Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में कोरोना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छत्तीसगढ़ में कोरोना. Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में कोरोना. Show all posts

Chhattisgarh Corona Updates: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना, 16 जिलों में 120 कोरोना मरीज एक्टिव

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Corona Updates :  छत्तीसगढ़ में कोरोना अब 16 जिलों में फैल गया है. पॉजिटिविटी दर 0.38 प्रतिशत हो गई है. बुधवार को 4717 कोरोना सैंपल की जांच की गई जिसमें 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. दिनों दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है. कई जगह मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.


छत्तीसगढ़ में इस समय कोरोना के 120 एक्टिव मरीज हो गए हैं. बुधवार को कोरोना मरीज रायगढ़, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, कोरिया और सारंगढ़ में मिले. जिनमें रायगढ़ में 7, दुर्ग में 6, कोरिया में 2, बेमेतरा, रायपुर और सारंगढ़ में 1-1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई. कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है.


CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में मिले 452 नए कोरोना मरीज़, 1 मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 452 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2857 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 7.65 प्रतिशत पहुंच गई है। आज 5905 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 452 लोक कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। राजधानी में आज 60 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। एक की कोरोन से मौत हो गई ।


स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आंकड़े भी बढ़ाए हैं 5905 सैंपलों की टेस्टिंग बीते 24 घंटों में की है। बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में पॉजीटिविटी दर कम होकर 7.65 प्रतिशत हो गई है।

सबसे ज्यादा 60 मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव जिला है जहां से 43 नए केस मिले हैं। इसी तरह दुर्ग जिले में 40,बिलासपुर में 37, बलौदा बाजार में 36, सरगुजा में 28, कबीरधाम में 27,धमतरी में 24,बेमेतरा में 20, कांकेर में 19, महासमुंद में 15, रायगढ़ में 14, कोरबा में 14, कोरिया में 13,जशपुर में 10, सूरजपुर में 8, बालोद में 8, नारायणपुर में 8,बीजापुर में 6, कोंडागांव में 5, जांजगीर-चांपा में 4, बस्तर में 4, बलरामपुर में भी 4, गरियाबंद में 2, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1, सुकमा में 1 और मुंगेली जिले में भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज 450 केस और तीन की मौत ...

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 450 मरीज मिले हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1761 हो गई है और औसत पॉजिटिविटी दर 10.40 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि राजधानी रायपुर में राहत की खबर है । इसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं। राजधानी में आज 55 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वही तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी है।


देखें जिलेवार आंकड़े-

 

प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ये बड़ी चिंता की बात है - CM भूपेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े आंकड़ों ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरोना के बढ़े आंकड़ों को चिंता जताते हुए जरूरी कदम उठाने और सतकर्ता की बात कही है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के मद्देनजर पूछे गये सवाल पर कहा कि ये बहुत चिंता की बात है कि प्रदेश में कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं ये बड़ी चिंता की बात है। पिछले दिनों चीफ सिकरेट्री ने सभी एसपी-कलेक्टरों को निर्देश दिया था । अब उस निर्देशों को कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। बाहर से आने वाले लोगों की टेस्टिंग भी जरूरी है, वहीं भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने के लिए जो प्रोटोकॉल है, उसका पालन करना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो और भी तेजी से फैल सकता है।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण दर 14 के करीब पहुंचा

छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। प्रदेश में आज पॉजेटिविटी रेट 13.78 हो गयी। कुल 1517 कोरोना सैंपल में से 209 पॉजेटिव मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में कोरोना के 22 जिलों में मरीज मिले हैं। आज दुर्ग में 38 और गरियाबंद में 29 मरीज मिले हैं। महासमुंद में 17, रायपुर में 11, कोंडगांव में 11 और बिलासपुर में 19 मरीज मिले हैं। कोरोना से आज फिर एक मौत हुई है। आज बलौदाबाजार में कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।लगातार स्कूली बच्चे और शिक्षकों के भी कोरोना पॉजेटिव होने की खबर है। बड़ी संख्या में छात्रावास में रहने वाले बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। पिछले तीन दिनों प्रदेश में 80 से ज्यादा स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं शिक्षक के भी कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के डरावने आंकड़े, 24 घंटे में 25 संक्रमित मिले

