Media24Media.com: #कोरोना न्यूज अपडेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कोरोना न्यूज अपडेट. Show all posts
Showing posts with label #कोरोना न्यूज अपडेट. Show all posts

बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 73 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 1551 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना के 73 नए मरीज़ों की पुष्टि की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 3 हज़ार 29 तक पहुंच गई है। वहीं आज 50 मरीज़ों को स्वस्थ होने पर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक इलाज़ के बाद 1,443 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 1,551 है, जिनका कोविड अस्पताल, केयर सेन्टरों और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://गरियाबंद न्यूज़ :करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत





जिले में कोरोना महामारी से अब तक 35 की हुई मौत





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 1 मौत रिकार्ड की गई। सिमगा विकासखण्ड के 71 वर्षीय बुज़ुर्ग की कल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। कोविड सहित अन्य जटिल बीमारियों से वे पीड़ित थे। इसे मिलाकर बलौदाबाजार जिले में मौत की संख्या 35 हो गई है।





यह भी पढ़ें : http://WHO : कोरोना से मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है





आज कुल 521 लोगों की टेस्ट किया गया





डॉ सोनवानी ने बताया कि आज जिले में 521 लोग का कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें 73 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 13, भाटापारा से 02, बिलाईगढ़ से 11, कसडोल से 12, पलारी से 07, सिमगा से 09 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 19 मरीज़ों की पॉजिटिव रिपोर्ट शामिल है। आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों की उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित : रमन बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सरोज पांडेय हुए आउट





कल मिले थे 111 नए पॉजिटिव मरीज





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं।


बलौदाबाजार न्यूज : कोरोना कहर जारी, जिले में आज फिर 111 नए मरीज, अब तक कोरोना महामारी से 34 की हुई मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 111 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2 हज़ार 956 तक पहुंच गई है। वहीं आज 62 मरीज़ों को इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। तीन मरीज़ों की मौत भी आज रिकार्ड की गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना एवं इससे जुड़े जटिल बीमारियों से मरने वालों की संख्या 34 पहुंच गई है। आज मरने वालों में बिलाईगढ़ के 55 वर्षीय पुरुष, पलारी के लकड़िया ग्राम के 70 वर्षीय पुरुष और कोनारी गांव के 55 वर्षीय पुरुष मरीज़ शामिल हैं। वे सब कोरोना के साथ ही अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित थे।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन, दिशा निर्देश जारी





अब ऐक्टिव केस 1529 मरीज हुई





सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 111 मरीज़ों में विकासखण्ड वार जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार विकासखण्ड से 7, भाटापारा से 13, बिलाईगढ़ से 16, कसडोल से 20, पलारी से 26, सिमगा से 14 और जिला अस्पताल से 15 मरीज़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 659 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया । डॉ सोनवानी ने बताया कि फिलहाल जिले में 1 हज़ार 529 सक्रिय मरीज़ हैं, जिनका इलाज़ जारी है। वहीं 1 हज़ार 393 मरीज़ों का इलाज़ होने के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में कोरोना के कुल 2,272 नए मरीज़ों की पहचान, 2,060 मरीज़ हुए डिस्चार्ज





कल हुई थी रिकॉर्ड 178 नए मरीज की पहचान





जिले में कोरोना के 178 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। सबसे ज्यादा 44 मरीज़ पलारी विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 41 मरीज़,भटापारा विकासखण्ड से 30 मरीज़, बलौदाबाजार विकासखण्ड से 26 मरीज़, बिलाईगढ़ विकासखण्ड से 14, सिमगा  विकासखण्ड से 10 और जिला अस्पताल बलौदाबाजार से 13 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई है.


Dhamtari News : कोरोना का कहर जारी, जिले में आज 115 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 844 हुई

No comments Document Thumbnail

धमतरी : कोरोना की रफ़्तार जिले में लगातार बढ़ते ही जा रही हैं. कोरोना का कहर आज फिर फूटा हैं. जिले में आज कोरोना के 115 नए मरीजों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार 926 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 24403 सैंपल जांच किया गया हैं, जिसमें 1926 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं।





आज 61 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए, अब तक कोरोना के कुल 1055 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी से जिले में अब तक कुल मरने वालों की संख्या जिले में 27 है। अब ऐक्टिव केस की संख्या अब 1 हजार 926, जिनका कोविड अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज़ चल रहा है। शासन प्रशासन की ओर से लोंगो को जागरूक करने का प्रयास लगातार किया जा रहा हैं.





