Media24Media.com: road accident in mp

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label road accident in mp. Show all posts
Showing posts with label road accident in mp. Show all posts

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश हादसों का गढ़ बन गया है। ताजा मामला शहडोल जिले का है, जहां बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रही थी। हादसे में 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 10 की हालत ज्यादा नाजुक है। हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप में सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही ADGP डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य समेत एसपी एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। वहीं ब्यौहारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिकअप में 42 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान बलवंत सिंह उम्र 20 साल, मालिक गोंड उम्र 55 साल, बुधमान उम्र 45 साल, रामबहोर गोंड, उम्र 45 साल और दीपक सिंह गोड उम्र 15 साल के रूप में हुई है। 

हादसे को लेकर CM शिवराज ने जताया दुख

हादसे को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियों के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दिवंगतों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 

सड़क हादसे में रेलवे अफसर और प्रोफेसर समेत 5 लोगों की मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगी

No comments Document Thumbnail

MP हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। इसी बीच प्रदेश के 2 बड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है। भोपाल में हाईस्पीड कार ट्रक में घुसने से रेलवे के अफसर और उनकी प्रोफेसर भांजी की मौत हो गई। वहीं खंडवा में नई गाड़ी पलटने से दो भाई और एक मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।  

जानकारी के मुताबिक रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस के DGM और उनकी प्रोफेसर भांजी शाजापुर से भोपाल लौट रहे थे। परवलिया थाने से 1 किमी आगे उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग्स फट गए। परवलिया थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया कि भोपाल के शाहपुरा निवासी 57 साल योगेश चौधरी सोमवार को मक्सी-पचौर के बीच बन रही रेलवे लाइन का निरीक्षण करने गए थे। 

वापस लौटते समय वे शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में प्रोफेसर भांजी अनुभवा जैन (उम्र 32) को साथ लेकर भोपाल आ रहे थे। खंडवा में ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे में 5 साल के बच्चे समेत दो भाइयों की मौत हो गई। घटना रोशनी गांव से चार किमी दूर बाराकुंड फाटक के पास हुई। परिवार नागपुर में रहता था। मूल रूप से रीवा के रहने वाले हैं। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। खंडवा में भी कार दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। 

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

चित्रकूट में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 37 घायल

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट का है, जहां रविवार शाम को तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 50 साल की महिला की मौत हो गई है। जबकि 37 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सतना के जिलाधिकारी अनुराग वर्मा ने  बताया कि इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है और 37 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी 33 घायलों का चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। अनुराग वर्मा ने कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं और चित्रकूट की तीर्थयात्रा पर थे। 

घायलों की सहायता के निर्देश 

उन्होंने कहा कि एक ऑटो को बचाने के प्रयास में तीर्थयात्रियों से भरी बस सड़क से फिसल कर पलट गई। हादसा सतना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध गुप्त गोदावरी धाम के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 65 या उससे ज्यादा लोग सवार थे। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों की सहायता के निर्देश दिए हैं। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

सड़क हादसों से भरा रहा रविवार, 6 जिलों में हुए हादसे में 15 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। इसी बीच प्रदेश में रविवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। यहां के 6 जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सड़क हादसे सतना, दमोह, मंडला, गुना, दतिया और रतलाम जिले में हुए हैं। कोलगवा थाना निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को सतना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर अमरपाटन थाना क्षेत्र में इटमा नदी के पास एक ट्रक ऑटो-रिक्शा के ऊपर पलट गया।

इस हादसे में ऑटो-रिक्शा चालक समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में ऑटो-रिक्शा चालक, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इस बीच दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि जिले के तेजगढ़ के लकलका गांव के पास कोहरे के चलते 2 बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें रामलाल यादव (उम्र 20), राजेंद्र यादव (उम्र 28) और तीरथ (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ASP ने दी घटना के बारे में जानकारी

ASP ने बताया कि इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे जबलपुर रेफर किया गया है। जबकि दूसरे का दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ASP सिंह ने बताया कि दमोह जिले में ही कुम्हारी थाना अंतर्गत चील घाट के पुल पर रविवार की सुबह दमोह से रीवा जा रही एक कार कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिसमें सवार कवींद्र तिवारी नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैभव तिवारी नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूरों की मौत