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Corona Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना संक्रमण के कुल 5 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 3 केस कांकेर जिले से मिले है। वहीं राज्य में आज कुल 0 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 28 है। आज प्रदेश में 1,425 टेस्ट हुए है।


देखिए जिलेवार मरीजों की संख्या

Corona is Back in Chhattisgarh : प्रदेश में कोरोना पाजिटिव महिला की मौत, बेटा भी संक्रमित

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शनिवार को बिलासपुर शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है। उसका इलाज बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक महिला के 21 साल बेटे के भी कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है।


व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था।

महिला को बीते 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका आक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पाजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उसका आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट कराया। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई।

कोरोना से शहर में हुई मौत की पुष्टि करते हुए सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत कोरोना से हुई है। उसकी आरटीपीसीआर से जांच में कोरोना की पुष्टि की गई थी। क्षेत्र में ट्रेसिंग कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि मृतक महिला व्यापार विहार के श्रीराम टावर्स के पास की रहने वाली है। ऐसे में विभाग की ट्रेसिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है। सोमवार को ट्रेसिंग टीम क्षेत्र में जाकर आसपास के घरों का सर्वे करेगी। साथ ही महिला के संपर्क में आने वालों का कोरोना सैंपल लिया जाएगा।

फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बीते कुछ दिनों से रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमण की पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी को देखते हुए संक्रमण के प्रसार से बचाव और रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागीय संचालक ने रायपुर जिले के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए, विशेषकर भीड-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक सभागृह, कम हवादार वाले स्थानों में मास्क पहनने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया जाए। सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज प्रदान किए जाने के लिए विशेष प्रयास करने भी कहा गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोविड टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने कहा गया है, जिससे हितग्राहियों को टीकाकरण सेवाएं सुलभता से उपलब्ध हो सके।

जांच और मॉनिटरिंग के निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि अस्पतालों के OPD और IPD में आने वाले इन्फ्लूएंजा जैसे बीमारी से ग्रसित (Influenza Like Illness) और श्वसन के गंभीर बीमारी (Severe Acute Respiratiory IIlness) के प्रकरणों की अनिवार्य रूप से कोविड-19 के लिए जांच की जाए। कोविड के अन्य लक्षणों जैसे- डायरिया के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की भी कोविड-19 जांच अवश्य की जाए। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को परस्पर भौतिक दूरी (Physical Distancing) और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से यथासंभव बचाव के लिए विशेष प्रयास करने को कहा गया है।

छत्तीसगढ़ में जल्द होगा कोरोना का खात्मा!, 24 घंटे के अंदर 28 जिलों में नहीं मिले एक भी केस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि प्रदेश में जल्द ही कोरोना का खात्मा हो जाएगा। प्रदेश के 28 जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में एक हजार 205 टेस्ट किए गए थे, जिसमें एक भी कोरोना मरीज की पुष्टि नहीं हुई। वहीं 24 घंटे में किसी की मौत भी नहीं हुई है। 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 4 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना के सिर्फ 12 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 11 लाख 52 हजार 217 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं, जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट रहने की हिदायत दी है।

दिल्ली में 517 नए कोरोना केस

वहीं असम में भी बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। इस दौरान 2 मरीज डिस्चार्ज हुए और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि दिल्ली में 24 घंटे में कोविड के 517 नए मामले सामने आए। जबकि 261 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे के अंदर किसी की भी मौत दर्ज नहीं हुई है। 

देश में डरा रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 1 हजार 192 लोगों की गई जान

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन कोरोना से मौत के आंकड़े डरा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 1 लाख 67 हजार 59 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1 हजार 192 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 2 लाख 54 हजार 76 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 14 लाख 69 हजार 499 हो गए हैं। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 17 लाख 43 हजार 59 हो गई है।

कोरोना से अब तक देश में कुल 3 करोड़ 92 लाख 30 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि इस महामारी के कारण 4 लाख 96 हजार 242 लोगों की जान चली गई है। देश में अब तक 166 लाख वैक्सीनेशन किया जा चुका हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.69 फीसदी हो गया है। 

