Media24Media.com: West Bengal News

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label West Bengal News. Show all posts
Showing posts with label West Bengal News. Show all posts

नदी में डूबने से विदेशी महिला समेत 2 इस्कॉन भक्तों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां मायापुर में नदी में डूबने से दो इस्कॉन भक्तों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। उनके नाम लीला अवतार दास (उम्र 35) और मलय साहा (उम्र 21) हैं। लीला विदेश से आई थी। वो जन्म से चीनी नागरिक हैं। उनके शव मायापुर के बामुनपुकुर में गंगा घाट से बरामद किए गए। हालांकि इस मौत का रहस्य बढ़ता ही जा रहा है। 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुधवार शाम इस्कॉन मायापुर के एक कंप्यूटर कार्यकर्ता मलय साहा और उनके प्रसिद्ध विदेशी लीला अवतार ने बामुनपुकुर में गंगा घाट गए थे। वहां वे एक नाव पर सवार हुए। स्थानीयों के मुताबिक मलय साहा कंप्यूटर वर्कर थे और युवती गंगापार के किनारे किराए के मकान में रहती थी। दोनों मायापुर स्थित इस्कॉन के भक्त हैं। वे दोनों दोस्त थे। 

कुछ लोगों का कहना है कि उनके बीच प्यार था। कभी-कभी वे इलाके में घूमते थे। कई स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वापस नहीं लौटने पर रात 10 बजे तलाश शुरू हुई, तो नाव के नीचे से कुछ शव बरामद हुए हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बुधवार शाम नौका विहार के लिए गए थे। उसी समय लीला असंतुलित होकर नदी में गिर गई। उसे बचाने के लिए मलय ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों को ही तैरना नहीं आता था, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। 

पुलिस ने की थी तलाश शुरू

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। रात साढ़े 10 बजे के करीब नदी के किनारे से विश्वरूप का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की शव पर सबसे पहले नजर पड़ी थी। उसके कुछ देर बाद लीला का भी शव नदी में मिला।  बता दें कि मायापुर में इस्कॉन का वैश्विक मुख्यालय स्थित है। 

होली पर आते हैं बड़ी संख्या में भक्त

होली के मौके पर देश-दुनिया से बड़ी संख्या में इस्कॉन भक्त यहां आते हैं। एक इस्कॉन भक्त ने कहा कि महाप्रभु के आविर्भाव दिवस से पहले इस तरह की घटना से शोक व्याप्त हो गया है। प्रथम दृष्टतया इसे दुर्घटना ही माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने नवद्वीप थाने की मायापुर चौकी से दोनों शवों बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल नवद्वीप पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

BSF जवान ने साथी को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का है, जहां एक कैंप में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान ने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास काकमारीचर BSF कैंप की है। कैंप अर्धसैनिक बल के बरहामपुर सेक्टर के अंतर्गत स्थित है, जो राज्य की राजधानी कोलकाता से लगभग 230 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों को स्थानीय पुलिस ने बुलाया था, जिसके बाद उनके बीच झड़प हो गई। 

अधिकारियों ने कहा कि हेड कांस्टेबल जॉनसन टोप्पो ने कथित तौर पर अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल एसजी शेखर को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार दी। अधिकारियों ने कहा कि वे दोनों बल की 117 वीं बटालियन से संबद्ध थे। उन्होंने बताया कि ये घटना तब हुई जब वे सीमा पर नाइट ड्यूटी खत्म कर अपनी चौकी पर लौटे थे।

इस वजह से हुआ झगड़ा

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें सोमवार को रामनगर पुलिस थाने में पेश होने के लिए समन जारी किया था, जिसके बाद कथित तौर पर दोनों सैनिकों के बीच टकराव हो गया और टोप्पो ने शेखर पर गोली चला दी। मामला पिछले साल सीमा पर एक किसान को कथित तौर पर हिरासत में लेने से संबंधित है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि BSF ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' का आदेश दिया है। पुलिस में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।  

5 जवानों की मौत

बता दें कि इससे पहले पंजाब के अमृतसर के एक कैंप में BSF के जवान ने अपने 4 साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में चार जवान और उन पर गोली चलाने वाला जवान भी मारा गया था। देश में आए दिन जवानों के बीच आपसी संघर्ष की खबरें सामने आ रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।  

दहेज के लिए मना करने पर पति ने जिंदा जलाकर की पत्नी की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या के मामले लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल का है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। बदबू आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो उसने कहा कि वो मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा, तो महिला जलते हुए मिली। पुलिस के मुताबिक आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी के रहने वाले सुधीर नोनिया से हुई थी। 

गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा। धुंए और बदबू के बारे में पूछने पर सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वो कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए घटना का वीडियो बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ कुलदीप एसएस ने बताया कि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

