Media24Media.com: कोंडागांव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोंडागांव. Show all posts
Showing posts with label कोंडागांव. Show all posts

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संपूर्णता अभियान में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आकांक्षी जिलों और विकासखंडों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आज राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में जुलाई-2024 से सितम्बर-2024 तक राज्य के आकांक्षी जिलों और आकांक्षी विकासखंडों में तीन महीनों तक संचालित संपूर्णता अभियान में निर्धारित संकेतकों को संतृप्त करने और लक्ष्यों को हासिल करने वाले जिलों और विकासखंडों को पुरस्कार प्रदान किए। 

उन्होंने इन जिलों और विकासखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। संपूर्णता अभियान के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी जिलों बस्तर और कोंडागांव तथा आकांक्षी विकासखंडों शंकरगढ़, मैनपुर, माकड़ी, कोयलीबेड़ा, ओरछा और प्रतापपुर को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और गुरू खुशवंत साहेब भी सम्मान समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना में सभी वर्गों का विकास समाहित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों और विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTGs) को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत है। भारत सरकार ने इसे गहराई से समझकर प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ की है। इस योजना से सुदूर वनांचलों में आवास, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसे कार्यक्रमों से जिसमें छत्तीसगढ़ के भी 6661 गांव शामिल हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप विकास की रोशनी सुदूर गांवों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में शामिल गांव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में वर्ष 2018 से आकांक्षी जिलों में काम शुरू हुआ है। विकास की दौड़ में पिछड़े जिलों और विकासखंडों को आगे लाने का काम इसमें हो रहा है। इसके अंतर्गत शामिल गांवों में अलग-अलग सेक्टर में काम कर मानव सूचकांकों को सुधारा जा रहा है। उन्हें संतृप्ति के स्तर पर लाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-एक व्यक्ति के विकास और कल्याण से विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समारोह में कहा कि आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में भौतिक प्रगति से अलग मानव सूचकांकों को बेहतर करने के लिए काम किए जा रहे हैं। लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें संतृप्त करने अहम इंडीकेटर्स पर काम हो रहे हैं जिनकी तरफ सामान्यतः ज्यादा ध्यान नहीं जाता है। राज्य के आकांक्षी जिलों और विकासखंडों में और भी बेहतर काम हो, इसके लिए मैं सभी जिलों व विकासखंडों को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद ने समारोह में संपूर्णता अभियान के दौरान किए गए कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। नीति आयोग के सदस्य-सचिव आशीष भट्ट, सदस्य के. सुब्रमण्यम और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। 

छह सूचकांकों पर अच्छा काम करने वाले जिलों और विकासखंडों को किया गया पुरस्कृत

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 49 संकेतकों में से छह और आकांक्षी विकासखंडों के 40 संकेतकों में से छह संकेतकों को चिन्हित कर इन्हें संतृप्त करने संपूर्णता अभियान संचालित किया गया था। इनमें एएनसी पंजीकरण, पूरक पोषण ले रही गर्भवती महिलाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पूर्ण टीकाकरण वाले बच्चे, बिजली वाले स्कूल, शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक महीने के भीतर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने वाले स्कूल, मधुमेह जांच, उच्च रक्तचाप जांच, परिक्रामी निधि प्राप्त करने वाले स्वसहायता समूहों की संख्या जैसे संकेतक शामिल थे।

संपूर्णता अभियान के दौरान सभी छह संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वाले आकांक्षी जिलों व विकासखंडों को आज स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पांच संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वाले जिलों व विकासखंडों को रजत पदक, चार संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वालों को कांस्य पदक तथा तीन संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वाले जिलों और विकासखंडों को ताम्र पदक से सम्मानित किया गया।  

बस्तर और कोंडागांव जिले को स्वर्ण पदक

संपूर्णता अभियान के दौरान सभी छह संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति हासिल करने वाले आकांक्षी जिलों बस्तर और कोंडागांव तथा आकांक्षी विकासखंडों शंकरगढ़, मैनपुर, माकड़ी, कोयलीबेड़ा, ओरछा और प्रतापपुर को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। आकांक्षी जिलों दंतेवाड़ा, कोरबा, कांकेर, नारायणपुर तथा आकांक्षी विकासखंडों लखनपुर, बैकुंठपुर, दुर्गकोंदूल, गौरेला-2, कोरबा और पिथौरा को रजत पदक प्रदान किया गया। आकांक्षी जिला बीजापुर और आकांक्षी विकासखंडों गरियाबंद, उसूर, पोड़ी उपरोड़ा, बोड़ला, तोकापाल एवं कुआंकोंडा को कांस्य पदक तथा आकांक्षी जिलों मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी, महासमुंद, सुकमा एवं आंकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी को ताम्र पदक से सम्मानित किया गया। संबंधित जिलों के वर्तमान और तत्कालीन कलेक्टरों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए।

मिशन अमृत से कोसारटेड़ा बांध का पानी पहुंचेगा घरों तक, कोंडागांव में जल प्रदाय योजना का 33 प्रतिशत काम पूरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कोंडागांव नगर पालिका में मिशन अमृत 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना का काम तेजी से प्रगति पर है। पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए कोंडागांव से 25 किलोमीटर दूर कोसारटेड़ा बांध का पानी लाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शुद्ध कर नल कनेक्शन के जरिए घर-घर पहुंचाया जाएगा। कुल 102 करोड़ रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना का अब तक 33 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। आगामी डेढ़ से दो वर्षों में योजना का शत-प्रतिशत काम पूर्ण करने का लक्ष्य है।

भारत सरकार के मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत कोंडागांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नौ एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। यहां शुद्ध किए गए जल की आपूर्ति शहर में वर्तमान में विद्यमान पांच पानी टंकियों के साथ ही योजना के तहत बनाई जा रही दो नई टंकियों से की जाएगी। मिशन अमृत के अंतर्गत शहर के बांधापारा में 555 किलोलीटर और फॉरेस्ट कॉलोनी के पास 810 किलोलीटर की ओवरहेड पानी टंकियां निर्माणाधीन हैं। शहर की नई और पुरानी पानी टंकियों के जरिए नौ हजार घरों तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जाएगा। कोंडागांव की 40 हजार आबादी को इसका फायदा मिलेगा।