डरा रहा मौतों का आंकड़ा

इधर, छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना का संक्रमण दूसरी लहर की अपेक्षा इस बार चार गुना ज्यादा रहा। इसके बाद भी मरीजों के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की नौबत कम आई। हालांकि मौत के आंकड़ों ने पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस साल जनवरी में अब 42 मरीजों की जान जा चुकी है। जबकि दूसरी लहर में जनवरी 2021 में 27 मरीजों की मौत हुई थी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे मौतों का आंकड़ा

तीसरी लहर में कोरोना का संक्रमण जितनी तेजी से फैला है, उतनी तेजी से ही मरीज स्वस्थ्य भी हुए। इस बार सिर्फ 135 मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी। जबकि जनवरी में 7961 लोग कोरोना संक्रमित हुए। जनवरी की तुलना की जाए तो 2021 में कोरोना का मरीजों की 1649 थे। संक्रमण से फिर सोमवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। टिकरापारा के रहने वाले 80 साल के सोम सिंह ठाकुर को कोविड अस्पताल में 21 जनवरी को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 42 हो गई है।

सोमवार को 3407 लोगों की जांच

बिलासपुर जिले में सोमवार को 3407 लोगों की जांच की गई। जिसमें 127 कोरोना मरीजों की पहचान की गई। नए संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में अब तक 73 हजार 264 लोग बीमार हो चुके हैं। हालांकि जनवरी के पहले और दूसरे सप्ताह की अपेक्षा अब संक्रमण कम हो गया है। सिम्स, अपोलो अस्पताल के साथ ही अन्य निजी अस्पताल, रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी, जूनी लाइन, इंदिरा कालोनी, सरकंडा, नेहरू नगर, अज्ञेय नगर, वसंत विहार, NTPC, राजकिशोर नगर समेत शहर के 38 इलाकों में नए मरीजों की पहचान की गई है।

गाइडलाइन के मुताबिक निचली अदालतों में सुनवाई

वहीं निचली अदालतों में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मामलों की सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अदालतों में वहीं वकील परिसर में जाएंगे, जिनके मामलों की सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल ने राज्य और केंद्र शासन के कोरोना के संबंध में दिए गए गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। बता दें कि कोरोना से मौत के आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे स्कूली छात्र और जवान, आंकड़ों पर डाले एक नजर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले 2 गुना तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 हजार 574 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 1208 नए मरीज रायपुर में मिले हैं। वहीं लगातार स्कूली छात्र और जवान कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कांकेर में 24 घंटे में 113 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें सिदेसर के सरकारी स्कूल में 17 छात्र और स्टाफ समेत सिकसोड़ के BSF कैंप में 35 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में लगातार स्कूल और कैंपों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अभी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन लगाई जा रही हैं, जिससे छात्रों पर संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुछ जवान बाहर से आए थे, जिन्हें क्वारंटाइन कर उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था। जिसमें वे निगेटिव पाए गए थे। इसके बाद  RT-PCR की रिपोर्ट आए बिना ही जवान ड्यूटी करने लगे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद आई रिपोर्ट में वे पॉजिटिव मिले। इसके बाकी जवानों का 11 जनवरी को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन तब तक यहां कोरोना का संक्रमण फैल गया था। 17 जनवरी को आई रिपोर्ट में 35 जवान पॉजिटिव पाए गए।

पुलिसकर्मी और जवान हो रहे संक्रमित

छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और जवानों को अपनी चपेट में ले लिया है। बस्तर संभाग में तैनात 190 जवान पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या सुकमा में तैनात जवानों की है। अकेले इसी जिले में 160 जवान पॉजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर जवान छुट्‌टी में घर गए थे। इसके बाद लौटे तो RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके अलावा बीजापुर में 19 और नारायणपुर में 10 जवान संक्रमित हो चुके हैं। अफसरों का कहना है कि वे पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं। छुट्‌टी से लौटने के बाद जवानों को 14 दिन तक क्वारंटाइन भी रखा जाता है। इसके लिए कैंप में ही सेंटर बनाए गए हैं। 

