Media24Media.com: #बलौदाबाजार न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #बलौदाबाजार न्यूज. Show all posts
Showing posts with label #बलौदाबाजार न्यूज. Show all posts

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 87 नए मरीज, कोरोना महामारी से अब तक 41 की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 87 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 264 तक पहुंच गई है। वहीं आज 11 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 548 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 675 रह गई है, जिनका कि जिला कोविड अस्पताल सहित ब्लॉक स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। सही समय पर उपचार मिलने से मरीज़ ठीक हो रहें हैं.





कोरोना महामारी अब तक 41 की मौत





सीएमएचओ ने बताया कि आज एक मौत भी रिकार्ड की गई। सिमगा तहसील के गांव बुडगहन निवासी 54 वर्षीय मरीज़ की रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। इस प्रकार जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से हुई मौत की संख्या 41 पहुंच गई है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





कल सोमवार को मिले थे 78 नए मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में कल सोमवार को 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.


बलौदाबाजार न्यूज : जिलें में कल से अनलॉक, रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, जारी हुआ दिशा निर्देश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में एक सप्ताह से जारी सम्पूर्ण लॉकडाउन को कल दिनांक 30 सितंबर से पुनः अनलॉक किया जा रहा है। जिसके तहत कोरोना से बचाव के लिये निर्धारित शर्तों के साथ व्यवसायिक गतिविधियों को पुनःप्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुनील कुमार जैन ने दिनांक 6 अगस्त 2020 एवं संशोधित आदेश दिनांक 14 अगस्त 2020 एवं क्रमांक/2165/अ.जि.द./एस.डब्ल्यू./2020 बलौदाबाजार दिनांक 21.09.2020 को अधिक्रमित करते हुये अनलॉक के संबंध में निम्नलिखित आदेश प्रसारित किये है। जिसके अनुसार कल  दिनांक 30 सितंबर से समस्त कार्यालय शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में संचालित होंगे।





रात्रि 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें





व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन पर सामान्यतः कोई प्रतिबंध नहीं होगा किन्तु कोई भी दुकान एवं व्यवसायिक संस्थान रात 8 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल दुकाने उनके निर्धारित समय में ही खुलेंगे। इसके साथ ही केवल रेस्टोरेंट, होटल संचालन एवं टेक-अवे, होम डिलिवरी की अनुमति रात 10 बजे तक ही होगी। सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय परिसर में फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क का उपयोग एवं समय-समय पर हाथ धोने, सेनेटाईज करने हेतु आवश्यक व्यवस्था अनिवार्यतः सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी भी कार्यालय में इस निर्देश की अवहेलना पाई जाती है तो संबंधित कार्यालय प्रमुख को इसके लिए उत्तरदायी माना जावेगा तथा फ्लाईग स्क्वाड तथा संबंधित इंसिडेंट कमाण्डर एवं उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी अर्थदण्ड अधिरोपित कर सकेंगे। अर्थदण्ड की कटौती वेतन से भी की जा सकेगी।





नियमों तोड़ने पर होगी जुर्माने की कार्रवाई





छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अधिसूचना अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2020 द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की दशा में महामारी रोग अधिनियम, 1897 के अधीन निर्मित विनियम के तहत निम्नानुसार जुर्माना अधिरोपित करने हेतु पुलिस सहायक उप निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार से अनिम्न अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत अधिकारी को आदेशित किया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थलों में मास्क, फेस कवर नहीं पहनने की स्थिति में 100 रुपये, होम क्वारेंटाईन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में 1 हज़ार रुपये, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते पाये जाने की स्थिति मे 100 रुपये, दुकानों,व्यावसायिक संस्थानों के मालिकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किये जाने की स्थिति में 200 रुपये इसके साथ ही कार्यालयीन आदेश क्रमांक/1636/अ.जि.द./एस.डब्ल्यू/2020 बलौदाबाजार दिनांक 21 जुलाई 2020 द्वारा उपरोक्तानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु नायब तहसीलदार, सहायक उप निरीक्षक, ए.एस.आई एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को प्राधिकृत किया गया है।