यह भी पढ़ें : http://कोरोना का कहर : रायपुर में पदस्थ कोरोना संक्रमित DSP की मौत





धमतरी शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 47 नए मरीज





जिले में आज कोरोना के 115 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 31, कुरुद ब्लॉक से 29, मगरलोड से 01, नगरी ब्लॉक से 07 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 38 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल / होम आइसोलेशन की जांच प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Balodabazar News : कोरोना कहर, जिले में आज रिकॉर्ड 178 नए मरीज, अब ऐक्टिव केस की संख्या 1483 हुई





कल बुधवार को 112 मरीज मिले थे





जिले में कल बुधवार को कोरोना के 112 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें गुजरा ( धमतरी ग्रामीण ) ब्लॉक से 43, कुरुद ब्लॉक से 27, मगरलोड से 03, नगरी ब्लॉक से 01 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र से 38 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी।


छत्तीसगढ़ लॉकडाउन : इन जिलों में लगा सम्पूर्ण लॉक डाउन, सख्ती से पाबंदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संपूर्ण लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। दुर्ग जिले में आज से लाॅकडाउन लागू हो गया है, जो तीस सितंबर तक प्रभावशील रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं ही संचालित की जा सकेंगी। जबकि, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिसमें किराना, स्टेशनरी सहित अन्य दुकानें शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों से बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। वहीं, राजधानी सहित पूरे रायपुर जिले में कल इक्कीस सितंबर की रात नौ बजे से अट्ठाईस सितंबर की रात बारह बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। 





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ न्यूज : प्रदेश में आज कुल 1949 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 37853 हुई





किराना-सब्जी दुकानें भी बंद





इस दौरान जिले में किराना और सब्जी की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। केवल मेडिकल दुकानों को निर्धारित समय में खोलने की अनुमति होगी। पेट्रोल पम्पों में केवल शासकीय वाहनों, शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, आपातकालीन चिकित्सा से संबंधित निजी वाहन, एंबुलेंस तथा एलपीजी परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहनों को ही पीओएल प्रदान किया जाएगा। 





इसी तरह, सरगुजा जिले में भी कल इक्कीस सितंबर से लाॅकडाउन लागू हो जाएगा। लाॅकडाउन अवधि में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा बिलासपुर, बलौदाबाजार, जशपुर, बालोद, सूरजपुर और धमतरी में भी बाईस सितंबर से लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ ही रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, बिल्हा, कोटा और मल्हार नगरीय क्षेत्र में भी बाईस सितंबर की सुबह छह बजे से अट्ठाईस सितंबर की रात्रि बारह बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन घोषित किया गया है।





यह भी पढ़ें : http://कोरोना महामारी: सौ साल पहले भी फैली थी ऐसी महामारी, जानें कैसी भयावह थी स्थिति





रायगढ़ में 24 सितम्बर से लॉक डाउन





रायगढ़ में चौबीस सितंबर की शाम पांच बजे से तीस सितंबर की रात बारह बजे तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। लाॅकडाउन अवधि में दवाई दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगी। वहीं, बैंकों में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कामकाज होगा। 





गौरतलब है कि बेमेतरा में तेरह से बीस सितंबर तक, मुंगेली में सत्रह से तेईस सितंबर और कबीरधाम जिले में चौदह सितंबर से आगामी आदेश तक लाॅकडाउन लागू किया गया है। इस बीच, राजनांदगांव में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बसंतपुर कृषि उपज मंडी को अब सत्ताईस सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 





महासमुन्द में लॉक डाउन की मांग





महासमुंद जिला चेंबर ऑफ काॅमर्स ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले में लाॅकडाउन लागू करने की मांग की है। इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर के निदेशक डाॅक्टर नितिन एम. नागरकर ने कहा है कि यदि हमें लाॅकडाउन से बचना है। और कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को थामना है । तो सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। 





भाजपा सांसदों ने की मांग




इस बीच, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर हर्षवर्धन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा सांसदों ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप किए जाने का आग्रह किया और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार को जरूरी निर्देश देने की मांग की।


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 60 नए मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के 60 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। इसमें सबसे ज्यादा 28 मरीज़ बिलाईगढ़ विकासखण्ड से हैं। कसडोल विकासखण्ड से 23 मरीज़, सिमगा विकासखण्ड से 8 मरीज़, पलारी विकासखण्ड से 5 मरीज़, भाटापारा विकासखण्ड से 5 मरीज़ और बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 मरीज़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।