रविवार को नए मामलों में देखी गई कमी

कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है। कोरोना के बढ़ रहे आंकड़ों में रविवार को कमी देखी गई। इसकी वजह से 19-20% तक की दैनिक संक्रमण दर अचानक घटकर 12.17% पर आ गई। दरअसल, रविवार को सिर्फ 32 हजार 563 सैंपल लिए जा सके। इस दौरान 3 हजार 963 नए मरीज सामने आए। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये बीते हफ्ते रोज मिल रहे मरीजों की संख्या से करीब आधी है। इसकी वजह से आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इधर, मार्च से 12-14 साल के बच्चों को कोविड टीका कोवैक्सीन लगना शुरू होगा।

इस तरह बढ़ा कोरोना का आंकड़ा

विशेषज्ञों का कहना है कि बीते चार दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी स्थिर हुई है। दिसंबर के आखिर और जनवरी की शुरुआत में ये जिस रफ्तार से बढ़ रहा था वो डरावना था। एक जनवरी को प्रदेश में 23 हजार 590 नमूनों की जांच हुई। उस दिन 279 नए मामले सामने आए थे। एक व्यक्ति की मौत हुई। इसकी बदौलत प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की कुल संख्या एक हजार 17 हो गई। उस दिन के बाद से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी। 7 जनवरी को 46 हजार नमूनों की जांच में 3 हजार 455 लोग संक्रमित मिले। 15 जनवरी को नए मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हजार 525 हो चुकी थी। 

फरवरी में तीसरी लहर का पीक आना संभव

14 जनवरी को 6 हजार 153 नए मरीज मिले। ये तीसरी लहर के दौरान एक दिन में अब तक मिली मरीजों की सबसे बड़ी संख्या थी। उसके बाद संक्रमितों के आंकड़े घट रहे हैं। वहीं भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ ओपी सुंदरानी का कहना है कि अभी मरीजों के अस्पताल आने की दर बहुत कम है। फरवरी तक इस लहर का पीक आ सकता है। संभव है कि उस समय तक किसी-किसी शहर में संक्रमण दर 50% तक पहुंच जाए। यानी 100 लोगों की जांच में 50 लोग पॉजिटिव मिले। उनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तो मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।

मौतों के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी 

रविवार की वजह से कोरोना संक्रमण के केस जरूर कम हुए हैं, लेकिन कोरोना से हो रही मौत नहीं थम रही। प्रदेशभर में 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि रविवार को 7 मरीजों की मौत हुई थी। इसमें से दो रायपुर के मरीज थे। एक-एक मरीज दुर्ग, धमतरी, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर और कांकेर जिलों के थे। वहीं 15 जनवरी को भी 8 लोगों की जान गई थी। एक जनवरी से अब तक कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात बेकाबू, BJP विधायक और DSP समेत 17 पुलिसकर्मी संक्रमित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रायपुर में गुरुवार को विधायक, अफसर और कर्मचारियों के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए हैं। रायपुर में 17 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 1 DSP, 1 ASI, 4 सब इंस्पेक्टर और 11 कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी SP ऑफिस, मौदहापारा, डीडी नगर थाना, कोतवाली थाना, ट्रैफिक और पुलिस लाइन में तैनात थे। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने 13 से 19 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। 

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी हॉस्टल भी बंद करने का आदेश जारी किया। जशपुर के पत्थलगांव में अब दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को इसमें छूट दी गई है। भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सर्दी-खांसी के लक्षण के चलते उन्होंने एक दिन पहले ही बुधवार को सैंपल जांच के लिए दिया था। इसके बाद देर रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले 10 जनवरी को पति-पत्नी ने बूस्टर डोज भी लगवाई थी। हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है।

14 प्रोफेसर समेत 20 स्टाफ पॉजिटिव

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कलेक्टर ने धमतरी के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और तीन से 6 साल तक के बच्चों को गर्म खाने के पैकेट घर भेजे जाएंगे। इधर, दुर्ग के साइंस कॉलेज के 14 प्रोफेसर समेत 20 स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा CISF तीसरी बटालियन और CISF RTC से 11 जवान संक्रमित मिले हैं। बेथनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भी 5 छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार पर कोरोना के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। कौशिक ने कहा कि 'कोविड के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर प्रदेश सरकार की क्या तैयारियां है वो स्पष्ट ही नहीं है। कोविड के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सिर्फ पर्दा डालने का काम कर रही है। हर दिन प्रदेश में करीब 45 हजार के आसपास कोविड जांच हो रहा है, लेकिन इसकी रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। इससे प्रभावित व्यक्ति को इलाज के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल रही है और बीमारी तेजी से फैल रही है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के हालात दिन-ब-दिन चिंताजनक होते जा रहे हैं।

