक्षा मंडल सदस्य, आदिवासी प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, श्रीमती रूप कुमारी ध्रुव, एसबीआई प्रमुख अभिषेक सिन्हा एवं झलप-पटेवा-सिरपुर की मितानिन बहनें की विशेष उपस्थिति रही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी सम्मान देश का सम्मान है जैसे एक महिला अपने परिवार को किसी भी मुसीबतों से बचाकर आगे बढ़ाती है वैसे ही आज नारी शक्ति देश के स्वर्णिम विकास के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि नारी शक्ति की सबसे बड़ी उदाहरण देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने एक महिला होते हुए भी देश की बागडोर संभाली थी। जिनके कार्यकाल में बड़े-बड़े निर्णय लिए गए। वह इंदिरा नारी ही थी जिन्होंने बैंकों की राष्ट्रीयकरण किया आज मुझे खुशी हो रही है कि नारी के सम्मान में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे महिला शक्ति को सम्मान मिलता है।और महिलाओं का सम्मान 1 दिन नही बल्कि पूरे 365 दिन सम्मान होना चाहिए क्योंकि नारी बढ़ेगी तभी ने समाज नया इतिहास गढेगी ।डॉ रश्मि चंद्रकार द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य कर रही मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख वक्ताओं ने दिया उद्बोधन 

नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम ध्रुव, हेमलता सेन, हेमवती यादव, रूप कुमारी ध्रुव, श्रद्धा ध्रुव, रमेश कुमार चौधरी (सरपंच) ममता चंद्राकर, सुमन पटेल, ओम प्रकाश यादव, केशव चौधरी, देवकी साहू, रमेश कुमार चौधरी, टिकेश्वरी ध्रुव, जग सिंह ध्रुव, रीमन ध्रुव झलक पटेवा सिरपुर की मितानिन बहने और SBI लाइफ इंश्योरेंस परिवार के सभी सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे।

संसदीय सचिव ने वितरित किया छात्राओं को साइकिल, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में नवमीं की छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की महत्ता पर जोर देते हुए शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने छात्राओं को साइकिल वितरित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने जाने में सुविधा मिलेगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को सार्थक करने में यह योजना अपनी महती भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा आज समय की मांग है। 

ये रहे मौजूद

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश भर में सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जहां गरीब और सामान्य परिवार के बच्चे भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हर्ष शर्मा, सुनील शर्मा, प्राचार्य डीएस दीवान, पार्षद गजेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, गौतम सिन्हा, विजय बांधे, कपिल साहू, सलीम भाठी, मानिक साहू, थानू साहू, शिव यादव आदि मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.