जिले में आज कुल कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 607 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 60 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : रायपुर में 21 सितंबर से लॉकडाउन का ऐलान , अतिआवश्यक सेवाओं को इजाजत





जिले में कल मिले थे 68 नए मरीज





जिले में कल शुक्रवार को कुल 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज बलौदाबाजार ब्लॉक से मिले थे. बलौदाबाजार ब्लॉक से आज 23 नए पॉजिटिव मरीज. सिमगा से 22 मरीज, पलारी से 08 मरीज, बिलाईगढ़ से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज व कसडोल से 02 मरीज मिले थे. 


Chhattisgarh News : कोरोना कहर जारी, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 3809 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail


रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. अब लगातार कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े बढ़ते ही जा रहें हैं. कल गुरुवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 3809 मरीजों की पहचान की गई। वहीं स्वस्थ होने के उपरांत आज 2019 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं एक दिन में कोरोना महामारी से 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।






यह भी पढ़ें : http://Chhattisgarh Coronavirus Update : कोरोना संक्रमण बढ़ने से लगाया लॉकडाउन





प्रदेश में अब संख्या बढ़कर 77775 हुई






प्रदेश में नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 77775 हो गई है, जिनमें अब तक कुल 41111 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 36036 हैं। 17 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 628 हो गई है।






यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिला रायपुर से सर्वाधिक 1109 मरीज






प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए मरीज मिलने की पुष्टि की हैं. कोरोना के नए 3809 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें जिला रायपुर से 1109, रायगढ़ से 329, दुर्ग से 322, बिलासपुर से 247, बस्तर से 225, धमतरी से 166, बलौदाबाजार से 145, बालोद से 112, जांजगीर-चांपा से 100, कोरबा से 82, गरियाबंद से 80, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 76-76, कोरिया व सुकमा से 74-74, महासमुंद से 72, बेमेतरा से 71, मुंगेली से 65, राजनांदगांव से 58, सरगुजा से 51, कबीरधाम व कांकेर से 47-47, सूरजपुर से 45, कोण्डागांव से 44, बलरामपुर से 27, बीजापुर से 23, जशपुर से 21, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 20, अन्य राज्य से 01 शामिल है।






यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





प्रदेश में बुधवार को मिले थे 3189 नए मरीज






कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में जिला रायपुर से 717, राजनांदगांव से 398, रायगढ़ से 294, बिलासपुर से 293, दुर्ग से 282, जांजगीर—चांपा से 208, बलौदाबाजार से 106, कबीरधाम से 96, कोरबा से 88, कांकेर से 80, सरगुजा से 79, बालोद से 78, महासमुंद से 75, सूरजपुर से 68, कोंडागांव से 53, गरियाबंद से 50, धमतरी से 46, बेमेतरा से 37, सुकमा से 28, कोरिया व बलरामपुर से 26—26, नारायणपुर से 23, गौरेला—पेण्ड्रा—मरवाही से 21, जशपुर से 16, मुंगेली से एक मरीज शामिल हैं.






https://twitter.com/HealthCgGov/status/1306644412051546113?s=20


Chhattisgarh Coronavirus Update : कोरोना संक्रमण बढ़ने से लगाया लॉकडाउन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंगेली जिले में आज से तेईस सितंबर तक के लिए लाॅकडाउन लगा दिया गया है। जिले के लोरमी, पथरिया, सरगांव समेत पंद्रह ग्राम पंचायतों में लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर ही खोली जाएंगी। इससे पहले, कल शाम मुंगेली में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और आम लोगों को लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने की समझाईश दी। वहीं, दुर्ग जिले में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर आगामी बीस से तीस सितंबर तक लाॅकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है।





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिला कलेक्टर डाॅक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने नागरिकों से अपील की है कि वे लाॅकडाउन के नियमों का पालन करें। गौरतलब है कि जिले में अब तक सात हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, संक्रमण से साठ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के प्रभावित इलाकों में लाॅकडाउन लागू किया जा चुका है। इधर, सरगुजा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी





जांजगीर में मरीज ने की खुदकुशी  जांजगीर के कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल से भागकर खुदकुशी कर ली है। कुलीपोटा गांव के रहने वाले इस युवक ने खोखसा रेलवे फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।