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले, छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे केस

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में लगातार 6 दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 40 हजार 134 नए कोरोना केस सामने आए है। वहीं 422 लोगों की मौत हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 20 हजार 728 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि देशभर में 24 घंटे में 36 हजार 946 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कल 2766 एक्टिव केस बढ़ गए हैं।


केरल में सबसे ज्यादा केस दर्ज

केरल में कोरोना मामलों की संख्या में कोई राहत नहीं मिली है। यहां छठे दिन भी 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। केरल में कोरोना के 20 हजार 728 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 11 हजार 489 हो गई। वहीं 56 और मरीजों की मौत के बाद के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हजार 837 हो गई है। लगातार छठा ऐसा दिन है, जब प्रदेश में कोविड के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 27 जुलाई से अब तक संक्रमण के 1 लाख 28 हजार 373 मामले सामने आए हैं।

कोरोना  के कुल केस

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 3 करोड़ 16 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 24 हजार 773 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 57 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है। कुल 4 लाख 13 हजार 718 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए। वहीं ICMR के मुताबिक अब तक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ रहे कोरोना के केस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1।34 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 1।30 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना के ग्राफ में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को प्रदेश में 214 नए मरीजों की पहचान की गई है। 

दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 70 मरीजों की पुष्टि

वहीं अकेले दुर्ग जिले के 70 मरीज सामने आए है। दूसरी ओर एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 24 घंटे में 157 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है। रविवार को 214 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 2 हजार 222 हो गई है। अब तक 9 लाख 86 हजार 778 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक 13 हजार 525 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी सिमटा, रिकवरी दर 98 %

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए प्रभावी उपायों से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। अभी प्रदेश में संक्रमण की दर गिरकर सिर्फ 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर अब 98 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से होने वाली मौतें भी थम रही हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान 76 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें कोमोरबिडिटी वाले 34 मरीज भी शामिल हैं।





छत्तीसगढ़ में 21 जून से सभी लोगों का कोविन पोर्टल से होगा वैक्सीनेशन





राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 साल से ज्यादा के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 और 18 से 44 साल आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं। प्रदेश के 25 जिलों में अभी संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत से लेकर 2.89 प्रतिशत के बीच है।





17 जून को हुई सिर्फ 7 मौतें





सिर्फ कोरबा में 3.03 प्रतिशत, गरियाबंद में 3.46 प्रतिशत और बीजापुर 4.59 प्रतिशत में ही संक्रमण की दर इससे ज्यादा है। कोरोना से होने वाली मौतें भी काफी कम हो गई हैं। प्रदेश भर में बीते हफ्ते के दौरान 11 जून को 15, 12 जून को 11, 13 जून को 6, 14 जून को 17, 15 जून को 8, 16 जून को 12 और 17 जून को सिर्फ 7 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक (17 जून तक) 74 लाख 33 हजार 759 टीके लगाए जा चुके हैं।





18+ के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध





स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल से ज्यादा और 18 से 44 साल आयु वर्ग के कुल 62 लाख 30 हजार 957 लोगों को टीके की पहली खुराक और 12 लाख दो हजार 802 नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। केंद्र सरकार से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा के नागरिकों के लिए प्रदेश को कुल 83 लाख 28 हजार 070 टीके प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार की मांग पर 18 से 44 साल आयु वर्ग के लिए टीका निर्माता कंपनियों द्वारा अभी तक 12 लाख 51 हजार 420 टीकों की आपूर्ति की गई है। प्रदेश में 45 साल से ज्यादा के नागरिकों के लिए अभी 19 लाख 42 हजार 890 और 18 से 44 साल आयु वर्ग के लिए एक लाख 79 हजार 580 टीके उपलब्ध हैं।


मजबूत हुआ छत्तीसगढ़, कोरोना हुआ कमजोर, एक दिन में 71 हजार से ज्यादा टेस्टिंग का नया रिकॉर्ड