कोंडागांव नगर पालिका में पेयजल की सुचारू व्यवस्था के लिए मिशन अमृत के तहत 24 किलोमीटर रॉ-वाटर पाइपलाइन और करीब 11 किलोमीटर क्लियर-वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 143 किलोमीटर ड्रिस्ट्रीब्यूशन लाइन के जरिए हर घर नल से जल की आपूर्ति की जाएगी। निर्माणकर्ता एजेंसी योजना के विभिन्न घटकों के निर्माण और स्थापना के साथ ही पांच वर्षों तक संचालन व संधारण करेगी।

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मेला स्थल के दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर की गई कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार कोंडागांव वार्षिक मेला में होटलों एवं खाद्य पदार्थों की स्वच्छता का परीक्षण किए जाने हेतु पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी दल का गठन किया गया है। इस दल द्वारा मेला अवधि में दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा मेला स्थल के कई दुकानों में पहुंचकर खाद्य सामग्रियों का गहन परीक्षण किया गया।
                      

इस दौरान मेले में दुकानदारों द्वारा विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने,  खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करना और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग जैसे अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की गई और जुर्माना लगाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार देवांगन सहित अन्य अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 27 दुकानदारों पर 10,700 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला प्रशासन ने यह कदम मेले की व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।


यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सराहा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। यूनिसेफ इंडिया सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने आज कोंडागांव जिले को दौरा किया एवं कोण्डागांव में नवाचार के रूप में मानसिक स्वास्थ्य एवं कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार की गयी योजनाओं की प्रशंसा की गई। यूनिसेफ इंडिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लुइज़ी डैक्विनो सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधि पश्चिम अफ्रीका के रेने एहोनु एक्पिनी, बेल्जियम के गुंटर बूसरी, चोल थाबो आयुल, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब ज़ैकारीया, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह के द्वारा मंगलवार को कोण्डागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया।

दल द्वारा विशेष तौर पर मया मंडई‘, ‘एनिमिया मुक्त कोण्डागांवअभियान एवं युवोदय कोंडानार चौम्प्सजैसे कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। इसके साथ ही स्वयं सेवकों के योगदान को सराहा गया। इसके अलावा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना निर्माण पर जोर देते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु गहन विमर्श किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के दल द्वारा केशकाल विकासखण्ड के अंतर्गत बांधापारा और नाकापारा आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य स्वचछता मया मंडई‘, पोषण दिवस और एनिमिया मुक्त कोण्डागांव के बारे में युवाओं एवं ग्रामीणों के संग चर्चा की। 

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन और एएनएम से टीकाकरण, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव के कार्यों के बारे में जानकारी ली। दल के द्वारा जिले में संचालित सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य संबंधित कार्यों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बस्तरिया हल्बी गानों की धुन पर बच्चों एवं युवोदय स्वयं सेवकों के संग नृत्य किया।

इस दौरान उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्यवन के बारे में जाना। साथ ही स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में फैलाई जा रही जागरूकता और समुदाय में उनके योगदान पर चर्चा की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्यों ने स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और स्वयंसेवकों ने भी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के परिणामस्वरूप उनके जीवन में परिवर्तनों एवं अनुभवों को साझा किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सोनी, बीएमओ डॉ0 एएल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 रूद्र कश्यप, सीडीपीओ दिपेश बघेल, बीपीएम उमेश मरकाम, प्रियंका वर्मा सहित  जिले के अन्य अधिकारी एवं सक्रिय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

जल जीवन मिशन का काम शुरू नहीं, ठेकेदारों को निविदा निरस्त करने की नोटिस

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव। जिले में जल जीवन मिशन के तहत आदेश जारी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कार्यों में तेजी लाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे ठेकेदार जिन्होंने निविदा और कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय सीमा में कार्य शुरू नहीं किया है, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। फिर नई निविदा मंगाकर कार्यां को समय सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने रैंक निर्धारित करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को प्राथमिकता देने को कहा। 



बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को पम्प ऑपरेटर और तकनीकी सहयोगी नियुक्त करना चाहिए। उधर, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जलके लिए सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पांच ब्लाकों के सरपंचों को प्रशिक्षण देकर योजना की रूपरेखा के साथ ही कार्य और गुणवत्ता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर ने किसानों से अच्छा व्यवहार करने की दी हिदायत

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव। कोंडागांव में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारियों, प्रबंधकों, समिति प्रभारियों और ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर दीपक सोनी ने धान और मक्का खरीदी के लिए सभी समितियों में किसानों की सुविधा के लिए छायादार शेड और पेयजल  व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 


उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों को धान को नमी से बचाए रखने के लिए ड्रेनेज लगाने के साथ ही फेंसिंग करने को कहा है। कलेक्टर ने किसानों से अच्छा व्यवहार करने और किसी भी तरह की समस्या आने पर नोडल अधिकारियों को त्वरित सूचना देने के निर्देश दिए। इस बीच, ‘‘टोकन तुहंर हाथ‘‘ ऐप में रजिस्ट्रेशन के समय किसानों को होने वाली समस्या से अवगत कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर- शून्य सात सात आठ छह - दो नौ नौ शून्य दो आठ जारी किया गया है।

बदल रहा छत्तीसगढ : अब अंदरूनी क्षेत्रों तक पहुंच रहा प्रशासन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। एक ओर स्वयं मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश की ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन भी अब प्रदेश के संवेदनशील और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखण्ड के अंतिम छोर पर बसे संवेदनशील ग्राम बस्तरबुडरा एवं भालूपानी में जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे। 



यहां जिला कलेक्टर और एसपी ने ग्रामीणों के साथ वक्त बिताया साथ ही उन्हें उपहार दिये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’’ का नारा दिया है। इसे छत्तीसगढ़ का ध्येय वाक्य भी बनाया गया है। इस ध्येय को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन निरंतर कार्य भी कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कोण्डागांव के बड़ेराजपुर विकासखण्ड के अंतिम छोर पर बसे संवेदनशील ग्राम बस्तरबुडरा एवं भालूपानी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मावा गिरदा कोंडानार‘ 