काढ़ा पिलाने पर दे रहे जोर





उधर महासमुंद जिले के सभी अस्पतालों सहित होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। जिले में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उधर, बिलासपुर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। जिला कलेक्टर डाॅक्टर सारांश मित्तर ने आज शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक ली। इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आॅक्सीजन सिलेंडर देने और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर काढ़ा पिलाने की व्यवस्था करने के बारे में अपनी सहमति दी। 





सरगुजा  के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव





सरगुजा संभाग के मुख्य वन संरक्षक कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आए सभी अधिकारी और कर्मचारी क्वारेंटाइन हो गए हैं। वहीं, महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद के पंचायत सचिव की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रदेश में कल तीन हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। प्रदेश में अब तक कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा पचहत्तर हजार को पार कर गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में सैंतीस हजार से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, लगभग छत्तीस हजार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।


Balodabazar News : फिर फूटा कोरोना बम, जिले में आज रिकॉर्ड 129 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 129 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज भाटापारा ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. भाटापारा ब्लॉक से आज 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कसडोल से 34 मरीज, पलारी से 20 मरीज, बलौदाबाजार से 19 मरीज, बिलाईगढ़ से 10 मरीज व सिमगा से 09 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Lockdown : दुर्ग जिले में 20 से 30 सितंबर तक लगेगा लॉक डाउन





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 हुई





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28918 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2206 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 942 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1240 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://बलौदाबाजार न्यूज : अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय ना छोड़ने का दिया सख्त निर्देश





जिले में कल मिले थे 126 नए मरीज





जिले में कल बुधवार कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई थी. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं.


कोरोना कहर जारी : जिले में आज रिकॉर्ड 126 नए मरीज मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 1078 हुई

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, लगातार नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में आज कुल नए 126 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. आज सर्वाधिक मरीज पलारी ब्लॉक से मिलने की पुष्टि की गई हैं. पलारी ब्लॉक से आज 49 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. बलौदाबाजार से 30 मरीज, कसडोल से 18 मरीज, भाटापारा से 16 मरीज, सिमगा से 07 मरीज व बिलाईगढ़ से 06 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





यह भी पढ़ें : http://5 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला , सरकार ने जारी किया आदेश





जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज





जिले में अब तक कुल कोरोना वायरस के परिक्षण हेतु कुल 28113 सैम्पल जाँच किया गया हैं, जिसमें 2077 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 935 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 1078 मरीज हो गई हैं.





यह भी पढ़ें : http://राज्य शासन ने तय की निजी लैबों और अस्पतालों में कोरोना जांच की दर





कोरोना महामारी से अब तक 24 मरीजों की हुई मौत





कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं, वही अब तक कुल 24 मरीजों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी हैं. कोरोना महामारी से आज 02 मरीजों की मौत हुई हैं जिसमें एक पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा के वार्ड नं.6 निवासी की वैदेही अस्पताल रायपुर व एक बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरसीवां निवासी की हाई टेक हॉस्पिटल भिलाई में हुई हैं.





उपजेल में 22 पॉजिटिव केस मिले





बलौदाबाजार उप जेल में आज 22 कोविड के पॉजिटिव मरीज़ सामने आये हैं। इनमें 21 कैदी और 1 प्रहरी शामिल है। कैदियों के इलाज़ जेल में ही अलग से किया जा रहा है। एक आइसोलेटेड बैरक को कोविड केयर सेण्टर के रूप में तब्दील कर इलाज़ शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के लिए डॉ चंदेल और उनके सहायक के रूप में फार्मासिस्ट श्री बिजोरा की ड्यूटी लगाई गई है।


Balodabazar News : कोरोना जांच शिविर में मिले 48 नये पॉजिटिव मरीज, कल पलारी एवं भाटापारा के 5 गांवों में लगेगी शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले के कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर आज से सघन कोरोना जांच शिविरो का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत आज बलौदाबाजार, कसडोल, बिलाईगढ़  विकासखण्डों के कुल 7 स्थानों पर कोरोना जाँच शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 48 नये संक्रमित मरीज मिले है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रिसदा के शिविर में 170 टेस्ट किये गये है जिसमे 04 पॉजिटिव मरीज, ग्राम पंचायत करमदा 108 टेस्ट जिसमें 06 पॉजिटिव मरीज एवं ग्राम पंचायत खैन्दा (द) में  111 टेस्ट जिसमें 02 संक्रमित मरीज मिले है।