यदि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति द्वारा जुर्माना देने से इंकार किया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध एपिडेमिक डिसीजेज एक्ट, 1897 यथा संशोधित 2020 सहपठित छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डिसीजेज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 के रेगुलेशन 14 एवं भाारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 188 के अधीन संबंधित पुलिस थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कराई जावे। यदि किसी दुकान, व्यवसायिक संस्थान में दूसरी बार उल्लंघन पाया जाता है तो उक्त दुकान, व्यवसायिक संस्थान को आगामी 15 दिवस के लिए सील किया जायेगा। यह आदेश दिनांक 30 सितंबर 2020 से प्रभावशील होगा।





गौरतलब है की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में दिनांक 22 सितंबर रात 12 बजे से 29 सितंबर रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुये आम जनता के आवागमन एवं कार्यालय,व्यवसाय संचालन पर प्रतिबंध किये गये थे। इसी प्रकार कार्यालयीन आदेश क्रमांक 1803/अ.जि.द./एस.डब्ल्यू./2020 बलौदाबाजार दिनांक 6 अगस्त 2020 एवं संशोधित आदेश दिनांक 14अगस्त 2020 के माध्यम से जिले के व्यवसायिक गतिविधियों के लिये समय-सीमा निर्धारित की गई थी। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में व्यवसायिक गतिविधियों हेतु समय-सीमा निर्धारित किया गया है।





सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग ही कोरोना से बचाव : कलेक्टर

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा की सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के पश्चात परिणाम के अध्ययन से यह अवलोकन किया गया है कि लाॅकडाउन स्थायी समाधान नहीं है बल्कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव,रोकथाम एवं संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग फिजिकल डिस्टेंसिंग,मास्क एवं समय-समय पर हाथ धोना, सेनेटाईजर का सतत उपयोग करना अधिक कारगर है। अतः आप सभी इन नियमो का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए खुद को एवं परिवार को भी कोरोना संक्रमण से बचायें। इसके साथ ही सम्पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जिले के सभी व्यापारी संगठनों,जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किये है। उन्होंने कहा की आगे भी कोरोना की लड़ाई में आप सभी का सहयोग ऐसे ही प्रशासन को मिलता रहे।

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 78 नए मरीज, ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1600 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 78 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित लोग की संख्या 3 हज़ार 177 तक पहुंच गई है। वहीं आज 57 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार शुरू से अब तक 1 हज़ार 537 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। जिले में आज बिलाईगढ़ विकासखण्ड के 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हो गई। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान कल रात निधन हुआ। कोरोना के साथ बीपी, शुगर एवं सांस की बीमारी से वे पीड़ित थे। मौत की संख्या जिले में अब 40 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://Unlock Raipur : कलेक्टर ने कहा- लॉकडाउन स्थायी समाधान नहीं, कल से खुलेगी दुकानें





जिले में आज 639 का लिए जाँच सैंपल





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में आज 639 लोग का जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसमें 78 का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़, भाटापारा से 1 मरीज़, बिलाईगढ़ से 26 मरीज़, कसडोल से 20 मरीज़, पलारी से 7 मरीज़, सिमगा से 8 मरीज़ और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 15 मरीज़ शामिल है। फिलहाल जिले में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 600 है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए शासन प्रशासन के द्वारा लोंगो को जागरूक करने का काम लगातार किया जा रहा हैं.





