Media24Media.com: अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस: डॉ रश्मि चंद्राकर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस: डॉ रश्मि चंद्राकर

Document Thumbnail

पूरे देश के अंदर यह बात देखी जा रही है कि विपक्षी दलों को तंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि विपक्ष की आवाज को दबाने और उन्हें डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। भाजपा ने सत्ता के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। अमर जवान ज्योति को हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसिकता प्रदर्शित की है जबकि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने अमर जवान ज्योति को स्थापित करके सेना के जवानों का सम्मान किया है

'देश की आवाज हैं राहुल गांधी'

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने मोदी सरकार पर पलटवार, बोले- देश की आवाज हैं राहुल गांधी, बदले की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर के युवा सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सैन्य भर्ती युवाओं के भविष्य बर्बाद कर देगी। युवा इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं और पूरे देश में आंदोलन चल रहा है लेकिन युवाओं को हिंसक साधनों का सहारा नहीं लेना चाहिए। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी, हम युवाओं के साथ हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.