यह भी पढ़ें : http://lockdown : प्रदेश में यहाँ लगा एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन





कटगी में 101 टेस्ट में 17 पॉजिटिव मरीज





कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बोरसी में 34 टेस्ट किये गये जिसमें 01 संक्रमित मरीज, ग्राम कटगी में 101 टेस्ट में 17 संक्रमित मरीज एवं ग्राम हसुवा में 34 टेस्ट में 08 नये पॉजिटिव मरीज मिले है। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम जोरा में 100 टेस्ट किये गये है। जिसमें 10 संक्रमित मरीज मिले है। इसमें से 02 मरीज विद्युत् विभाग के कर्मचारी एवं 08 आम नागरिक शामिल है।





यह भी पढ़ें : http://छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 756 सहित प्रदेश में रिकॉर्ड 3336 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान





एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ RTPCR टेस्ट





कोरोना जाँच शिविर आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलता रहा। जिसमें एंटीजन रैपिड टेस्ट के साथ कुछ आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया है। जिसके परिणाम कुछ दिनों बाद प्राप्त होते है। इन शिविरों में ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी, मजदूर, किसानों के साथ ही शासकीय कर्मचारी, आम व्यक्ति भी बढ़-चढ़ कर  हिस्सा लिया। कलेक्टर जैन के निर्देश पर सभी एसडीएम इन शिविरों का सतत निगरानी रखें हुए है। इस तरह तीनों विकासखण्डों में आज कुल 658 टेस्ट किया गया। जिसमें 48 संक्रमित मरीज मिले है।





कल पलारी एवं भाटापारा में होगा कोरोना जांच शिविर

कल पलारी एवं भाटापारा विकासखण्डों के 5 गाँवो में होगा कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। पलारी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर, ग्राम पंचायत देवसुन्द्रा एवं ग्राम पंचायत सैहा आयोजित किये जायेंगे, उसी तरह भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तरंगा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपका में शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 3 बजे तक तय किया गया हैं।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पहचान, एक डॉक्टर की कोरोना महामारी से मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना संक्रमण के 72 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। आज कोरोना के सर्वाधिक 28 मरीज़ कसडोल विकासखण्ड से मिले हैं। पलारी विकासखण्ड से 21, बलौदाबाजार से 8 और बिलाईगढ़, भाटापारा और सिमगा विकासखण्ड से 05 - 05 मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 1,807 हो गई है। जिसमें से 930 का इलाज़ होने के बाद घर वापस चले गये हैं। जबकि 876 मरीज़ों का इलाज़ विभिन्न अस्पतालों और कोविड केअर सेन्टरों में चल रहा है।





यह भी पढ़ें : http://राहत की खबर : प्रदेश में एक ही दिन में 3953 मरीज स्वस्थ





जिले में आज कोरोना से एक मौत दर्ज की गई । कसडोल विकासखण्ड के बरपाली पीएचसी में पदस्थ डॉक्टर की मेकाहारा रायपुर में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। लगभग 65 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना के साथ अन्य बीमारियोन से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में अब मौत का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। जिसमें कोरोना सहित जटिल बीमारियों से ग्रसित 21 मरीज़ और केवल कोरोना बीमारी से 01 मरीज़ की मृत्यु होने की पुष्टि की गई हैं। जिले के कोविड अस्पताल और केयर सेण्टरों में अब केवल 170 बेड ही रिक्त हैं।






कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एक दिन में 2438 नए पॉजिटिव केस मिले, ऐक्टिव केस की संख्या 31002 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम ही नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. प्रदेश में कल शुक्रवार को एक दिन में फिर 2438 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 756163 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 58643 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक कुल 27123 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए व प्रदेश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या 31002 मरीज हो गई हैं. वही प्रदेश में एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, अब तक कुल 518 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : http://Coronavirus News : मरीज बढ़े, इस जिले में लगाया लॉक डाउन





जिला रायपुर में सर्वाधिक 715 नए केस





प्रदेश में आज शुक्रवार को 2438 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिसमें जिला रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर चांपा से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कबीरधाम से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी व सुकमा से 56 - 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ व कोंडागांव से 26 - 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02, अन्य राज्य से 09 मरीज मिले हैं. पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.