यह भी पढ़ें : http://Unlock Bilaspur : रायपुर के बाद बिलासपुर जिला हुआ Unlock





रविवार को 70 नए मरीजों की हुई थी पुष्टि





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि, जिले में रविवार को 193 लोंगो का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें से 70 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 02, भाटापारा से 25, बिलाईगढ़ से 24, पलारी से 04, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 06 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना के 128 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1343 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 128 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 35 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से हैं। बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 33 मरीज़,बलौदाबाजार विकासखण्ड से 32 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 17 मरीज़ और सिमगा 11 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है। भाटापारा से एक भी पॉजिटिव मामला आज दर्ज नहीं हुआ है।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन ,दिशा निर्देश जारी





कोरोना पॉजिटिव के कुल संक्रमितों की संख्या 2581





जिले में इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2 हज़ार 581 हो गई है। दो मौत भी आज दर्ज की गई। हालांकि ये मौत 2 - 3 दिन पूर्व की है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को आधिकारिक सूचना विलम्ब से मिलने के कारण रिकार्ड में आज दर्ज किया गया। इसमें कसडोल के ग्राम बया निवासी 42 वर्षीय पुरुष और बलौदाबाजार निवासी 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों का इलाज़ क्रमशः रायपुर के एम्स और मेकाहारा में किया जा रहा था। मौतों की संख्या जिले में अब 29 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज : लाॅकडाउन में अधिकारी-कर्मचारी करेंगे वर्क फ्राॅम होम, लापरवाही के लिए अधिकारीयों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश





ऐक्टिव केस 1343 हुई





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज 64 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इस प्रकार 1 हज़ार 209 लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब 1 हज़ार 343 रह गई है, जिनका कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेन्टर और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में आज 764 लोगों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया।





जिले में कल हुई थी 98 नए मरीज़ों की पहचान





जिले में कल सोमवार को कोरोना के 98 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं रिकार्ड संख्या में 79 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या  बढ़कर 2 हज़ार 453 तक पहुंच गई थी। इलाज़ के बाद 1 हज़ार 145 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 1 हज़ार 281 मरीज़ों का उपचार कोविड अस्पताल, केयर सेण्टर और होम आइसोलेशन में चल रहा है।





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज 98 मरीज़ पॉजिटिव पाये गये है। एंटीजन टेस्ट में ये रिपोर्ट आये हैं। सबसे ज्यादा 39 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से हैं। जिला अस्पताल से 21 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 10 मरीज़, पलारी से 17 मरीज़, सिमगा से 6 मरीज़, बिलाईगढ़ से 4 और भाटापारा से 1 मरीज़ का पॉजिटिव रिपोर्ट मिला है। उन्होंने बताया कि जिले में आज कोरोना के 813 सैम्पलों की जांच की गई। इसमें 740 एंटीजन, 57 आरटीपीसीआर और 16 ट्रू नॉट सैंपल शामिल हैं।


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 60 नए मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 60 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। इसमें सबसे ज्यादा 28 मरीज़ बिलाईगढ़ विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 23 मरीज़, सिमगा विकासखण्ड से 8 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 5 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 5 मरीज़ और बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।





जिले में आज कुल कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 607 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 60 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : रायपुर में 21 सितंबर से लॉकडाउन का ऐलान , अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत





जिले में कल मिले थे 68 नए मरीज





जिले में कल शुक्रवार को कुल 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज बलौदाबाजार ब्लॉक से मिले थे. बलौदाबाजार ब्लॉक से आज 23 नए पॉजिटिव मरीज. सिमगा से 22 मरीज, पलारी से 08 मरीज, बिलाईगढ़ से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज व कसडोल से 02 मरीज मिले थे. 


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 68 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1280 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कुल 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज बलौदाबाजार ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. बलौदाबाजार ब्लॉक से आज 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सिमगा से 22 मरीज, पलारी से 08 मरीज, बिलाईगढ़ से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज व कसडोल से 02 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : मेडिकल दुकान संचालकों को बिना पर्ची दवाई न बेचने के दिए सख्त निर्देश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1280 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 30453 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2274 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज 27 मरीजों को डिस्चार्ज किये गए हैं, अब तक कुल 969 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज जा चुके हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1280 मरीज हो गई हैं. वही कोरोना महामारी से अब तक कुल 25 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Chhattisgarh News : कोरोना कहर जारी, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 3809 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान





जिले में कल मिले थे रिकार्ड 129 मरीज





जिले में कल गुरुवार कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. भाटापारा ब्लॉक से 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : मेडिकल दुकान संचालकों को बिना पर्ची दवाई न बेचने के दिए सख्त निर्देश

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की सँख्या में वृद्धि होने के मुख्य कारणों में से एक सामान्य व्यक्तियों द्वारा मेडिकल दवाई दुकानों से बिना पर्ची के दवाई खरीदना भी शामिल है। कोई भी व्यक्ति सर्दी, खाँसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर सेल्फ मेडिसिन के तहत पैरासिटामोल, सिट्रीजिन, क्लोरोक्वीन एवं अन्य एंटीबायोटिक दवाइयां बिना किसी चिकित्सक के सलाह पर खरीदी जा रही है। जिससे कोरोना के संभावित मरीज कोविड 19 के टेस्ट नही करा रहे है। फलस्वरूप गंभीर लक्षण होने के उपरांत कोविड हॉस्पिटल पहुँचते है। जिनसे इलाज करना और कठिन हो जाता है।





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने विषय की गंभीरता को लेते हुये खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा की कोई भी मेडिकल संचालक उपरोक्त दवाइयों को चिकित्सक के सलाह पर पर्ची देखकर ही बेचना सुनिश्चित करे। साथ ही ऐसे मरीजो को कोविड टेस्ट के लिये प्रोत्साहित भी की जावे। सभी मेडिकलो में मरीजो का नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर बनाकर दर्ज करे साथ ही कल से ऐसे ना करनें वाले मेडिकल दुकानों के खिलाफ अनिवार्य रूप से कार्रवाई करे। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर भी इन रजिस्टरो का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।


Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. भाटापारा ब्लॉक से आज 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28918 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2206 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 942 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिले में कल मिले थे 126 नए मरीज





जिले में कल बुधवार कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं.


कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला , सरकार ने जारी किया आदेश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28113 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 935 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर





कोरोना महामारी से अब तक 24 मरीजों की हुई मौत





कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं, वही अब तक कुल 24 मरीजों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं जिसमें एक पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा के वार्ड नं.6 निवासी की वैदेही अस्पताल रायपुर व एक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरसीवां निवासी की हाई टेक हॉस्पिटल भिलाई में हुई हैं.





उपजेल में 22 पॉजिटिव केस मिले





बलौदाबाजार उप जेल में आज 22 कोविड के पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। इनमें 21 कैदी और 1 प्रहरी शामिल है। कैदियों के इलाज़ जेल में ही अलग से किया जा रहा है। एक आइसोलेटेड बैरक को कोविड केयर सेण्टर के रूप में तब्दील कर इलाज़ शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के लिए डॉ चंदेल और उनके सहायक के रूप में फार्मासिस्ट श्री बिजोरा की ड्यूटी लगाई गई है।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज 90 नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 959 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार-भटापारा : जिले में 90 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीं 5 मरीज़ों को उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 हज़ार 916 तक पहुंच गई है। इसमें से 935 लोग इलाज़ के बाद  स्वस्थ होकर घर पहुंच गये हैं। फिलहाल 959 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तरों पर संचालित कोविड केअर सेण्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। जिले में कोरोना सहित जटिल बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1 हज़ार 81 लोगों की कोरोना जांच की गई है।    





यह भी पढ़ें : http://Punishment : मास्क नहीं पहनने पर कब्र खोदने की मिली सजा





सर्वाधिक मरीज कसडोल विकासखण्ड से





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज मिले 90 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 32 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से प्राप्त हुये हैं। इसके बाद पलारी विकासखण्ड से 21 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 18 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 12 मरीज़, बिलाईगढ़ से 3 मरीज़ एवं सिमगा से 2 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पाए गए पॉजिटिव मरीज़ों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