इधर, मंडला जिले के बिछिया पुलिस थाना प्रभारी एस राम मरावी ने बताया कि एक अन्य हादसे में एक ट्रैक्टर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश पेट्रोल पंप के पास पलट जाने से उसमें सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संजू मरकाम (उम्र 18), नंदू मरावी (उम्र 18) और संदीप धुर्वे (उम्र 17) के रूप में की गई है। मरावी ने बताया कि घायल व्यक्ति को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कार की चपेट में आने से 2 लोगों की गई जान

चांचौड़ा पुलिस थाना प्रभारी रवि गुप्ता ने बताया कि गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पैदल चल रहे बलवीर सहरिया (उम्र 40) और उसके भतीजे फूल सिंह (उम्र 26) की मौके पर ही मौत हो गई। नगर निरीक्षक राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि दतिया में झांसी राजमार्ग पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क पर गिरी महिला को कार ने रौंदा

वहीं रतलाम जिले के सैलाना कस्बे में तेज रफ्तार कार के कुचले जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई। ये घटना एक CCTV कैमरे के दायरे में हुई। सैलाना पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश ने बताया कि मृतका की पहचान मनीषा परिहार (उम्र 40) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त मनीषा अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और कार से कुचलने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में महिला का भाई घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार ड्राइवर की तलाश  की जा रही है।

हादसों से भरा रहा नए साल का दूसरा दिन, 7 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में नए साल का दूसरा दिन भी हादसों से भरा रहा। दरअसल, अलग-अलग जिले में हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल है। पहला मामला MP के ग्वालियर का है, जहां घाटीगांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। परिवार उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। परिवार उत्तरप्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है। हादसे में दादा-पोता समेत तीन की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण कार ड्राइवर को सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखा, जिससे ये हादसा हुआ।

 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को निकाला गया। उसमें फंसे तीन लोगों को निकाला गया, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। इसी कार के पीछे एक अन्य कार में मृतकों के अन्य परिजन और दोस्त आ रहे थे। हादसे की खबर उन्होंने ही पुलिस को दी है। मृतक में रोहित भी था, जिसने शाम को उज्जैन से निकलते समय सभी की एक सेल्फी अपने मोबाइल से ली थी। ये उनके जीवन की आखिरी सेल्फी थी।

UP का रहने वाला था परिवार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले 50 साल के रमेशचंद्र शर्मा पुत्र श्याम बाबू शर्मा का लोहे का कारोबार है। वो दो दिन पहले परिवार और दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए उज्जैन स्थित महाकाल आए थे। उनकी कोई मनोकामना पूरी हुई थी। दर्शन करने के बाद जब वह वहां से मैनपुरी के लिए निकल रहे थे। कार रमेशचन्द्र का बेटा शिवाजी शर्मा चला रहा था। पीछे दूसरी कार में अन्य दोस्त और रिश्तेदार थे। हादसे में आगे की सीट पर सवार रमेश चन्द्र शर्मा (50) निवासी मैनपुरी, उनका पोता सोहम शर्मा (08), पड़ोसी रोहित गुप्ता (22) की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कार में सवार ड्राइवर शिवाजी शर्मा और उसकी मां ओमवती शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 

नदी में गिरी बस, 3 लोगों की मौत

दूसरा मामला भी MP का है, जहां के अलीराजपुर में खंडवा-बड़ौदा रोड पर पुलिया की रेलिंग तोड़कर बस 15 फीट नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 28 लोग घायल हैं। इनमें 7 बच्चे हैं। 1 बच्चे को इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस गुजरात के भुज से बड़वानी जा रही थी। वहीं बस ड्राइवर हादसे के बाद से फरार है। 

कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस वजह से ये हादसा हुआ। अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प और SP मनोज कुमार घटनास्थल से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने CMHO, सिविल सर्जन और अन्य डॉक्टर्स को घायलों का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। अलीराजपुर SP मनोज सिंह ने कहा कि ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये स्थानीय बस है। फिटनेस सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन की जांच कर रहे हैं। 

ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

तीसरा मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है, जहां हुए भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने उसे इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका एक पैर कटकर अलग हो गया, जिसकी वजह से कुछ देर बाद ही उसकी जान चली गई। हादसे के वक्त अधेड़ बस बना रहे ड्राइवर और हेल्पर को टार्च दिखा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उसे रौंदा फिर बस से जा टकराया। इससे 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा बालोद-कांकेर जिले की सीमा पर गुरूर थाना के चारामा के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर की तरफ से एक बस जगदलपुर जा रही थी। तभी रास्ते में करीब रात 11 बजे बस खराब हो गई, जिसके कारण बस को नेशनल हाईवे 30 में मुजलगोंदी चारामा के पास रोका गया था। बस का ड्राइवर और हेल्पर उसे बनाने में लगे थे। इस दौरान उन्हें लाइट की जरूरत थी, जिसके चलते नरेश उन्हें टार्च दिखा रहा था। इतने में पीछे से आई ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक सीधे बस से टकरा गई। इससे 2 अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है।