कार्यक्रम में शामिल होने कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल पहुंचे। पहली बार जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी देखते बन रही थी। जिला कलेक्टर एवं एसपी ने भी ग्रामीणों की भावनाओं को समझते हुए उनके साथ वक्त बिताया साथ ही स्थानीय युवाओं और स्कूली बच्चों को खेलने के लिए व्हॉलीबॉल, क्रिकेट किट का वितरण करते हुए सभी युवाओं को टी-शर्ट बांटे। वहीं स्कूली बच्चों को चॉकलेट एवं नोटबुक भी गिफ्ट में दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर सोनी ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में जाना एवं ग्रामीणों से गांव में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने युवाओं को कहा कि प्रशासन हर कदम में ग्रामीणों के साथ है। उन्होंने गत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा मनरेगा द्वारा स्वीकृत कार्यों की संख्या को दोगुना करते हुए रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजीव मितान क्लब के सदस्यों से भी मुलाकात करते हुए उन्हें ग्राम के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।



पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन लोगों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है। मावा गिरदा कोंडानार (मेरा खुशहाल कोण्डागांव) का उद्देश्य विश्वास, विकास एवं सुरक्षा प्रदान करना है। जिसके तहत उन्होंने बच्चों को पुलिस के पास जाने से होने वाले संकोच को दूर करने के लिए शिक्षकों को स्कूली बच्चों को निकटतम थाने में शैक्षणिक भ्रमण कराने को कहा। उन्होंने यहां के युवाओं को पुलिस सेवा, थल सेना, सीमा सुरक्षा बल एवं सीआरपीएफ से जुड़कर देश की सेवा करने को प्रोत्साहित किया।

मोटर साइकिल से कलेक्टर-एसपी पहुंचे भालूपानी, लगाई चौपाल:

इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी भालूपानी मार्ग पर सड़क निर्माण के सर्वेक्षण एवं ग्रामीणों से मिलने मोटरसाइकिल में सवार होकर भालूपानी पहुंचे। जहां उन्होंने खाट पर बैठकर चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में आये भालूपानी और टपरापानी के ग्रामीणों ने पहली बार अपने बीच कलेक्टर एवं एसपी को पाकर हर्ष व्यक्त किया साथ ही गांव में बिजली, पानी एवं सड़क की समस्या के संबंध में जानकारी दी। जिस पर कलेक्टर द्वारा जल्द से जल्द वन विभाग के माध्यम से सड़क निर्माण, गांव में पेयजल हेतु दो बोर खोदने एवं जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के निर्देश दिए। विद्युत संबंधी समस्या हेतु कलेक्टर ने तुरंत क्षेत्र के उप अभियंता को बुलाकर विद्युत लाइनों के विस्तार हेतु निर्देश दिए।

टीपाखोल और कोकड़ीतराई में कब्जा किए गए जमीन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ के टीपाखोल और कोकड़ीतराई में कब्जा की गई जमीन पर कार्रवाई के संबंध में प्रभारी तहसीलदार विक्रांत राठौर से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यालय कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग रायगढ़ द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2021 को जारी पत्र में टीपाखोल जलाशय के नहर की कब्जा की गई जमीन राजस्व विभाग को सौंपने का उल्लेख किया है। जिसके लिए सचिव छ.ग.शासन जल संसाधन विभाग से पत्र व्यवहार किया गया है। ताकि अतिक्रमितों को व्यवस्थापित किया जा सके।





सफेदा लगाकर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग





बता दें कि टीपाखोल नहर क्षेत्र नगरीय क्षेत्र है, जहां 152 प्रतिशत की दर से व्यवस्थापन संबंधी नियम है और अतिक्रमणकर्ता लंबे समय से आवासीय और व्यवसायिक प्रयोजनार्थ निवासरत है। वहीं कोकड़ीतराई जलाशय के संबंध में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन संभाग रायगढ़ द्वारा तहसीलदार रायगढ़ को संबोधित पत्रों में अर्जित भूमि का सीमांकन कर कब्जा वापस दिलाने संबंधी पत्र लिखा गया है। तदनुसार कार्रवाई जारी है। कोकड़ीतराई जलाशय ग्रामीण क्षेत्र है और अतिक्रमणकारियों के द्वारा एक साल के अंदर ही अतिक्रमण किया गया है। इस प्रकार नियमानुसार कार्रवाई करने वाले दोनों प्रकरणों में जल संसाधन विभाग द्वारा वांछित अनुतोष के आधार पर किया जा रहा है।





अव्यवस्थित पार्किंग करने पर होगी कार्रवाई





कोंडागांव में रोजाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और NH के दोनों ओर बनी नालियों के ऊपर दुकानों के लगाए जाने से लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। NH पर बनी दुकानों में आने वाले ग्राहकों द्वारा मार्ग पर गाड़ी पार्क किए जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने के लिए सड़क सकरी हो जाती है। जिसे देखते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अव्यवस्थित खड़े वाहनों और नालियों पर लगने वाली स्थाई और अस्थाई दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।





जाति मामले में ऋचा जोगी को बड़ा झटका, जांच कमेटी ने जाति प्रमाणपत्र किया निरस्त





आदेश का पालन करते हुए शनिवार को SDM गौतम चंद पाटिल के नेतृत्व में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, यातायात पुलिस और नगरपालिका के संयुक्त दल ने नालियों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर का दौरा किया। जिसमें NH पर स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम के द्वारा कृषि कार्य में लगाए जाने वाले 02 नागरों को नालियों पर रखा गया था। जिसे नगर पालिका के दल द्वारा जब्त कर लिया। इसके साथ ही आस-पास के व्यवसायियों को नालियों पर दुकान नहीं लगाने की समझाइश दी गई।





बस्तर में फिर बढ़ रहे मलेरिया के मरीज, बुजुर्ग और गर्भवतियों सहित सामने आए 2500 पॉजिटिव केस





वहीं सरकारी जमीन पर बोर्ड और बनाए गए अस्थाई निर्माणों को भी हटाया गया। इसके अलावा यातायात पुलिस बल द्वारा सड़कों पर नो पार्किंग जोन में पार्क किए गए तीन वाहनों पर 600 रुपयों का जुर्माना भी लगाया। इस संबंध में SDM ने बताया कि कोंडागांव नगर में नालियों पर अतिक्रमण और सड़कों पर अव्यवस्थित रखे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।