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में 01 मई 2021 के बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। तब से लेकर अब तक जहां प्रतिदिन नए मामलों में कमी हो रही है। वहीं संक्रमण दर भी लगातार घट रही है। इन 12 दिनों में पाजिटिविटी दर 26.1 से घट कर अब 14 प्रतिशत रह गई है। अस्पतालों में सभी तरह के बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ने के साथ-साथ प्रतिदिन होने वाली मौत में भी कमी आ रही है। इस बीच टेस्ट और टीकाकरण में भी तेजी आई है। राज्य ने प्रतिदिन किए जा रहे टेस्ट में नया रिकॉर्ड कायम किया है। 12 मई को एक दिन में 71 हजार 138 से टेस्ट किए गए।





मृत्यु के आंकड़े में भी कमी





छत्तीसगढ़ में बीते 1 मई को जहां कोरोना संक्रमण के 15 हजार 905 नए मामले सामने आए थे। वहीं 12 मई को 10 हजार 150 नये मामले दर्ज किए गए। इसी तरह प्रतिदिन होने वाली मृत्यु का आंकड़ा जहां 01 मई को 229 था। वहीं 12 मई को 153 लोगों की मृत्यु हुई। 12 दिन पहले तक राज्य के अस्पतालों में जहां खाली बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।





बेड की उपलब्धता भी बढ़ी





वहीं कल 12 मई की स्थिति में 318 वेंटिलेटर बेड, 852 ICU बेड, 750 बेड, 6364 ऑक्सीजन बेड और 11,883 अन्य बेड उपलब्ध थे। राज्य में शुरु से ऑक्सीजन की कमी नहीं रही है। सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के कारण अब संभावित कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन जांच का आंकड़ा भी बढ़ा है। 12 मई को राज्य ने 71 हजार 138 लोगों की जांच कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।





कोरोना की तीसरी लहर की चुनौतियों से निपटने की तैयारी , विशेष व्यवस्था पर जोर





इस बीच टीकाकरण की मुहिम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 मई को राज्य में सीजी-टीका वेब पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की शुरुआत होने से गरीब, निराश्रित और अंत्योदय सहित ऐसे लोग भी अपना पंजीयन करा सकेंगे, जिनके पास मोबाइल या इंटरनेट की सुविधा नहीं है।





छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9,121 नए मरीजों की पुष्टि, 195 मरीजों की हुई मौत





राज्य के 13 नगर निगमों में 13 मई से हफ्ते में सातों दिन चैबीसों घंटे रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। सैंपलों की RT-PCR जांच सुविधाओं में किए जा रहे विस्तार के तहत बैकुंठपुर और कोरबा में नए वायरोलाजी लैब की शुरुआत की जा चुकी है। इस लैब को मिलाकर अब राज्य के 11 शासकीय लैबों में RT-PCR जांच की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इससे प्रतिदिन जांच की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ जांच-रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी।


Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मिले 1,605 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या हुई 17,637

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1338879901684756481




वहीं मंगलवार को 1,605 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 17 हजार 637 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 2,108 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 60 हजार 235 के पार





मंगलवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 60 हजार 240 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 39 हजार 468 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। मंगलवार को कुल 34 हजार 848 सैंपल की जांच की गई थी।





विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कोरोना पॉजिटिव





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 295 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में मंगलवार को 292 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 297 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 693 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)





स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दुर्ग में 114, राजनांदगांव में 143, बालोद में 69, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 09, रायपुर में 292, धमतरी में 68, बलौदाबाजार में 41, महासमुंद में 62, गरियाबंद में 25, बिलासपुर में 75, रायगढ़ में 133, कोरबा में 132, जांजगीर-चांपा में 126, मुंगेली में 15, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 08, सरगुजा में 44, कोरिया में 26, सूरजपुर में 53, बलरामपुर में 35, जशपुर में 27, बस्तर में 06, कोंडागांव में 32, दंतेवाड़ा में 10 , सुकमा में 04, कांकेर में 20, नारायणपुर में 01, बीजापुर में 02 और अन्य राज्य से 04 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 60 हजार 240
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 17 हजार 637
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 135
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 39 हजार 468





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सोमवार को मिले 1,615 नए मरीज, अब तक 3 हजार 116 लोगों की हो चुकी हैं मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1338512487776325632