आज रिकार्ड 1081 टेस्ट किये गए





जिले में आज की तारीख में मरीज़ों की दाखिला के बाद अस्पतालों में 170 बेड रिक्त हैं। जिले में आज रिकार्ड संख्या में 1081 टेस्ट किये गए, जिसमें 1075 एंटीजन और 6 आरटीपीसीआर शामिल हैं। एंटीजन टेस्ट का रिपोर्ट तत्काल प्राप्त हुआ, जिसमें 90 लोगों का पॉजिटिव और 985 का निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के परिणाम की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 25 हज़ार 465 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।





जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।






Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, एक डॉक्टर की कोरोना महामारी से मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज कोरोना के सर्वाधिक 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले हैं। पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 05 - 05 मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1,807 हो गई है। जिसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गये हैं। जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://राहत की खबर : प्रदेश में एक ही दिन में 3953 मरीज स्वस्थ





जिले में आज कोरोना से एक मौत दर्ज की गई । कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियोन से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में अब मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। जिसमें कोरोना सहित जटिल बीमारियों से ग्रसित 21 मरीज़ और केवल कोरोना बीमारी से 01 मरीज़ की मृत्यु होने की पुष्टि की गई हैं। जिले के कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में अब केवल 170 बेड ही रिक्त हैं।






Balodabazar News : जिले में आज रिकार्ड 85 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 85 नये मामलों की पहचान हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या 1 हज़ार 644 हो गई है। ईलाज़ होने के बाद 27 मरीज़ों को आज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब तक कोरोना महामारी से 877 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं।





यह भी पढ़ें : http://युवती से मारपीट कर आइब्रो दांतों से काटा, फिर बात दबाने दिया 10 लाख का ऑफर





जिले में ऐक्टिव केस संख्या की संख्या अब बढ़कर 748 तक पहुंच गई है, जिनका इलाज़ जिला कोविड अस्पताल सहित विकासखण्ड स्तर पर निर्मित कोविड केयर सेण्टरों में चल रहा है। कोरोना महामारी से आज जिले में एक मरीज की मौत दर्ज की गई। सिमगा के ढेकुना ग्राम निवासी एक व्यक्ति की एम्स रायपुर में 10 तारीख को मौत हुई थी, जिसकी सूचना आज प्राप्त हुई। इसके साथ जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 18 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई





आज जिले में कुल 85 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें बलौदाबाजार ब्लॉक से 21 मरीज, सिमगा ब्लॉक से 17 मरीज, पलारी ब्लॉक से 15 मरीज, कसडोल ब्लॉक से 13 मरीज, भाटापारा ब्लॉक से 13 मरीज और बिलाईगढ़ ब्लॉक से 6 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। आज मिले सभी मरीजों को उपचार हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


बलौदाबाजार के कोरोना जांच शिविर में 398 कर्मियों की हुई जांच, 14 पॉजिटिव केस मिले, कल लगेगी पलारी विकासखण्ड में शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ो के देखते हुए शिविरों के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार विकासखण्ड के 4 स्थानों में आयोजित विशेष जांच शिविर में आज 398 कर्मियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 14 प्रकरण पॉजिटिव पाये गये हैं। पलारी विकासखण्ड के 6 स्थलों पर कल 9 सितम्बर को शिविर आयोजित की गई है।





उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन पर आयोजित शिविरों की कड़ी में जांच शिविर लगाए गए थे। जिला मुख्यालय के चक्रपाणि स्कूल सहित अर्जुनी, लाहोद एवं लवन स्थित अस्पतालों में शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाया।





स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा एंटीजन एवं कुछ लोगों के आरटीपीसीआर नमूनें लिए गए। एंटीजन के परिणाम तत्काल बता दिए गए। एसडीएम लवीना पाण्डेय द्वारा शिविरों की तमाम इंतज़ाम चाक-चौबंद रूप से की गई थी।