कब्जा की गई जमीन को कराया जाएगा मुक्त





शनिवार को किए गए अभियान में कई स्थानों पर अस्थाई निर्माण को हटाने की समझाइए भी व्यवसायियों को दी गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी। इसके साथ ही नगरीय सीमा के अंदर सरकार जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ संभाग आयुक्त के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी नगरीय क्षेत्र की सभी अतिक्रमित भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुशील भोई, यातायात पुलिस प्रभारी रवि पांडे नगर पालिका की तरफ से अभियंता संजय मारकंडे और संतोष साहू सहित हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी और अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।


ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे उड़ान के उत्पाद, इस तरह मंगा सकते हैं घर

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उड़ान आजीविका केंद्र में बनाए जा रहे उत्पादों की ब्रांडिंग कर उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर विक्रय में तेजी लाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इसके तहत उड़ान आजीविका केंद्र में निर्मित उत्पादों को अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे आनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कच्चे माल का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा जिले में किए जाने के लिए स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।





पूर्ण क्षमता पर उत्पादन





इन उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने के लिए फुटकर दुकानों में भी इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूहों को व्यवसायिक रूप से लाभकारी गतिविधियों को बढ़ावा देकर बाजार के प्रतिस्पर्धी उत्पादों से उच्च गुणवत्ता के उत्पाद सुनिश्चित करने और उत्पादों की बेहतर आपूर्ति के लिए उत्पादन को तीव्र कर अपनी पूर्ण क्षमता पर उत्पादन के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।





बस्तर के हस्तशिल्प को मिल रही नई पहचान, प्रोफेशनल डिजाइनरों की मदद से महिला समूह कर रहे नये-नये प्रयोग





बेजा कब्जा हटाकर गौठान की महिलाएं करेंगी सब्जी उत्पादन





इस दौरान कलेक्टर ने जिले के समस्त गोठान ग्रामों में अतिक्रमित शासकीय भूमि की पहचान के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। इन बेजा कब्जा वाली भूमियों को मुक्त कराकर यहां गौठान की महिलाओं के साथ ग्राम की भूमिहीन महिलाओं को भी सब्जी उत्पादन के लिए भूमि प्रदान की जाएगी। इसके लिए सर्वे के बाद जिला स्तर पर वृहद् अभियान चलाकर 22 जुलाई से अतिक्रमित भूमिओं को मुक्त करा कर उनमें सब्जी उत्पादन शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवर्ती चराई और राजस्व गौठानों में हल्दी-अदरक की खेती, मछली पालन, सब्जी उत्पादन और दुग्ध उत्पादन करने पर जोर दिया। हर गौठान ग्राम में गौठान स्थलों पर मछली पालन किया जाएगा, लेकिन गौठानों में स्थल न होने पर गौठान ग्राम के एक तालाब का चयन कर वहां वैज्ञानिक विधियों से मछली उत्पादन समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।





डेयरी विकास के लिए चलाया जाएगा अभियान





जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि करने के लिए डेयरी उत्पादों के विक्रय के लिए पशु चिकित्सा विभाग से 150 गायों का वितरण गौठान समितियों को किया जाएगा साथ ही सभी गौठानों में नेपियर घांस का उत्पादन पशुओं के चारे के लिए किया जाएगा। साथ ही स्व-सहायता समूहों को गायों के क्रय के लिए बैंक लिंकेज द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।





वनोपज संग्रहण कर स्व-सहायता समूहों ने दिलाई नई पहचान





पूरे देश में सर्वाधिक वनोपज संग्रहण वाले जिलों में कोंडागांव अव्वल रहा है। इस वनोपज संग्रहण में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का वृहद योगदान रहा है। जिले में कुल 400 स्व-सहायता समूह वनोपज संग्रहण से जुड़े हैं। इन महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए वनोपजों के प्राथमिक और द्वितीयक प्रसंस्करण से महिलाओं को जोड़ने के लिए कार्य करने और 'ऐरोमेटिक कोंडानार' को गौठान भूमियों में भी संचालित करने को कलेक्टर ने निर्देशित किया।





पर्यटन से जुड़ेंगी स्व-सहायता समूह की महिलाएं





जिले में पर्यटन सर्किट के विकास के साथ स्व-सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन क्षेत्र विकास समितियों का निर्माण ग्राम स्तर पर करते हुए। समितियों से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं की भी इन समितियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र विकास में भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। पर्यटन क्षेत्र की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी इन समितियों की होगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा समिति सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बैठक में जिला पंचायत CEO डीएन कश्यप, डीएमएम विनय सिंह, डीपीएम नितेश देवांगन, सभी विकासखंडों के बीपीएम और यंग प्रोफेशनल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


एरोमेटिक कोंडानार परियोजना से मिलेगी कोंडागांव जिले को नई पहचान

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कोंडागांव जिले में सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत की 'सुगंधित कोंडानार' (एरोमेटिक कोंडानार) परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस परियोजना में कोंडागांव जिले में 2 हजार एकड़ भूमि पर सुगंधित फसलों की खेती की जाएगी। इस परियोजना के तहत किसानों के समूह एरोमा हब द्वारा सुगंधित फसलों की सात प्रजातियों लेमन ग्रास, पामारोजा, पचौली, मुनगा, अमाड़ी, वैटीवर, तुलसी की खेती की जाएगी।





आज से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा मलेरिया मुक्त अभियान, 700 सर्वे दल करेंगे मलेरिया की जांच





सुगंधित फसलों को प्रोसेसिंग के लिए कोंडागांव में स्थापित होने वाली प्रसंस्करण इकाई में भेजा जाएगा। इस परियोजना से जुड़े किसानों को प्रति एकड़ सालाना लगभग एक लाख रूपए की आमदनी होगी। इस परियोजना के लिए चिन्हिंत की गई भूमि में वन विभाग की एक हजार 575 एकड़ जमीन और 425 एकड़ भूमि व्यक्तिगत जमीन शामिल है। सुगंधित फसलों की कृषि के तहत 200 परिवार प्रत्यक्ष रूप से और 750 परिवार परोक्ष रूप से लाभांवित होंगे।