वहीं सोमवार को 1,615 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 18 हजार 931 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 1,440 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 58 हजार 630 के पार





सोमवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 58 हजार 635 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 36 हजार 588 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। सोमवार को कुल 34 हजार 289 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 640 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 116 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में सोमवार को 211 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 642 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 691 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





कोरोना से ठीक हुए 50 प्रतिशत लोगों को आंखों की रोशनी और मौत का खतरा, जानिए क्या हैं कारण





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)





स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को दुर्ग में 150, राजनांदगांव में 90, बालोद में 98, बेमेतरा में 33, कवर्धा में 15, रायपुर में 211, धमतरी में 41, बलौदाबाजार में 103, महासमुंद में 69, गरियाबंद में 12, बिलासपुर में 133, रायगढ़ में 116, कोरबा में 106, जांजगीर-चांपा में 155, मुंगेली में 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12, सरगुजा में 57, कोरिया में 35, सूरजपुर में 36, बलरामपुर में 33, जशपुर में 21, बस्तर में 13, कोंडागांव में 30, दंतेवाड़ा में 08 , सुकमा में 02, कांकेर में 16, नारायणपुर में 00, बीजापुर में 02 और अन्य राज्य से 04 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 58 हजार 635
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 18 हजार 931
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 116
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 36 हजार 588





रायपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई MBBS की कक्षाएं, कोरोना गाइड लाइनों का किया जा रहा पालन





दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.31 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,627,904 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 51,324,906 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।





कोरोना से प्रभावित देश





कोरोना से संक्रमित देशों के नामकोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्याकोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या
अमेरिका16,942,822308,089
भारत9,906,507143,746
ब्राजील6,929,409181,945
रूस2,681,25647,391
फ्रांस2,379,91558,282
ब्रिटेन1,869,66664,402
इटली1,805,87363,387
तुर्की1,780,67315,977
स्पेन1,741,43947,624
मैक्सिको1,250,044113,953
ईरान1,108,26952,196
पेरू980,94336,544
चिली567,97415,782
सऊदी अरब360,0136,059




वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Corona in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले सिर्फ 1,259 नए मरीज, 13 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आने लगी है।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1338149801741877248




वहीं रविवार को 1,259 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 19 हजार 070 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 640 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 57 हजार 015 के पार





रविवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 57 हजार 020 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 34 हजार 853 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। रविवार को कुल 24 हजार 296 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 660 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 097 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में रविवार को 209 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 662 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 687 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को दुर्ग में 71, राजनांदगांव में 83, बालोद में 101, बेमेतरा में 20, कवर्धा में 12, रायपुर में 209, धमतरी में 61, बलौदाबाजार में 52, महासमुंद में 49, गरियाबंद में 06, बिलासपुर में 125, रायगढ़ में 82, कोरबा में 79, जांजगीर-चांपा में 106, मुंगेली में 08, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 08, सरगुजा में 41, कोरिया में 23, सूरजपुर में 23, बलरामपुर में 08, जशपुर में 11, बस्तर में 13, कोंडागांव में 22, दंतेवाड़ा में 15 , सुकमा में 01, कांकेर में 18, नारायणपुर में 00, बीजापुर में 09 और अन्य राज्य से 03 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 57 हजार 020
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 19 हजार 070
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 097
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 34 हजार 853





दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 7.21 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,611,637 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 50,492,257 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं.





बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Corona in chhattisgarh: 1,518 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी में मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन चिंता की बात यह है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।





यह भी पढ़ें : –  तीन बेटियों की हत्या कर इस मां ने खुद का काटा गला





वहीं गुरुवार को 1,518 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 19 हजार 346 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 1,859 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1337061298698407939




प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 52 हजार 635 के पार





गुरुवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 52 हजार 638 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 30 हजार 238 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। गुरुवार को कुल 35 हजार 214 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 405 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 054 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में गुरुवार को 210 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 408 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 682 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





यह भी पढ़ें : – पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दुर्ग में 101, राजनांदगांव में 102, बालोद में 74, बेमेतरा में 22, कवर्धा में 27, रायपुर में 210, धमतरी में 125, बलौदाबाजार में 90, महासमुंद में 56, गरियाबंद में 11, बिलासपुर में 127, रायगढ़ में 95, कोरबा में 137, जांजगीर-चांपा में 64, मुंगेली में 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 09, सरगुजा में 53, कोरिया में 27, सूरजपुर में 40, बलरामपुर में 17, जशपुर में 07, बस्तर में 20, कोंडागांव में 49, दंतेवाड़ा में 06 , सुकमा में 03, कांकेर में 21, नारायणपुर में 04, बीजापुर में 07 और अन्य राज्य से 04 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 52 हजार 638
  • एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 19 हजार 346
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 054
  • स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 30 हजार 238




दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 69,234,626 लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,575,773 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 4,79,462 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं.





