Media24Media.com: हिट-एंड-रन : युवक की मौत, साथी घायल; पोस्टमॉर्टम में पुलिस लापरवाही से परिजन परेशान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हिट-एंड-रन : युवक की मौत, साथी घायल; पोस्टमॉर्टम में पुलिस लापरवाही से परिजन परेशान

Document Thumbnail

 देवराज साहू, पटेवा (महासमुंद)।  झलप-पटेवा के बीच सिंधोरी (बावनकेरा) पड़ाव के पास  आज दोपहर करीब 12 बजे  एक दर्दनाक हिट-एंड-रन की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। झलप की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में भुनेश्वर यादव (25 वर्ष) पिता थान सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी कुलेश्वर ध्रुव (25 वर्ष) पिता बसंत ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलेश्वर की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका उपचार महासमुंद के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना स्थल का नजारा


 मौके पर क्या हुआ?

दोपहर के वक्त भुनेश्वर और कुलेश्वर अपनी मोटरसाइकिल पर झलप जा रहे थे। अचानक पीछे से आई अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर लुढ़क पड़े। मोटरसाइकिल सवारों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन गाड़ी चालक भाग निकला। भुनेश्वर को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुलेश्वर एम्बुलेंस से  तुमगांव सीएससी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) भेजा गया।


 कहाँ और कब हुआ हादसा?

यह सड़क हादसा सिंधोरी पड़ाव के पास दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। यह इलाका पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहाँ एनएच-53 पर वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, इससे हिट-एंड-रन जैसी घटनाएँ अक्सर होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार से ऐसी दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं। 


 परिजनों की पुलिस से शिकायत

इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल उठा पोस्टमॉर्टम को लेकर। भुनेश्वर का शव तुमगांव सीएससी ले जाया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टर ने कहा, "पुलिस स्टाफ आएगा तभी पोस्टमॉर्टम होगा।" परिजनों ने पटेवा थाने से संपर्क किया, तो पुलिसकर्मी बोले, " तुमगांव थाने से स्टाफ जाएगा।" जब घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुँचा, तो परिजनों ने थान प्रभारी (टीआई) से बात की। टीआई ने भी वही जवाब दिया, "थाना स्टाफ जाएगा।" आखिरकार परिजनों को मजबूरन एसपी से फरियाद लगानी पड़ी।  एसपी से शिकायत होने पर स्टाफ अस्पताल के लिए रवाना हुआ, लेकिन तब तक देर  चुकी थी। डॉक्टर ने टाइम ओवर होने का हवाला देकर पोस्टमॉर्टम कल के लिए टाल दिया।


 क्यों हुई लापरवाही?

परिजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटेवा थाने पर ड्यूटी स्टाफ की कमी है?जिससे ऐसी बुनियादी कार्रवाई में भी देरी हुई।  परिजन ने कहा, "मौत के बाद भी शव को घंटों इंतजार करना पड़ा। एसपी साहब की फोन कॉल पर ही पुलिस सक्रिय हुई।" फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस हरकत में आई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाई जा रही है।

 सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल

 यह घटना सड़क सुरक्षा और पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने की मांग की है। कुलेश्वर का इलाज जारी है, जबकि भुनेश्वर के परिवार में कोहराम मचा है। एसपी ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हिट-एंड-रन के मामलों में त्वरित एक्शन टीम हो। पुलिस होली के बहाने तत्परता से बचती रही। जबकि, पुलिस को ऐसे मौके पर अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.