गुरुवार देर रात्रि 525 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. जिला रायपुर से 225, दुर्ग से 84, बिलासपुर 30, कोरबा से 29, रायगढ़ से 28, बेमेतरा से 17, बस्तर से 14, कोरिया से 13, कांकेर से 12, दन्तेवाड़ा से 11, धमतरी से 09, राजनांदगांव, सरगुजा व बीजापुर से 08 - 08, बलौदाबाजार व सुकमा से 06 - 06, कबीरधाम व महासमुंद से 05 - 05, बालोद से 03, सूरजपुर से 02, गरियाबंद व अन्य राज्य से 01 - 01 मरीज मिले हैं.





यह भी पढ़ें : Murder In Mahasamund : जोबा में ऐसे हुआ महाभारत, जानिए जमीन कैसे बना जी का जंजाल





प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में 25 मरीजों की मौत हुई हैं, 25 मरीजों में से 12 मरीज को-मार्बीडिटी से जिनमें जिनमें डायबिटीज, हायपरटेंशन, क्रॉनिक किडनी डिजीजेस, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियां शामिल हैं. शेष सभी की मौत कोविड केटेगरी की हैं.


कोरोना कहर जारी : छत्तीसगढ़ में आज फिर 2564 नए कोरोना पॉजिटिव की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या 28041 हुई

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ़्तार कम नहीं हो रही हैं, दिन प्रतिदिन लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं. प्रदेश में आज बुधवार को एक दिन में 2564 नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई हैं. स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल बुलेटिन जारी कर नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की हैं.





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587 https://media24media.com/corona-positive-57-new-patients-identified-in-balodabazar-district-today/





आज एक दिन में 13 मरीजों की हुई मौत





छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 719630 सैम्पल का जाँच की गई हैं, जिसमें 52932 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं. जिनमें अब तक 24414 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए तथा अब एक्टिव केस की संख्या 28041 मरीज हो गई हैं. आज एक दिन में 13 मरीजों की मौत हुई वही प्रदेश में अब तक कुल 477 मरीजों की जान जा चुकी हैं.





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





आज फिर जिला रायपुर से सर्वाधिक मरीज मिले





स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिला रायपुर से 869, दुर्ग से 308, राजनंदगांव से 281, बिलासपुर से 255, जांजगीर चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया व बस्तर से 50 - 50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी व सूरजपुर से 35 - 35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोंडागांव से 18, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 13, महासमुंद से 03 व अन्य जिला से 08 मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई हैं. आज पाए गए नए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.


Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव 57 नए मरीजों की हुई पहचान, ऐक्टिव केस की संख्या अब 587

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. लगातार पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं. जिले में आज कोरोना के 57 नए मामलों की पहचान आज की गई है। अब तक 1416 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं, वही आज 35 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं. अब तक कुल 818 मरीजों को डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 587 हो गई हैं. इनमें बलौदाबाजार और पलारी विकासखण्ड से 16 - 16 मरीज, बिलाईगढ़ में 10, सिमगा में 8, कसडोल में 5 और भाटापारा में 2 मरीज शामिल हैं। वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।





यह भी पढ़ें : Unlock : 21 सितम्बर से हाई स्कूल खोलने की तैयारी https://media24media.com/unlock-preparation-to-open-high-school-from-21-september/





कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई





जिले में आज कोरोना से आज 3 मौत भी दर्ज की गई।  इसमें बलौदाबाजार के नवापारा निवासी 79 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, कसडोल की 65 वर्षीय महिला और परसापाली (लवन) निवासी 45 साल के पुरुष शामिल हैं। उन्हें कोरोना के साथ अन्य बीमारी की भी शिकायत थी। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है।





यह भी पढ़ें : Corona News Update: अब खून के नमूनों से जांचेंगे रोग प्रतिरोधक क्षमता https://media24media.com/corona-news-update-now-blood-samples-will-test-immunity/





मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी से मिले जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर के वार्ड 2 मेन रोड से 1, सेंट्रल बैंक के बाजू से 1, कमल कॉलोनी से 1 तथा अन्य वार्डों से 3 मरीज़ों की पॉजिटिव पहचान की गई है। ग्रामीण बलौदाबाजार अंचल से पेण्डारी (पामगढ़) से 1, रवान अम्बुजा लेबर कॉलोनी से 7, भरुवाडीह से 1 और कोलिहा से 1 मरीज़ शामिल हैं।