यह भी पढ़ें : – कृषि कानून पर सरकार ने रखा पक्ष, जानिए 10 अहम बातें





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Corona in chhattisgarh: 1,423 नए मरीजों की पुष्टि, 15 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।





यह भी पढ़ें : –  आज का राशिफल- वृष राशि के लोगों के लिए कष्टदायक होगा दिन, इन्हें मिलेगी सफलता





वहीं सोमवार को 1,423 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 19 हजार 589 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 1,572 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 48 हजार 230 के पार





सोमवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 48 हजार 232 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 25 हजार 633 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। सोमवार को कुल 33 हजार 646 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 225 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 3 हजार 010 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में सोमवार को 135 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 229 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 672 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





यह भी पढ़ें : – जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को दुर्ग में 128, राजनांदगांव में 99, बालोद में 85, बेमेतरा में 41, कवर्धा में 21, रायपुर में 135, धमतरी में 52, बलौदाबाजार में 42, महासमुंद में 61, गरियाबंद में 16, बिलासपुर में 92, रायगढ़ में 102, कोरबा में 104, जांजगीर-चांपा में 113, मुंगेली में 16, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9, सरगुजा में 42, कोरिया में 27, सूरजपुर में 37, बलरामपुर में 14, जशपुर में 21, बस्तर में 21, कोंडागांव में 37, दंतेवाड़ा में 9 , सुकमा में 6, कांकेर में 72, नारायणपुर में 6, बीजापुर में 10 और अन्य राज्य से 5 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 48 हजार 232
  • एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 19 हजार 589
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 3 हजार 010
  • स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 25 हजार 633




दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 67,390,095 लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 1,541,678 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 46,581,663 लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं.









यह भी पढ़ें : – प्रोफेशन लर्निंग कम्युनिटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू,पढ़ई तुहर दुआर पोर्टल में कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Chhattisgarh Covid-19 update: छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 17 की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Chhattisgarh Covid-19 update) सामने आ रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को 1555 नए कोरोना (Corona) मरीजों की पहचान हुई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 19 हजार 300 हो गई है। इसके साथ ही 1,773 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





यह भी पढ़ें : – इस महीने आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, जानिए कितना सुरक्षित है टीका





गुरुवार को मिले नए कोरोना मरीजों के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 42 हजार 418 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 20 हजार 177 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को कुल 36 हजार 578 सैंपल की जांच की गई थी।





यह भी पढ़ें : – पी फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ के 2 हजार 941 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में गुरुवार को 229 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 114 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 667 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)





स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दुर्ग में 117, राजनांदगांव में 101, बालोद में 76, बेमेतरा में 46, कवर्धा में 12, रायपुर में 229, धमतरी में 48, बलौदाबाजार में 68, महासमुंद में 47, गरियाबंद में 19, बिलासपुर में 109, रायगढ़ में 112, कोरबा में 112, जांजगीर-चांपा में 79, मुंगेली में 19, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7, सरगुजा में 46, कोरिया में 40, सूरजपुर में 65, बलरामपुर में 24, जशपुर में 36, बस्तर में 21, कोंडागांव में 43, दंतेवाड़ा में 22 , सुकमा में 5, कांकेर में 41, नारायणपुर में 2, बीजापुर में 6 और अन्य राज्य से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





एक नजर कोरोना के आंकड़ों पर






  • छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या - 2 लाख 42 हजार 418
  • एक्टिव मरीजों की कुल संख्या - 19 हजार 300
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें - 2 हजार 941
  • स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या - 2 लाख 20 हजार 177





दुनियाभर में कोरोना का कहर 





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 64,844,711 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 43 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.