Media24Media.com: कोरोना से मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरोना से मौत. Show all posts
Showing posts with label कोरोना से मौत. Show all posts

देश और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़े, एक क्लिक में पढ़ें कोरोना से संबंधित सभी खबरें

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है। हालांकि नए मामलों में कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले आए और 614 लोगों की मौत हुई है। सोमवार की तुलना में कोरोना के नए मामलों में 16 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 20.75 फीसदी से घटकर 15.52 हो गया है। 24 घंटे के दौरान 2 लाख 67 हजार 753 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके बाद कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 70 लाख 71 हजार 898 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 22 लाख 36 हजार 842 हो गया है।

इससे पहले सोमवार को कोरोना के 3 लाख 6 हजार 64 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328 हो गई थी। देश में अब तक 71.88 करोड़ लोगों का टेस्ट हो चुका है। 24 घंटे के दौरान 16 लाख 49 हजार 108 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया।

19 दिसंबर 2020 को मामले एक करोड़ के पार

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे।

इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें

बीते साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 439 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 77 और महाराष्ट्र में 44 मामले सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4 लाख 89 हजार 848 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 1 लाख 42 हजार 115, केरल के 51 हजार 816, कर्नाटक के 38 हजार 582, तमिलनाडु के 37 हजार 218, दिल्ली के 25 हजार 620, उत्तर प्रदेश के 23 हजार 056 और पश्चिम बंगाल के 20 हजार 338 लोग थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थी। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मौत के आंकड़े

इधर, छत्तीसगढ़ में भी कोरोना से मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को एक ही दिन में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में कुल 4 हजार 509 नए केस आए। अकेले रायपुर में 957 नए केस आए। यहां 4 मौतें हुई हैं। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में खुद की लापरवाही लोगों की जान ले रही है। देखने में आ रहे है कि कोरोना से मरने वालों में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने अभी तक टीके की एक खुराक तक नहीं लगवाई थी। प्रदेश भर में अभी तक 13 हजार 746 लोगों की मौत कोरोना महामारी की वजह से हो चुकी है। तीसरी लहर में पिछले एक महीने में ही 149 मरीजों की जान जा चुकी है।

JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष भी संक्रमित

वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें बुखार, गले में खराश और स्वाद नहीं आने के लक्षण थे। वे बिलासपुर स्थित घर पर इलाज करा रहे हैं। जोगी ने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को प्रदेश भर में कोरोना से हुई 11 मौत की जानकारी दी। इसमें से 6 मरीजों की दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 5 मरीजों की मौत सिर्फ कोरोना की वजह से हुई है। तीसरी लहर के दौरान ये सिर्फ कोरोना से हुई मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा था, लेकिन सोमवार को 19 मरीजों ने राज्य में दम तोड़ दिया।

कोरोना से मौत के मामले बढ़े

इस महीने छत्तीसगढ़ में कोरोना से हो रही मौतों में जो केवल कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दूसरी लहर में ज्यादातर मौतों में गंभीर बीमारियां भी एक बड़ी वजह रही है। दूसरी लहर में कोरोना से हो रही मौत का प्रतिशत 20 से भी नीचे रहा था। जबकि गंभीर बीमारियों वाले मरीजों की मौत 80 प्रतिशत से ज्यादा हो रही थी। तीसरी लहर में इस ट्रेंड में बदलाव दिख रहा है। 

हादसों से हुई कुछ मौतें

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 127 से अधिक मौतों में से 28 मौतें यानी 22 प्रतिशत मौतें सिर्फ कोरोना की वजह से हुई है। यानी जिनकी मौत हुई उन्हें कोरोना के अलावा अन्य कोई दूसरी बड़ी बीमारी नहीं थी, जबकि दूसरी गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना मौत के आंकड़े 78 प्रतिशत से ज्यादा हैं। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की सिर्फ कोरोना की वजह से मौतें हो रही है, उनमें युवा भी शामिल हैं। ये लोग वो हैं जिन्होंने जांच और इलाज करवाने में देरी की है, जबकि कुछ मौतें दुर्घटना वाली भी हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने बनाए नियम

हादसे की वजह से मरीज की मौत हुई है। बाद में जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है। सिर्फ कोरोना की वजह से हो रही मौतों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले इसलिए भी हैं क्योंकि इस महीने हुई मौतों में अभी तक वैरिएंट का पता नहीं लग पाया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पहले ही कोविड मौतों में से 5 प्रतिशत के सैंपल वैरिएंट जांच के लिए भेजने का नियम बनाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट भी तेजी से पैर पसार रहा है।