दहेज के लिए बेटी को मार डाला: परिजन

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज मे लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20 हजार रुपए का ब्लेजर चाहिए था। ये बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। ये सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

दूसरे कमरे में सो रहा था बेटा 

जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला को जलाया जा रहा था। उस वक्त उसका डेढ़ साल का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला अपने बच्चे को दूध पिला कर सोने के लिए दूसरे कमरे में छोड़ कर आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

पुलिस ने दी ये जानकारी

बताया जा रहा है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वो यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद कुछ भी कहने की बात कह रही है।

इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी आग, तीन लोगों की मौत, 44 घायल

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हल्दिया नगर निगम के चेयरमैन ने बताया कि आग की चपेट में आने से 44 लोग घायल हुए हैं। 

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'इंडियन ऑयल कोर्पोरेशन, हल्दिया में लगी आग की घटना से बेहद दुखी हूं। तीन कीमती जानें चली गई हैं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारजनों के साथ हैं। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कोलकाता लाया गया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हों, इसके लिए पश्चिम बंगाल की सरकार सभी सहयोग देगी।' 

वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा कि ये घटना रिफाइनरी की एक इकाई में शटडाउन संबंधी काम के दौरान हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हुए। IOC के मुताबिक आग को बुझा दिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 44 घायलों में से 37 को कोलकाता के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि 7 अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

10 गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

जानकारी के मुताबिक आग हल्दिया में इंडियन ऑयल फैक्ट्री के गेट नंबर 1 के अंदर लगी थी। IOC के कैंपस में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। इसके बाद प्लांट को शटडाउन किया जा रहा था। तभी एक विस्फोट हुआ और आग लग गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों की मदद से आग को बुझा दिया गया है।

पहले भी लग चुकी है आग

बता दें कि औद्योगिक नगरी में इसी साल एक और भीषण आग लगने की घटना हुई थी। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में 3 अगस्त को अचानक आग लग गई थी। इस आग में तीन मजदूर घायल हो गए थे। इस प्लांट के पाइपलाइन में आग लगी थी, जिसने देखते ही देखते भयानक आग का रूप ले लिया था। आग एक नेफ्था भंडारण टैंक में एक पटाखा इकाई की मरम्मत के दौरान लगी थी। जब तक नेफ्था टैंक में नेफ्था खत्म नहीं हो गया तब तक आग जलती रही। वहीं 24 नवंबर में राजधानी कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि उसने आस-पास के गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया था। 

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका ने प्रेमी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में रोजाना हत्या, दुष्कर्म और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कटवा के सर्कस मैदान इलाके का है, जहां एकतरफा प्रेम का अजीबों-गरीब मामला सामना आया है। यहां शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद प्रेमिका ने पहले उसके गाल पर किस किया। उसके बाद से गोली मार दी। हालांकि प्रेमी बाल-बाल बच गया।


पुलिस के मुताबिक मनीषा खातून नाम की युवती ने बुधवार रात को करीब साढ़े 8 बजे कटवा सर्कस मैदान की एक गली में अपने प्रेमी को बुलाया। इस दौरान उसने युवक से कुछ देर बात की और शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रेमी ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बगान पाड़ा की मनीषा खातून का कटवा के केसिया माठपाड़ा के रहने वाले लाल चंद शेख से करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दहेज की मांग करने का आरोप


लोगों के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण प्रेमी लालचंद शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उसे लेकर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ था। वहीं प्रेमी लालचंद का कहना है कि उसकी प्रेमिका के साथ किसी और का अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से वो अलग हो गया था। इसके बाद प्रेमिका एक साल पहले कटवा छोड़कर चली गई थी और झारखंड में रहने लगी थी। हालांकि मनीषा बीते मंगलवार की रात झारखंड से कटवा के घर लौटी थी। प्रेमी लालचंद ने आरोप लगाया है कि मनीषा ने उसे सर्कस मैदान की एक गली में बुधवार रात साढ़े आठ बजे मिलने के लिए कहा। यहीं पर सुनियोजित फायरिंग हुई। गोली उसके प्रेमी की जैकेट में जा लगी और बाहर निकल गई। लाल चांद बाल-बाल बच गया। इसी बीच प्रेमिका तुरंत लापता हो गई।