20 करोड़ रूपये की आय अनुमानित





परियोजना में पहले ही साल में 20 करोड़ रूपये की आय अनुमानित है और बाद के सालों में इसमें निरंतर बढ़ोत्तरी भी होती जाएगी। इसके अलावा इन सुगंधित फसलों के बीच काजू, नारियल, लीची, कस्टर्ड सेब इंटरक्राप पेटर्न में उगाया जाएगा। सुगंधित फसलों के प्रसंस्करण से एसेंशियन ऑयल तैयार करने के लिए प्रसंस्करण यूनिट कोंडागांव में लगाई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम के दौरान ही सन फ्लेक एग्रो प्रायवेट लिमिटेड और कोंडागांव जिला प्रशासन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।





250 लोगों को मिलेगा रोजगार





इस प्रसंस्करण प्लांट की क्षमता 5 हजार मीट्रिक टन होगी, जिसमें 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस परियोजना में गांवों के अधिक से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। इससे जिले को एक नई पहचान मिलेगी और लोगों के लिए आय का नया जरिया बनेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एरोमेटिक पौधों के रोपण से जुड़े युवाओं से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और कोंडागांव जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित थे। कार्यक्रम से सांसद दीपक बैज, विधायक मोहन मरकाम, देवती कर्मा, संत कुमार नेताम और चन्दन कश्यप वर्चुअल रूप से जुड़े।


CM आज कोंडागांव और दंतेवाड़ा को देंगे 437.63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जून को यानी आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले को 437 करोड़ 63 लाख के 785 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोंडागांव जिले में 196 करोड़ 92 लाख के 128 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इनमें 151 करोड़ 92 लाख रूपए के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 44 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।





​​​​​​​शांति का एक ही मंत्र है- विकास, विश्वास और सुरक्षा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल





इसी तरह मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे दंतेवाड़ा जिले में 340 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से 657 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। जिसके अंतर्गत 144 करोड़ 34 लाख 62 हजार रूपए की लागत वाले 345 कार्यों का लोकार्पण और 196 करोड़ 36 लाख 58 हजार रूपये की लागत वाले 312 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री इस वर्चुअल कार्यक्रम में कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले के हितग्राहियों से चर्चा कर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा भी लेंगे।





इंडोर स्टेडियम का निर्माण





मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर 31 जनवरी 2021 को दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान की गई घोषणा से संबंधित कार्यों का भी भूमिपूजन करेंगे। इन कार्यों में नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 3 करोड़ 30 लाख रुपए लागत से शहीद महेंद्र कर्मा कॉलोनी, डंकनी नदी में 2 करोड़ रूपए की लागत से घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण, दंतेवाड़ा शहर में विस्थापित व्यापारियों के लिए 99 लाख 74 हजार रूपए लागत से दुकान निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए 83 लाख रुपए से संग्रहालय का निर्माण, कुआकोंडा (नकुलनार) में 50 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण और बारसूर में 50 लाख रुपए लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।


जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ना रहेगा प्रतिबंधित, इस वजह से लिया गया फैसला

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव में आगामी वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन पर मछलियों को संरक्षण देने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3 उपधारा 2 के तहत कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन द्वारा आदेश जारी करते हुए 16 जून से 15 अगस्त की अवधि को 'बंद ऋतु' (क्लोज सीजन) के रूप में घोषित किया गया है।





कोवैक्सीन में बछड़े के सीरम के इस्तेमाल का लगा आरोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब





छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नदियों-नालों और छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, जलाशय बड़े या छोटे जो निर्मित किए गए हैं। उसमें किए जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त 2019 तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।





नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सजा





इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र संशोधित अधिनियम-3 (5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक साल का कारावास और 10000 रूपये जुर्माना या दोनों दंड एक साथ होने का प्रावधान है। यह नियम सिर्फ छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं हैं, उसके अतिरिक्त जलाशयों में किए जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे।





छत्तीसगढ़ में अब तक 125.6 मिमी बारिश दर्ज





राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 125.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 16 जून तक रिकॉर्ड की गई बारिश के मुताबिक कोरबा जिले में सर्वाधिक 203.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 52.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।





औसत बारिश रिकॉर्ड





राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून से अब तक सरगुजा में 77.2 मिमी, सूरजपुर में 122.0 मिमी, बलरामपुर में 107.4 मिमी, जशपुर में 108.2 मिमी, कोरिया में 120.1 मिमी, रायपुर में 159.1 मिमी, बलौदाबाजार में 141.5 मिमी, गरियाबंद में 170.8 मिमी, महासमुंद में 121.3 मिमी और धमतरी में 169.1 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।





इन जिलों में इतनी हुई बारिश





बिलासपुर में 126.1 मिमी, मुंगेली में 74.7 मिमी, रायगढ़ में 109.4 मिमी, जांजगीर चांपा में 124.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 162.3 मिमी, दुर्ग में 186.4 मिमी, कबीरधाम में 69.1 मिमी, राजनांदगांव में 79.3 मिमी, बालोद में 121.2 मिमी, बेमेतरा में 160.8 मिमी, बस्तर 100.3 मिमी, कोण्डागांव में 128.8 मिमी, कांकेर में 147.8 मिमी, नारायणपुर में 114.4 मिमी, सुकमा में 123.6 मिमी और बीजापुर में 135.2 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।


जल प्रदाय योजना में देरी पर ठेकेदार को नोटिस जारी

No comments Document Thumbnail

शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कोण्डागांव नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई आवर्धन जल प्रदाय योजना की समीक्षा के लिए वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में नगरपालिका CMO सूरज सिदार, सहायक अभियंता सैय्यद जमील अहमद और योजना के ठेकेदार मेसर्स टेक्नोड्रिलर्स, रायपुर के मूलचंद जैन ने भाग लिया।





कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 42 राइस मिलरों को नोटिस जारी





बता दें कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तित आवर्धन जल प्रदाय योजनांतर्गत कोसारटेडा डैम से कोंडागांव के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए योजना तैयार की गई थी। 47 करोड़ 47 लाख लागत से बनने वाली इस योजना का टेंडर और कार्यादेश साल 2019 तक पूर्ण कर लिया गया था। इस कार्ययोजना के लिए प्लानिंग, निर्माण और संचालन प्रारंभ के लिए निर्माण करने वाली कंपनी को 36 महीने का वक्त प्रदान किया गया था।