अभी भी नहीं हुआ है कोरोना खत्म, सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं

No comments Document Thumbnail

राज्य में कोविड से हुई मृत्यु के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह बात सामने आई कि कई लोग तबीयत खराब होने पर निजी तौर पर काम कर रहे गैर मान्यता प्राप्त अप्रशिक्षित व्यक्तियों के पास जाकर इलाज कराते हैं और तबीयत ज्यादा खराब होने पर ही शासकीय अस्पताल या अन्य अस्पताल जाते हैं, जिससे उचित समय पर इलाज नहीं मिल पाता।





यह भी पढ़ें:- 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग रखें विशेष ध्यान, कोरोना से बीते हफ्ते में गई 43 लोगों की जान





इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि सर्दी,खांसी,बुखार,सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भी कोरोना की जांच नही कराते हैं। राज्य स्तरीय ऑडिट समिति के सदस्य डॉ. ओ पी सुंदरानी ने कहा कि सर्दी,खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर लोगों को तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए। इसमें झिझकना नहीं चाहिए क्योंकि पॉजिटिव आने पर तुरंत इलाज शुरू हो जाता है और रिकवरी की संभावनाएं भी 95 प्रतिशत से ज्यादा होती हैं।





डॉ. ने कहा कि जांच कराने के बाद रिपोर्ट आते तक स्वयं को आइसेालेट करना चाहिए, जिससे परिवार में संक्रमण का खतरा कम हो सके। रिपोर्ट आते तक सावधानी के रूप में अपना ऑक्सीजन स्तर नापते रहना चाहिए। 95 प्रतिशत से कम रहने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





डेथ आडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 29 जनवरी से 4 फरवरी के हफ्ते में प्रदेश में कोरोना से मृतकों में 70 प्रतिशत पुरूष ,27 प्रतिशत महिलाएं और 3 प्रतिशत टांसजेन्डर शामिल हैं। कोमार्बिडीटी से 77 प्रतिशत और 23 प्रतिशत कोविड से मृत्यु हुई। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के समूह में सीएफआर 4.0 दर्ज किया गया ।





'अप्रशिक्षित व्यक्तियों से इलाज नही कराएं'





कोरबा जिले की महिला को 29 जनवरी को लक्षण आने के बाद 2 फरवरी को निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हुई।निजी चिकित्सक ने सर्दी,खांसी के लक्षण आने पर भी कोरोना जांच की सलाह नहीं दी।बाद में दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती हुर्इ पर तबीयत नहीं संभली और 3 फरवरी को मृत्यु हो गई।





इन लोगों की हुई मौत






बलौदाबाजार जिले के 50 साल के पुरूष को 1 जनवरी से कफ और बुखार आने पर गैर मान्यता प्राप्त व्यक्ति से स्थानीय इलाज कराया। 10 दिन बाद तिल्दा के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कोरोना जांच कराने पर पॉजिटिव आने पर रायपुर रेफर किया, लेकिन 27 जनवरी को उनकी मृत्यु हुई।





बस्तर कमिश्नर ने लगाया कोरोना का टीका





कोरोना से बचाव के लिए संभाग कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने टीका लगाया। गुरुवार को दोपहर महारानी अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। उन्होंने संभाग वासियों को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने और कोरोना को हराने की अपील की।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 87 नए मरीज, कोरोना महामारी से अब तक 41 की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 87 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 264 तक पहुंच गई है। वहीं आज 11 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 548 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 675 रह गई है, जिनका कि जिला कोविड अस्पताल सहित ब्लॉक स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। सही समय पर उपचार मिलने से मरीज़ ठीक हो रहें हैं.





कोरोना महामारी अब तक 41 की मौत





सीएमएचओ ने बताया कि आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। सिमगा तहसील के गांव बुडगहन निवासी 54 वर्षीय मरीज़ की रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से हुई मौत की संख्या 41 पहुंच गई है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





कल सोमवार को मिले थे 78 नए मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में कल सोमवार को 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.


छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के 2736 नए मरीज, एक दिन में 28 लोंगो की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना महामारी के प्रदेश में फिर एक बार बड़े आकड़े सामने आये हैं. वही रायपुर में लॉकडाउन का पहला दिन हैं. प्रदेश में मंगलवार को 2736 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. प्रदेश में 2736 नये मरीज मिले हैं, वही कोरोना महामारी से एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई है।





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना के 128 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1343 हुई





कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 90917 हो गई





प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 90917 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 39893 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 38198 हैं। मंगलवार को एक दिन में 18 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 718 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज : लाॅकडाउन में अधिकारी-कर्मचारी करेंगे वर्क फ्राॅम होम, लापरवाही के लिए अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश





जिला रायपुर से 958 नए मरीज





स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कुल नए 2736 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिला रायपुर से 958, दुर्ग में 418, रायगढ़ में 197, बलौदाबाजार में 125, महासमुंद में 105, सुकमा से 86, बिलासपुर से 83, सरगुजा से 79, दंतेवाड़ा से 78, धमतरी से 77, बालोद से 70, मुंगेली से 67, कांकेर से 60, बस्तर से 59, जशपुर से 48, कोरबा से 46, राजनांदगांव से 40, सूरजपुर से 36, जांजगीर चांपा से 26, नारायणपुर से 24, बेमेतरा व गरियाबंद से 21-21, बलरामपुर से 05 और कबीरधाम से 04, कोरिया से 01, अन्य राज्य से 02 मरीज मिले हैं।










https://twitter.com/HealthCgGov/status/1308456439782846464?s=20

छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में आज कुल 1949 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 37853 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना महामारी अब छत्तीसगढ़ में विकराल रूप ले लिया हैं. कोरोना मरीजों की लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए रायपुर, बिलासपुर सहित ज्यादा संक्रमित जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया हैं. प्रदेश में आज कुल 1949 नए पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. वहीं स्वस्थ होने के उपरांत आज 921 मरीज डिस्चार्ज हुए। आज एक दिन में कोरोना महामारी से 13 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना महामारी: सौ साल पहले भी फैली थी ऐसी महामारी, जानें कैसी भयावह थी स्थिति





प्रदेश में पॉजिटिव केस की संख्या 86183 हुई





प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 86183 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 37341 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 37853 हैं। आज हुए 13 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 677 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन , आदेश जारी





जिला रायपुर से 812 नए पॉजिटिव केस





आज कुल नए 1949 कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 812, दुर्ग से 257, बालोद व कांकेर से 107 - 107, बिलासपुर से 89, दंतेवाड़ा से 74, महासमुंद से 59, सरगुजा से 57, राजनांदगांव से 53, जांजगीर चांपा से 52, रायगढ़ से 49, बेमेतरा से 40, धमतरी से 38, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 30, कोरबा से 26, बस्तर से 25, कबीरधाम से 15, गरियाबंद से 12, नारायणपुर से 07, कोरिया से 03, बलौदाबाजार से 02, मुंगेली से 01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://ओबीसी आरक्षण : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला,राशन कार्ड के आधार पर होगी गणना





कोरोना महामारी से आज 13 मौत





आज की डेथ रिपोर्ट में कुल 13 डेथस की जानकारी हुई हैं, इनमें से 07 डेथस को-मार्बीडिटी कैटेगरी की हैं. जिनमें हाइपरटेंशन, सिरोसिस लीवर, हाइपोथायराइडिज्म रूमेटाईट, आर्थराइटस विथ हाइपरटेंशन तथा डायबिटीज जैसी बिमारियों को को-मार्बीडिटी कैटेगरी में शामिल हैं, इन्हें कोविड पॉजिटिव होना भी पाया गया हैं. कोविड केटेगरी की कुल 06 डेथस हुई हैं.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1307726108033519618?s=20

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, शनिवार को एक दिन में फिर मिले 2529 नए पॉजिटिव मरीज

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं. कल शनिवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के 2529 नए मरीजों की पहचान की गई हैं. प्रदेश में अब तक कुल 43163 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें से अब तक कुल 20847 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. वही कोरोना महामारी से 356 लोंगो की जान जा चुकी हैं. अब प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 22320 हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Wheather Update: भारी बारिश की चेतावनी https://media24media.com/chhattisgarh-wheather-update-warning-of-heavy-rain/





शनिवार को देर रात को अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन किया गया जिसमें 1357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. जिसमें जिला रायपुर से 480, दुर्ग से 178, रायगढ़ से 169, राजनांदगांव से 100, बिलासपुर से 99, बलौदाबाजार से 70, सूरजपुर से 58, जांजगीर चांपा से 34, कोरबा से 33, जशपुर से 21, धमतरी से 16, दंतेवाड़ा से 15, कबीरधाम से 14, बलरामपुर व सुकमा से 13 - 13, सरगुजा से 09, बेमेतरा व कोरिया से 08 - 08, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 03, बालोद व कोंडागांव से 02 - 02, मुंगेली, कांकेर व नारायणपुर से 01 - 01 मरीज मिले हैं.









कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 09, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05, अन्य राज्य से 03 मिले थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.