महासमुन्द : छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में जंगली हाथियों का स्वच्छंद विचरण हो रहा है। इससे किसानों की मुसीबत बढ़ी है। हाथी किसानों की फसल को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सिरपुर क्षेत्र में डेरा डाले हाथियों के दल में से दो दंतैल हाथी अलग हो गए हैं।
और, ये अचानकपुर, भावा, जोगीडीपा, नवागांव के जंगल से होते हुए खल्लारी की ओर आगे बढ़ गए हैं। रातभर जंगलों में विचरण करते हुए पहुंचे हाथियों को अलसुबह ग्रामीणों ने कोमा गांव के पास खेत में देखा। गांव के पास जंगली हाथी देखकर उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि इस क्षेत्र में इसके पहले जंगली हाथी का मूवमेंट कभी नहीं रहा।
देखें Video
आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने खल्लारी के पास कोमा गांव से बोइरगांव की तरफ विचरण करते दो हाथियों को देखा। उन्होंने आसपास के ग्रामीण और किसानों को हाथी से अलर्ट किया।
यह भी पढ़ें : Corona News Update: छत्तीसगढ़ में 2545 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 26915 https://media24media.com/corona-havoc-continues-2545-new-corona-positives-identified-in-chhattisgarh-on-tuesday-number-of-active-cases-now-26915/
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश कर गया हाथी
इस बीच ये हाथी खल्लारी पहाड़ी की ओर तेजी से आगे बढ़े। सुबह सात बजे हाथी खल्लारी के तालाब के पास खेतों में पहुंच गए थे। सूचना के बावजूद वन विभाग का अमला मौके पर तत्काल नहीं पहुंचा। तब ग्रामीण फसल बचाने हाथों में लाठी-डंडा लेकर घरों से निकल पड़े। इस बीच वन विभाग के मैदानी अमले और अफसरों के नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। देखते ही देखते दोनों दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 182 खल्लारी के पास टावर पहाड़ी तक पहुंच गए। खल्लारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी हाथी के प्रवेश कर जाने से ग्रामीण जमकर नाराज हुए। और अपनी जान की परवाह किए बिना ही ग्रामीण खतरनाक ढंग से हाथियों के नजदीक जाकर खदेड़ रहे हैं। इससे जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : गांधीगिरी पर उतरे शिक्षक, काली पट्टी लगाकर कर रहे हैं प्रदर्शन https://media24media.com/teachers-descended-on-gandhigiri-performing-black-band/
हाथी से बचने छत पर चढ़े
हाथी से बचने ग्रामीण, बच्चे, महिलाएं घर के छतों पर चढ़कर हाथी के गांव से दूर जाने का इंतजार करते रहे थे। आबादी क्षेत्र में जंगली हाथियों के स्वच्छंद विचरण से ग्रामीणों में दहशत है। वन अमले के पहुंचने और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे समय रहते छत पर चढ़कर अपनी जान नहीं बचाते तो हाथी हमला कर सकता था।
देखें वीडियो : https://www.youtube.com/watch?v=4nfTxMgZSjc&feature=youtu.be