महासमुन्द : एक निजी अस्पताल को उपचार की अनुमति रद्द, दो को कारण बताओ नोटिस





इस योजना के लिए निर्धारित 24 महीने की समयावधि गुजर जाने के बाद भी मैदानी स्तर पर काम शुरू न हो पाने पर कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में ठेकेदार से विलम्ब का कारण पूछा । जिसके जवाब में उनके द्वारा कोई भी संतोषजनक कारण नहीं बताया जा सका। जिस पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।





कोरोना जांच डाटा समय पर पोर्टल में अपलोड नहीं करने पर 7 लैब को नोटिस जारी





वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को संबंधित फर्म के खिलाफ पृथक से कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना संचालनालय, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ठेकेदार को आगामी 15 महीनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और नगरपालिका CMO को योजना का निरीक्षण कर प्रगति के संबंध में अवगत कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिए कि अगर निर्माण में फिर संबंधित निर्माणकर्ता कंपनी द्वारा अगर विलम्ब किया जाता है तो कंपनी का टेंडर निरस्त कर उस पर जुर्माना भी लगाया जाए।





चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश





चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करने के लिए जिले के थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को कांकेर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर चन्दन कुमार और एसपी एम.आर. अहिरे की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें अब तक की गई कार्रवाई विस्तृत समीक्षा किया गया और चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए कुर्की की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया, ताकि निवेशकों को राशि उपलब्ध कराया जा सके।





कलेक्टर ने किया निर्देश जारी





कलेक्टर चन्दन कुमार ने उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए नाइट कर्फ्यू शाम 06 बजे से प्रातः06 बजे तक लगाई गई है, जिसका पालन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार नहीं लगवाने और सहकारिता बैकों में किसानों को दी जाने वाली ऋण-खाद बीज के लिए भीड़ एकत्रित हो रही है, उसे नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारियों को ड्यूटी लगाने के लिए भी निर्देश दिए।





पुलिस अधीक्षक अहिरे ने दिए निर्देश





कांकेर जिले में 51 कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है और 12 कंपनियों के खिलाफ 18 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वहीं 33 कंपनियों के खिलाफ राज्य के अन्य जिलों में अपराध दर्ज की गई है, पुलिस अधीक्षक अहिरे ने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित थाना में दर्ज प्रकरणों पर कार्रवाई कर तीन दिन के अंदर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल सहित जिले के थाना प्रभारी उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज से शुरू होगा 18+ का वैक्सीनेशन

No comments Document Thumbnail

बीजापुर जिले में आज यानी 2 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू होगा। इसके तहत सबसे पहले अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों के लक्षित लोगों का टीकाकरण होगा।





CMHO ने दी जानकारी





CMHO डॉ. पुजारी ने बताया कि वर्तमान में इन टीकाकरण केन्द्रों पर 50 से 100 लोगों का प्रति दिन टीकाकरण किया जाएगा, इसके बाद आगामी दिनों में अन्य टीकाकरण केन्द्रों में चरणबद्ध ढंग से टीकाकरण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को राशनकार्ड, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और उपलब्ध होने की स्थिति में मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का कोविड टीकाकरण पहले की तरह यथावत जारी रहेगा।





जशपुर में भी आज से टीकाकरण शुरू





जशपुर जिले में भी आज से अंत्योदय कार्डधारियों को पहले टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों में चरणबद्ध तरीके से टीका के लिए योजना तैयार कर लिया गया है।





जिले को 6400 टीके के डोज प्राप्त





 
आज 2 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को कोविड-19  टीकाकरण प्रारंभ होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सबसे पहले अति निर्धन वर्ग के अंत्योदय कार्डधारियों को  टीका लगाया जाएगा। और प्राथमिक के अनुसार फिर सभी का टिकाकरण किया जाना है । जिले को 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रति विकासखण्ड 800 के देय से कुल 6400 टीके के डोज प्राप्त हुए हैं।





इन जगहों पर लगाया जाएगा टीका





जशपुर विकासखण्ड के पैकु, मनोरा के अंधरझर, बगीचा के सुलेशा, कांसाबेल के नकबार, फरसाबहार के धौरासांड, कुनकुरी के हेठकापा, दुलदुला के चरईडांड, पत्थलगांव के सुरेशपुर का चयन किया गया है। जहां 02 मई से अंत्योदय परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।





बलरामपुर आज से लगेगा टीका





बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2 मई से अंत्योदय कार्डधारी परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को जिले के 6 केन्द्रों में कोविड के टीके लगाने के साथ ही टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत होगी।





जशपुर जिला जेल में हुआ कोरोना विस्फोट, 21 बंदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव





कलेक्टर श्याम धावड़े ने कहा कि 2 मई से प्रारम्भ होने वाले टीकाकरण के लिए अभी 4 हजार 800 वैक्सीन जिले को प्राप्त होगी और जिला चिकित्सालय सहित 6 केन्द्रों में टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं। जिले में 54 हजार 578 अन्त्योदय कार्डधारी परिवार हैं, जिन्हें इस तृतीय चरण में टीका लगाया जाएगा।





कोरिया में भी आज से टीकाकरण





कोविड महामारी से निपटने के लिये कोरिया जिले में तीसरे चरण का वैक्सीनेशन 2 मई से प्रारंभ हो रहा है। इसके तहत 18 से 44 वर्ष के अंत्योदय कार्डधारियों का टीकाकरण प्राथमिकता से किया जायेगा।





तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए बनाए गए 08 वैक्सीनेशन साइट





कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 08 वैक्सीनेशन साइट तैयार किये गए हैं। जिनमें विकासखण्ड बैकुंठपुर में मानस भवन बैकुंठपुर का टीकाकरण के लिए चयन किया गया है। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में शासकीय कन्या पाठशाला मनेन्द्रगढ़, खड़गवां में एन.आर.सी भवन खड़गवां, सोनहत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत और विकासखण्ड भरतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर का चयन किया गया है।





इस दिन लगेगा साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण, सबसे ज्यादा वृश्चिक राशि पर पड़ेगा इसका असर