जांच में जुटी पुलिस


गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही कटवा थाने की पुलिस पहुंची और प्रेमी लाल चंद को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है। वहीं लड़की के परिवार का दावा है कि मनीषा अपने बॉयफ्रेंड के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थी। इसके बजाय लालचंद ने उसे मजबूर कर दिया। लालचंद के पास बंदूक थी। किसी तरह वहां से गोली निकल गई। इस बीच कटवा थाना पुलिस ने आरोपी मनीषा खातून की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा मनीषा को बंदूक कैसे मिली, उसके साथ कोई और था या नहीं और उसे क्यों गोली मारी इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मां और 2 बच्चों की संदिग्ध मौत, गलत इलाज के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल के दासपुर गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। वहीं मामले में पुलिस ने गलत इलाज के आरोप में गांव के डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दासपुर पुलिस ने कहा कि महिला और उसके दो बच्चों की मौत ग्रामीण डॉक्टर के गलत इलाज के कारण हुई है। जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या ग्रामीण डॉक्टर वास्तव में पेशेवर है और क्या उसके पास सभी प्रमाण-पत्र हैं। आरोपी को रविवार को घाटल कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक दासपुर थाना क्षेत्र के ज्योत गोरवधन गांव के रहने वाले सुशांत बेरा की पत्नी मौमिता बेरा ( उम्र 34), 11 साल की बेटी अभिषेक्ता बेरा और 6 साल के बेटे अभिषेक बेरा की शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि काम के सिलसिले में सुशांत बेरा एक दिन बाहर गए थे। शुक्रवार से परिवार के तीनों सदस्यों को उल्टी के साथ-साथ शौच की शिकायत हो रही थी। उसके बाद शनिवार की सुबह मौमिता और उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से बीमार हो गए।

अस्पताल ले जाते समय मां-बेटे की मौत

लोगों का कहना है कि दासपुर प्रखंड 2 के सोनाखली अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में  बच्ची की भी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए दासपुर थाने ले गई। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि मौत किसी भी तरह के फूड प्वाइजनिंग से हो सकती है। हालांकि पूरी घटना का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

डायरिया से इलाज के दौरान महिला की मौत

मृतक के परिजनों के मुताबिक मौमिता और उसके दो बच्चे दोनों ही बीमार थे। पहले वे इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल गए। वे भी उस डॉक्टर से दवा लेने लगे। उसके बाद मौमिता और उनके बच्चे बीमार हो गए। इसी बीच मुर्शिदाबाद में डायरिया का इलाज करा रहे 19 लोगों में से शनिवार को एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डायरिया से उसकी मौत हुई है। मुर्शिदाबाद घटना से मुर्शिदाबाद-जियागंज प्रखंड के दहापारा ग्राम पंचायत के कमला पुष्करिनी गांव में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में एक ट्यूबवेल से पीने के पानी का उपयोग हर कोई करता है। स्थानीय लोगों को अंदेशा है कि यह बीमारी इसी पानी से है। प्रशासन ने ट्यूबवेल से पानी एकत्र कर जांच के लिए भेजा है। प्रशासन ने ट्यूबवेल से पानी लेना बंद कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

प्रेमिका के साथ बहस के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का है, जहां वीडियो कॉल पर प्रेमिका के साथ बहस होने के बाद एक युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक ये घटना रानीनगर में BSF के शिविर के इलाके में रविवार आधी रात के करीब हुई। वहीं गोताखोर और BSF के जवानों ने मृतक के शव को तीस्ता नदी से बरामद किया है। युवक का शव तीस्ता ब्रिज से पांच किमी दूर सुकांता नगर कॉलोनी से सटी तीस्ता नदी से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि धीरज प्रजापति नाम का युवक (उम्र 29) अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जिससे नाराज होकर वो पुल से तीस्ता नदी में कूद गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को युवक बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर घर से निकला था। उसने गली में शराब भी पी थी। बाद में परिवार के सदस्यों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉल की। 

BSF के जवान हैं मृतक के भाई-भाभी 

फोन कॉल के दौरान वो तीस्ता ब्रिज पर चढ़ गया और नदी में कूद गया। सब कुछ एक पल में खत्म हो गया। युवक का परिवार मध्य प्रदेश में रहता है, जिन्होंने रानीनगर इलाके में मकान बना लिया है। भाई मनोज प्रजापति और उनकी पत्नी दोनों ही BSF के जवान हैं। उन्होंने भाई धीरज प्रजापति के लिए घर के सामने एक दुकान ली थी। धीरज वहां कारोबार करता था।

कई घंटों बाद मिला शव

परिवार के एक रिश्तेदार ने कहा कि 'धीरज मेरे दोस्त का भाई था। उन्होंने बीती रात करीब साढ़े 12 बजे भाई और भाभी को वीडियो कॉल की। इसी दौरान उसने तीस्ता ब्रिज से छलांग लगा दी। तुरंत उसके भाई और BSF तलाशी लेने पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर सुबह मैंने नाव की तलाश शुरू की। पुलिस आ गई है। काफी मशक्कत के बाद लाश मिली।