जिले में आज के कुल जांच 398 में से 358 एंटीजन एवं 40 आरटीपीसीआर शामिल था। चक्रपाणि स्कूल में कुल 176 टेस्ट किये गए, जिसमें 7 पॉजिटिव रिपोर्ट आये। लाहोद में 33 जांच में 4 पॉजिटिव, लवन में 126 में 1 पॉजिटिव और अर्जुनी में 63 में 2 पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं।





पलारी में कल 6 स्थलों पर होगी जांच शिविर





पलारी विकासखण्ड के 6 स्थलों पर कल 9 सितम्बर को कोरोना जांच शिविर लगेगा। विकासखण्ड मुख्यालय पलारी के बृजलाल वर्मा शासकीय महाविद्यालय सहित जर्वे, दतान (प), रोहांसी, लछनपुर और गिधपुरी पीएचसी में कोरोना जांच शिविर आयोजित किया गया है। शिविर सवेरे 11 बजे से शुरू होगा, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में विकासखण्ड पलारी के पटवारी, कोटवार से लेकर समस्त राजस्व अमला, पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, आरएईओ, थाना प्रभारी एवं स्टाफ आकर जांच कराएंगे।





कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मैदानी अमले को इन शिविरो में भेजकर जांच करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पलारी के चयनित स्थलों पर शिविर सम्बन्धी तमाम तैयारियां पूरी हो गई हैं।


कोरोना रफ़्तार तेज : बलौदाबाजार जिले में आज 75 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 510

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी की रफ़्तार बहुत तेज हो गई हैं, लगातार नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा रही हैं। जिले में आज कोरोना के 75 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। वही आज 09 अमरीज़ों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए. जिले अब तक कुल 1252 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 735 मरीजों को डिस्चार्ज किये गए हैं. अभी तक कोरोना महामारी से कुल 08 व्यक्तियों की मौत हो चुकी हैं.





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने आज यहां बताया कि जिले में आज 75 नये मरीज़ों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सबसे ज्यादा 23 पॉजिटिव कसडोल विकासखण्ड से हैं। पलारी से 13 मरीज़, बलौदाबाजार से 11 मरीज़, भाटापारा और बिलाईगढ़ से 10-10 मरीज़ और सिमगा विकासखण्ड से आज 8 मरीज़ों की पहचान आज की गई है।





कसडोल विकासखंड से सर्वाधिक 23 पॉजिटिव केस





डॉ सोनवानी ने बताया कि कसडोल शहर के राम सागर पार से 4 मरीज़, पारस नगर वार्ड 5 से 3 मरीज़, इंदिरा कॉलोनी वार्ड 3 से 1 मरीज़ तथा बलार रोड से 1 मरीज़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीण इलाके से छेछर वार्ड 11 से 3, चिखली नीचे पारा से 3, कटगी से 3 तथा डतांग, रामपुर, पिकरी, मटिया, मुड़पार से एक-एक मरीज़ मिले हैं। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अन्तर्गत बलौदाबाजार शहर के मंगलम कॉलोनी से 1, यालेन्ट डिपार्टमेंट से 1, इंदिरा कॉलोनी से 3, समृद्धि कॉलोनी से 1, लवन नगर के वार्ड 1 से 1 एवं एक मरीज़ अन्य वार्ड से, ग्रामीण इलाके में दशरमा, सुनसुनिया एवं बरदा से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। 





पलारी विकासखण्ड से 13 पॉजिटिव मरीज





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 14 से 4 और वार्ड 1 बस्तिपारा से 1 मरीज़ शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अमेरा से 3, कोदवा से 2 तथा तेलासी, बिनौरी एवं खरतोरा संडी से 1-1 मरीज़ की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। भाटापारा शहर के स्टेशन वार्ड से 3 और सदर बाजार, सिटी थाना, नगरपालिका, महासती वार्ड एवं सदर वार्ड से 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव और सुरखी बस्ती एवं निपनिया से 1-1 मरीज़ शामिल हैं। सिमगा के बिजली कॉलोनी एवं वार्ड 12 से 2-2, हिरमी सुहेला से 2, सुहेला सीएचसी से 1 और हिरमी थाना से 1 मरीज़ शामिल हैं। बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर के  वार्ड 10 से 3, वार्ड 7 से 1 और ग्रामीण इलाके में खैरझिटी से 2 तथा रोहिना, पथरिया, लिमतरी एवं सूती उरकुली से 1-1 मरीज़ को रिपोर्ट धनात्मक आया है।





प्रदेश में कल मिले थे 2100 नए केस





छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. कल रविवार को एक दिन में 2100 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं.





छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रविवार रात 11.30 बजे मीडिया बुलेटिन जारी कर बताया कि कुल नए 2100 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमें जिला रायपुर से से 711, बिलासपुर से 203, राजनांदगांव से 182, रायगढ़ से 167, महासमुंद से 125 दुर्ग से 109, बस्तर से 86, जांजगीर-चांपा से 84, बलौदाबाजार से 53, दंतेवाड़ा से 48, बालोद से 41, कांकेर से 35, सुकमा से 31, सूरजपुर से 28, सरगुजा व कोण्डागांव से 26-26, कोरबा से 25, बेमेतरा से 24, कबीरधाम व गरियाबंद से 22, धमतरी से 16, बलरामपुर से 14, बीजापुर से 12, जशपुर से 11, कोरिया व नारायणपुर से 06-06, अन्य राज्य से 07 मरीज मिलने की पुष्टि की गई हैं. मिले पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 29 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 240 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कुल नए 29 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें कसडोल विकासखण्ड से 02 मरीज, बिलाईगढ़ से 03, पलारी से 06, भाटापारा से 01, बलौदाबाजार से 12 एवं सिमगा से 05 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पाॅजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : जंगल में कुत्ता भौंका और हाथी ने ले ली महिला की जान

जिले में अब तक कुल 855 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 16347 (RTPCR - 11120 + Trunaat 1006 + Rapid Antigen kit 3426) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 855 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 611 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व अब ऐक्टिव केस की संख्या 240 हो गई है।

Balodabazar News : कलेक्टर-एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन और एसपी आई.के एलेसेला ने संयुक्त रूप से आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बलौदाबाजार शहर के निचले क्षेत्रों और बाढ़ प्रभावित ग्राम मगरचबा में राहत एवं बचाव कार्य का जायज़ा लिया। बीते दो-तीन दिनों से हो लगातार हो रही बारिश के चलते जिले की अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। शहर के निचले इलाकों और नदी-नालों के किनारे घरों में पानी भर गया है। कलेक्टर-एसपी पूरी स्थिति पर नज़र रखे हुये हैं। जिला कार्यालय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07727-223697 है। नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे चालू रहेगा। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त नम्बर पर सूचना दर्ज करा सकता है।


आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला


जिला कलेक्टर सुनील जैन आज सवेरे जिले के सभी एसडीएम से स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफसर अपनी पूरी ताकत राहत बचाव कार्य में झोंक दें। उनके निर्देश पर कौवाडीह और मगरचबा में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। खोरसी नाले का पानी में ये फंस गए थे। नगर सेना के कमांडेंट नागेंद्र सिंह एवं एसडीएम लाइफबोट के जरिये नन्ही बच्ची सहित परिवारजनों को बचाये। बाढ़ की पानी से उनके पालतू जानवरों को भी सुरक्षित स्थान पर निकाला गया।

यह भी पढ़ें : SC : राज्य अपनी मर्जी से रद्द नहीं कर सकते फाइनल ईयर के एग्जाम
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सक्रिय होकर दौरा करने को कहा है। खासकर निचले इलाकों को विशेष ध्यान दिया जाये। कलेक्टर ने कहा कि यदि बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो अथवा जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए उर उनके लिए खाने-पीने की समुचित इंतज़ाम सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में सम्पति अथवा जनहानि को नुकसान होने पर तत्काल सर्वे कर प्रकरण प्रस्तुत करने कहा है ताकि आरबीसी 6-4 के तहत सहायता स्वीकृत किया जा सके।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.