नगरनिगम क्षेत्र चिरमिरी के अंतर्गत 03 वैक्सीनेशन साइट बनाये गए हैं। जिनमें एसईसीएल डिस्पेंसरी, डोमनहिल, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्या शाला, बड़ा बाजार तथा हायर सेकेंडरी स्कूल हल्दीबाड़ी शामिल है। वैक्सीनेशन साइट्स पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक केन्द्र में प्रतिदिन 100 टीके लगाने के लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इस अभियान में टीकाकरण के लिए जिले को 6300 वैक्सीन प्राप्त हुए हैं। 





अपने साथ लाने होंगे ये दस्तावेज





टीकाकरण केन्द्र में टीका लगाने के लिये आने वाले को अपना अंत्योदय कार्ड सहित आधार कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र लाना होगा। अंत्योदय कार्डधारी परिवार के 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम उम्र के सभी सदस्यों को एक साथ टीका लगाया जा सकेगा। जिले में 01 लाख 19 हजार 165 अंत्योदय कार्डधारी सदस्य हैं। इनमें 01 लाख 02 हजार 10 ग्रामीण और 17 हजार 155 शहरी क्षेत्र के हितग्राही हैं।  





सुकमा में भी आज युवाओं को लगेगा वैक्सीन





सुकमा जिले में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के सभी लोगों का वैक्सीनेशन अभियान आज (02 मई) से जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रारंभ किया जा रहा है।  कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों के लिए 800 के मान से कुल 2400 डोज प्रथम चरण में प्राप्त हुए हैं।





कांकेर और कोंडागांव में भी आज से वैक्सीनेशन शुरू





कांकेर, जगदलपुर और कोंडागांव में भी राज्य शासन के निर्देशानुसार 18 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग के सभी नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।





हितग्राहियों का टीकाकरण





स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में 02 मई को ग्राम पंचायत कोलर, 04 मई को ग्राम पंचायत मासबरस, 05 मई को ग्राम पंचायत कोलियारी और 07 मई को पोड़गांव के अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के हितग्राहियों का टीकाकरण होगा।





यहां किया जाएगा 6 मई को टीकाकरण





इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेडा में 03 मई को ग्राम पंचायत आमाबेड़ा और 06 मई को ताड़ोकी के हितग्राहियों का टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ोकी में किया जाएगा।





6 और 7 मई को यहां लगेगा टीका





भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर में 02 से 05 मई को ग्राम पंचायत संबलपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानबेड़ा में 06 मई को ग्राम पंचायत भानबेड़ा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंवटी में 07 मई को ग्राम पंचायत केंवटी के हितग्राहियों का टीकाकरण होगा।





इन क्षेत्रों में इस तारीख को होगा टीकाकरण





चारामा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्बा में 02 मई को ग्राम पंचायत हल्बा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुरी में 03 और 04 मई को ग्राम पंचायत लखनपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटतरा में 05 मई को ग्राम पंचायत कोटतरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरी में 06 मई में ग्राम पंचायत पुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में 07 मई को ग्राम पंचायत चिनौरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्बा में 08 मई को ग्राम पंचायत जेपरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में 09 मई को ग्राम पंचायत बासनवाही एवं 10 मई को ग्राम पंचायत भिरौद के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।





दमकसा के हितग्राहियों का टीकाकरण





         
दुर्गकोंदल विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुर्गूकोंदल में 02 और 03 मई को ग्राम पंचायत चिंहरो, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोड़ेकुर्से में 04 और 05 मई को ग्राम पंचायत कोडेकुर्से, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोण्डे में 06 मई को ग्राम पंचायत कोण्डे और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दमकसा में 07 मई को ग्राम पंचायत दमकसा के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।





अर्जुनी के हितग्राहियों का टीकाकरण





कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनेलीकन्हार में 02 और 03 मई को ग्राम पंचायत पोटगांव, 04 मई को ग्राम पंचायत पटौद, 05 मई को ग्राम पंचायत बागोड़ार और 06 मई को ग्राम पंचायत अर्जुनी के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।





मायापुर के हितग्राहियों का टीकाकरण





कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में  सिविल अस्पताल पखांजूर में 02 से 04 मई को ग्राम पंचायत माटोली, 05 से 07 मई को ग्राम पंचायत VP और 08 और 09 मई को ग्राम पंचायत मायापुर के हितग्राहियों का टीकाकरण होगा।





राशन कार्डधारी परिवारों के हितग्राहियों का टीकाकरण





इसी प्रकार नरहरपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनवाही में 02 और 03 मई को ग्राम पंचायत बासनवाही और 04 मई को ग्राम पंचायत मांडाभर्री, 05 मई को ग्राम पंचायत बांगाबारी, 06 मई को ग्राम पंचायत बिहावापारा, 07 मई को ग्राम पंचायत मावलीपारा और 08 और 09 मई को ग्राम पंचायत सांईमुण्डा के अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।


मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत (naxalites attacks) सामने आई है। बता दें कि जिले में नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच को मौत के घाट उतार (naxalites killed ex voice sarpanch ) दिया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में टेमरू ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच की हत्या की है। नक्सलियों ने चलका मुर्गा बाजार में पूर्व उपसरपंच शत्रुघन कोर्राम को गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।





यह भी पढे़ं:- नक्सलियों ने की सरपंच पति की हत्या, अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम





वारदात को देर शाम टेमरू ग्राम पंचायत में अंजाम दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है।





14 जनवरी को हुई थी ऐसी ही घटना





बता दें कि 14 जनवरी को राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने सरपंच पति को मौत के घाट उतार (naxalites murdered sarpanch husband) दिया था। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में परदोनी गांव के सरपंच पति की हत्या की थी। पुलिस ने शव को जंगल से बरामद किया था।





सरपंच पति की हत्या





जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के मानपुर के परदोनी गांव में सरपंच के घर नक्सली अचानक आ धमके और सरपंच पति को उठाकर करीब 2 किलोमीटर जंगल की ओर ले गए। दहशत के कारण गांव वाले उसे छुड़ा नहीं सके। अगले दिन उसकी लाश बरामद (Murder in Rajanandgoan) हुई थी।





यह भी पढे़ं:- इंश्योरेंस के पैसे के लिए बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला





नक्सलियों ने सरपंच पति की भी गोली मारकर (naxalites killed ex voice sarpanch ) हत्या की थी। इसके बाद शव को लावारिश हालात में छोड़कर फरार हो गए थे। बता दें कि मृतक के शरीर पर मारपीट के भी कई निशान थे। बता दें कि सरपंच पति की हत्या (murdered sarpanch husband) के साथ-साथ नक्सलियों ने उनके ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया था।






छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा BPO गीदम द्वारा रोजगार मेला और प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 11 फरवरी से 12 फरवरी को सुबह 11.00 बजे से 4 बजे तक युवा BPO गीदम ( जावंगा) में किया जायेगा। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से नियोजक SRN BPO SERVICE PVT.LTD. के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं ,स्नातक, DCA , PGDCA , ITI (कोपा) उत्तीर्ण और कम्प्यूटर में टाइपिंग की गति होना अनिवार्य है।





छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रोजगार कैंप का आयोजन, इस तरह उठाएं फायदा





ऐसे में निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य और इच्छुक अभ्यार्थी अपने बायोडेटा और मूल दस्तावेजों के साथ, निर्धारित दिन को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर साक्षात्कार का अवसर प्राप्त कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नं. 758732515 या 9301800062 पर संपर्क कर सकते हैं।





प्लसमेंट कैम्प में शामिल होने वाले रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध





कांकेर के प्रवर्तन कक्ष जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा निजी क्षेत्र के रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैंम्प का आयोजन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक नियोजन जो अपने फर्म, कार्यालय के रिक्त पदों की पूर्ति, प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते है, वे रिक्तियों की जानकारी, कार्यालय-प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर को पत्र के माध्यम से या कार्यालय के ईमेल enforcementcelljdp@gmail.com के माध्यम से जानकारी प्रदाय कर सकते हैं, जिसमें पदवार रिक्तयों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव और प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी देना भी आवश्यक है, ताकि प्लेमेंट कैम्प के लिए पदानुरूप युवाओं को आकर्षित किया जा सके।





मारूति सुजूकी मोटर्स गुजरात में कार्य करने का सुनहरा अवसर





सुजूकी मोटर्स गुजरात के द्वारा इच्छुक पुरूष उम्मीदवार के लिए कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 02 वर्षों (2 महीने क्लासरूम प्रशिक्षण और 22 महीने नौकरी पर प्रशिक्षण) के लिए 11 हजार 100 रूपये स्टाईपेड के साथ NCVT (ITI- ऑटोमेटिव मैनुफेक्चरिंग के समकक्ष) प्रमाणन के साथ कौशल प्राप्त कर सकते हैं।





9 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर





प्रशिक्षण के लिए पात्रता मानदण्ड पुरूष उम्मीदवार आयु 18 से 20 साल और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 55 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को चिकित्सा बीमा, साइकल सुविधा, रहने और खान-पान की निशुल्क सुविधा व्यवस्था प्रदान की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कक्ष क्रमांक-219 और 220 द्वितीय तल संयुक्त जिला कार्यालय भवन दंतेवाड़ा, मोबाइल नंबर 9406334109 या 9589573465 में संपर्क किया जा सकता है।





टेक्नोसीम ट्रेनिग सर्विस सेंटर में 50 अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित





बलौदाबाजार जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में नियोजन के लिए रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार को टेक्नोसीम ट्रेंनिग सर्विसेस सेंटर (सुजकी मोटर) गुजरात द्वारा स्टूडेंट प्रशिक्षु के लिए 50 पद रिक्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है।





नीयरेस्ट पुलिस स्टेशन ऐप लांच





चयनित आवेदकों को कम्पनी द्वारा गुजरात में दो साल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के द्वौरान रहने,खाने की व्यवस्था कंपनी द्वारा प्रदान किया जायेगा। इच्छुक आवेदक जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष हो, या 10वीं परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में 9 फरवरी 2021तक सुबह 11 से शाम 4 बजे तक समस्त अंक सूची की फोटो कॉपी,जाति, निवास,आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन के साथ जमा कर सकते हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से या फोन नंबर 07727-222143 से संपर्क कर सकते हैं।


आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज से 26 जनवरी तक दो दिवसीय बस्तर दौरे (CM Baghel Bastar tour)पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बास्तानार विकासखंड के किलेपाल गांव जाएंगे। वहां सीएम आयोजित आमसभा में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही बस्तानार के दो आवासीय छात्रावासों का लोकार्पण और छात्रों से चर्चा करेंगे।





यह भी पढ़ें:- बड़ी नक्सल घटना : नक्सलियों ने बेरहमी से उप सरपंच को उतारा मौत घाट





इसके बाद मुख्यमंत्री आज किलेपाल गांव से रवाना होकर दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां लाला जगदलपुरी ई ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गतिविधियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री हाता ग्राउंड के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वे शाम 7 बजे से 7.40 बजे तक एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित बस्तर विकास सुरक्षा और शांति कार्यक्रम में शामिल होंगे।





सीएम इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल(CM Baghel Bastar tour)





मुख्यमंत्री शाम 7.45 से स्थानीय विश्राम भवन में विभिन्न समाज और संगठन प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री बघेल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अमर शहीद जवान परिसर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे।





यह भी पढ़ें:- कृषि वैज्ञानिक मनोहर लाल राजपूत ने 20 साल किया रिसर्च, अब बॉल से होगा मशरूम उत्पाद





मुख्यमंत्री इसके बाद दलपत सागर में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद हेलीकॉप्टर से बकावंड विकासखंड के मंगनार गांव पहुंचेंगे। जहां वो गौठान का अवलोकन और महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।





यह भी पढ़ें:- ओएलएक्स में फर्जी एड देकर 12 हजार की ठगी





मुख्यमंत्री 26 जनवरी को दोपहर 2.15 बजे कोंडागांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिल्प नगरी कोंडागांव और बंधा तालाब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक नवीन विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवा प्रतिनिधि मण्डल सहित अधिकारियों से भेंट और चर्चा करेंगे।





मंगनार से कोंडागांव के लिए होंगे रवाना





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे कोंडागांव में उड़ान आजीविका केन्द्र का मुआयना करने के बाद हेलीकॉप्टर से बड़ेराजपुर विकासखंड के कोंगेरा गांव पहुंचेंगे और गौठान का निरीक्षण करने के बाद वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण और भूमिपूजन करेंगे और दलपत सागर के कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.