पति-पत्नी के बैग से मिले 40 पिस्तौल, बस की तलाशी के दौरान हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल पुलिस को पति-पत्नी के बैग से 40 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिले हैं। ये खुलासा झारखंड के धनबाद से पश्चिम बंगाल आ रही बस की तलाशी के दौरान हुआ है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और हथियारों को जब्त कर लिया है। बंगाल STF ने सोमवार को डानकुनी टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। 

जानकारी के मुताबिक बस झारखंड के धनबाद से कोलकाता आ रही थी। बंगाल STF को खुफिया जानकारी मिली थी कि हथियारों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उन्होंने बस को डानकुनी टोल प्लाजा के पास रोक लिया और तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान बैग से 6 MM और 9 MM के 40 पिस्तौल बरामद किए गए। इनमें से ज्यादातर के पुर्जे अलग-अलग थे।

आरोपी मुंगेर से ला रहे थे हथियार

पुलिस का कहना है कि तस्कर आग्नेयास्त्रों के पुर्जों को अलग रखते हैं, क्योंकि बंदूकों की तस्करी करना ज्यादा जोखिम भरा होता है। पुलिस के मुताबिक ये सभी हथियार बिहार के मुंगेर से आ रहे थे। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इन तस्करों का मुख्य सरगना कौन हैं। बता दें कि राज्य के चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। उससे पहले बंगाल STF को बड़ी कामयाबी मिली है। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के समय भी जब्त हुए थे हथियार

कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी मात्रा में तमंचा बरामद किए गए थे। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। उस समय STF और समशेरगंज पुलिस ने डाक बंगला पाकुड़ रोड पर तलाशी ली थी। वहां से आग्नेयास्त्र और भारी मात्रा में बम बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। टेंपू मंडल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक टेंपू बिहार का रहने वाला था। उसका घर मुंगेर में था। उसके पास से 7.75 MM की पिस्टल, कारतूस और बम बनाने वाले कई मसाले बरामद किए गए थे।

बारिश और बिजली का कहर: जमे पानी में करंट लगने से 2 लड़कियों की मौत, 3 दिनों में 6 लोगों ने गंवाई जान

No comments Document Thumbnail

पश्चिम बंगाल  (West Bengal) के दक्षिण दमदम इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान जमे पानी में बिजली करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से दक्षिण दमदम इलाके में दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। वे आपस में सहेली थीं। करंट लगने से 3 दिनों में 6 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से जमे पानी में बिजली का करंट लगने से पूरे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। बिजली का करंट लगने से हो रही मौत को लेकर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। जबकि स्थानीय स्तर पर इसे लेकर आक्रोश है। 


बुधवार की रात मोतीझील इलाके में करंट लगने से दो लड़कियों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण पूरा सड़क जलमग्न था। एक लड़की ने पास से गुजरते हुए लैंपपोस्ट को छू लिया और उसे करंट लग गई। उसे बचाने की कोशिश में उसकी सहेली भी करंट की चपेट में आ गई। मृतकों की पहचान श्रेया बनिक (12) और अनुष्का नंदी (13) के रूप में हुई है। दक्षिण दमदम नगर पालिका के वार्ड 9 के सुरजीत रॉय चौधरी ने दोनों लड़कियों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'दुर्घटना में किसी का हाथ नहीं है। दमदम की जल निकासी व्यवस्था बागजोला नहर पर निर्भर करती है। यह बहुत बुरा लग रहा है। मैं और क्या कह सकता हूं, लेकिन अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।'

एक को बचाने के चक्कर में दूसरी की भी मौत

करंट लगने से हुई मौत के बाद दक्षिण दमदम के श्रेया बनिक और अनुष्का नंदी के घरों में मातम पसरा हुआ है। बुधवार शाम अनुष्का पढ़ाई के लिए जा रही थी। बगल में उनकी दोस्त श्रेया का घर है। अनुष्का की मां ने कहा कि वह घर के सामने सड़क पर चल रही थी। विपरीत दिशा से दूध की गाड़ी आई तो किनारे हट गई और लैम्पपोस्ट को पकड़ लिया और उसे करंट लग गई। अनुष्का समझ नहीं पाई सोचा श्रेया की तबीयत खराब हो रही है और जब वह उसे पकड़ने गई तो उसे भी करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई। दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

करंट लगने से लगातार हो रही मौतें

बता दें कि बुधवार को खड़दह स्थित घर में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। राज्य में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हर तरफ जल जमाव हो गया था। टीटागढ़ में ट्यूशन से अपने घर लौटते समय करंट लगने से 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक हादसा फोन चार्जिंग पर लगाते समय हुआ था। राज्य में अब तक बिजली करंट की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते तीन दिनों में करंट लगने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में करंट लगने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.