बताया जा रहा नरेश गुप्ता गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। वहीं घायल महिला खुशबू (उम्र 48) भी अहमदाबाद की ही रहने वाली है। नरेश गीदम में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उससे पहले ही ये हादसा हो गया है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला को रायपुर रेफर किया गया। एक अन्य महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना में घायल एक महिला का नाम अभी नहीं पता चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में 3 बैंक कर्मियों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला खरगोन जिले का है, जहां के बागरदा गांव में हुए सड़क हादसे में 3 बैंक कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज इंदौर में चल रहा है। वहीं मरने वालों में दो बैंक कर्मचारी हिमाचल प्रदेश और एक पंजाब का रहने वाला था। 

जानकारी के मुताबिक विपिन गूजर (उम्र 25) पटियाला (पंजाब),  अक्षित गौतम (उम्र 26) कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और  सूरज राजपूत (उम्र 26) चपडू (रायपुर भट्टयान, हिमाचल प्रदेश) जिले के करही और सूरज कसरावद में कार्यरत थे। सभी दो दिन की छुट्टी होने के कारण इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान बागरदा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में तीन बैंक कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

दर्दनाक: दो वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 5 लोगों की मौत, 3 घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in India) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है, जहां एक ट्रैक्स और ऑटो में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। 


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक घटना NH 52 की है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही SP प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

ट्राला ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 महिला समेत 1 बच्चे की मौत, 5 से ज्यादा लोग घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश हादसों का गढ़ बन रहा है। प्रदेश में रोजाना सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के मंडला जिले का है, जहां बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्राला ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 3 महिला समेत 1 बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हालांकि इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। 


घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिनेका बायपास की है। जहां एक ऑटो में महिलाएं झिकराघाट से लौटकर बिनेका जंतीपुर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्राला ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग राज्यों के सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत, 22 से ज्यादा घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की कई खबरें सामने आती रहती है। वहीं इन हादसों में रोजाना 10 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे का है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 बारातियों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हैं।


उत्तराखंड में कुदरत ने फिर बरपाया कहर , बादल फटने से 3 की मौत, 4 लापता 


दरअसल, मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात बारात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक बारात से लौटते समय बस खराब हो गई थी। 




वहीं देर रात करीब 1 बजे रोड किनारे खड़ी बस को दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।


निजी बस ने मारी बारातियों से भरी बस को टक्कर


घटना की जानकारी मिलते ही SP सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बारात जनपद संभल के छपरा गांव से आई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक एक निजी बस ने बारातियों से भरी हुई बस को टक्कर मार दी। फिलहाल रोड को प्रशासन ने खुलवा दिया है। वहीं मामूली घायलों को बेहजोई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान , वीरपाल (उम्र 60), हप्पू सिंह (उम्र 35), छोटे (उम्र 40),  राकेश सिंह (उम्र 30), अभय (उम्र 18), विनीत कुमार (उम्र 30) के रूप में हुई है, जो छपरा गांव के रहने वाले थे। जबकि भूरे (उम्र 25) कौआ खेरा गांव का रहने वाला था।


खाई में गिरी यात्रियों से भरी जीप, 8 की मौत


वहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे टूरिस्ट प्लेस तोरणताल में रविवार को यात्रियों से भरी जीप खाई में गिर गई। इस हादसे में  8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले में हुआ है। मरने वाले सभी लोग बड़वानी के चैरवी और सेमलेट के रहने वाले थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। हादसा इतना भयानक था कि खाई में दूर तक लाशें बिखर गईं थी।


जीप में सवार थे 20 से 25 लोग


पुलिस के मुताबिक जीप में 20 से 25 लोग सवार थे। रास्ते में जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में घायल लोगों को तोरणताल और महासवाद के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। 5 घायलों को नंदूरबार जिला अस्पताल भेजा गया है। देर रात तक पहाड़ी में लोगों की सर्चिंग जारी रही। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.