पलारी विकासखण्ड के पलारी शहर के वार्ड 11 से 2 तथा ग्रामीण अंचल से हरिनभट्टा से 5, रोहांसी एवं सुंदरी एम से 2 - 2 और बेल्हा, छीराही, अछोली, भरवाडीह एवं लटेरा से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव कोरोना पाए गये हैं। 





बिलाईगढ़ विकासखण्ड के नगर पंचायत भटगांव वार्ड 5 से 3, बिलाईगढ़ वार्ड 5 से 1 और नगर पंचायत से 1 मरीज़ तथा गोविंद वन से 3, खरसुल और बनाहील से 1 - 1 मरीज़ की पहचान हुई है। कसडोल शहर में बलार रोड से 1, आकाश मेडिकल से 1, रामसागर पारा से 1, चाटीपाली से 1 और छरछेद से 1 शामिल हैं। सिमगा के अन्तर्गत वार्ड 13 से 2, बिजली कॉलोनी से 1, फोकट पारा से 5 और भाटापारा के संत माता कर्मा वार्ड और लखन कॉलोनी से 1-1 मरीज़ पॉजिटिव मिले हैं।


बलौदाबाजार के कोरोना जांच शिविर में 398 कर्मियों की हुई जांच, 14 पॉजिटिव केस मिले, कल लगेगी पलारी विकासखण्ड में शिविर

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ो के देखते हुए शिविरों के माध्यम से जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार विकासखण्ड के 4 स्थानों में आयोजित विशेष जांच शिविर में आज 398 कर्मियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 14 प्रकरण पॉजिटिव पाये गये हैं। पलारी विकासखण्ड के 6 स्थलों पर कल 9 सितम्बर को शिविर आयोजित की गई है।





उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन पर आयोजित शिविरों की कड़ी में जांच शिविर लगाए गए थे। जिला मुख्यालय के चक्रपाणि स्कूल सहित अर्जुनी, लाहोद एवं लवन स्थित अस्पतालों में शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाया।





स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा एंटीजन एवं कुछ लोगों के आरटीपीसीआर नमूनें लिए गए। एंटीजन के परिणाम तत्काल बता दिए गए। एसडीएम लवीना पाण्डेय द्वारा शिविरों की तमाम इंतज़ाम चाक-चौबंद रूप से की गई थी।





जिले में आज के कुल जांच 398 में से 358 एंटीजन एवं 40 आरटीपीसीआर शामिल था। चक्रपाणि स्कूल में कुल 176 टेस्ट किये गए, जिसमें 7 पॉजिटिव रिपोर्ट आये। लाहोद में 33 जांच में 4 पॉजिटिव, लवन में 126 में 1 पॉजिटिव और अर्जुनी में 63 में 2 पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं।





पलारी में कल 6 स्थलों पर होगी जांच शिविर





पलारी विकासखण्ड के 6 स्थलों पर कल 9 सितम्बर को कोरोना जांच शिविर लगेगा। विकासखण्ड मुख्यालय पलारी के बृजलाल वर्मा शासकीय महाविद्यालय सहित जर्वे, दतान (प), रोहांसी, लछनपुर और गिधपुरी पीएचसी में कोरोना जांच शिविर आयोजित किया गया है। शिविर सवेरे 11 बजे से शुरू होगा, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
शिविर में विकासखण्ड पलारी के पटवारी, कोटवार से लेकर समस्त राजस्व अमला, पंचायत सचिव, रोज़गार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, आरएईओ, थाना प्रभारी एवं स्टाफ आकर जांच कराएंगे।





कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने मैदानी अमले को इन शिविरो में भेजकर जांच करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पलारी के चयनित स्थलों पर शिविर सम्बन्धी तमाम तैयारियां पूरी हो गई हैं।


बलौदाबाजार न्यूज : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 19 नये मरीज़ों की हुई पहचान, एक मरीज़ की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार : जिले में कोरोना के रविवार को 19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये। जबकि इतने ही संख्या में 19 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। वही कोरोना महामारी से एक मरीज मौत हुई, भाटापारा निवासी लगभग 50 वर्षीय एक मरीज़ की आज मौत हो गई। वह कोरोना सहित कई और बीमारियों से पीड़ित था। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 1 हज़ार 175 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 729 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज की संख्या 438 हो गई हैं, जिनका जिला कोविड अस्पताल बलौदाबाजार सहित संकरी, कसडोल और बिलाईगढ़ के कोविड केअर सेण्टरों में सफल इलाज़ चल रहा है। मौत की संख्या भी अब 8 हो गई है। 





मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज़ सोनवानी ने बताया कि आज मिले 19 प्रकरणों में सबसे ज्यादा 12 मरीज़ बलौदाबाजार से हैं। कसडोल और पलारी विकासखण्ड से 3-3 मरीज और 1 मरीज़ भटापारा शहर से है। बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी से 1, लश न्यू कॉलोनी से 2, वैष्णव कॉलोनी से 1, सिविल लाइन से 1 तथा अन्य वार्ड से 2 मरीज़, अम्बुजा कॉलोनी से 4 और मिशन परसा भदेर से 1 मरीज़ शामिल है।





कसडोल के हदहापारा वार्ड 7 से 1, तहसील ऑफिस से 1, पारसनगर सेक्टर 2 से 1, भाटापारा के आदर्श कॉलोनी खोखली रोड से 1, पलारी विकासखण्ड के बघेल कॉलोनी पलारी से 1, सिंघोरा से 1 तथा रोहांसी वार्ड 16 से 1 मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।


राज्य का स्वास्थ्य विभाग बीमार, कोरोना मरीजों का निजी अस्पतालों में हो मुफ्त उपचार - अमित जोगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ में 80% ICU बिस्तर, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर डॉक्टर निजी अस्पतालों में हैं। सरकारी अस्पतालों के भरोसे मात्र 20% लोगों का ही इलाज हो सकता है। सरकार ने अपनी इस बेहद सीमित क्षमता को बढ़ाने के लिए विगत 3 महीनों में कोई ठोस कदम नहीं लिए हैं।





अमित जोगी ने कहा सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों को उपचार के वास्तविक खर्चे (actual cost) से आधे से भी कम दरों में लोगों का इलाज करने का फ़रमान जारी कर दिया जिसका ये नतीजा है कि आज से उन्होंने गरीब और बिना बीमा वाले मरीज़ों के उपचार के लिए अपने दरवाज़े बंद कर दिए हैं और कई मरीज़ों को तो बीमारी की अवस्था में ही डिस्चार्ज करने के लिए विवश हो गए हैं।  अमित जोगी ने अत्यंत दुःख के साथ प्रश्न करते हुए कहा कि सरकार बताए ये लोग अब कहाँ जाएँगे ? 









अमित जोगी ने कहा महामारी की विस्फोटक स्थिति को क़ाबू करने के लिए सरकार अपना आदेश वापस ले और सभी राशन कार्ड धारी COVID-19 मरीज़ों का  प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का पहले से सम्पूर्ण खर्चा (in advance) स्वयं वहन करने का ऐलान करे। क्योंकि हक़ीक़त यह है कि छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों की भागीदारी के बिना यूनिवर्सल हेल्थ केर और कोरोना की जंग जीतना असम्भव है।


Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।

Balodabazar News : जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मरीज की हुई पहचान, अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की रफ्तार थमती नजर नही आ रही हैं वही जिले में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। जिले में आज कुल 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। आज शुरू में केवल 9 मरीज़ थे। अभी देर रात 25 नए मरीज मिलने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना रुकने का नाम नही ले रहा, प्रदेश में आज 557 पॉजिटिव सहित 06 की मौत, जानिए आंकड़े

आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बलौदाबाजार से 09 मरीज, कसडोल से 07 मरीज, भाटापारा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ से 06 मरीज, पलारी से 05 मरीज व सिमगा से 01 मरीज मिले हैं।

अब तक जिले में कुल 630 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 500 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वही 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब ऐक्टिव केस की संख्या 128 हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : Unlock News : छत्तीसगढ़ में भीतर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर ई-पास की जरूरत नहीं, जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में आज 557 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं, जिसमें जिला रायपुर से 215, रायगढ़ से 64, जांजगीर-चांपा से 48, राजनांदगांव से 41, बिलासपुर से 35, दुर्ग से 28, बस्तर से 17, महासमुंद से 15, कोरिया से 13, जशपुर व कांकेर से 10-10, बालोद से 08, कोरबा व कोण्डागांव से 07-07, बलौदाबाजार, सरगुजा व सूरजपुर से 06-06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद व सुकमा से 04-04, मुंगेली व दन्तेवाड़ा से 02-02, धमतरी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बीजापुर व अन्य राज्य से 01-01 मरीज शामिल है। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं 504 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,677 है।

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.